आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स। 30 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स। 29 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स। 28 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

 Daily Current Affairs

28-31 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

ओडिशा करेगा पिछड़े वर्गों का पहला सर्वेक्षण
ओडिशा सरकार 1 मई से 20 मई, 2021 तक पिछड़े वर्ग के लोगों के ‘सामाजिक और शैक्षिक स्थिति’ का पहला राज्य सर्वेक्षण शुरू करेगी।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक 2021
24 मार्च, 2021 को संसद द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक 2021 पारित कर दिया गया।
• विधेयक के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सरकार का तात्पर्य ‘उपराज्यपाल’ होगा।
दैनिक प्रशासन से संबंधित मामलों के संदर्भ में विधान सभा अथवा इसकी किसी समिति को नियम बनाने अथवा प्रशासनिक निर्णयों के संबंध में पूछताछ करने हेतु प्रतिबंधित किया गया है।
इसके तहत, मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए किसी निर्णय को लागू करने से पहले ‘उपराज्यपाल’ को अनिवार्य रूप से ‘अपनी राय प्रदान करने के लिए’ अवसर देना सुनिश्चित किया गया है।
सरकार द्वारा या किसी भी मंत्री द्वारा लिए गए निर्णयों के आधार पर सरकार द्वारा किसी कार्यकारी कार्यवाही करने से पहले ‘उपराज्यपाल’ की अनुमति लेनी आवश्यक होगी।
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: वर्ष 2018 में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के अनुसार पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि के अलावा अन्य मुद्दों पर उपराज्यपाल की सहमति आवश्यक नहीं है। निर्णय लेने का वास्तविक अधिकार निर्वाचित सरकार को है।
हालांकि, मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए निर्णयों के बारे में उपराज्यपाल को सूचित करना आवश्यक होगा। उपराज्यपाल, मंत्रिपरिषद की ‘सहायता और सलाह’ के लिए बाध्य है।
• वर्ष 1991 में संविधान (69वां संशोधन) अधिनियम, 1991 के द्वारा संविधान में अनुच्छेद 239AA और 239BB को जोड़ा गया था, इसके तहत एक विधान सभा सहित केंद्र-शासित प्रदेश दिल्ली का गठन किया गया था।

भारत करेगा हिमालयी ग्लेशियरों का हवाई रडार सर्वेक्षण
भारत ने हिमालय के ग्लेशियरों की मोटाई का अनुमान लगाने के लिए हवाई रडार सर्वेक्षण की योजना बनाई है।
• इस योजना के तहत, पायलट अध्ययन हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति बेसिन में किया जाएगा। इसके बाद, सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र उप-घाटियों में भी इसी तरह के अध्ययन किए जाएंगे।
• देश की लगभग 33% तापीय बिजली और देश में 52% जलविद्युत परियोजनाएं हिमालय से उद्गम होने वाली नदियों के जल पर निर्भर है।
राष्ट्रीय ध्रुवीय और समुद्री अनुसंधान केंद्र एक भारतीय अनुसंधान और विकास संस्थान है, जो गोवा में वास्को डी गामा में स्थित है। इसे पूर्व में अंटार्कटिक और महासागर अनुसंधान केंद्र (NCAOR) के रूप में जाना जाता था। इसकी स्थापना1998 में हुई थी।

आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन
यह भारत द्वारा 2019 में शुरू किया गया एक अंतरराष्ट्रीय मंच है, जो आपदाओं से निपटने के लिए एक बुनियादी अवसंरचना प्रणाली बनाने के लिए काम करेगा। इसे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में शुरू किया गया था। हाल ही में यूरोपीय संघ इसमें शामिल हो गया है।

हाल ही ग्लोबल होम प्राइस इंडेक्स में भारत को कौनसा स्थान मिला है ? - 56वां

दुनिया का पहला वोल्कानिक बॉण्ड
डेनिश रेड क्रॉस दुनिया का पहला वोल्कानिक बॉण्ड लाएगा।
इस बॉण्ड को तीन महाद्वीपों में स्थित 10 ज्वालामुखियों के विस्फोट के बाद आपदा प्रबंधन के लिए उपयोग लाया जाएगा।

ए गांधीयन अफेयर: इंडियाज क्यूरियस पोर्ट्रेयल ऑफ लव इन सिनेमा के लेखक कौन है ? - संजय सूरी

अमेरिका की कैथरीन नेस्बिट पुरुष फीफा वर्ल्ड कप के क्वालीफाइंग मैचों में ऑन फील्ड रेफरी की भूमिका निभाने वाली पहली महिला बनी है।

ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर कौन है  ? - अदिति अशोक

28 मार्च से पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र में भारत और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच दो दिवसीय 'पैसेक्स' नामक नौसैनिक युद्धाभ्यास शुरू हुआ है।

66वें फिल्मफेयर अवार्ड समारोह में अभिनेता इरफान खान को फिल्म अंग्रेजी मीडियम के लिए मरणोपरांत बेस्ट एक्टर मेल और तापसी पन्नू को फिल्म थप्पड़ के लिए बेस्ट एक्टर फीमेल का अवार्ड दिया गया है।

भारतीय महिला निशानेबाज श्रेयसी सिंह, मनीषा कौर और राजेश्वरी कुमारी ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में टीम ट्रैप स्पर्धा में कजाखस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता है।

पाकिस्तान में 26 मार्च को सतह से सतह पर 900 किलोमीटर तक मार करने वाली शाहीन-1ए मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

सेल की चेयरपर्सन सोमा मोंडल SCOPE की नई अध्यक्ष बनी है।

(Standing Conference of Public Enterprises-SCOPE)

हाल ही प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक अनिल धारकर का निधन हो गया। ​वह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव के संस्थापक और निदेशक थे।
विश्व बैंक द्वारा "वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट 2021: डेटा फॉर बेटर लाइव्स जारी की गई है।

न्यूजीलैंड की संसद ने माताओं और उनके सहयोगियों को एक गर्भपात या स्टिलबर्थ (miscarriage or stillbirth) के बाद वैतनिक अवकाश का अधिकार देने वाला कानून पारित किया है। न्यूजीलैंड ऐसा करने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है।

राजाजी टाइगर रिजर्व के रेंज अधिकारी, महेन्द्र गिरी, अंतर्राष्ट्रीय रेंजर अवार्ड जीतने वाले एशिया से एकमात्र रेंजर बन गए हैं।
हाल ही उत्तर प्रदेश सरकार ने कुशीनगर में 'बनाना फेस्टिवल' का आयोजन किया।
हाल ही 1971 बसंतार युद्ध के नायक, लेफ्टिनेंट जनरल पिंटो (सेवानिवृत्त) का निधन हो गया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए 'ट्राइबल टीबी इनिशिएटिव' की शुरुआत की है।

वैश्विक पवन ऊर्जा परिषद (Global Wind Energy Council) द्वारा जारी 'ग्लोबल विंड रिपोर्ट 2021' के अनुसार, COVID-19 महामारी के बावजूद, वैश्विक पवन उद्योग के लिए वर्ष 2020 इतिहास का सबसे अच्छा वर्ष था, क्योंकि इस क्षेत्र ने 2020 में नई क्षमता के 93GW को स्थापित किया है।
93GW साल दर साल 53% वृद्धि को दर्शाता है।
यह 25 मार्च 2021 को GWEC द्वारा जारी 16वीं वार्षिक फ्लैगशिप रिपोर्ट है।
• वर्तमान में दुनिया भर में 743GW पवन ऊर्जा क्षमता स्थापित की गई है।

हाल ही आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर केसी चक्रवर्ती का निधन हो गया। वह 2009 से 2014 के बीच केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर थे।
HDFC बैंक को एशियामनी बेस्ट बैंक अवार्ड्स 2021 में 'इंडियाज़ बेस्ट बैंक फॉर एसएमई' चुना गया है।

हाल ही भारत के प्रथम इंडो-कोरियन फ्रेंडशिप पार्क का उद्घाटन दिल्ली छावनी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कोरिया गणराज्य के रक्षा मंत्री सुह वूक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से मध्य प्रदेश के खजुराहो में 'महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर' का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली में डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 18 से 29 मार्च 2021 तक आयोजित ISSF विश्व कप में पदक तालिका में भारत शीर्ष स्थान पर रहा।

भारत ने 30 पदक प्राप्त किए, जिसमें 15 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं।

भारत और अमेरिका ने संयुक्त सैन्य अभ्यास का 11 वां संस्करण वज्र प्रहार हिमाचल प्रदेश के बकलोह में आयोजित किया गया है।

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने “UNI - CARBON CARD” लॉन्च किया है।
IIM जम्मू में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 'आनंदम: द सेंटर फॉर हैपिनेस' का उद्घाटन किया है।

हर साल 31 मार्च को इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ़ विजिबिलिटी मनाया जाता है।

प्रसिद्ध मराठी लेखक डॉ. शरणकुमार लिंबाल को उनकी पुस्तक सनातन (Sanatan) के लिए सरस्वती सम्मान 2020 मिला है। यह पुरस्कार के के बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है।

जीत थाइल (Jeet Thayil) ने "नेम्स ऑफ द वूमेन" नामक एक पुस्तक लिखी है।

हाल ही यूएस की बच्चों की प्रसिद्ध लेखक, बेवर्ली क्लीरी का निधन हो गया।

29 मार्च को स्वेज नहर में फंसे एवर गिवेन जहाज को सुपरमून (बढता चंद्रमा) और टग बोट्स (जहाजों को धकेलने वाली ताकतवर इंजन वाली नौकाएं) की सहायता से निकाल लिया गया।

श्रीलंका के ऑलराउंडर थिसारा परेरा किसी भी तरह के प्रारूप की क्रिकेट में एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़ने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज बने है। उन्होंने यह कमाल घरेलू वनडे टूर्नामेंट में किया।

कन्याकुमारी में वैज्ञानिकों ने समुद्री शैवाल की दो नई प्रजातियां हाईपेनिया इंडिका व हाईपेनिया बुल्लाटा खोजी है।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने चोटिल कप्तान श्रेयस अय्यर की जगह ऋषभ पंत को कप्तान बनाया है।

डबल म्यूटेंट कोरोना वायरस रूप
24 मार्च, 2021 को स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘डबल म्यूटेंट’ कोरोनावायरस रूप (Double Mutant Coronavirus Variant) के भारत में पाये जाने की पुष्टि की है।
• कोरोना वायरस का यह रूप म्यूटेशन के संयोजन के साथ आता है, जो दुनिया में भारत के अलावा कहीं पर नहीं पाया गया है। वैज्ञानिक इस बात का पता लगा रहे हैं कि क्या इससे संक्रामकता बढ़ी है या यह कोविड-19 को और अधिक गंभीर बना रहा है।

निजी क्षेत्र उद्योग में स्थानीय लोगों के लिए 75% कोटा
मार्च 2021 में झारखंड सरकार ने स्थानीय लोगों के लिए प्रति माह 30,000 रुपये तक के वेतन वाली निजी क्षेत्र की 75% नौकरियों को आरक्षित करने के लिए रोजगार नीति को मंजूरी दी है।

साहित्‍य अकादमी पुरस्कार 2020
12 मार्च, 2021 को साहित्य अकादमी ने 20 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 की घोषणा की।
• भारत की राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था साहित्य अकादमी की स्थापना 1954 में की गई थी। हर साल अकादमी द्वारा मान्यता प्राप्त 24 भारतीय भाषाओं में प्रकाशित सबसे उत्कृष्ट पुस्तकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
कविता संग्रहों के लिए पुरस्कृत कवि: अरुंधति सुब्रमण्यम (अंग्रेजी), हरीश मीनाक्षी (गुजराती), अनामिका (हिंदी), आर.एस. भास्कर (कोंकणी), ईरूंगबम देवेन (मणिपुरी), रूपचंद हांसदा (संताली) और निखिलेश्वर (तेलुगु)।

उपन्यास: नंदा खरे (मराठी), डॉ. महेशचंद्र शर्मा गौतम (संस्कृत), इमाइयम (तमिल) और हुसैन-उल-हक (उर्दू)।

कहानी संग्रह: अपूर्व कुमार सैकिया (असमिया), धरणीधर औवारी (बोडो), हृदय कौल भारती (कश्मीरी), कमलकांत झा (मैथिली) और गुरुदेव सिंह रूपाणा (पंजाबी)।

नाटक: ज्ञान सिंह (डोगरी) एवं जेठो लालवानी (सिंधी)।
संस्मरण: एम. वीरप्पा मोइली (कन्नड़)।
महाकाव्य: मणिशंकर मुखोपाध्याय (बांग्ला)।

निसार
मार्च 2021 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के साथ मिलकर सिंथेटिक एपर्चर रडार (Synthetic Aperture Radar- SAR) ‘निसार’ (NASA-ISRO SAR -NISAR) का विकास पूरा कर लिया है।
• इस सिंथेटिक एपर्चर रडार में ‘संयुक्त पृथ्वी अवलोकन उपग्रह मिशन’ के लिए अत्यधिक उच्च-रिजॉल्यूशन छवियों के उत्पादन की क्षमता है।
• निसार पृथ्वी अवलोकन के लिए दोहरे आवृत्ति एल-बैंड और एस-बैंड SAR के लिए एक संयुक्त सहयोग है।
निसार पहला उपग्रह मिशन है, जो एल-बैंड और एस-बैंड नामक दो अलग-अलग रडार फ़्रीक्वेंसी का उपयोग करेगा। इन रडार फ़्रीक्वेंसी का उपयोग पृथ्वी की सतह में बदलावों को मापने के लिए किया जाएगा।
यह मिशन वर्ष 2022 में आंध्र प्रदेश में इसरो के श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से लॉन्च किया जाएगा।
नासा इस मिशन के लिए एल-बैंड SAR प्रदान कर रहा है। यह जीपीएस रिसीवर, विज्ञान डेटा, पेलोड डेटा सबसिस्टम और एक सॉलिड स्टेट रिकॉर्डर के लिए एक उच्च दर संचार उपतंत्र है।
दूसरी ओर, इसरो एस-बैंड रडार, स्पेसक्राफ्ट बस, लॉन्च वाहन और मिशन से जुड़ी अन्य लॉन्च सेवाएं प्रदान कर रहा है।
निसार का उपयोग: यह मिशन पारिस्थितिकी तंत्र में गड़बड़ी, बर्फ की चादर ढहने और प्राकृतिक खतरों जैसे ज्वालामुखी, भूस्खलन, भूकंप और सुनामी जैसी अत्यधिक स्थानिक और अस्थायी रूप से जटिल प्रक्रियाओं के लिए उपयोगी होगा। यह मिशन बायोमास, प्राकृतिक खतरों, भूजल और समुद्र के स्तर में वृद्धि के बारे में भी जानकारी प्रदान करेगा।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments