सिंधु नेत्र और अमेजोनिया-1 का प्रक्षेपण
28 फरवरी को इसरो ने सिंधु नेत्र और ब्राजील के अमेजोनिया-1 समेत 19 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी51 यान द्वारा इन सभी उपग्रहों को प्रक्षेपित किया गया।
• यह न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड द्वारा पहला पूरी तरह से व्यवसायिक प्रक्षेपण था।
इसरो के व्यवसायिक प्रशिक्षण के काम को देखने के लिए 2019 में विज्ञान विभाग के अंतर्गत एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के तौर पर न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) का गठन किया गया था।
• यह इस वर्ष इसरो का पहला अंतरिक्ष मिशन है।
• श्रीमद भगवत गीता और प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर भी अंतरिक्ष में भेजी गई।
सिंधु नेत्र:- यह उपग्रह हिंद महासागर क्षेत्र में संचालित युद्धपोत और व्यापारिक पोत कि खुद से पहचान कर लेगा। चीन से लगने वाले लद्दाख क्षेत्र से लेकर पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाके पर इसके जरिए नजदीकी नजर रखी जा सकेगी।
अमेजोनिया-1:- यह ब्राजील का पहला उपग्रह है, जिसे भारत से प्रक्षेपित किया गया। यह ऑप्टिकल पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है।
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट (53 किग्रा) ने यूक्रेनियन रेस्लर एवं कोचेज मेमोरियल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है।
ओटावा संधि
1 मार्च 1999 को मानव संहारक बारूदी सुरंगों के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संधि को लागू किया गया।
संधि पर हस्ताक्षर कनाडा के ओटावा शहर में किए गए इसलिए इसे ओटावा संधि भी कहते हैं।
1 मार्च 1896 को हेनरी बेकुरल ने रेडियोधर्मिता की खोज की।
इटली के पोमप्ई शहर में 2000 साल पुराना अनुष्ठानिक (सेरेमोनियल) रथ मिला है। इसमें चार पहिए लगे हुए हैं।
वर्ल्ड बैंक की महिला, कारोबार और कानून 2021 रिपोर्ट
190 देशों की सूची में दुनिया में केवल 10 देश है, जो महिलाओं को पूर्ण समान अधिकार और पूर्ण कानूनी सुरक्षा देते हैं। जबकि भारत समेत 180 देश ऐसे हैं, जो महिलाओं को समान अधिकार दे पाने में सक्षम नहीं है।
• भारत इस सूची में 123वें स्थान पर है।
• शीर्ष देश - बेल्जियम, फ्रांस, डेनमार्क
कोविड प्रदर्शन सूचकांक
28 जनवरी, 2021 को सिडनी स्थित ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक ‘लोवी इंस्टीट्यूट’ द्वारा कोविड-19 रिस्पांस से संबंधित ‘कोविड प्रदर्शन सूचकांक’ जारी किया गया।
• छ: मानकों पर महामारी के प्रबंधन में देशों के प्रदर्शन की तुलना की गई।
• न्यूजीलैंड ने दुनिया भर के किसी भी अन्य देश की तुलना में महामारी को अधिक प्रभावी ढंग से संभाला है। सूचकांक में न्यूजीलैंड के बाद वियतनाम, ताइवान, थाईलैंड और साइप्रस का स्थान है।
• 98 देशों के बीच सूचकांक में भारत 86वें स्थान पर है।
भारत अन्य देशों पाकिस्तान, केन्या, नेपाल, नाइजीरिया, इथियोपिया, घाना और इजरायल से नीचे रहा।
• श्रीलंका दक्षिण एशिया में सबसे ऊपर 10वें स्थान पर रहा, जबकि मालदीव 25वें, पाकिस्तान 69वें, नेपाल 70वें और बांग्लादेश 84वें स्थान पर रहा।।
• अमेरिका को 94वें स्थान के साथ पांचवें सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले देश के रूप में स्थान दिया गया है। इस सूची में सबसे नीचे ब्राजील को रखा गया है।
• चीन की परीक्षण दरें सार्वजनिक रूप से उपलब्ध न होने के कारण उसे अध्ययन में शामिल नहीं किया गया।
प्रसिद्ध मलयालम कवि विष्णुनारायण नंबूथिरी का 25 फरवरी, 2021 को निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे।
हाल ही फरवरी 2021 में भारतीय मूल की 34 वर्षीय आकांक्षा अरोड़ा ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए अपनी उम्मीदवारी घोषित की।
5वीं इंडियन वीमेन फुटबॉल लीग 2020-21 की मेजबानी ओडिशा द्वारा की जाएगी।
1 से 5 मार्च, 2021 तक वर्चुअली CERAWeek सम्मेलन -2021 आयोजित किया जा रहा है।
• इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार दिया जाएगा।
त्रिपुरा में 39वां अगरतला अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू हुआ है।
अनिंद्या दत्ता ने भारतीय टेनिस का इतिहास, एडवांटेज इंडिया: द स्टोरी ऑफ इंडियन टेनिस नामक एक नई पुस्तक लिखी है।
2 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स
शून्य भेदभाव दिवस
संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा हर साल 1 मार्च को विश्व स्तर पर शून्य भेदभाव दिवस के रूप में मनाया जाता है।
गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2021 (78वां संस्करण)
बेस्ट फिल्म – ड्रामा: नोमैडलैंड
बेस्ट फिल्म – म्यूजिकल / कॉमेडी: बोरट सब्सीक्वन्ट मूवी फिल्म
बेस्ट डायरेक्टर: नोमैडलैंड के लिए च्लोए झाओ (Chloe Zhao)
बेस्ट एक्ट्रेस – ड्रामा: द यूनाइटेड स्टेट्स वर्सस बिली हॉलिडे के लिए एंड्रा डे
बेस्ट एक्टर – ड्रामा: मा रेनीस ब्लैक बॉटम के लिए चाडविक बोसमैन
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी (2007-12)
को कदाचार के मामले में 3 साल की सजा सुनाई गई है।
डॉ. हर्षवर्धन ने ग्लोबल बायो इंडिया 2021 का उद्घाटन किया है।
रूसी अंतरिक्ष निगम रॉसकॉसमॉस (Roscosmos) ने आर्कटिक की जलवायु और पर्यावरण की निगरानी के लिए अपना पहला उपग्रह "अर्कटिका-एम" सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसे 28 फरवरी 2021 को कजाकिस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से सोयूज-2.1b वाहक रॉकेट पर लॉन्च किया गया।
लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) ने 1 मार्च 2021 को अपना 9वां स्थापना दिवस मनाया। यह एक वैधानिक निकाय है, जो गृह मंत्रालय अधीन काम करता है।
भारतीय सिविल लेखा सेवा (ICAS) की स्थापना 1976 में की गई। 1 मार्च 2021 को 45वां सिविल लेखा दिवस मनाया गया है।
वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह ने पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला है।
घाना दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा बनाई गई एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 600,000 खुराक की डिलीवरी के साथ संयुक्त राष्ट्र समर्थित COVAX पहल के माध्यम से अधिग्रहित टीके प्राप्त किए हैं।
हाल ही ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव शुरू हुआ है।
हाल ही जयदीप भटनागर ने प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाला है।
3 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स
विश्व श्रवण दिवस (World Hearing Day)
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा हर साल 3 मार्च को दुनिया भर में विश्व सुनवाई दिवस अथवा विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है।
वर्ल्ड हियरिंग डे 2021 का विषय:- Hearing care for ALL!: Screen, Rehabilitate,Communicate.
3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है।
2021 का विषय:- वन और आजीविका: सतत लोग और ग्रह।
केंद्र सरकार ने दो संसद चैनलों लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी का विलय कर दिया है, जिसे अब संसद टीवी कहा जाएगा। रवि कपूर को संसद टीवी का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।
3 से 21 मार्च तक फारस की खाड़ी (यूएई) में बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास डेजर्ट फ्लैग-6 का आयोजन किया जा रहा है।
इस युद्धाभ्यास में भारत, अमेरिका, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, बहरीन सऊदी अरब और यूएई की वायु सेना भाग ले रही है।
• भारत ने हाल ही 20 से 25 फरवरी के बीच अबूधाबी में हुई दो नौसेना प्रदर्शनियों में हिस्सा लेने के लिए आईएनएस प्रलय को भेजा था।
• हाल ही भारतीय वायु सेना द्वारा जोधपुर में फ्रांस के साथ डेजर्ट नाइट 2021 युद्धाभ्यास किया गया।
• श्रीलंका के साथ 3 से 5 मार्च के बीच होने वाले संयुक्त युद्धाभ्यास में भारत के लड़ाकू विमान सूर्यकिरण, सारंग और तेजस भाग ले रहे हैं।
भारतीय मूल के अमेरिकी माजू वर्गीज को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का उप सहायक नियुक्त किया गया है।
लिगिया नोरोन्हा
लिगिया नोरोन्हा एक भारतीय अर्थशास्त्री है, जी ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने अपने न्यूयॉर्क स्थित कार्यालय में सहायक महासचिव और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया है।
इस वर्ष का भारत भारती सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सूर्यबाला को दिया जाएगा। भारत भारती उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का सबसे बड़ा साहित्यिक पुरस्कार है।
2 मार्च को इंडोनेशिया में स्थित माउंट सिनबुंग ज्वालामुखी में भीषण विस्फोट हुआ।
केंद्रीय सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री थावरचंद गहलोत ने "सुगम्य भारत ऐप" लॉन्च किया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नैनीताल में 42 करोड़ रुपये की "घरोकी पहचान, चेलिक नाम" (बेटी का नाम घर की पहचान है) कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।
भारत के वरुण कपूर और मालविका बंसोड़ ने 2021 युगांडा इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्रमशः पुरुष और महिला एकल खिताब जीते है।
अब्राहम समझौते के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने इजराइल में अपना पहला राजदूत दूत मोहम्मद अल खाजा को नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि 2020 में यूएई अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तैयार किए गए अब ग्राम समझौते के तहत इजराइल के साथ राजनयिक संबंध शुरू करने वाला तीसरा अरब देश बना था।
यूएई के बाद बहरीन, मोरक्को और सूडान भी अब्राहम समझौते में शामिल हो गए।
यूएई से पहले 1979 में मिस्र और 1994 में जॉर्डन ने इजरायल के साथ राजनयिक संबंध शुरू किए थे।
कुलदीप सिंह ने CRPF महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला है।
फरवरी 2021 में श्रम मुद्दों की विशेषज्ञ भारतीय-अमेरिकी प्रोणिता गुप्ता को घरेलू नीति परिषद में श्रम एवं कामगारों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का विशेष सहायक नामित किया गया है।
कौनसा देश दुनिया के पहले कृत्रिम ऊर्जा द्वीप का निर्माण कर रहा है ? - डेनमार्क
इमामी लिमिटेड ने फरवरी 2021 में बोरोप्लस साबुन के लिए बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।
SAVE WATER
0 Comments