आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

28 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 27 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

 February 2021 Current Affairs

27 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

गौतम ठाकर को OLX Autos का नया ग्लोबल CEO नियुक्त किया गया है। 

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में खेलो इंडिया-विंटर गेम्स का दूसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है।

हर साल 27 फरवरी को विश्व NGO दिवस मनाया जाता है।

हाल ही पापुआ न्यू गिनी के पहले प्रधानमंत्री माइकल सोमारे का निधन हो गया।

पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी फोर्मेट्स से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने भारत के लिए 57 वनडे और 22 टी20 मैच खेले। वह ICC टी20 विश्व कप 2007 और ICC क्रिकेट विश्व कप 2011 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

पूर्व भारतीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और कर्नाटक के कप्तान, आर विनय कुमार ने क्रिकेट के सभी फोर्मेट्स से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह “Davangere Express” के नाम से मशहूर है।

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होगी ?
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग 2021 से बढ़ाकर अब 2022 कर दी गई है।  चंद्रयान-3 में अपने पूर्ववर्ती यानों की तरह ऑर्बिटर नहीं होगा। यह चंद्रयान-2 के ही ऑर्बिटर का उपयोग करेगा।

VL-SRSAM
हाल ही डीआरडीओ ने VL-SRSAM मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। स्वदेशी तकनीक से निर्मित एवं डिजाइन वर्टिकल लांच शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल नौसेना के लिए विकसित की गई है।

बर्ड फ्लू के पहले मानवीय संक्रमण का मामला आया है ? - रूस


28 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

रूसी सुपर मॉडल और समाजसेवी नतालिया वोडियानोवा को महिलाओं और लड़कियों के यौन और प्रजनन अधिकारों को बढ़ावा देने और उनसे छेड़छाड़ से निपटने के लिए बनी संस्था के लिए संयुक्त राष्ट्र गुडविल एम्बेसडर बनाया गया है।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने शरद गोकलानी को अपना नया अध्यक्ष और  CTO नामित किया है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पूरे भारत में 28 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन, सर सीवी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की घोषणा की थी, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

दुर्लभ रोग दिवस 
हर साल फरवरी के अंतिम दिन मनाया जाता है। इस वर्ष 2021 में यह 28 फरवरी 2021 को मनाया गया‌।

27 फरवरी को राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस के रूप में मनाया जाता है। विषय:- पॉवरिंग विद प्लांट प्रोटीन।

बांग्लादेश किटोप्रोफेन दवा पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बना है। पशुओं के इलाज में इस दवा को दर्द निवारक के तौर पर काम में लिया जाता है। यह दवा गिद्धों के लिए जानलेवा है, जो मवेशियों का मांस खाते हैं।
इस दवा की वजह से गिद्ध प्रजाति विलुप्त हो रही है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments