आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स। 26 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स। 25 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

 Daily Current Affairs

25 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

प्रतिवर्ष 25 मार्च को गुलामी और ट्रान्साटलांटिक दास व्यापार के पीड़ितों की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

जाने-माने हिंदी लेखक, प्रो. शरद पगारे को प्रतिष्ठित व्यास सम्मान - 2020 से सम्मानित किया जाएगा। ​उन्हें उनके उपन्यास "पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी" के लिए 31 वें व्यास सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 
• 1991 में शुरू किया गया व्यास सम्मान, केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा पिछले 10 वर्षों के दौरान प्रकाशित किसी भारतीय नागरिक द्वारा लिखित हिंदी में उत्कृष्ट साहित्यिक कार्य के लिए दिया जाता है। इसमें एक प्रशस्ति पत्र और पट्टिका के साथ चार लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा आईसीसी की महिला टी-20 रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बनी है।

भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर विवेक मूर्ति अमेरिकी सर्जन जनरल बने है।

नॉर्वे में दुनिया की पहली शिप टनल बनेगी।

हाल ही में जारी की गई अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक के नवीनतम वार्षिक संस्करण में भारत 53 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में 40 वें स्थान पर रहा है।

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक ने  'ग्रेट प्लेस टू वर्क’ अवार्ड जीता है।

भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने नई दिल्ली में ISSF विश्व कप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है।

समीर सोनी ने चिंता और आत्म-चर्चा पर पुस्तक "माय एक्सपेरिमेंट्स विद साइलेंस" लिखी है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) एसए बोबडे ने न्यायमूर्ति एनवी रमना को अपना उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश की है।

इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपनी बैंकिंग प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए देश में बढ़ती मिलेनीअल आबादी के लिए अनुकूलित एक बचत खाता 'IOB ट्रेंडी' लॉन्च किया है।

सरकार ने प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजयराघवन का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है।


26 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने खेलो इंडिया योजना को 2021-22 से 2025-26 तक बढ़ाने का फैसला किया है।

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में विकसित करने के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में शामिल किया है।

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आयुष्मान भारत के तहत 73 आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का ई-उद्घाटन किया है।

सौरभ गर्ग को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है।

आतिश चंद्र को भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।

जम्मू-कश्मीर का बडगाम जिला देश का पहला टीबी मुक्त जिला बना है।

कुणाल पांड्या अपने पदार्पण वनडे मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने है। उन्होंने अपना अर्ध शतक 26 गेदों पर पूरा किया।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर आईएसएसएफ विश्व कप के पुरुषों की 50 मीटर थ्री स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय निशानेबाज बने है।

स्वेज नहर
यह मिस्त्र में स्थित है। स्वेज नहर भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है। यह विश्व का सबसे बड़ा व्यापार मार्ग है। इसमें 12% वैश्विक व्यापार होता है।
23 मार्च को इसमें जापान का एवर गिवेन नामक मालवाहक जहाज फंस गया। इस कारण व्यापार में हर घंटे 29 अरब रुपए का नुकसान हुआ।

बिहार में देश की पहली नेचर सफारी का लोकार्पण किया गया है।


27 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

हर साल 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है।

हर साल मार्च महीने के आखिरी शनिवार को दुनिया भर में अर्थ-ऑवर (Earth hour) मनाया जाता है। इस वर्ष अर्थ-ऑवर27 मार्च, 2021 को मनाया जा रहा है। 
2021 का विषय:-  "पृथ्वी को बचाने के लिए जलवायु परिवर्तन" 

बांग्लादेश ने 26 मार्च को अपनी स्वतंत्रता और राष्ट्रीय दिवस के 50 वर्ष का जश्न मनाया, जो राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के जन्म शताब्दी के भव्य उत्सव के साथ मनाया जाता है। 26 मार्च 1971 को बांग्लादेश को शेख मुजीबुर्रहमान द्वारा एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में घोषित किया गया था।
इस अवसर पर दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने वर्चुअली कई परियोजनाओं का संयुक्त रुप से उद्घाटन किया। इनमें भारत-बांग्लादेश सीमा पर तीन नई सीमाई हाट और ढाका व न्यू जलपाईगुड़ी के बीच नई यात्री ट्रेन मिताली एक्सप्रेस शामिल है।
मिताली एक्सप्रेस दोनों देशों के बीच मैत्री एक्सप्रेस और बंधन एक्सप्रेस के बाद तीसरी यात्री ट्रेन है।
भारत-बांग्लादेश
• भारत-बांग्लादेश के बीच वहां के 2 सबसे बड़े बंदरगाहों मंगला और चट्टोग्राम के आधुनिकीकरण व विस्तार की योजना पर बात हो रही है। इसमें जापान भी भारत के साथ शामिल है।
• भारत बांग्लादेश की कुल खपत की लगभग 20% बिजली देता है। भारत ने बांग्लादेश में एलएनजी टर्मिनल लगाने का प्रस्ताव रखा है। टर्मिनल के बाद भारत-बांग्लादेश को एक संयुक्त गैस पाइपलाइन नेटवर्क से जोड़ा जा सकता है, इससे पूर्वोत्तर राज्यों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित होगी। 
• पेट्रो उत्पादों की आपूर्ति के लिए भारत सिलीगुड़ी से पार्वतीपुर (बांग्लादेश) के बीच 130 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछा रहा है, जिससे डीजल की आपूर्ति की जा रही है।
भारत के लिए बांग्लादेश का महत्व
पूर्वोत्तर राज्यों को चीन की नजर से बचाने के लिए बांग्लादेश से कनेक्टिविटी जरूरी है।
बांग्लादेश की बढ़ती अर्थव्यवस्था को भारत के साथ जोड़ने से दोनों देशों का बड़ा फायदा होगा।
हिंद प्रशांत क्षेत्र के बढ़ते महत्व के मद्देनजर भी बांग्लादेश की बड़ी भूमिका है।

हाल ही प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना लक्ष्मीप्रिया महापात्र का निधन हो गया।

कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति ससौ नगेसो ने एक बार फिर से चुनाव जीता है।

कारमेन मारिया मचाडो की 'इन द ड्रीम हाउस: ए मेमॉयर' ने द रथबोंस फोलियो प्राइज 2021 जीता है।

निशानेबाजी में, भारत ने दिल्ली में ISSF विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। राही सरनोबत, चिंकी यादव और मनु भाकर की भारतीय महिला टीम ने पोलैंड की टीम को हराया।

न्यूजीलैंड के गायक जिन विगमोर के एक गाने गर्ल गैंग को 2022 आईसीसी महिला विश्व कप के आधिकारिक गीत के रूप में घोषित किया गया है। यह टूर्नामेंट 4 मार्च से 3 अप्रैल, 2022 तक न्यूजीलैंड में आयोजित किया जाना है। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments