आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स। 23 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स। 22 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

 Daily Current Affairs

22 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

वाहन स्‍क्रैपिंग नीति
सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 18 मार्च, 2021 को लोक सभा में ‘वाहन स्क्रैपिंग नीति’ की घोषणा की।
उद्देश्य:- प्रदूषण फैलाने और खराब गुणवत्ता वाले वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इस्तेमाल से हटाने की व्यवस्था तैयार करना।
• खराब गुणवत्ता वाले या पंजीकरण का नवीनीकरण न कराने वाले निजी वाहनों की वैधता 20 साल के बाद खत्म कर दी जाएगी।
• फिटनेस प्रमाणपत्र न लेने वाले व्यवसायिक वाहनों का पंजीकरण भी 15 साल के बाद समाप्त कर दिया जाएगा।
• प्रारंभिक पंजीकरण की तारीख से 15 साल की अवधि पूरी हो जाने के बाद व्यवसायिक वाहनों पर फिटनेस प्रमाणपत्र और फिटनेस जांच के लिए बढ़े हुये शुल्क संबधी नियम लागू होंगे।
वाहन नष्ट करने का केंद्र पुराने वाहन के स्क्रैप का मूल्य निर्धारित करेगा, जो किसी नए वाहन की शोरूम से बाहर निकलते समय देय मूल्य का लगभग 4-6% होगा।
• राज्य सरकारों को ऐसे वाहनों पर रोड टैक्स में छूट देने की सलाह दी गयी है, जो निजी वाहनों के लिए 25% और वाणिज्यिक वाहनों के लिए 15% तक हो सकती है।
फिटनेस जांच और स्क्रैपिंग केन्द्रों के लिए नियम 1 अक्टूबर, 2021 तक अधिसूचित कर दिये जाएंगे।
सरकारी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों के 15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप करने की समय सीमा 1 अप्रैल, 2022 रखी गई है।
• भारी व्यवसायिक वाहनों के लिए फिटनेस संबंधी अनिवार्य जांच 1 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी। इसी तरह अन्य श्रेणी के वाहनों के लिए भी चरणबद्ध तरीके से फिटनेस जांच 1 जून, 2024 से शुरू होगी।

रणथंभौर में छ: बाघ गायब
राजस्थान के रणथंभौर बाघ अभयारण्य में छ: बाघों - चार वयस्क और दो उप-वयस्क का मार्च 2020 से पता नहीं चल पा रहा है।
• 29 जुलाई, 2020 को सार्वजनिक की गई गणना के परिणामों के अनुसार, भारत में 2,967 बाघ हैं। मध्य प्रदेश में बाघों की संख्या सबसे ज्यादा 526 है, इसके बाद कर्नाटक (524) और उत्तराखंड (442) में है। छत्तीसगढ़ और मिजोरम में बाघों की आबादी में गिरावट देखी गई, जबकि अन्य सभी राज्यों में वृद्धि देखी गई।

विश्व जल दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है।

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021
हाल ही में जारी यूएन वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021 में 149 देशों में से भारत को 139 वें स्थान पर रखा गया है। 2019 में, भारत 140 वें स्थान पर था।
• वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021 में लगातार चौथे वर्ष फिनलैंड शीर्ष स्थान पर रहा है। 

हर साल 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (जिसे विश्व वानिकी दिवस के रूप में भी जाना जाता है) मनाया जाता है।

झारखंड की राज्य सरकार ने राज्य में कुपोषण से निपटने के लिए SAAMAR नाम से एक अभियान शुरू किया है। SAAMAR का पूर्ण रूप है:- स्ट्रेटेजिक एक्शन फॉर अलीवीऐशन ऑफ़ मालनूट्रिशन एंड अनीमीया रिडक्शन।

भारत सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे सस्ते LED बल्ब प्रदान करने के लिए "ग्राम उजाला योजना" शुरू की है। ​इस योजना का शुभारंभ केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, राज कुमार सिंह ने किया है।

प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को विश्व कविता दिवस मनाया जाता है।
महाराष्ट्र के किसानों ने फ्रेश फ्रूट केक अभियान शुरू किया है।

विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस 21 मार्च
2021 का विषय:-  ‘कनेक्ट’
यह दिवस डाउन सिंड्रोम विकार से संबंधित जागरूकता के लिए मनाया जाता है। डाउन सिंड्रोम एक आनुवंशिक विकार है, जिसका कारण गुणसूत्र संख्या 21 की एक अतिरिक्त प्रति की उपस्थिति है।

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 21 मार्च
2021 का विषय:- 'फॉरेस्ट रेस्टोरेशन: ए पाथ टू रिकवरी एंड वेल-बीइंग'

बिहार कैबिनेट ने इथेनॉल उत्पादन संवर्धन नीति 2021 को मंजूरी दी है। बिहार इथेनॉल प्रमोशन नीति बनाने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है।

नस्लीय भेदभाव के नकारात्मक परिणामों के बारे में लोगों को याद दिलाने के लिए 21 मार्च को प्रतिवर्ष नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।


23 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने 20 मार्च, 2021 को पूर्वी कामेंग जिले में राज्य के पहले औपचारिक 'स्वदेशी भाषा और ज्ञान प्रणाली स्कूल' का उद्घाटन किया।

विश्व गौरैया दिवस 20 मार्च
2021 का विषय:- ‘आई लव स्पैरो’

पब्बी- एंटी टेरर- 2021
भारत, पाकिस्तान, चीन और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के अन्य सदस्य देश इस वर्ष संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभ्यास 'पब्बी- एंटी टेरर- 2021' में हिस्सा लेंगे।
• एससीओ एक आर्थिक और सुरक्षा ब्लॉक है, जिसमें भारत और पाकिस्तान को 2017 में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। इसके संस्थापक सदस्यों में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल थे।
SCO के गठन की घोषणा 15 जून, 2001 को की गई थी। शंघाई सहयोग संगठन चार्टर को जून 2002 में सेंट पीटर्सबर्ग शंघाई सहयोग संगठन के प्रमुखों की बैठक के दौरान हस्ताक्षरित किया गया था, और 19 सितंबर, 2003 को लागू किया गया था।

भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना
रक्षा वेबसाइट 'मिलिट्री डायरेक्ट' द्वारा 21 मार्च, 2021 को जारी एक अध्ययन के अनुसार, चीन के पास दुनिया की सबसे मजबूत सैन्य शक्ति है, जबकि भारत चौथे स्थान पर है।

हर साल 23 मार्च को देश भर में भारत की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहीद दिवस (सर्वोदय दिवस) के रूप में मनाया जाता है। 

जापान की नोजोमी ओकुहारा ने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल का खिताब जीता है।

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा नई दिल्ली में की गई। यह पुरस्कार वर्ष 2019 की फिल्मों के लिए हैं।
कंगना रनौत को पंगा और मणिकर्णिका फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।
वह पहली अभिनेत्री है, जिन्हें दो फिल्मों के लिए एक साथ राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।
• अभिनेता मनोज बाजपेयी और धनुष को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है।
• सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म छिछोरे को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड दिया गया है।

23 मार्च 1950 को विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना के उपलक्ष्य में हर साल 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
2021 का विषय/ अभियान: 'महासागर, हमारी जलवायु और मौसम'

"कभी कभी", "सिलसिला", और "बाजार" जैसी फिल्मों के लिए  जाने जाने वाले प्रसिद्ध लेखक और फिल्म निर्माता सागर सरहदी का हाल ही में निधन हो गया।

इंडिया लीजेंड्स ने 2020-21 रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज T-20 जीती है।

वर्ष 2019 और 2020 के लिए गांधी शांति पुरस्कार की घोषणा
22 मार्च, 2021 को वर्ष 2019 और वर्ष 2020 के लिए गांधी शांति पुरस्कारों की घोषणा की गई।
• वर्ष 2019 का गांधी शांति पुरस्कार ओमान के (दिवंगत) महामहिम सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद को प्रदान किया जाएगा, जबकि वर्ष 2020 के लिए गांधी शांति पुरस्कार बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को प्रदान किया जाएगा।
गांधी शांति पुरस्कार भारत सरकार द्वारा स्थापित एक वार्षिक पुरस्कार है, जिसे 1995 से प्रदान किया जा रहा है। इस पुरस्कार की स्थापना महात्मा गांधी की 125वीं जयंती पर की गई।
यह पुरस्कार राष्ट्रीयता, नस्ल, भाषा, जाति, पंथ से परे सभी व्यक्तियों के लिए है।
गांधी शांति पुरस्कार से संबंधित जूरी की अध्यक्षता प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है और भारत के मुख्य न्यायाधीश एवं लोक सभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता इसके दो पदेन सदस्य होते हैं। दो अन्य प्रतिष्ठित सदस्य लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं सुलभ इंटरनेशनल सामाजिक सेवा संगठन के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक भी इस जूरी का हिस्सा हैं।
पुरस्कार के तहत 1 करोड़ रुपए की राशि, एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और एक अति सुंदर पारंपरिक हस्तकला/हथकरघा से बनी वस्तु प्रदान की जाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व जल दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2021 को 'जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ अभियान शुरू किया।

भारतीय निशानेबाज यशस्वनी सिंह देसवाल आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल में दो गोल्ड जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनी है।
इससे पहले राही सरनोबत और अपूर्वी चंदेला ऐसा कर चुकी है।
• चंडीगढ़ की गनीमत सेखों विश्व कप में महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी है।
गनीमत ने महिलाओं की स्कीट में कांस्य पदक जीता।

क्रांतिकारी सूर्यसेन
प्रसिद्ध क्रांतिकारी सूर्यसेन का जन्म 22 मार्च को चटगांव में हुआ। विद्यार्थी जीवन में क्रांतिकारी संस्था अनुशीलन समिति के सदस्य बने। 1918 में युवाओं को संगठित करने के लिए युगांतर पार्टी बनाई।
सूर्यसेन मास्टर दा के नाम से प्रसिद्ध थे।

केन-बेतवा परियोजना
22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना (केन-बेतवा लिंक) के समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए।
• केन और बेतवा नदी यमुना नदी की सहायक नदियां हैं।
• केन नदी जबलपुर के पास कैमूर की पहाड़ियों से निकलकर बांदा जिले के चिल्ला गांव में यमुना नदी में मिलती है।
• बेतवा नदी मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से निकलकर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना में मिलती है।
• इस परियोजना में 77 मीटर ऊँचा और 2 किमी. चौड़ा दौधन बांध और 230 किमी. लंबी नहर का निर्माण शामिल है।
• दौधन बाँध बनाकर केन और बेतवा नदी को नहर के जरिये जोड़ना, लोअर ओर्र परियोजना (Lower Orr Project), कोठा बैराज और बीना संकुल बहुउद्देश्यीय परियोजना के माध्यम से केन नदी के पानी को बेतवा नदी में पहुंचाया जायेगा।
• मध्य प्रदेश के लाभान्वित जिले:- पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, दतिया, विदिशा, शिवपुरी और रायसेन।
उत्तर प्रदेश के लाभान्वित जिले:- बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर।

दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति घोषित की है जिसके तहत मद्यपान की उम्र 25 साल के बजाए 21 साल कर दी गई है।

न्यूट्रिनोस के लिए रूस का टेलिस्कोप
रूस ने दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी झील बैकाल में न्यूट्रिनोस की खोज के लिए टेलिस्कोप स्थापित किया है।
न्यूट्रिनोस को ब्रह्मांड का सबसे छोटा कण माना जाता है।

आदिवासी जनजाति के उत्पादों को उचित मूल्य दिलाने के लिए शुरू की गई वन धन विकास योजना में मणिपुर को मॉडल राज्य घोषित किया गया है। इस योजना के तहत राज्य में 100 वन धन विकास केंद्र स्थापित किए गए।


24 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

लोकसभा में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गई है इसकी मदद से पारदर्शी आवंटन को सुनिश्चित किया जाएगा। भारत का खनन क्षेत्र जीडीपी में 1.75% योगदान देता है।
इस विधेयक के बाद यह बढ़कर 2.5% हो जाएगा।

हाल ही मिस्र की प्रसिद्ध नारीवादी, मनोचिकित्सक और उपन्यासकार नवल सादवी का निधन हो गया।

हर साल 24 मार्च को विश्व तपेदिक दिवस अथवा विश्व क्षय रोग दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
• 24 मार्च, 1882 को जर्मनी के रॉबर्ट कॉच ने टीबी के जीवाणु माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस  की खोज की थी।

इसरो ने भारत के पहले फ्री-स्पेस क्वांटम कम्युनिकेशन का सफल परीक्षण किया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने 23 मार्च 2021 को नई दिल्ली में शहीद भगत सिंह स्मारक का उद्घाटन किया।

आंध्र प्रदेश की राज्य सरकार जानवरों के लिए "भारत का पहला सरकार द्वारा संचालित एम्बुलेंस नेटवर्क" स्थापित करेगी।

भारतीय पैरा-एथलीट सिंहराज  ने संयुक्त अरब अमीरात में 2021 पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीता है।

भारत और जापान ने पेटेंट सत्यापन में सहयोग के लिए सहमती जताई है।

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने टेंडरिंग प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए 'प्रणीत’ नामक एक “ई-टेंडरिंग पोर्टल” लॉन्च किया है।


एआईएडीएमके के राज्य सभा सदस्य और पूर्व मंत्री ए. मोहम्मद जॉन का 23 मार्च, 2021 को रानीपेट, तमिलनाडु में निधन हो गया।

अमेरिका - भारत आंतरिक सुरक्षा संवाद
22 मार्च, 2021 को जो बाइडेन प्रशासन ने 'अमेरिका - भारत आंतरिक सुरक्षा संवाद' (US-India Homeland Security Dialogue) को फिर से शुरू करने की घोषणा की है, जो ट्रम्प प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया था।
• यह संवाद सबसे पहले मई 2011 में ओबामा प्रशासन द्वारा शुरू किया गया था। दूसरा भारत-अमेरिका आंतरिक सुरक्षा संवाद 2013 में वाशिंगटन डीसी में हुआ था।

असम के आदिवासी क्षेत्रों में पंचायत प्रणाली शुरू करने की कोई योजना नहीं
गृह मंत्रालय ने 23 मार्च, 2021 को लोक सभा को सूचित किया कि वर्तमान में, असम की छठी अनुसूची वाले आदिवासी क्षेत्रों में पंचायत प्रणाली को लागू करने का कोई योजना नहीं है।
संविधान की छठी अनुसूची आदिवासी आबादी की रक्षा करती है और स्वायत्त विकास परिषदों के निर्माण के माध्यम से समुदायों को स्वायत्तता प्रदान करती है, जो भूमि, सार्वजनिक स्वास्थ्य, कृषि और अन्य पर कानून बना सकते हैं।
वर्तमान में, 10 स्वायत्त परिषद् असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में मौजूद हैं।
निर्दिष्ट आदिवासी क्षेत्रों में असम में उत्तरी कछार हिल्स, कार्बी आंगलोंग और बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद्; मेघालय में खासी हिल्स, जयंतिया हिल्स और गारो हिल्स; त्रिपुरा में जनजातीय क्षेत्र; और मिजोरम में चकमा, मारा और लाई स्वायत्त जिला परिषद् हैं।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments