आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स। 17 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स। 16 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

 Daily Current Affairs

16 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

हिंदी की कवयित्री अनामिका को उनके कविता संग्रह 'टोकरी में दिगंत' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
अंग्रेजी लेखिका अरुंधति सुब्रमण्यम को भी साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है।
उर्दू में हुसैन उल हक को उपन्यास 'अमावस में ख्वाब' के लिए यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
• उद्या उपन्यास के लिए मराठी लेखिका नंदा खरे को साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया है।
यह उपन्यास पूंजीवादी और मशीन चालित मानव जीवन के दुष्परिणामों की ओर इशारा करता है।

भारतीय फेंसर भवानी देवी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली देश की पहली फेंसर (तलवारबाज) बनी है।

16 मार्च 1846 को ईस्ट इंडिया कंपनी और महाराजा गुलाब सिंह के बीच अमृतसर संधि हुई। इसके अंतर्गत जम्मू के डोगरा राजा गुलाब सिंह ने कश्मीर घाटी को अंग्रेज सरकार से 75 लाख रुपए में खरीद लिया था। यह जम्मू कश्मीर में डोगरा वंश की शुरुआत थी।

ग्रैमी अवार्ड
वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह का 63वां संस्करण 14 मार्च 2021 को लॉस एंजिल्स में आयोजित किया गया।
बियोंस सर्वाधिक ग्रैमी अवार्ड (28) जीतने वाली महिला कलाकार बनी है।
गायिका टेलर स्विफ्ट के फोल्कलोर ने सर्वश्रेष्ठ एल्बम का ग्रैमी अवार्ड जीता है।
'आई कांट ब्रीथ' ने सांग ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता है।

आरक्षण की सीमा 50%
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने 50% से अधिक आरक्षण पर राज्यों से उनका पक्ष मांगा है।
• आरक्षण मामले में इंदिरा साहनी जजमेंट यानी मंडल जजमेंट को दोबारा देखने की जरूरत है या नहीं सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की बेंच ने इस पर 15 मार्च से सुनवाई शुरू की है।
• मंडल जजमेंट में संवैधानिक बेंच ने आरक्षण की अधिकतम सीमा 50% तय की थी।

भारत में हर साल 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। इसे राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस-National Immunization Day भी कहा जाता है।
• यह दिवस पहली बार वर्ष 1995 में मनाया गया था। 1995 में भारत ने पल्स पोलियो कार्यक्रम शुरू किया था।

प्रसिद्ध पद्म भूषण विजेता चित्रकार लक्ष्मण पई का निधन हो गया।

हाल ही पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन मार्वलस मार्विन हैगलर का निधन हो गया। उन्हें 1993 में इंटरनेशनल बॉक्सिंग हॉल ऑफ फेम और वर्ल्ड बॉक्सिंग हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में  विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश बना है। भारत रूस से आगे निकला है।

प्रसिद्ध कथकली कलाकार चेमनचेरी कुनिरामन नायर का केरल के कोझीकोड में निधन हो गया। वह 105 साल के थे।


17 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने BHIM UPI पर "UPI-Help" नाम से एक नया एप्लिकेशन लॉन्च किया है, जो BHIM एप्लिकेशन के उपयोगकर्ताओं के लिए शिकायत निवारण तंत्र के रूप में कार्य करेगा।

एमटीपी संशोधन बिल 2020 को मंजूरी
राज्यसभा ने 16 मार्च को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी जमेंडमेंट बिल 2020 को मंजूरी दी। लोकसभा पहले ही इसे पास कर चुकी है।
इस विधेयक के तहत गर्भपात की अधिकतम मंजूर समय सीमा मौजूदा 20 हफ्ते से बढ़ाकर 24 हफ्ते की गई है।

जल जीवन मिशन
घोषणा 15 अगस्त 2019 को की गई।
इसके अनुसार वर्ष 2024 तक देश के सभी घरों को पेयजल का कनेक्शन दिया जाएगा।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार ग्रामीण जल मिशन के तहत रोजाना डेढ़ लाख घरों में पानी के कनेक्शन लगाए जा रहे हैं।

भारत-फ़िनलैंड वर्चुअल शिखर सम्मेलन का आयोजन 16 मार्च, 2021 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और फ़िनलैंड गणराज्य की प्रधानमंत्री सना मारिन की भागीदारी के साथ किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2019 में टी 20 विश्व कप क्वालीफायर के दौरान मैचों को फिक्स करने की कोशिश के लिए यूएई के पूर्व खिलाड़ियों मोहम्मद नावेद और अनवर बट पर 8 साल का प्रतिबंध लगाया है।

विराट कोहली पुरुष T20I में 3000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने है।

अल साल्वाडोर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मलेरिया मुक्त प्रमाणित होने वाला मध्य अमेरिका का पहला देश बना है।

हाल ही ऑडियो कैसेट टेप के आविष्कारक लोउ ओटेन्स का निधन हो गया।

रिन्यू पावर (ReNew Power) को विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने ग्लोबल लाइटहाउस नेटवर्क का नाम दिया गया है।
रिन्यू पावर इस साल ग्लोबल लाइटहाउस नेटवर्क द्वारा मान्यता प्राप्त दो भारतीय कंपनियों में से एक है।

कौसल्या शंकर को इंटरनेशनल वूमन ऑफ करेज 2021 से सम्मानित किया गया है।

विश्व बैंक के अर्थशास्त्री दीपक मिश्रा को इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस (ICRIER) का अगला निदेशक और मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया गया है।


18 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

हाल ही स्विट्जरलैंड की 'आइक्यू एयर' संस्था द्वारा जारी वर्ल्ड एयर क्वालिटी इंडेक्स 2020 रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में 22 शहर भारत के है।
 गाजियाबाद दुनिया का दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित शहर है।
• नई दिल्ली को दुनिया के सबसे प्रदूषित राजधानी शहर के रूप में चुना गया है।

बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री मौदूद अहमद का निधन हो गया।

कोरोनोवायरस के कारण पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता, दिलीप गांधी का निधन हो गया।

सरकार ने स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना (Startup India Seed Fund Scheme) के लिए एक विशेषज्ञ सलाहकार समिति का गठन किया है। ​इस समिति की अध्यक्षता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के एच के मित्तल करेंगे।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने डॉन अंडर द डोम नामक ई-बुक का विमोचन किया है।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, एम. ए. गणपति राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेशक बने है।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (Stockholm International Peace Research Institute-Sipri) द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2011-15 और 2016-20 के बीच भारत के हथियारों के आयात में 33% की कमी आई है।

प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2021
16 मार्च, 2021 को ऐनी लैकेटॉन और जीन-फिलिप वासल को प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2021 का विजेता घोषित किया गया।
• इसे वास्तुकला में दुनिया के प्रमुख पुरस्कारों में से एक माना जाता है, और अक्सर इसे ‘वास्तुकला का नोबेल पुरस्कार’ कहा जाता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments