आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स। 14 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स। 13 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

 Daily Current Affairs

13 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

हशमतउल्लाह शाहिदी टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बने है।

भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश भर में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जाएगा।
इसकी राष्ट्रव्यापी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से की।

हरियाणा में निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय निवासियों को 75% आरक्षण देने वाले विधेयक को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्या ने मंजूरी दे दी है। अब यह कानून का स्वरूप ले चुका है।

मिताली राज इंग्लैंड की चार्लेट एडवर्ड के बाद 10,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बनी है।

क्वॉड का पहला वर्चुअल शिखर सम्मेलन
12 मार्च 2021 को क्वॉड का पहला वर्चुअल शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।
2022 के अंत तक क्वॉड देश (भारत ऑस्ट्रेलियाा अमेरिका, जापान) एशियाई देशों को कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज देंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वीरप्पा मोइली को 2020 के साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है।

अल-मंगौश लीबिया की पहली महिला विदेश मंत्री बनेगी।


14 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

एस्टरएक्स क्या है ?
फ्रांस ने अंतरिक्ष में अपने सैन्य अभ्यास को एस्टरएक्स नाम दिया है। यह नाम उसने 1965 में अपने पहले उपग्रह के नाम पर रखा है।
इस अभ्यास को एक ऑपरेशन कक्ष में 18 सिम्युलेटेड घटनाओं के आधार पर कार्यान्वित किया जाएगा। यूरोप में इस तरह का अभ्यास करने वाला फ्रांस पहला देश है।

पृथ्वी शॉ विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में 750+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने है।

सायना नेहवाल
सायना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।ओलंपिक इतिहास में पदक जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बनी। जल्द ही उनकी बायोपिक 'सायना' रिलीज होने वाली है।

अंजलि भारद्वाज को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी चैंपियंस पुरस्कार
आरटीआई (सूचना का अधिकार) एक्टिविस्ट अंजलि भारद्वाज उन 12 साहसी लोगों में शामिल हैं, जिन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार ने एक नए 'अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी चैंपियंस पुरस्कार' से सम्मानित किया है।

चीन की नई पंचवर्षीय योजना
चीन ने औपचारिक रूप से 11 मार्च, 2021 को 2021-2025 के लिए अपनी 14वीं पंचवर्षीय योजना को मंजूरी दे दी है। नेशनल पीपल्स कांग्रेस द्वारा मसौदा रूपरेखा पारित कर दिया गया है।
• ब्रह्मपुत्र या यारलुंग सांगपो के निचली क्षेत्र में तिब्बत में पहले जल-विद्युत बांध का निर्माण किया जाएगा। यह खंड भारत में प्रवेश करने से ठीक पहले तिब्बत में नदी के एक हिस्से को संदर्भित करता है।
ब्रह्मपुत्र को चीन में यारलुंग सांगपो, अरुणाचल प्रदेश में सियांग और असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नाम से जाना जाता है।
असम से यह बांग्लादेश में प्रवेश करती है।
अतः इस नदी पर चीन द्वारा बांध का निर्माण करने से भारत और बांग्लादेश में बाढ़ या पानी की किल्लत की समस्या पैदा की जा सकती है।

अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस 14 मार्च
2021 का विषय/अभियान:- 'एक बेहतर दुनिया के लिए गणित'
• 26 नवंबर, 2019 को यूनेस्को के 40वें सम्मेलन में 14 मार्च को इस दिवस को मनाने की उद्घोषणा को मंजूरी दी गई।

आईएनएस शार्दुल
भारतीय नौसेना के ‘पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन’ (First Training Squadron) के एक जहाज, आईएनएस शार्दुल ने 12 मार्च, 2021 को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया।
• आईएनएस शार्दुल भारतीय नौसेना का युद्धक पोत है, जो युद्धक टैंक, सैनिकों और एक साथ कई हेलीकॉप्टर ले जाने में सक्षम है।
• आईएनएस शार्दुल ने मार्च 2020 में मेडागास्कर में 600 टन खाद्यान्न सामग्री पहुँचाने के साथ ही कोविड-19 महामारी के दौरान विभिन्न देशों में फंसे प्रवासी भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए जून2020 में चलाये गए ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ में भी हिस्सा लिया था।

विश्‍व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस 15 मार्च
2021 का विषय/अभियान: 'प्लास्टिक प्रदूषण से निपटना'
• विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी से प्रेरित था, जिन्होंने 15 मार्च 1962 को औपचारिक रूप से उपभोक्ता अधिकारों के मुद्दे को संबोधित किया था।

वयोवृद्ध कथकली उस्ताद गुरु चेमांचेरि कुन्हीरमण नायर का 15 मार्च, 2021 को निधन हो गया। वे 105 वर्ष के थे।

इंजीनियरिंग में प्रवेश हेतु गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान की अनिवार्यता नहीं
मार्च 2021 में 'अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद’ (AICTE) द्वारा 2021-22 के लिए जारी किए गए नए मानदंडों के अनुसार, इंजीनियरिंग में प्रवेश हेतु छात्रों को 12वीं कक्षा में गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान का अनिवार्य रूप से अध्ययन नहीं करना होगा।
• AICTE द्वारा स्नातक स्तर पर जैव प्रौद्योगिकी, कपड़ा या कृषि इंजीनियरिंग जैसे तकनीकी पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने के इच्छुक छात्रों के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) को वैकल्पिक बना दिया गया है।
हालाँकि, कंप्यूटर विज्ञान जैसे अधिकांश इंजीनियरिंग विषयों में प्रवेश लेने के लिए PCM विषय अनिवार्य रहेंगे।
ये संशोधित विनियमन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की परिकल्पना के अनुरूप है, जिसमे विषयों के चुनाव में लचीलेपन को प्रोत्साहित किया गया है।

स्पेन की गर्बाइने मुगुरूजा ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप जीती है।

मिताली राज 7000 एकदिवसीय रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी है।

14 मार्च को हिंद महासागर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशनोग्राफी (NIO) द्वारा पहली जीनोम मैपिंग परियोजना शुरू की गई है।
उद्देश्य:- हिंद महासागर में सूक्ष्मजीवों के जीनोम मैपिंग के नमूनों को इकट्ठा करना।
हिंद महासागर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा जल क्षेत्र है।

Ultimate Battle (अल्टीमेट बैटल) के फाउंडर तरुण गुप्ता हैं। यह एक ऑनलाइन ईस्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म है, जहां गेमर्स बिना शुल्क दिए दूसरों के खिलाफ अपने सूक्ष्म परीक्षण कर सकते हैं।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments