आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स। 11 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स। 10 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

 Daily Current Affairs

10 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

मैत्री सेतु
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मार्च को भारत और बांग्लादेश के बीच फेनी नदी पर बने मैत्री सेतु के साथ त्रिपुरा में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
• 1.9 किलोमीटर लंबा मैत्री सेतु पुल भारत में सबरूम को बांग्लादेश के रामगढ़ से जोड़ता है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और परस्पर संपर्क बढ़ेगा।
• मैत्री सेतु के माध्यम से बांग्लादेश के चट्टोग्राम बंदरगाह तक पहुंचने के लिए त्रिपुरा, पूर्वोत्तर का प्रवेश द्वार बन गया है।
फेनी नदी त्रिपुरा और बांग्लादेश में सीमा के बीच बहती है। यह कुल 1147 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है जिसमें से 535 वर्ग किलोमीटर भारत में और शेष बांग्लादेश में है।
फेनी नदी के जल बंटवारे को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद चल रहा है।

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए फरवरी माह के लिए आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।
• इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।

दिल्ली में दुनिया का पहला वर्चुअल स्कूल खोला जाएगा।

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने स्विट्जरलैंड के बासेल में आयोजित BWF स्विस ओपन सुपर 300 के विमेंस सिंगल फाइनल में सिल्वर मैडल जीता है। 

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 के अवसर पर मेधावी लड़कियों के लिए "सुपर -75" छात्रवृत्ति योजना शुरू की हैं।

एक अमेरिकी रूढ़िवादी थिंक-टैंक, Heritage Foundation ने हाल ही में "आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक 2021" लॉन्च किया है।
• 184 देशों की सूची में भारत की अर्थव्यवस्था को 121 वां स्थान दिया गया।
सिंगापुर ने लगातार दूसरे वर्ष  रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

पौड़ी गढ़वाल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद तीरथ सिंह रावत  उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री बने है। गौरतलब है कि 9 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

विश्व रैपिड चेस चैंपियन कोनेरू हम्पी ने बीबीसी इंडियन स्पोर्टसवीमेन-ऑफ-द-ईयर पुरस्कार जीता है।

दिल्ली सरकार ने 9 मार्च, 2021 को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 69,000 करोड़ रुपए का ‘देशभक्ति बजट’ पेश किया।

भारत अपना पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथेम्प्टन के एगेस बाउल स्टेडियम इंग्लैंड में 18 से 22 जून तक खेलेगा।

देश का सबसे प्रदूषित राज्य है ? - ओडिशा


11 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की योजनाएं
मार्च 2021 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से मंत्रालय की सभी प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों को मंत्रालय की तीन प्रमुख योजनाओं- मिशन पोषण 2.0, मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के अंतर्गत श्रेणीबद्ध किया गया है।

सक्षम आंगनवाडी एवं पोषण 2.0:- छत्रक (अम्ब्रेला) आईसीडीएस-आंगनवाड़ी सेवाएं ,पोषण अभियान, किशोरियों के लिए योजनाएं, राष्ट्रीय शिशुगृह (क्रेच) योजना।
मिशन वात्सल्य:- बाल संरक्षण सेवाएं और बाल कल्याण योजनाएं।
मिशन शक्ति (महिलाओं के संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए मिशन): 
1- संबल (वन स्टॉप सेंटर,महिला पुलिस स्वयंसेवक, महिला हेल्पलाइन/स्वाधार/उज्ज्वला /विधवा आश्रय स्थल इत्यादि)
2- सामर्थ्य (बेटी बचाओ, बेटी पढाओ; शिशुगृह (क्रेच), प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना/ लैंगिक बजट बनाना / शोध।

‘मिशन शक्ति’ महिला और बाल विकास की अन्य छत्रक (अम्ब्रेला) योजनाओं (जैसे- मिशन पोषण 2.0, मिशन वात्सल्य, और मिशन सक्षम- आंगनवाड़ी (जिसमें राष्टीय स्तर से पंचायत स्तर तक एक समान जानकारी सहित प्रशासनिक आधार शामिल है।) के समावेशन के साथ चलाया जाएगा।

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास 'डस्टलिक -2' शुरु हुआ है। यह उत्तराखंड के रानीखेत में शुरू हुआ है।
इस सैन्य अभ्यास का पहला संस्करण 2019 में ताशकंद में आयोजित किया गया था।

आइएनएस करंज
स्कॉर्पीन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी आइएनएस करंज को 10 मार्च को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया।
• मेक इन इंडिया अभियान के तहत स्कॉर्पीन श्रेणी की छह पनडुब्बियों का निर्माण मजगांव डॉकयार्ड में चल रहा है।
• स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियां डीजल-विद्युत चालित अटैक पनडुब्बियां है। इन्हें कलवरी श्रेणी के नाम से भी जाना जाता है।
• आइएनएस करंज मिसाइल, टॉरपीडो से लैस है, साथ ही समुद्र के भीतर ही माइंस बिछाकर दुश्मन को तबाह करने की क्षमता रखती है।

यूआर राव को सेटेलाइट मैन ऑफ इंडिया कहा जाता है।
उनके नेतृत्व में 1975 में भारत ने अपने प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट का अंतरिक्ष में सफल प्रक्षेपण किया था।

हाल ही विश्व की नंबर एक पहलवान कौन बनी है ? - विनेश फोगाट

स्विस ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट स्पेन की कैरोलिना मारिन ने भारतीय शटलर पीवी सिंधु को हराकर जीता है।


12 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स

आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री हामेद बकायोको का निधन हो गया।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने 10 मार्च को 52 वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना - 1969

नाइजर के राष्ट्रपति महामदौ इस्सौफू ने दुनिया के सबसे बड़े लीडरशिप प्राइज़, "इब्राहिम प्राइज़ फॉर अचीवमेंट इन अफ्रीकन लीडरशिप-2020", जीता है।

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) गिरीश चंद्र मुर्मू को वर्ष 2021 के लिए संयुक्त राष्ट्र के बाह्य लेखा परीक्षकों की समिति के अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है।

अमिताभ बच्चन को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स (FIAF) द्वारा एक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किरण बेदी को बैटन ऑफ ऑनर भेंट किया है।

दांडी यात्रा
12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से नमक सत्याग्रह नाम से चर्चित दांडी यात्रा की शुरुआत की।
• भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च को अहमदाबाद में दांडी मार्च की 91 वीं वर्षगांठ को हरी झंडी दिखाई है।

केंद्र सरकार ने डॉ. जी पी सामंत को दो साल के कार्यकाल के लिए भारत का नया मुख्य सांख्यिकीविद् (Chief Statistician of India) नियुक्त किया है। वह भारत के चौथा सीएसआई है। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा निधि को एक सिंगल नॉन लैप्सेबल रिजर्व फंड के रूप में मंजूरी दी है।
• इसका उपयोग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आयुष्मान भारत - स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र, आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सहित स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं के लिए किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बीमा अधिनियम में संशोधन के लिए अपनी मंजूरी दी है। इस क्षेत्र में  प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की सीमा 49% से बढ़ाकर 74% की गई है।

हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व किडनी दिवस 11 मार्च 2021 को मनाया गया है।
2021 विश्व किडनी दिवस का विषय:- "लिविंग वेल विद किडनी डिजीज"

महाशिवरात्रि के त्यौहार को स्थानीय रूप से कश्मीर में 'हेराथ' के रूप में जाना जाता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments