आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित सूचकांक। जनवरी 2021। रिपोर्ट एवं सूची

   चर्चित सूचकांक 2021


चर्चित सूचकांक जनवरी 2021

Famous Index January 2021

भारत की सातवीं व्यापार नीति समीक्षा (टीपीआर)
जिनेवा स्थित विश्व व्यापार संगठन अनुसार भारत द्वारा 2015 से 2020 के बीच व्यापार को आसान बनाने के लिए कई उपायों को लागू किया है। जैसे- भारतीय सीमा शुल्क इलेक्ट्रॉनिक्स गेटवे (आइसगेट), व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एकल खिड़की इंटरफ़ेस (स्विफ्ट), बंदरगाह पर सीधे डिलीवरी और सीधे एंट्री की सुविधाएं और जोखिम प्रबंधन प्रणाली (RMS) शामिल है।
• टीपीआर के तहत सदस्य देश की राष्ट्रीय व्यापार नीतियों की व्यापक समीक्षा की जाती है। भारत की आखिरी टीपीआर 2015 में हुई थी।

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2021
हेनली एंड पार्टनर्स द्वारा हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2021 जारी किया गया है। इस सूचकांक में वीज़ा-फ्री स्कोर 58 के साथ भारत को 110 देशों में 85 वां स्थान मिला है।
• जापान ने लगातार तीसरे वर्ष दुनिया में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट होने की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। जापानी नागरिक 191 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं।

भारत ब्रेक आउट इकोनॉमीज में चौथे स्थान पर रहा है।
चीन पहले स्थान पर रहा है।
ब्रेक आउट इकोनॉमीज़ वे हैं, जो बहुत तेज़ी से डिजिटल बन रही हैं।

हाल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी लांगिट्यूडनल एजिंग स्टडीज इन इंडिया सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार देश में 75% उम्रदराज लोग दीर्घकालिक बीमारी से जबकि 40% बुजुर्ग किसी न किसी तरह की अपंगता से जूझ रहे है। वहीं 20% से अधिक लोग मानसिक बीमारी से परेशान हैं।
• 2001 की जनगणना के अनुसार देश की आबादी का लगभग 8.5% हिस्सा उम्रदराज लोगों का था।
गौरतलब है कि बुजुर्गों की संख्या में प्रतिवर्ष 3% की वृद्धि हो रही है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी रिपोर्ट इंटरनेशनल माइग्रेशन 2020  हाइलाइट्स के अनुसार विदेशों में रहने के मामले में भारतीय दुनियाभर में पहले स्थान पर है।
वर्ष 2020 में देश से बाहर रहने वाले लोगों की संख्या 18 मिलियन (1 करोड़ 80 लाख) है।

भारत नवाचार सूचकांक 2020
नीति आयोग ने 20 जनवरी को दूसरा भारतीय नवाचार सूचकांक जारी किया इसमें कर्नाटक लगातार दूसरी बार शीर्ष पर रहा है।
• पहला भारतीय नवाचार सूचकांक अक्टूबर 2019 में जारी किया गया था।
• इस सूची में कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है।
• केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली शीर्ष पर है।
• पूर्वोत्तर तथा पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में हिमाचल प्रदेश शीर्ष पर है।
• झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार सबसे फिसड्डी रहे है।
• वैश्विक नवाचार सूचकांक की तर्ज पर यह सूचकांक नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार और सीईओ अमिताभ कांत ने जारी किया है।

सूचकांक मापदंड:- नवाचार सूचकांक की गणना पांच 'सक्षमकर्ता' (enabler) मापदंडों और दो 'प्रदर्शन' (performance) मापदंडों के माध्यम से की गई।
पांच 'सक्षमकर्ता' मापदंड मानव पूंजी, निवेश, ज्ञान कार्यकर्त्ता , व्यावसायिक वातावरण, और सुरक्षा तथा कानूनी वातावरण हैं, जबकि दो 'प्रदर्शन' मापदंड ज्ञान उत्पादन (Knowledge Output) और ज्ञान प्रसार (Knowledge Diffusion) हैं।

भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2020
28 जनवरी को ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2020 जारी किया गया।
इस सूचकांक में भारत 180 देशों की सूची में 6 स्थान फिसलकर 86वें नंबर पर आ गया है।
• भारत का स्कोर 40 है।
• शीर्ष रैंकिंग:- न्यूजीलैंड, डेनमार्क
• अंतिम स्थान:- सोमालिया

ऑस्ट्रेलिया स्थित लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी किए गए नए कोरोनावायरस प्रदर्शन सूचकांक में 98 देशों में से भारत को 86 वें स्थान पर रखा गया है।

प्रश्न.कोविड-19 रिस्पांस इंडेक्स में भारत को कौनसा स्थान मिला है ? - 86

दूसरी इंडिया जस्टिस रिपोर्ट
वर्ष 2020 में लोगों को न्याय प्रदान करने के मामले में महाराष्ट्र राज्य शीर्ष पर रहा है।
• छोटे राज्यों (आबादी एक करोड़ से कम) में त्रिपुरा शीर्ष पर है।
• भारत में 29% महिला न्यायाधीश है।
• अधीनस्थ अदालतों में तेलंगाना में महिला न्यायाधीशों की 
हिस्सेदारी सबसे अधिक है। (46.2%)
सबसे कम महिला जज झारखंड में है।
• देश में बिहार एकमात्र राज्य है, जहां पुलिस में 25% से ज्यादा महिलाएं है।

'एशिया-प्रशांत व्यक्तिगत स्वास्थ्य सूचकांक' में 11 देशों में भारत 10वें स्थान पर रहा है।
सिंगापुर प्रथम स्थान पर है।

पर्यावरण थिंक टैंक जर्मनवॉच ने क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स 2021 की सूची में भारत को सातवें स्थान पर रखा है। मोजांबिक पहले स्थान पर है।
प्रश्न.जलवायु परिवर्तन से प्रभावित दुनिया के शीर्ष 10 देशों में भारत को कौनसा स्थान मिला है ? - 7 वां

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments