आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 8 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 7 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

 February 2021 Current Affairs


7 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

"ब्यूटीफुल थिंग्स" नामक संस्मरण किसका है ? - अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति जो बिडेन के बेटे हंटर बिडेन का।

डेनमार्क दुनिया का पहला 'ऊर्जा द्वीप' बनाएगा।

फेडरल बैंक ने बच्चों के लिए 'फेडफ़र्स्ट' बचत खाता योजना शुरू की है।

6 फरवरी को प्रख्यात रंगकर्मी बंसी कौल का निधन हो गया।
उन्होंने 1984 में भोपाल में रंग विदूषक नामक संस्था की स्थापना की।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को एलन बोर्डर मेडल से सम्मानित किया है।

बर्ड फ्लू
बर्ड फ्लू (Bird flu) या एवियन इन्फ्लूएंजा एक वायरल संक्रमण है, जो ज्यादातर पक्षियों में पाया जाता है, लेकिन इसके मनुष्यों और अन्य जानवरों को प्रभावित करने की क्षमता है।
H5N1वायरस का सबसे आम प्रकार है, जो पक्षियों में गंभीर श्वसन रोग का कारण बनता है; H7, H8 जैसे कई अन्य प्रकार भी संक्रमण का कारण बनते हैं।
इस वायरस की सूचना सबसे पहले 1996 में चीन में मिली थी। भारत में पहली बार 2006 में महाराष्ट्र के नंदुरबार में वायरस की उपस्थिति दर्ज की गई थी, जिसके कारण बड़े पैमाने पर मुर्गियों की मौत हो गई थी।
‘H5N1 वायरस’ संक्रमित पक्षी से मनुष्यों को संक्रमित कर सकता है। मनुष्यों में H5N1 संक्रमण का पहला मामला 1997 में हांगकांग में सामने आया था, जब एक पोल्ट्री फार्म कर्मी इससे संक्रमित हो गया था।


8 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

7 फरवरी की सुबह उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के तपोवन क्षेत्र में नंदा देवी ग्लेशियर के एक हिस्से के टूटने के बाद ऋषिगंगा बिजली परियोजना में ग्लेशियर फट गया और अलकनंदा नदी में ऋषिगंगा बांध को नुकसान पहुंचा।
• आमतौर पर ग्लेशियर सर्दी में टूटता नहीं है इसलिए यह प्राकृतिक नहीं मानवीय आपदा है।

ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट स्थित है ? - ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट उत्तराखंड के चमोली के रैणी गांव में स्थित है।
यह एक प्राइवेट प्रोजेक्ट है।

Google क्लाउड ने अपने इंडिया बिजनेस के लिए बिक्रम सिंह बेदी को नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

नाइजीरियाई अर्थशास्त्री नगोज़ी ओकोंजो-इविला को विश्व व्यापार संगठन (WTO) के अगले महानिदेशक के रूप में चुना गया है। वह संगठन का नेतृत्व करने वाली पहली महिला और साथ ही पहली अफ्रीकी होंगी।

माइकल ब्लूमबर्ग फिर से संयुक्त राष्ट्र जलवायु राजदूत बने है।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अपने 100 वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बने है।

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आईसीसी ने महीने का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर पुरस्कार (Player of the month) दिया है।
हाल ही हर महीने के लिए शुरू किए गए इस पुरस्कार को जीतने वाले ऋषभ पंत पहले खिलाड़ी बने हैं।

इशांत शर्मा टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बने है। (कपिल देव और जहीर खान के बाद)

9 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने 6 फरवरी, 2021 को पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित पंडित भीमसेन जोशी शताब्दी स्मारक समारोह में प्रतिष्ठित ‘आकाशवाणी संगीत समारोह’ को भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी के नाम पर करने की घोषणा की। अब इसे ‘भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी आकाशवाणी संगीत सम्मेलन’ कहा जाएगा।
• पंडित भीमसेन जोशी का जन्म 4 फरवरी, 1922 को कर्नाटक के धारवाड़ स्थित गडग में हुआ था। पुणे उनकी कर्मभूमि थी, जहां उन्होंने ‘गायन के ख्याल रूप’ के बतौर प्रमुख सिद्धि प्राप्त की। 

युद्ध अभ्यास 20
8 फरवरी, 2021 को भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास 'युद्ध अभ्यास 20' (Yudh Abhyas 20) राजस्थान में बीकानेर जिले के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ।
• यह वार्षिक द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास का 16वां संस्करण है। यह अभ्यास 21 फरवरी तक जारी रहेगा।
• इसमें अमेरिका के स्ट्राइकर टैंक और भारत के सारथी टैंक भाग ले रहे हैं।

गोवर्धन योजना
गोवर्धन योजना का उद्देश्य मवेशियों व जैविक कचरे का प्रबंधन करना और किसानों की आय बढ़ाना है।
इसे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण के तहत प्राथमिकता कार्यक्रम के तौर पर अपनाया जा रहा है।
जल शक्ति मंत्रालय द्वारा हाल ही में इस योजना का एकीकृत पोर्टल शुरू किया गया है।

ब्रूस टेलर
 ब्रूस टेलर न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी थे, जिनका हाल ही में निधन हो गया। उन्होंने 1965 में टेस्ट डेब्यू भारत के खिलाफ ही किया था।

सिग्नल ऐप
'सिग्नल' (Signal) एक एन्क्रिप्टेड ऐप है, जो इंटरनेट के माध्यम से संदेश भेजने और कॉल करने की सुविधा प्रदान करता है। सिग्नल की विशेषता निजता पर ध्यान केंद्रित करना है।
• सिग्नल ओपन सोर्स है, जिसका अर्थ है कि इसकी निजता और सुरक्षा नियमित रूप से स्वतंत्र विशेषज्ञों द्वारा जाँच की जाती है।
सिग्नल मैसेजिंग सेवा अमेरिकी क्रिप्टोग्राफर मोक्सी मार्लिंस्पाइक द्वारा बनाई गई है।

पश्चिम बंगाल में प्रमुख अवसंरचना परियोजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 फरवरी, 2021 को हल्दिया, पश्चिम बंगाल का दौरा किया और देश को एलपीजी आयात टर्मिनल तथा प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना के हिस्से के रूप में लगभग 350 किमी. डोभी - दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन खंड समर्पित किया।
350 किलोमीटर डोभी - दुर्गापुर पाइपलाइन से न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि बिहार और झारखंड के 10 जिले लाभान्वित होंगे।

मध्य प्रदेश ने शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए 'SAANS’ अभियान शुरू किया है।
(सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रलाइज़ निमोनिया सक्सेसफुली)
• अभियान का मुख्य उद्देश्य शिशुओं में निमोनिया के कारण मृत्यु दर को कम करना है।

हाल ही बॉलीवुड अभिनेता और राज कपूर के बेटे राजीव कपूर का निधन हो गया। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 1983 की फिल्म 'एक जान हैं हम' से की थी।

मंदारिन बतख
8 फरवरी, 2021 को असम के तिनसुकिया जिले में मगुरी-मोटापुंग बील (Maguri-Motapung beel) या आर्द्रभूमि में तैरती हुई दुर्लभ मंदारिन बतख (Mandarin duck) देखी गई।
मंदारिन बतख या 'ऐक्स गैलेरिकुलता' (Aix galericulata) की पहचान सबसे पहले स्वीडिश वनस्पतिशास्त्री, चिकित्सक और प्राणी विज्ञानी कार्ल लीनियस ने 1758 में की थी।
इसे दुनिया में सबसे सुंदर बतख माना जाता है, यह छोटा-विदेशी दिखने वाला पक्षी पूर्वी एशिया में पाया जाता है।
आईयूसीएन द्वारा इसे ‘संकटमुक्त’ (Least Concern) श्रेणी में रखा गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments