आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 5 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 4 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

 February 2021 Current Affairs


4 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु के यह येलहांका एयर फोर्स स्टेशन पर एयरो इंडिया 2021 का उद्घाटन किया।

4 फरवरी 1922 को चौरा चौरी कांड हुआ, जिसके कारण गांधी जी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया।
4 फरवरी 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौरा चौरी जनप्रतिरोध के 100वें वर्ष पर शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ किया।

विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी
4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।
विश्व स्वास्थ संगठन के अनुसार दुनिया भर में हर छह में से एक व्यक्ति की मौत कैंसर के कारण होती है।
विश्व कैंसर दिवस 2019-21 का विषय:- ‘I Am And I Will’.

• 4 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस मनाया जाता है।

ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेस ने 'आत्मनिर्भरता' को वर्ष 2020 का हिंदी वर्ड ऑफ द इयर चुना है। 

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस इस वर्ष के आखिरी महीनों में अमेजन के सीईओ का पद छोड़ देंगे।
उन्होंने 1995 में अमेजन की स्थापना की थी।
•  एंडी जेसी अमेजन के नए सीईओ बनेंगे।

अजय सिंह भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष चुने गए है।

सीलोन (श्रीलंका)
4 फरवरी 1948 को सीलोन को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली। 1972 में इसका नाम लंका रखा गया। 1978 में सम्मानसूचक शब्द श्री जोड़ते हुए इसका नाम श्रीलंका कर दिया गया।

महिलाओं द्वारा संचालित किए जाने वाले एकमात्र समाचार पत्र खबर लहरिया पर बनाए गए वृत्तचित्र राइटिंग विद फायर ने सनडांस फिल्म फेस्टिवल अवार्ड जीता है।

प्रवीन सिन्हा को सीबीआई का कार्यवाहक निदेशक बनाया गया है। 

अंडमान निकोबार द्वीप समूह देश का पहला कोरोना मुक्त केंद्रशासित प्रदेश बना है।

दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज मर्व ह्युज को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने 1 फरवरी को आसियान-इंडिया हैकथॉन 2021 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया है। शिक्षा मंत्रालय ने आसियान-इंडिया हैकथॉन 2021 का शुभारम्भ किया।

इसरो का पहला मानवरहित अंतरिक्ष मिशन
मिशन गगनयान के एक हिस्से के रूप में इसरो का पहला मानवरहित अंतरिक्ष मिशन दिसंबर 2021 में लांच किया जाएगा। पहले यह मिशन दिसंबर 2020 में लांच किया जाना था लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था।
इसके बाद 2022 में मानव मिशन लॉन्च किया जाएगा।

कोविड-19 वैक्सीन 'बीबीवी154'
हाल ही विशेषज्ञ निकाय ने भारत बायोटेक के प्रस्तावित नाक के द्वारा दी जाने वाली एकल-खुराक कोविड-19 वैक्सीन 'बीबीवी154' के नैदानिक परीक्षण के लिए प्रोटोकॉल को संशोधित करने के लिए कहा है।

भारत लाल पांडा की दोनों प्रजातियों का वास स्थल
भारतीय प्राणी-विज्ञान सर्वेक्षण (ZSI) के अध्ययन के अनुसार भारत लाल पांडा की दोनों (उप) प्रजातियों ‘हिमालयन रेड पांडा’ (Ailurus fulgens) और ‘चीनी लाल पांडा’ (Ailurus styani) का वास स्थल है।
• लाल पांडा (Ailurus fulgens) एक स्तनपायी प्रजाति है, जो पूर्वी हिमालय और दक्षिण-पश्चिमी चीन में पाई जाती है। लाल पांडा भारत के चार राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में पाया जाता है।
• यह पेड़ो में निवास करता है और मुख्य रूप से बांस से आहार लेता है, लेकिन अंडे, पक्षी और कीड़े भी खाता है। यह एक एकान्तप्रिय जानवर है, जो मुख्य रूप से रात में सक्रिय होता है, और दिन के दौरान मुख्य रूप से निष्क्रिय रहता है।
• IUCN रेड लिस्ट में लाल पांडा को ‘संकटग्रस्त’ (Endangered) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। 

गोबरधन का एकीकृत पोर्टल
केंद्रीय मंत्रियों ने 3 फरवरी, 2021 को गोबरधन योजना को बढ़ावा देने और प्रगति की रियलटाइम निगरानी के लिए संयुक्त रूप से 'गोबरधन का एकीकृत पोर्टल लॉन्च किया।
• ओडीएफ प्लस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ‘गोबरधन योजना’ को 2018 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जिसका उद्देश्य किसानों और परिवारों को आर्थिक और संसाधनों के लाभ पहुंचाकर उनके जीवन में सुधार हेतु गावों में मवेशियों के अपशिष्ट समेत अन्य जैव-अपशिष्ट का प्रबंधन करना और उन्हें बायोगैस तथा जैविक खाद में बदलना है।


5 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

कर्नाटक के हुबली में इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने ‘माया’ नामक रोबोट बनाया है, जिसे बैंकों में कई क्षेत्रीय भाषाओं में बात करने के लिए प्रोग्राम किया गया है।

ए. आर. रहमान को 'अलर्ट बीइंग आइकन अवार्ड' मिला है।

तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। 
डिंडा ने 2005 में बंगाल के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया।

चंडीगढ़ में भारत के पहले एम्प्युटी क्लिनिक का शुभारम्भ हुआ है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी ग्रामीण घरों में 100% पीने योग्य पाइप्ड जलापूर्ति के लक्ष्य को पूरा करने के लिए 'हर घर पानी, हर घर सफाई' मिशन की शुरुआत की है।

25 वर्षीय कश्मीरी महिला आयशा अजीज, देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलट बनी है। वह 2011 में 15 वर्ष की आयु में लाइसेंस प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की छात्रा पायलट भी बनी थी।

अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अमेरिकी तेल प्रमुख आक्सिडेन्टल के से ‘कार्बन-न्यूट्रल ऑयल’ की दुनिया की पहली खेप प्राप्त की है।

लोकतंत्र सूचकांक 2020
'लोकतंत्र सूचकांक 2020' की वैश्विक रैंकिंग में 167 देशों में से भारत दो स्थान फिसलकर 53वें स्थान पर आ गया है।
• सूचकांक में नॉर्वे शीर्ष पर है
• भारत का स्कोर - 6.61 (0-10 के पैमाने पर)
भारत को 'त्रुटिपूर्ण लोकतंत्र' के रूप में वर्गीकृत किया गया है। 
यह सूचकांक इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा जारी किया गया है।

एस.एन. सुब्रह्मण्यन को 3 साल के लिए भारत के राष्ट्रीय संरक्षा परिषद (NSC) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।


6 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

5 फरवरी को केरल ने अपना पहला ह्यूमन मिल्क बैंक खोला है।
6 फरवरी को महिला जननांग विकृति, पूर्ण असहिष्णुता उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

दिल्ली में उपराज्यपाल की बढ़ेगी ताकत
केंद्रीय कैबिनेट ने एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है जिससे उपराज्यपाल का अधिकार क्षेत्र और बढ़ेगा। प्रस्तावित विधेयक में उपराज्यपाल को दिल्ली सरकार को तय समय में विधायी और प्रशासनिक प्रस्ताव 15 दिन पहले भेजना होगा। ऐसे मुद्दे जिसपर दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के विचार एक जैसे नहीं होंगे उसे आखिरी मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजने का तो प्रावधान है ही, नए प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि जब तक राष्ट्रपति फैसला नहीं लेते हैं, उपराज्यपाल को कोई फैसला लेने का अधिकार होगा। 
यह प्रविधान इसलिए अहम होगा क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले में कहा गया था कि दिल्ली सरकार को हर मामले में राज्यपाल की संस्तुति लेना जरूरी नहीं है, बल्कि उन्हें इसकी जानकारी दी जा सकती है। इस फैसले के बाद से उपराज्यपाल की ताकत कुछ हद तक कमजोर हुई थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ स्विच करने के लिए 'स्विच दिल्ली' अभियान की शुरुआत की है।

2019-20 में लिंगानुपात 934 हो गया है।

मौद्रिक नीति समिति की बैठक
आरबीआई ने अगले वित्त वर्ष (2021-22) में भारत की विकास दर 10.5% रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
• रेपो दर को 4% पर बरकरार रखा गया है।

खान अब्दुल गफ्फार खान
इनका जन्म 1890 में पेशावर (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। इन्हें भारत में सीमांत गांधी और पाकिस्तान में बाचा खान के नाम से भी जाना जाता था।
• इन्होंने 1929 में खुदाई खिदमतगार (अल्लाह के सेवक) आंदोलन शुरू किया।

डेनमार्क दुनिया का पहला वैक्सीन पासपोर्ट वाला देश बना है।

ऑस्ट्रेलिया की अलॉड़ा एरोनॉटिक्स ने दुनिया की पहली फ्लाइंग रेसिंग कार एयरस्पीडर MK-3 पेश की है।

इन्नोवेशन इंडेक्स 2021
ब्लूमर्ग द्वारा जारी नवाचार सूचकांक 2021 में भारत को 50 वां स्थान मिला है।
यह सूचकांक 60 देशों के लिए जारी किया गया है।
• पहला स्थान - दक्षिण कोरिया

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments