आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 2 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 1 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

 
February 2021 Current Affairs


1 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

नोबेल शांति पुरस्कार 2021
नॉर्वे के सांसदों की समिति ने रूस के विपक्षी नेता अलेक्सी नवेलनी, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और गरीब देशों में कोरोनावायरस से बचाव का टीका उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम कोवैक्स को इस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है।

हार्मुज जलसंधि
1290 में खोजा गया ईरान का हार्मुज द्वीप 48 किलोमीटर में फैला हुआ है।
हार्मुज जलसंधि ईरान के दक्षिणी भाग में स्थित है, जो 'फारस की खाड़ी' को 'ओमान की खाड़ी' से जोड़ने वाला प्रमुख जलमार्ग है।
• दुनिया में लगभग 40% तेल और बड़ी मात्रा में प्राकृतिक गैस इसी मार्ग से विभिन्न देशों और क्षेत्रों तक पहुंचाएं जाते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) ने 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था 11.5% रहने का अनुमान जताया है।
इस दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के वी-शेप में वृद्धि करने का अनुमान है।

31 जनवरी को पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के रूप में मनाया गया। इसे पोलियो रविवार के नाम से भी जाना जाता है।

1 फरवरी 1884 को देश की सबसे पुरानी बीमा योजना डाक जीवन बीमा योजना की शुरुआत की गई।

हाल ही नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रसायनज्ञ पॉल जे. क्रूटजन का निधन हो गया। 
उन्हें 1995 में मारियो जे. मोलिना और एफ. शेरवुड रोलैंड के साथ संयुक्त रूप से रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

World leprosy day
हर साल जनवरी के अंतिम रविवार को विश्व कुष्ठ रोग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व कुष्ठ रोग दिवस 31 जनवरी को आयोजित किया गया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2020-21 में रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है। 
ऐसा पहली बार किया गया है।

 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद के नए अध्यक्ष बने है।

आरएस शर्मा को देश की प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
• इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहा जाता है।

एंटी-डोपिंग रेफरेंस मैटेरियल लॉन्च
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने एंटी-डोपिंग के क्षेत्र में रासायनिक परीक्षण में उपयोग के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ सामग्री लॉन्च की है।

लखनऊ मेट्रो Ultraviolet Rays (पराबैंगनी किरणों) से मेट्रो कोच को सैनिटाइज करने वाली भारत की पहली मेट्रो सेवा बनी है।

SBI कार्ड्स और पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड (SBI कार्ड) ने रामा मोहन राव अमारा को दो साल की अवधि के लिए अपना प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।


2 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

म्यांमार में तख्तापलट 
1 फरवरी को म्यांमार में तख्तापलट हो गया। सेना ने देश की सर्वोच्च नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट सहित  कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत मेंं ले लिया है।
• सेना ने 1 वर्ष के आपातकाल की घोषणा करते हुए सत्ता पर कब्जा करने की घोषणा की है।
• देश के पहले उपराष्ट्रपति म्यिंट स्वे को कार्यकारी राष्ट्रपति बनाया गया है।
• म्यांमार की सेना को तातमाडव के नाम से भी जाना जाता है।
• आंग सान सू की, की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) ने नवंबर 2020 में हुए आम चुनावों में 80% से ज्यादा सीटें जीती थी।
• म्यांमार की राजधानी - नेपीता

विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2 फरवरी
नदी और तालाब आदि की खराब स्थिति के चलते 2 फरवरी 1971 को ईरान के रामसर में आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए गए। 
• प्रतिवर्ष 2 फरवरी को आर्द्रभूमि के प्रति जागरूकता के लिए विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है।
विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2021 की थीम:- ‘Wetlands and Water’
विश्व वेटलैंड्स दिवस कब मनाया जाता है ? - 2 फरवरी
• भारत में लगभग 4.6% भूमि आर्द्रभूमि है, जिनका क्षेत्रफल 1.526 करोड़ हेक्टेयर है और 42 आर्द्रभूमि अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों (रामसर स्थल) के रूप में नामित हैं, जिनका क्षेत्रफल 10.8 लाख हेक्टेयर है।

आजाद भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री कौन थी ? - राजकुमारी अमृत कौर

भारतीय निशानेबाजी दल ने कुवैत शूटिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित पहली एशियाई ऑनलाइन शूटिंग चैम्पियनशिप की पदक तालिका में टॉप किया है। इस 24 सदस्यीय भारतीय शूटिंग दल ने कुल 11 पदक जीते है, जिसमें चार स्वर्ण पदक, दो रजत और पाँच कांस्य पदक शामिल है। 

भारतीय-अमेरिकी भव्या लाल नासा की कार्यवाहक प्रमुख बनी है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में तमिलनाडु ने बड़ौदा को हराकर खिताब अपने नाम किया।
• यह टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का बारहवां संस्करण था और अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम) में खेला गया‌।

फेसबुकइंक ने हेनरी मोनिज़ को अपना पहला मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त किया है।

उत्तराखंड में हिमालय के शिवालिक रेंज में पाए जाने वाले वृक्षों की 210 से अधिक प्रजातियों के संरक्षण के लिए, 'शिवालिक अरबोरिटम' नाम का इस प्रकार के पहले वनस्पति उद्यान का उद्घाटन किया गया है।

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard-ICG) ने 1 फरवरी 2021 को अपना 45 वां स्थापना दिवस मनाया। 
ICG को औपचारिक रूप से 1 फरवरी 1977 को भारतीय संसद के तटरक्षक अधिनियम - 1978 द्वारा स्थापित किया गया था। यह रक्षा मंत्रालय के तहत काम करता है।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने 31 जनवरी 2021 को वर्चुअल पोर्टल पर 8 वें भारत अंतर्राष्ट्रीय रेशम मेले का उद्घाटन किया।

हाल ही प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री सिसली टायसन का निधन हो गया।

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने 2020 को 'वर्स्ट इयर ऑन रिकॉर्ड' घोषित किया है।

भारत में बनने वाली तीसरी कोरोना वैक्सीन है ? - कोवोवैक्स
सीरम इंस्टीट्यूट और नोवावैक्स ने भारत की तीसरी कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स के लिए करार किया है।

ग्लोबल क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स 2021
हाल ही यह सूचकांक जारी किया गया। इसमें ऐसे देशों की रैंकिंग जारी की गई है, जो 2019 में जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे।
इस सूची में भारत सातवें स्थान पर है।
मोजांबिक पहले, जिंबाब्वे दूसरे और बहामास तीसरे स्थान पर है।


3 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेस ने आत्मनिर्भरता को वर्ष 2020 का हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग के 29वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान की महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इशरत बानो को 'महिला कोविड योद्धा' सम्मान से सम्मानित किया गया।

हाल ही केंद्रीय बजट के लिए कौन सा ऐप जारी किया गया है ? - केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप

लोअर अरुण हाइड्रो परियोजना
नेपाल की लोअर अरुण हाइड्रो परियोजना (679 मेगावाट) के निर्माण का काम नेपाल सरकार द्वारा भारत के सतलुज जल विद्युत निगम को दिया गया है।

स्टारडस्ट 1.0 क्या है ?
यह दुनिया का पहला जैव ईंधन संचालित कमर्शियल बूस्टर रॉकेट है, जिसे अमेरिका की स्टार्टअप कंपनी ब्लूशिब्लूशिफ्ट एयरोस्पेस ने विकसित किया है।

जारा मोहम्मद मुस्लिम काउंसिल ऑफ ब्रिटेन की पहली महिला महासचिव चुनी गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल के डॉक्टर राज पंजाबी को अपनी मलेरिया संबंधी पहल का वैश्विक समन्वयक बनाया है।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने  राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव "आदि महोत्सव" का उद्घाटन किया। आदि महोत्सव 2021 का आयोजन 1 से 15 फरवरी 2021 तक किया जा रहा है। 

चेन्नई में भारत का पहला वेटलैंड संरक्षण प्रबंधन केंद्र स्थापित किया गया है।

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने 'द लिटिल बुक ऑफ एन्करेजमेंट’ नामक अपनी नई पुस्तक लिखी हैं।

अमेरिका द्वारा फिलिस्तीनियों के साथ संबंध बहाली की घोषणा
• 26 जनवरी 2021 को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन द्वारा फिलिस्तीनियों के साथ संबंधों को बहाल करने तथा फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए फिर से सहायता प्रदान करने घोषणा की गई।
• अमेरिका का यह कदम, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन द्वारा फिलिस्तीनियों से संबंध-विच्छेद किए जाने के विपरीत है, तथा दशकों पुराने संघर्ष को समाप्त करने के लिए इजरायल और फिलिस्तीनियों के मध्य सहमति प्राप्त ‘दो-राष्ट्र’ समाधान के लिए इसके नए सहयोग का एक प्रमुख तत्व है।
• पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा जनवरी 2020 में पश्चिम एशिया शांति योजना का उदघाटन किया गया था। इसके तहत, इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच ‘दो-राष्ट्र’ समाधान पर अवरुद्ध वार्ता को फिर से शुरू करने की योजना बनाई गई थी।
‘पश्चिम एशिया शांति योजना’ में इजरायल के लिए ‘अविभाजित राजधानी’ के रूप में ‘येरुशलम’ सौंपे जाने तथा कड़ी शर्तों के आधार पर फिलिस्तीन को भविष्य में राष्ट्र का दर्जा देने की बात कही गई है। साथ ही पश्चिम तट की बस्तियों पर इजराइल की सम्प्रभुता देने का प्रस्ताव भी था।

अभ्‍यास 'कवच'
जनवरी 2021 में देश के एकमात्र संयुक्त बल कमान – अंडमान एवं निकोबार कमान (एएनसी) के तहत भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना एवं भारतीय तटरक्षक बल के संसाधनों को मिलाकर एक वृहद संयुक्त सैन्य अभ्यास 'कवच' का संचालन किया गया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments