आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

26 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 25 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

 February 2021 Current Affairs

25 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

भारतीय समाज सेवी अंजलि भारद्वाज को बिडेन प्रशासन द्वारा नए शुरू किए गए अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार-रोधी चैंपियंस पुरस्कार के लिए चुने गए 12 “courageous” व्यक्तियों में शामिल किया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है। 

हाल ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में इंटरनेशनल कमीशन ऑन लार्ज डैम्स (ICOLD) संगोष्ठी का उद्घाटन किया है।
विषय:- बांधों और नदी घाटियों का सतत विकास।

2020 में चीन भारत का शीर्ष व्यापार भागीदार देश बना है।
दोनों देशों के बीच व्यापार 2020 में 77.7 बिलियन डॉलर था।

देवस्‍थल टेलीस्‍कोप
22 फरवरी, 2021 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार देवस्थल में स्थापित विश्व स्तरीय 3.6 मीटर ऑप्टिकल टेलीस्कोप (दूरबीन) ने वैश्विक महत्व हासिल कर लिया है।
यह एशिया की सबसे बड़ी पूर्ण रूप से संचालन योग्य ऑप्टिकल दूरबीन है।

न्यू डेवलपमेंट बैंक की एनआईआईएफ के ‘फंड ऑफ फंड्स’ हेतु 100 मिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता
ब्रिक्स देशों द्वारा स्थापित बहुपक्षीय विकास बैंक ‘न्यू डेवलपमेंट बैंक’ (NDB) ने फरवरी 2021 में राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष (NIIF) के 'फंड ऑफ फंड्स' (FoF) में 100 मिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता की घोषणा की है।
• 'फंड ऑफ फंड्स' की स्थापना 2018 में की।
• देश के बुनियादी ढाँचे के क्षेत्र में दीर्घकालिक पूंजी प्रदान करने के लिए 2015 में राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष (NIIF) स्थापित किया गया था।

भारत में बुजुर्गों से दुर्व्यवहार
हाल में जारी ‘लॉन्गिट्यूडिनल एजिंग स्टडी ऑफ इंडिया’ (Longitudinal Ageing Study in India- LASI) के अनुसार, भारत के कम से कम 5% बुजुर्गों (60 वर्ष और उससे अधिक आयु के) ने 2020 में अपने साथ दुर्व्यवहार होने का अनुभव किया है।
• भारत के बिहार राज्य में बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार होने के सर्वाधिक मामले (11.7%) पाए गए।
• लगभग 23.7% बुजुर्गों ने शारीरिक दुर्व्यवहार का अनुभव किया, शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार का अनुभव करने वाले सर्वाधिक बुजुर्ग सबसे अधिक अरुणाचल प्रदेश (45%) और उत्तर प्रदेश (43%) से थे।

नागालैंड: कक्षा शिक्षण और संसाधन सुधार परियोजना
भारत सरकार, नागालैंड सरकार और विश्व बैंक ने 23 फरवरी, 2021 को नागालैंड के स्कूलों के प्रशासनिक कामकाज में सुधार के साथ ही चुनिंदा स्कूलों में शिक्षा की प्रक्रियाओं और पढ़ाई के माहौल को बेहतर बनाने के लिए 6.8 करोड़ डॉलर की ‘नागालैंड: कक्षा शिक्षण और संसाधन सुधार परियोजना’ पर हस्ताक्षर किए।

उत्तर प्रदेश सरकार ने जेवर हवाई अड्डे को छ: रनवे के साथ एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने की की योजना बनाई है।
• राज्य सरकार ने 2021-22 के बजट में जेवर हवाई अड्डे के लिए 2,000 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं।
• अयोध्या में निर्माणाधीन हवाई अड्डे का नाम 'मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा' होगा। बजट में इसके लिए 101 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री, हरदीप सिंह पुरी और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भारत में शहरों के लिए एक डिजिटल बुनियादी ढांचा बनाने के लिए, एक वर्चुअल कार्यक्रम में राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन (National Urban Digital Mission-NUDM) का शुभारंभ किया।
• मिशन का लक्ष्य 2022 तक शहरों में और 2024 तक सभी शहरों और कस्बों में शहरी शासन और सेवा देने के लिए "नागरिक केंद्रित" और "पारिस्थितिक तंत्र  संचालित" दृष्टिकोण रखना।मिशन के तीन स्तंभ - लोग, प्रक्रिया और मंच।

अप्रैल में अभिनेता कबीर बेदी की  आत्मकथा "स्टोरीज आई मस्ट टेल: एन एक्टर्स इमोशनल जर्नी" रिलीज़ होगी।


26 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भारत के पहले डिजिटल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। (केरल यूनिवर्सिटी ऑफ डिजिटल साइंसेज, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी)

पंजाब मंत्रिमंडल ने सभी गाँवों में मिशन 'लाल लकीर' को मंजूरी दी है।
‘लाल लकीर’ का तात्पर्य उस भूमि से है जो गाँव ‘आबादी’ का हिस्सा है और जिसका उपयोग केवल गैर-कृषि उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

भारतीय रेटिंग एजेंसी ICRA ने भारतीय अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष (2021) में 7% नेगेटिव रहने का अनुमान जताया है।

24 फरवरी को दुष्यंत चौटाला को दोबारा चार साल की अवधि के लिए टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) का अध्यक्ष चुना गया।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific) में त्रिपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए 24 फरवरी, 2021 भारत, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ अधिकारियों बीच एक त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। इस त्रिपक्षीय वार्ता का उद्देश्य तीन देशों के द्विपक्षीय संबंधो मजबूत बनाना और एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित, समृद्ध और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र बनाने के लिए उनकी संबंधित शक्ति को समन्वित करना है।

जॉर्जिया की संसद ने कैबिनेट में विश्वास मत साबित करने के बाद इराकली गरिबश्विली को देश का नया प्रधानमंत्री चुना है। 

फुलर्टन इंडिया क्रेडिट कंपनी ने शांतनु मित्रा को अपना नया सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम
24 फरवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। (दर्शक क्षमता - 1.32 लाख)
• मोटेरा या सरदार पटेल स्टेडियम नाम से प्रसिद्ध इस स्टेडियम का नाम अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया है।

कंबोडिया में भारतीय नागरिक कौशिक बरुआ को शाही पुरस्कार दिया गया है।

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है।
22 फरवरी को मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने इस्तीफा दे दिया था।

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सबसे तेज 400 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने हैं।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments