आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 23 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 22 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

 February 2021 Current Affairs



22 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस मनाया जाता है।

नोवाक जोकोविच और नाओमी ओसाका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 का खिताब जीता है।

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस  
प्रतिवर्ष 21 फरवरी को भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और बहुभाषावाद को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। 
इस वर्ष का विषय:- "शिक्षा और समाज में समावेश के लिए बहुभाषावाद को बढ़ावा देना"

भारतीय नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना ने 18 फरवरी 2021 को अरब सागर में पैसेज एक्सरसाइज (PASSEX) का संचालन किया।

भारत-मालदीव
इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए भारत और मालदीव ने 5 सौदों पर हस्ताक्षर किए हैं।
भारत ने मालदीव में खेल के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 4 करोड़ डॉलर की क्रेडिट लाइन की पेशकश की है।
भारत ने मालदीव के साथ 5 करोड़ डॉलर का समुद्री सुरक्षा समझौता किया है।
भारत ने मालदीव के सिफावारू बंदरगाह के विकास और उसकी देखभाल के लिए भी समझौता किया है।
 
भारत और इथियोपिया ने वीजा सुविधा और चमड़ा प्रौद्योगिकी से संबंधित दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन की अध्यक्षता में संयुक्त राज्य अमेरिका ने आधिकारिक रूप से पेरिस समझौते में वापसी की है।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम में दर्रांग जिले में पूर्वी भारत के पहले कौशल विश्वविद्यालय की नींव रखी है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, प्रकाश जावड़ेकर ने लक्षद्वीप में अटल पर्यावरण भवन का उद्घाटन किया है।

सबसे पुराने जानवर का जीवाश्म
मध्यप्रदेश के भीमबेटका में दुनिया के सबसे पुराने जानवर का जीवाश्म मिला है। यह 57 करोड़ साल पुराना है। इसका नाम डिकिनसोनिया है।

स्वदेशी मैप विकसित करने वाली एजेंसी कौनसी है ? - इसरो और मैप माई इंडिया।

रूबीना दिलाइक बिग बॉस सीजन 14 की विनर बनी है।

'कार्बन वॉच' ऐप
व्यक्तिगत कार्बन पदचिह्न (Carbon Footprint) का आकलन करने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च करने वाला चंडीगढ़ भारत का पहला राज्य/ केंद्र-शासित प्रदेश बन गया है। इस ऐप का नाम 'कार्बन वॉच' है।

नीति आयोग की शासी परिषद की छठी बैठक
20 फरवरी, 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की शासी परिषद की छठी बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।
• शासी परिषद अंतर-क्षेत्रीय, अंतर-विभागीय और संघीय मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए एक मंच प्रदान करती है। नीति आयोग की शासी परिषद में भारत के प्रधानमंत्री, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र-शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, पदेन सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होते हैं।
• शासी परिषद नियमित रूप से बैठक करती है और इसकी पहली बैठक 8 फरवरी 2015 को हुई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 फरवरी, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केरल में बिजली और शहरी क्षेत्र की प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
कासरगोड सौर ऊर्जा परियोजना:- प्रधानमंत्री ने 50 मेगावाट कासरगोड सौर ऊर्जा परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने 22 फरवरी, 2021 को ‘बीमा ज्योति’ नाम से एक एक नयी योजना शुरू की है।


23 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी पुरस्कार 2020
अभिनव स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के सफल व्यावसायीकरण के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी पुरस्कार 2020 के लिए कुल 12 कंपनियों का चयन किया गया है। उनका चयन तीन श्रेणियों- स्वदेशी प्रौद्योगिकी, एमएसएमई और स्टार्टअप्स के तहत किया गया है।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश कंडुला द्वारा लिखित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामा राव पर एक राजनीतिक जीवनी 'मावरिक मसीहा' का विमोचन किया हैं।

समग्र मिशन इन्द्रधनुष 3.0 अभियान
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 22 फरवरी को समग्र मिशन इन्द्रधनुष 3.0 अभियान शुभारंभ किया।  उद्देश्य:- उन बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कवर करना, जो COVID-19 महामारी के कारण अपने टीके की खुराक नहीं ले सकीं थी।
• यह योजना 2014 में देश के सभी नागरिकों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी।
• इसका उद्देश्य 2 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों के साथ-साथ सभी गर्भवती महिलाओं को आठ वैक्सीन-रोकथाम योग्य बीमारियों  के खिलाफ टीकाकरण करना है।
• ये बीमारियाँ हैं डिप्थीरिया, हूपिंग कफ, टेटनस, पोलियोमाइलाइटिस, तपेदिक, खसरा, मेनिन्जाइटिस और हेपेटाइटिस बी.

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने 22 फरवरी, 2021 को अपना और अपने मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र उपराज्यपाल टी सुंदरराजन को सौंप दिया।

47वां खजुराहो नृत्य महोत्सव खजुराहो, मध्य प्रदेश में शुरू हुआ है।

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में एक पुस्तक 'राष्ट्र प्रथम - 82 वर्षों की स्वर्णिम गाथा' का विमोचन किया।


24 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने विश्व HRD कांग्रेस पुरस्कार जीता है।

फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार 2021 का ऐलान किया गया है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को मरणोपरांत 'क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बेस्ट एक्टर (Female):- दीपिका पादुकोण, छपाक
बेस्ट एक्टर (Male):- अक्षय कुमार, लक्ष्मी
क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस:- किआरा आडवाणी, Guilty
क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर:- स्व. सुशांत सिंह राजपूत, दिल बेचारा
बेस्ट फिल्म:- Tanhaji: The Unsung Warrior
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म:- Parasite 

हाल ही भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के पूर्व अध्यक्ष राहुल खुल्लर का निधन हो गया।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) 2021 का दूसरा संस्करण कर्नाटक में आयोजित होने वाला है।
• इस बार योगासन और मलखंब को यूनिवर्सिटी गेम्स में जोड़ा गया है।
• KIUG का पहला संस्करण भुवनेश्वर में फरवरी 2020 में आयोजित किया गया था, और सभी राज्यों के 158 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में, U-25 आयु वर्ग में 3182 एथलीटों ने भाग लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मार्च से 4 मार्च, 2021 तक वर्चुअल मेरीटाइम इंडिया समिट (MIS) 2021 का उद्घाटन करेंगे।

नागालैंड: कक्षा शिक्षण और संसाधन सुधार परियोजना
भारत सरकार, नागालैंड सरकार और विश्व बैंक ने 23 फरवरी, 2021 को नागालैंड के स्कूलों के प्रशासनिक कामकाज में सुधार के साथ ही चुनिंदा स्कूलों में शिक्षा की प्रक्रियाओं और पढ़ाई के माहौल को बेहतर बनाने के लिए 6.8 करोड़ डॉलर की ‘नागालैंड: कक्षा शिक्षण और संसाधन सुधार परियोजना’ पर हस्ताक्षर किए।

पूरे भारत में हर साल 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है। 24 फरवरी 1944 को केंद्रीय उत्पाद शुल्क व नमक कानून लागू हुआ था।

इंग्लैंड की जैस्मिन हैरिसन अटलांटिक महासागर को अकेले  पार करने वाली सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं।

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम करने की घोषणा की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में 'हुनर हाट' के 26वें संस्करण का उद्घाटन किया।
हुनर हाट 21 फरवरी से 01 मार्च, 2021 तक "वोकल फॉर लोकल" के विषय के साथ आयोजित किया जाएगा।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments