आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 20 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 19 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

 February 2021 Current Affairs


19 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

उत्तर प्रदेश सरकार कानपुर जिले में देश का पहला चमड़ा पार्क स्थापित करेगी।

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने व्हाट्सएप की तर्ज पर 'संदेस' (Sandes) नामक इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

स्वास्थ्य से जुड़ी प्रसिद्ध पत्रिका लेंसेट ने अपने फरवरी 2021 के संस्करण में सामाजिक कार्यकर्ता रानी बंग को ‘महिला प्रजनन स्वास्थ्य’ के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया है।

एक विशालकाय मछली कोएलाकैंथ के जीवाश्मों की खोज
फरवरी 2021 में 'क्रिटेशियस रिसर्च' (Cretaceous Research) में प्रकाशित शोध के अनुसार ब्रिटेन के जीवाश्म विज्ञानियों ने डायनासोरों से भी पूर्व की एक विशालकाय मछली ‘कोएलाकैंथ’ (coelacanth) के जीवाश्मों की खोज की है।
• उन्होंने 66 मिलियन वर्ष पुराने इस जीवाश्म को क्रिटेशियस युग का बताया है।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने 15 फरवरी, 2021 को ‘प्रमाणित पटसन बीज वितरण योजना' की शुरुआत की।

आईपीएल के 14वें सत्र के लिए नीलामी - 18 फरवरी
दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने है, उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीद।
• अनकैप्ड खिलाड़ियों में ऑल राउंडर कृष्णप्पा गौतम सबसे महंगे बिके, उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

असम में दो पुल परियोजना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 18 फरवरी 2021 को असम में धुबरी फूलबाड़ी पुल की आधारशिला रखी और माजुली पुल के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।
• धुबरी फूलबाड़ी पुल:- धुबरी (उत्तरी तट) और फूलबाड़ी (दक्षिण तट) के बीच ब्रह्मपुत्र पर चार लेन का प्रस्तावित पुल राष्ट्रीय राजमार्ग-127बी पर स्थित होगा।
• माजुली पुल:- यह माजुली (उत्तरी तट) और जोरहाट (दक्षिणी तट) के बीच ब्रह्मपुत्र पर दो लेन पुल होगा।
नोट:- वर्तमान में भारत में सबसे लंबा रिवर ब्रिज (नदी का पुल) ढोला-सादिया है।

मेट्रो मैन के नाम से प्रसिद्ध है ? - ई श्रीधरन

पूर्व ओलंपिक पदक विजेता एथलीट सीको हाशिमोतो को टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति का प्रमुख चुना गया है।

भारत की उषा राव मोनारी को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की अवर महासचिव व एसोसिएट प्रशासक नियुक्त किया गया है।

हाल ही ईरान और रूस द्वारा आयोजित "ईरान-रूस समुद्री सुरक्षा बेल्ट 2021" नौसेना अभ्यास में भारत और चीन ने भी भाग लिया।

आइआइटी मद्रास-इनक्यूबेटेड स्टार्ट-अप पाई बीम इलेक्ट्रिक ने हाल ही में एक सतत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाइक लॉन्च की है, जिसका नाम PiMo है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री थावरचंद गहलोत ने एक वर्चुअल कार्यक्रम में “भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) शब्दकोश का तीसरा संस्करण" जारी किया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, वाई एस जगन मोहन रेड्डी को स्कोच चीफ़ मिनिस्टर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


20 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

"मां" योजना
पश्चिम बंगाल सरकार ने ₹5 की मामूली लागत पर गरीबों और निराश्रितों के लिए रियायती पका भोजन मुहैया कराने के लिए "मां" कैंटीन शुरू की। सरकार ₹15 की सब्सिडी देगी और लोगों को ₹5 का भुगतान करना होगा।

 लेखक इरविन एलन सीली का नया उपन्यास 'ASOCA: A Sutra’ प्रकाशित किया जाएगा। यह महान सम्राट अशोक का एक काल्पनिक संस्मरण है।

आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब का नाम औपचारिक रूप से पंजाब किंग्स (Punjab Kings) कर दिया गया है।

जॉर्जिया के प्रधानमंत्री जियोर्गी गखारिया ने अपने इस्तीफे की घोषणा की है। गखारिया ने 8 सितंबर 2019 से 18 फरवरी 2021 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

केरल में वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और फोटोग्राफरों की एक टीम ने "स्नेकपीडिया" नामक मोबाइल एप लॉन्च किया है, जो साँपों पर सभी प्रासंगिक जानकारी पेश करेगा।

अजय मल्होत्रा संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद की सलाहकार समिति के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने वाले पहले भारतीय बने है।

विश्व में प्रतिवर्ष 20 फरवरी को सामाजिक न्याय का विश्व दिवस मनाया जाता है।

विश्व पैंगोलिन दिवस
हर साल "फरवरी के तीसरे शनिवार" को विश्व पैंगोलिन दिवस मनाया जाता है। 2021 में 20 फरवरी को विश्व पैंगोलिन दिवस मनाया गया है।
पैंगोलिन एक चींटीखोर स्तनपायी है, जिसकी पीठ पर शल्क बने होते हैं।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस
हर साल मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस 19 फरवरी को मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) योजना की शुरुआत करने और योजना के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी 2015 को राजस्थान के सूरतगढ़ में मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) योजना शुरू की।
• इस योजना का उद्देश्य हर दो साल में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करना है, ताकि मृदा में पोषण संबंधी कमियों को दूर किया जा सके।

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्र शेखर आज़ाद और पांच भारतीय मूल की हस्तियों को 2021 TIME100 नेक्स्ट में शामिल किया गया है। यह 100 उभरते नेताओं की वार्षिक सूची का दूसरा संस्करण है।

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने भारत में स्वास्थ्य अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

किशोर न्याय (देखभाल और बाल संरक्षण) विधेयक 2015 में संशोधन को मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 17 फरवरी, 2021 को बच्चों के हितों को सुनिश्चित करने व बाल संरक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के उपायों को सुनिश्चित करने के लिये महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के किशोर न्याय (देखभाल और बाल संरक्षण) विधेयक 2015 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
• संशोधन में मामलों के तेजी से निपटारा सुनिश्चित करने तथा जवाबदेही बढाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट तथा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को किशोर न्याय अधिनियम की धारा 61 के तहत गोद लेने का आदेश जारी करने का अधिकार दिया गया है।
• जिला मजिस्ट्रेट को अधिनियम के तहत और अधिक सशक्त बनाते हुए कानून के सुचारू क्रियान्यवन का भी अधिकार दिया गया है, जिससे संकट की स्थिति में बच्चों के पक्ष में समन्वित प्रयास किए जा सकें।
• जिला मजिस्ट्रेट स्वतंत्र रूप से बाल कल्याण समिति, विशेष किशोर सुरक्षा इकाइयों और पंजीकृत बाल देखभाल संस्थानों के कामकाज का मूल्यांकन कर सकते हैं।
• बाल कल्याण समितियों के सदस्यों की नियुक्ति संबंधी योग्यता मानदंडों को परिभाषित करने और पहले से अपरिभाषित अपराधों को 'गंभीर अपराध' (serious offence) के रूप में वर्गीकृत करने का भी इसमें प्रस्ताव किया गया है।
किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015: किशोर न्याय कानून (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2000 को प्रतिस्थापित करके यह अधिनियम लाया गया था।
• यह अधिनियम उन किशोरों पर वयस्कों की तरह मुकद्दमा चलाने की अनुमति देता है, जिनकी उम्र 16 से 18 वर्ष है और जो जघन्य अपराध में शामिल हैं। यह भारत में सार्वभौमिक रूप से सुलभ दत्तक कानून बनाने का भी प्रावधान करता है।

21 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

भारत और मॉरीशस के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग और साझेदारी समझौता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 17 फरवरी 2021 को ‘भारत और मॉरीशस के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग और साझेदारी समझौते (सीईसीपीए) को मंजूरी प्रदान की।
• भारत-मॉरीशस सीईसीपीए, पहला व्यापार समझौता है, जो अफ्रीका के किसी देश के साथ किया जा रहा है।
• भारत ने 2016 में मॉरीशस को 353 मिलियन डॉलर का 'विशेष आर्थिक पैकेज' दिया था। सुप्रीम कोर्ट की नयी इमारत परियोजना इस पैकेज के तहत लागू होने वाली पांच परियोजनाओं में से एक है और इसका उद्घाटन जुलाई 2020 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

श्री राम चन्‍द्र मिशन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 फरवरी, 2021 को ‘श्री राम चन्द्र मिशन’ के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
• श्री राम चंद्र मिशन एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो दुनिया भर के इच्छुक साधकों को सहज मार्ग (हार्टफुलनेस मेडिटेशन) के माध्यम से आध्यात्मिक प्रशिक्षण प्रदान करता है।

एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार 2020
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा 17 फरवरी 2021 को ‘नवाचार’ श्रेणी में ‘एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार 2020’ से सम्मानित किया गया है।

19 फरवरी को राजस्थान के पोखरण में एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर से स्वदेशी विकसित तीसरी पीढ़ी की एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम 'हेलिना' और 'ध्रुवास्त्र' का सफल परीक्षण किया गया। इन दोनों मिसाइलों को क्रमशः सेना और वायुसेना में शामिल किया जाएगा।
इन दोनों मिसाइलों को डीआरडीओ ने विकसित किया है।

हाल ही हनुमानगढ़ (राजस्थान) की अनुराधा बुडानिया को 12वीं की परीक्षा में 85% अंक हासिल करने के लिए गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इन्हें राजस्थान की लेडी स्टीफन हॉकिंस कहा जा रहा है क्योंकि एक खास तरह की बीमारी के कारण गर्दन के नीचे इनके शरीर का कोई भी अंग काम नहीं करता है।

 हैदराबाद को 'सिटी ऑफ द वर्ल्ड’ की मान्यता दी गई है।

श्रीलंका के तेज गेंदबाज धम्मिका प्रसाद ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

पृथ्वी से 292.5 मिलियन मील की यात्रा के बाद हाल ही नासा का Perseverance रोवर सुरक्षित रूप से मंगल ग्रह पर उतरा है।

गुलाबी नमक 
पाकिस्तान सरकार ने हिमालय क्षेत्र में पाए जाने वाले गुलाबी साल्ट की जीआई टैगिंग कराने का फैसला किया है। गुलाबी नमक को सेंधा नमक या हिमालयन साल्ट भी कहा जाता है।
• जीआई टैग किसी क्षेत्र के उत्पाद की उत्पत्ति को पहचानने के लिए एक संकेत या प्रतीक होता है।

20 फरवरी 1987 को मिजोरम को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया और यह भारत का 23 वां राज्य बना।

भारत की अंकिता रैना ने अपनी रूसी जोड़ीदार कैमिला रखिमोवा के साथ मिलकर फिलिप आईलैंड ट्रॉफी टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल का खिताब जीता है।
यह उनका पहला डब्ल्यूटीए खिताब है।

‘महाबाहु-ब्रह्मपुत्र’ कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 18 फरवरी 2021 को असम में ‘महाबाहु- ब्रह्मपुत्र’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उद्देश्य:- भारत के पूर्वी हिस्सों में निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करना और इसमें ब्रह्मपुत्र और बराक नदी के आसपास रहने वाले लोगों के लिए विभिन्न विकास गतिविधियां शामिल करना।
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए दो ई-पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया - 
1. कार-डी (कार्गो डेटा) पोर्टल रियलटाइम आधार पर कार्गो और क्रूज डेटा को मिलाएगा। 
2. ‘पानी पोर्टल’ (Portal for Asset and Navigation Information- PANI) नदी जल पर्यटन और बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए एक ही जगह पर समाधान प्रदान करने के रूप में कार्य करेगा।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments