आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 17 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 16 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

 February 2021 Current Affairs


16 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

13 से 15 फरवरी 2021 तक मध्यप्रदेश के धार जिले के ऐतिहासिक शहर मांडू में "मांडू महोत्सव" का आयोजन किया गया।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार पैलेस में 11 वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन किया है। 

पुलगोरू वेंकट संजय कुमार मणिपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने है।

विश्व व्यापार संगठन- डब्ल्यूटीओ ने 15 फरवरी, 2021 को आयोजित महासभा की विशेष बैठक में नाइजीरियाई अर्थशास्त्री नगोजी ओकोंजो -इवेला को विश्व व्यापार संगठन की पहली महिला महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

11 फरवरी, 2021 को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र में वाणिज्यिक जैविक खेती के विकास के लिए एक योजना शुरू की थी, जिसे बाद में ‘पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए जैविक मूल्य शृंखला विकास मिशन’ के रूप में जाना जाने लगा।
• यह योजना 134 करोड़ रुपये के औसत वार्षिक आवंटन के साथ शुरू हुई थी और पिछले पांच वर्षों के दौरान इसने अब तक 74,880 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर किया है।

भारत में बना माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘कू’ तेजी से लोकपिय्र हो रहा है। मार्च 2020 में लॉन्च किए गए इस ऐप को भारत के एमबीए स्नातक अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिदावतका ने डेवलप किया है।

राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन
11 फरवरी, 2021 को देश में एकीकृत कृषि प्रणाली के तहत मधुमक्खी पालन के महत्व को ध्यान में रखते हुए सरकार ने वर्ष 2020-21 से 2022-23 तक तीन वर्ष के लिए ‘राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन’ (National Beekeeping & Honey Mission- NBHM) को 500 करोड़ रुपये के आवंटन की मंजूरी दी है।
• मिशन का लक्ष्य:- ‘मीठी क्रांति’ (Sweet Revolution) का लक्ष्य हासिल करने के लिए देश में वैज्ञानिक आधार पर मधुमक्खी पालन का व्यापक संवर्द्धन और विकास करना।
• राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन को ‘राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड’ के माध्यम से लागू किया जा रहा है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीनेट ने महाभियोग के आरोपों से बरी कर दिया है।
100 सदस्यीय सीनेट में महाभियोग प्रस्ताव आवश्यक दो-तिहाई मत प्राप्त नहीं कर सका। (पक्ष में 57 वोट, विपक्ष में 43 वोट पड़े)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी को 118 हाईटेक अर्जुन एमके-1ए टैंक सेना को सौंपे। डीआरडीओ द्वारा निर्मित स्वदेशी अर्जुन टैंक को हंटर किलर टैंक भी कहा जाता है।
अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक परियोजना की शुरुआत 1972 में DRDO ने लड़ाकू वाहन अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (CVRDE) के साथ प्रमुख प्रयोगशाला के रूप में की थी।
एमके-1ए कैसे अलग है? एमके-1ए (MK-1A) संस्करण में पहले संस्करण की तुलना में 14 प्रमुख अपग्रेड हैं। इसमें डिजाइन के अनुसार मिसाइल फायरिंग क्षमता भी है, लेकिन इस सुविधा को बाद में जोड़ा जाएगा क्योंकि क्षमता का अंतिम परीक्षण अभी जारी है।
एमके-1ए संस्करण के साथ सबसे बड़ी उपलब्धि 54.3% स्वदेशी सामग्री है, जो पहले के मॉडल में 41% थी।

15 फरवरी को भारतीय नौसेना को स्कॉर्पीन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी आईएनएस करंज मिल गई है।
इससे पहले भारतीय नौसेना को आईएनएस खंडेरी और आईएनएस कलवरी मिल चुकी है।
नौसेना की परियोजना-75 के तहत स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों का निर्माण किया जा रहा है।
स्कॉर्पीन श्रेणी की चौथी पनडुब्बी आईएनएस वेला का 6 मई 2019 को जबकि पांचवी पनडुब्बी आईएनएस वजीर का जलावतरण 12 नवंबर 2020 को हुआ था। दोनों का समुद्री ट्रायल चल रहा है।
• स्कॉर्पीन श्रेणी की छठी पनडुब्बी का निर्माण अभी अंतिम चरण में है।

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है।
उनके नाम रणजी ट्रॉफी में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शिकार (351) का रिकॉर्ड है।
नमन ओझा मध्य प्रदेश राज्य से है।


17 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

15 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज पीबी सावंत का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

बिएट्रिस चेपकोएच:- केन्या की मैराथन धाविका है। हाल ही में इन्होंने 5 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। 14 फरवरी 2021 को 14 मिनट 43 सेकंड के समय के साथ 5 किलोमीटर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

भारतीय मूल के रोहित चोपड़ा को अमेरिकी सरकार ने ब्यूरो ऑफ कंजूमर फाइनेंसियल प्रोटेक्शन (सीएफपीबी) का निदेशक नियुक्त किया है। 

मोनाल पक्षी पाया जाता है ?
मोनाल हिमालय क्षेत्र में पाए जाने वाला पक्षी है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में इसके पंख वाली टोपी पहनने पर रोक लगाई गई है। मोनाल हिमाचल का राजकीय पक्षी रहा है। वहां इसके पंख वाली टोपी पहनने की परंपरा है।

नेटवायर
नेटवायर पहली बार 2012 में सामने आया था, जो एक प्रसिद्ध सक्रिय मैलवेयर (malware) में से एक है।
यह एक रिमोट एक्सेस ट्रोजन-आरएटी (Remote Access Trojan- RAT) है, जो एक हमलावर को संक्रमित कम्प्यूटर प्रणाली (infected system) का नियंत्रण देता है।
ऐसे मैलवेयर की-बोर्ड को नियंत्रण में ले सकते हैं और इसके जरिए हैकर्स पासवर्ड से जुड़ी जानकारी चुरा सकते हैं।

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर कौशल प्रशिक्षण
केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडे ने 13 फरवरी 2021 को 'कार्यस्थल पर लैंगिक संवेदनशीलता और यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर कौशल प्रशिक्षण' का शुभारंभ किया।
यह परियोजना के लिए कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में 'प्रबंधन और उद्यमिता एवं व्यावसायिक कौशल परिषद' (MEPSC) के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया।
1800 प्रशिक्षुओं और 240 प्रशिक्षण पेशेवरों को प्रशिक्षित करने के लिए छ: महीने की परियोजना राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के 3 राज्यों में 15 जिलों में लागू की जाएगी।

महात्मा गांधी नेशनल फेलोशिप
केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे ने 13 फरवरी, 2021 को ‘महात्मा गांधी नेशनल फेलोशिप’ (Mahatma Gandhi National Fellowship - MGNF) पहल का शुभारंभ किया।

संकल्प
केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे ने 13 फरवरी, 2021 को 'संकल्प' (Skills Acquisition and Knowledge Awareness for Livelihood Promotion- SANKALP) कार्यक्रम के तहत रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से कौशल रूपांतरण समारोह की अध्यक्षता की।
• 'संकल्प' (कौशल संवर्धन और आजीविका संवर्धन के लिए ज्ञान जागरूकता) जिला कौशल प्रशासन और जिला कौशल समितियों (DSCs) को मजबूत करने के लिए एक विश्व बैंक ऋण समर्थित कार्यक्रम है।
• कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने वर्ष 2018 में संकल्प कार्यक्रम के तहत 'जिला कौशल विकास योजना में उत्कृष्टता पुरस्कार' (DSDP Awards) की स्थापना की है।

प्रधानमंत्री द्वारा केरल में विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत
14 फरवरी, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि, केरल में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
• उन्होंने कोचीन बंदरगाह पर अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल ‘सागरिका’ का उद्घाटन किया। एर्नाकुलम घाट पर स्थित यह भारत का पहला पूर्ण अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल है।
• उन्होंने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के समुद्र इंजीनियरिंग प्रशिक्षण संस्थान परिसर ‘विज्ञान सागर’ का उद्घाटन भी किया। यह एक प्रमुख समुद्री अध्ययन केन्द्र है और समुद्री जहाज के भीतर काम करने वाला भारत का एकमात्र समुद्री संस्थान है।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) ने डॉ. अजय माथुर को नया महानिदेशक घोषित किया है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 15 फरवरी 2021 को दिल्ली पुलिस को गणतंत्र दिवस परेड 2021 के लिए सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी ट्रॉफी - 2021 प्रदान की।


18 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष ने भारतीय मूल की प्रीति सिन्हा को अपनी कार्यकारी सचिव (अध्यक्ष) के रूप में नियुक्त किया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ऑनलाइन पोर्टल 'ई-छावनी’ और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिससे देश भर के छावनी बोर्डों के निवासियों के लिए 'ईज़ ऑफ़ लिविंग’ और 'ईज़ ऑफ़ डूइंग’ की सुविधा मिल सके।

असम सरकार ने हिमा दास को डीएसपी बनाया है।
हिमा दास ‘धिंग एक्सप्रेस’ के नाम से प्रसिद्ध है।

हाल ही वयोवृद्ध मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बसंत कुमार महापात्रा, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध तथा 1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध सहित प्रमुख लड़ाइयों में भाग लिया था, का निधन हो गया।

थिओडोर भास्करन ने अभयारण्य लाइफटाइम सर्विस अवार्ड 2020 जीता है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 16 फरवरी को राउरकेला में देश के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम की नींव रखी। इस नए हॉकी स्टेडियम का नाम स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर रखा जाएगा।

केंद्र सरकार ने पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को हटाकर उनकी जगह तेलंगाना की राज्यपाल टी सुंदरराजन को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

बिहार व झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का 16 फरवरी को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
वे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी रहे।

टेलीकॉम क्षेत्र के लिए पीएलआई स्कीम 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ने टेलीकॉम क्षेत्र के लिए 12,195 करोड रुपए की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम को मंजूरी दी है।
• पीएलआई के तहत घोषित इंसेंटिव 5 साल में दिए जाएंगे। इस स्कीम के लिए आधार वर्ष 2019-20 होगा।
• इसके तहत आधार वर्ष से पांच वर्ष की अवधि के लिए एमएसएमई के लिए 7% से 4% तक लाभों के साथ न्यूनतम 10 करोड़ रुपए के निवेश और अन्य के लिए 6% से 4% तक के लाभों के साथ 100 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव है।

17 फरवरी को पूर्व पेट्रोलियम मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

आजादी के बाद किसी महिला को पहली फांसी
आजादी के बाद पहली बार भारत में किसी महिला को फांसी दी जाएगी। यह फांसी 2008 में अपने परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने वाली शबनम को दी जाएगी।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 17 फरवरी को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

प्राणी मित्र पुरस्कार 2021
भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) ने 16 फरवरी 2021 को जीव-जन्तु कल्याण और सुरक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों, संगठनों और कॉरपोरेट्स को वर्ष 2021 के लिए 14 प्राणी मित्र और जीवदया पुरस्कार 2021 प्रदान किए।
• भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशु पालन एवं डेयरी विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने एक समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए।
प्राणी मित्र पुरस्कार (व्यक्तिगत):- योगेंद्र कुमार, मनीष सक्सेना और श्यामलाल चौबीसा।
प्राणी मित्र पुरस्कार (शौर्य):- अनिल गणदास और स्वर्गीय कल्पना वासुदेवन।
प्राणी मित्र पुरस्कार (ताउम्र पशु सेवा):- मेजर जनरल(सेवानिवृत्त) डॉ. आर. एम. खरब, डॉ. एस. चिन्नी कृष्णा और डॉ. एस.आर. सुंदरम।
प्राणी मित्र पुरस्कार (पशु कल्याण संगठन):- वर्ल्ड संकीर्तन टूर ट्रस्ट, होडल (हरियाणा), श्री करुणा फाउंडेशन ट्रस्ट, राजकोट (गुजरात) और पीपल फॉर ऐनिमल्स अहमदाबाद (गुजरात)।
प्राणी मित्र पुरस्कार (कॉरपोरेट):- टाटा ट्रस्ट फाउडेशन, मुंबई (महाराष्ट्र)।
जीव दया पुरस्कार (पशु कल्याण संगठन):- ध्यान फाउंडेशन, नई दिल्ली और एनिमल एड चेरीटेबल ट्रस्ट, उदयपुर (राजस्थान)।
• ‘भारतीय पशु कल्याण बोर्ड’ को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 4 के अनुसार 1962 में स्थापित किया गया था। बोर्ड हर साल बसंत पंचमी के दिन को ‘जीव-जन्तु कल्याण दिवस’ के रूप में मनाता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments