आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 14 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 13 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

 February 2021 Current Affairs


13 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश का पहला सीएनजी ट्रैक्टर लॉन्च किया है।

13 फरवरी को शिक्षा के प्रसार और बोलने की आजादी के लिए विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है।

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया है।

भारत की पहली डिजिटल-एकमात्र जीवन बीमा कंपनी Aegon Life Insurance, ने सतीश्वर बालाकृष्णन को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।

रक्षा स्थायी समिति के अध्यक्ष और सांसद जुएल ओराम ने ‘Turn Around India: 2020- Surmounting Past Legacy’ बुक लॉन्च की है।
इस पुस्तक के लेखक:- आरपी गुप्ता

भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में "TROPEX" अभ्यास किया है।
TROPEX - थियेटर लेवल ऑपरेशनल रेडीनेस एक्सरसाइज।

भारत में सरोजिनी नायडू की जयंती मनाने के लिए प्रतिवर्ष 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
• उपनाम:- 'नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ या 'भारत कोकिला’।
• वे संयुक्त प्रांत, वर्तमान उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल थी।

भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार ने विश्व बैंक के साथ चिराग (CHIRAAG) (छत्तीसगढ़ समावेशी ग्रामीण और त्वरित कृषि विकास) परियोजना के लिए $100 मिलियन पर हस्ताक्षर किए हैं।

पाकिस्तान सेना ने 11 फरवरी 2021 को कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल 'बाबर’ का सफल परीक्षण किया।

14 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

भारतवंशी लेखिका झुंपा लाहिड़ी ने डोमिनिको स्टारनोन के 2016 के उपन्यास ट्रिक का अंग्रेजी अनुवाद कर जॉन फ्लोरियो पुरस्कार जीता है।

देश में पहली बार नवीकरणीय ऊर्जा से बिजली उत्पादन के मामले में सौर ऊर्जा ने पवन ऊर्जा को पीछे छोड़ दिया है। वर्ष 2021 में कुल नवीकरणीय ऊर्जा में 41.91% ऊर्जा सौर ऊर्जा संयंत्र और 41.79% ऊर्जा पवन से प्राप्त हो रही है‌।
सौर ऊर्जा उत्पादन में कर्नाटक देश में पहले स्थान पर है। राजस्थान का दूसरा स्थान है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पहली बार निजी क्षेत्र द्वारा विकसित उपग्रहों के परीक्षण के लिए अपना यूआर राव सैटेलाइट सेंटर खोला है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा शुरू 'जलाभिषेकम' नामक एक जल संरक्षण अभियान का उद्घाटन किया है।

भारत में हर साल 12 फरवरी को राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस मनाया जाता है।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहली पुस्तक "अनफिनिश्ड: ए मेमॉयर" जारी की है।

भारत-चीन विवाद पर समझौता
11 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में बताया कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन और भारत के बीच सेना की वापसी का समझौता हो गया है।
चीन के पीछे हटने के तीन प्रमुख कारण:-
• पहला - केंद्र ने सेना को फ्री हैंड दिया। इसलिए सेना फॉरवर्ड स्टैंड लेकर वार्ता में शामिल हुई और काउंटर मूव बनाया।
• दूसरा - चीन को लग रहा था कि भारतीय जवान सर्दी नहीं झेल पाएंगे लेकिन सरकार ने सेना के लिए 22 हजार करोड़ की इमरजेंसी फंडिंग कर दी।
• तीसरा - भारत द्वारा चीनी ऐप बैन और चीनी ठेके रद्द करने जैसे कदम उठाए गए।
समझौते के मुख्य बिंदु:-
• फिंगर 3 से फिंगर 8 के बीच दोनों सेनाएं गस्त नहीं करेंगी।
• चीनी सैनिक फिंगर 8 के पीछे की पोस्ट पर जाएंगे।
• भारतीय सैनिक फिंगर 3 की धन सिंह थापा पोस्ट पर लौटेंगे।

सीवीड मिशन (Seaweed Mission)
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत कार्यरत एक स्वायत्त संगठन ‘प्रौद्योगिकी सूचना, पूर्वानुमान एंव मूल्यांकन परिषद्- टाइफैक’ ने 10 फरवरी 2021 को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से समुद्री शैवालों की व्यावसायिक खेती और इसके प्रसंस्करण के लिए 'सीवीड मिशन' का शुभारंभ किया।
• मिशन का महत्व:- एक अनुमान के अनुसार यदि देश में 10 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र या भारत के अनन्य आर्थिक क्षेत्र के 5% में इसकी खेती की जाए तो, पांच करोड़ लोगों को रोजगार, नये समुद्री शैवाल उद्योग की स्थापना; राष्ट्रीय जीडीपी में योगदान; समुद्री उत्पादों में वृद्धि, शैवाल प्रस्फुटन में कमी, लाखों टन कार्बन डाइआक्साइड का अवशोषण और 6.6 अरब लीटर जैव-एथेनॉल का उत्पादन संभव हो सकता है।
समुद्री शैवाल (Seaweed) का वैश्विक उत्पादन 32 मिलियन टन है।
कुल वैश्विक उत्पादन का 57% हिस्सा चीन, 28% इंडोनेशिया तथा इसके बाद दक्षिण कोरिया द्वारा उत्पादित किया जाता है, जबकि मात्र 0.01-0.02% भारत द्वारा उत्पादित किया जाता है।

अंबेडकर सोशल इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन मिशन
10 फरवरी 2021 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने एससी छात्रों / एससी दिव्यांग युवाओं के बीच उद्यमशीलता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अंबेडकर सोशल इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन मिशन की शुरुआत की है।

ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र संघ की भारतीय मूल की पहली अध्यक्ष रश्मि सामंत बनी है।

धीरज मल्होत्रा को बीसीसीआई का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।

ब्रिटेन के प्रसिद्ध वकील करीम खान को अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय का वकील चुना गया है।


15 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

पूर्व यूरोपीय सेंट्रल बैंक के प्रमुख मारियो द्रगही ने 12 फरवरी 2021 को इटली के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

टाटा मोटर्स लिमिटेड ने मार्क लिस्टोसेला को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 1 जुलाई 2021 से प्रभावी होगी।

अमेरिका और रूस ने न्यू स्टार्ट संधि को फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया है।
न्यू स्ट्रेटेजिक आर्म्स रिडक्शन संधि (New Strategic Arms Reduction Treaty), संयुक्त राज्य अमेरिका और रूसी संघ के बीच एक परमाणु हथियार कमी संधि है। 
• इस संधि पर औपचारिक रूप से 8 अप्रैल 2010 को हस्ताक्षर किए गए थे और अनुसमर्थन के बाद, 5 फरवरी 2011 को लागू किया गया था।न्यू स्टार्ट संधि 5 फरवरी 2021 को समाप्त हो गई थी।

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने भारत भर में नौ भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIM) के साथ साझेदारी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय फैलोशिप (MGNF) कार्यक्रम शुरू किया है।

पीटर मुखर्जी ने अपना संस्मरण 'स्टारस्ट्रक: कन्फेशंस ऑफ अ टीवी एग्जीक्यूटिव’ जारी किया हैं।

चार महिला वैज्ञानिकों ने SERB महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2021 जीता है।
1. डॉ शोभना कपूर 2. डॉ. अंतरा बनर्जी
3. डॉ. सोनू गांधी 4. डॉ. रितु गुप्ता

पुडुचेरी को फरवरी के अंत तक कोविड मुक्त बनाने के लिए  “फरवरी 28 तक शून्य कोविड” नामक एक अभियान शुरू किया गया है।

भारत के घरेलू ऐप MapMyIndia ने गूगल मैप्स का एक विकल्प बनाने के लिए ISRO के साथ साझेदारी की है।

लकड़ी के खिलौनों को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने फ्लिपकार्ट के साथ समझौता किया है।

मेघना पंत ने एक नई पुस्तक "द टेरिबल, हॉरीबल, वैरी बैड गुड न्यूज़" लिखी है। इसे अप्रैल 2021 में रिलीज कर दिया जाएगा।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments