आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

खेल करेंट अफेयर्स। मई 2021

       खेल करंट अफेयर्स


खेलकूद करेंट अफेयर्स मई 2021

Sports current affairs 2021. 

भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और विश्व के 11वें नंबर की खिलाड़ी मिशेल ली को इंटरनेशनल ओलंपिक समिति के बिलीव इन स्पोर्ट्स कैंपेन का एंबेसडर बनाया गया है।

श्रीलंकाई ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने संन्यास की घोषणा की है।

मार्क सेल्बी चौथी बार विश्व स्नूकर चैंपियन बने हैं।

ऋषभ पंत टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल होने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने है।

ऑल इंडिया चेस फेडरेशन (AICF) ने महामारी से प्रभावित चेस समुदाय की मदद के लिए 'चेकमेट कोविड पहल' शुरू की है।

जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया है।
• वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन - राफेल नडाल

महिला पहलवान सीमा बिस्ला (50 किग्रा) ने ओलंपिक का टिकट कटाया है।

मॉस्को ओलंपिक 1980 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे रविंद्र पाल सिंह का 8 मई को निधन हो गया।

एरीना सबालेंका ने मैड्रिड ओपन महिला एकल टेनिस खिताब जीता है।

जर्मन खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरिव ने मैड्रिड ओपन टेनिस खिताब 2021 जीता है।

नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता ने 25वीं बार एवरेस्ट फतह कर रिकॉर्ड बनाया है।

तेज गेंदबाज अरजन नागवासवाला, 1975 के बाद से भारतीय पुरुष टीम में शामिल होने वाले पहले पारसी क्रिकेटर बने है। (रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है)

प्लेयर ऑफ द मंथ
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की विकेटकीपर एलिसा हिली और पाकिस्तान पुरुष टीम के कप्तान बाबर आजम को आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ अप्रैल 2021 चुना है।

हाल ही न्यूजीलैंड के किस विकेटकीपर बल्लेबाज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है ? - बीजे वाटलिंग

पूर्व स्पिनर रमेश पोवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

1896 में ओलंपिक खेलों की शुरुआत यूनान के एथेंस शहर से हुई। अब तक इतिहास में सिर्फ तीन बार 1916, 1940 और 1944 में ओलंपिक खेल विश्व युद्ध के कारण रद्द हुए हैं।

हाल ही सौराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज और बीसीसीआई रेफरी राजेंद्र सिंह जडेजा का COVID-19 के कारण निधन हो गया।

MMA खिताब जीतने वाले भारतीय मूल के पहले फाइटर कौन बने है ? - अर्जन भुल्लर

हाल ही में किस अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी को मरणोपरांत नाइस्मिथ मेमोरियल बॉस्केटबॉल हॉल आफ फेम में शामिल किया गया है ? - कोबे ब्रायंट

श्रीलंका में जून में होने वाले एशिया कप T20 टूर्नामेंट को कोविड-19 महामारी के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

स्टार इंडिया हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) एथलीट समिति के सदस्य के रूप में फिर से नियुक्त किया है।

मुक्केबाजी में भारत के पहले द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच ओपी भारद्वाज का निधन हो गया।

नरिंदर बत्रा लगातार दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। बत्रा भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य भी हैं।.

फोर्ब्स ने वर्ष के 10 सबसे अधिक भुगतान पाने वाले एथलीटों की अपनी वार्षिक सूची जारी की है।
• कोनोर मैकग्रेगर दुनिया में सबसे अधिक भुगतान पाने एथलीट बने है।

23 मई को पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड के मुख्य आरोपी ओलंपियन सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया।
• पहलवान सुशील कुमार दो बार ओलंपिक में पदक जीत चुका है। साथ ही उसे पद्मश्री, राजीव गांधी खेल रत्न व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
• सुशील कुमार ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जबकि 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

अमेरिका के फिल मिकेलसन गोल्फ चैंपियन बनने वाले सबसे उम्रदराज गोल्फर बने है।

पंजाब सरकार ने ट्रिपल ओलंपियन और पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर मोहाली इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम का नाम बदलने की घोषणा की है।
• स्टेडियम को अब ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा।

खेल मंत्रालय जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के लिए कितने राज्यों में कुल 143 खेलो इंडिया केंद्र खोलेगा ? - 7

अशोक कुमार टोक्यो ओलंपिक खेलों के कुश्ती मैचों में अंपायरिंग करने वाले देश के एकमात्र रेफरी होंगे।

टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम में पांच खिलाड़ी शामिल
युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा 24 मई, 2021 को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) में पांच खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
• टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना, रोवर्स (नाविक) अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह और पहलवान सीमा बिस्ला और सुमित मलिक को TOPS के कोर ग्रुप में शामिल किया गया है।
• ओलंपिक और पैरालिंपिक में भारत के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए, युवा मामले और खेल मंत्रालय ने 2014 में टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना शुरू की थी।
• एथलीटों को समग्र समर्थन प्रदान करने के लिए 2018 में इस योजना को नया रूप दिया गया था। इस योजना के तहत टोक्यो, पेरिस और लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों और पैरालंपिक खेलों के लिए पहचान किये गए एथलीटों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।
• भारतीय रोवर्स अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने ‘पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा’ में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम (51 किग्रा) ने दुबई में आयोजित एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2021 में रजत पदक जीता है।
• पूजा रानी (75 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीता है।

किस देश की पर्वतारोही त्सांग यिन-हंग ने 26 घंटे से कम समय में एक महिला द्वारा दुनिया की सबसे तेज एवरेस्ट चढ़ाई का रिकॉर्ड बनाया है ? - हांगकांग

भारतीय नौकाचालक अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments