आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

खेलकूद करेंट अफेयर्स। दिसंबर 2020

  खेल करंट अफेयर्स


खेलकूद करेंट अफेयर्स दिसंबर 2020

Sports current affairs 2020. 

फीफा रैंकिंग
हाल ही में जारी की गई वर्ष 2020 की फीफा रैंकिंग में बेल्जियम ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।
भारत की रैंक इस साल एक स्थान गिरकर 109वीं हो गई है।

मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन ने बहरीन ग्रांप्रि जीती है।

टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम
ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके चार भारतीय मुक्केबाजों को खेल मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम  (टॉप्स) में शामिल किया गया है।
सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा)
आशीष कुमार (75 किग्रा), सतीश कुमार (प्लस 91 किग्रा)
TOPS:- युवा मामले और खेल मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम TOPS भारत के शीर्ष एथलीटों को सहायता प्रदान करने का एक प्रयास है, ताकि वे 2020 ओलंपिक (जो अब अगस्त 2021 में निर्धारित हैं) तथा 2024 ओलंपिक में पदक जीत सकें।  योजना के तहत, खेल विभाग उन एथलीटों की पहचान करेगा, जो 2020/2024 के ओलंपिक में संभावित पदक विजेता हैं।

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा का संन्यास 
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा ने पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर 2020 में खेली गई टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के समापन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।  
एल्टन चिगुम्बुरा ने 2004 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 14 टेस्ट, 213 एकदिवसीय और 57 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने 62 एकदिवसीय और 18 टी-20 मैचों में जिम्बाब्वे की कप्तानी की।

विराट कोहली सबसे तेज 22,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी बने है।
विराट कोहली ने वनडे में सबसे तेज 12000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। कोहली ने सबसे कम पारियों (242) में यह उपलब्धि हासिल की।

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन ने 29 वर्ष की आयु में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

बाला देवी यूरोप में शीर्ष स्तर की पेशेवर लीग में गोल करने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बनी है।

जेहान दरूवाला F2 रेस जीतने वाले पहले भारतीय बने है।
उन्होंने बहरीन में आयोजित वर्ष 2020 की सखीर ग्रैंड प्रिक्स फॉर्मूला 2 रेस जीती है।

ब्रेक डांस को 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया है।
इसके अलावा स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइंबिंग और सर्फिंग को भी इन खेलों में शामिल किया गया है।

सर्जियो पेरेज ने बहरीन में आयोजित 2020 सखीर ग्रैंड प्रिक्स रेस जीती है।

श्रीलंका जून 2021 में होने वाले एशिया कप की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान 2022 में एशिया कप की मेजबानी करेगा।

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फिट इंडिया साइक्लोथॉन के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया है। इसका आयोजन 7 दिसंबर से 31 दिसंबर 2020 तक होगा।

राजस्थान के करौली जिले के पैरा एथलीट सुंदर गुर्जर को फिक्की द्वारा पैरा एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
सुंदर अकेले खिलाड़ी है जो कि लगातार दो पैरा वर्ल्ड कप में मेडल जीत चुके हैं।

स्वीडिश पोल वाल्टर मोंडो डुप्लांटिस और वेनेजुएला की ट्रिपल जंपर युलिमर रोहास को वर्ष 2020 के पुरुष और महिला विश्व एथलीट ऑफ द ईयर खिताब से नवाजा गया हैं।

भारत - ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज 2020-21
4 से 8 दिसंबर, 2020 के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य टी-20 सीरीज खेली गई। यह सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की।
• कैनबरा में मनुका ओवल मैदान पर खेले गए पहले मैच को भारत ने 11 रनों से जीता। इस मैच में चोटिल रवीन्द्र जडेजा की जगह बतौर ‘कन्कशन सबस्टीट्यूट’ (concussion substitute) मैदान में उतरे स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट हासिल किए और ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे।
युजवेंद्र चहल अंतर्रष्ट्रीय क्रिकेट में ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने जाने वाले पहले कन्कशन सबस्टीट्यूट बन गए।

विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। पार्थिव पटेल भारत के लिए सबसे कम उम्र में टेस्ट पदार्पण करने वाले विकेटकीपर है।
उन्होंने 17 साल 152 दिन की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
पार्थिव पटेल गुजरात के रहने वाले हैं।

भारत की महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने जॉर्जिया की इकातेरिना गोरगोड्जे के साथ मिलकर अल हब्तूर टेनिस चैलेंज के महिला युगल वर्ग का खिताब जीता है।

पहलवान बजरंग पूनिया और युवा निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन को भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2020 में साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।

मेडागास्कर को COVID-19 महामारी के चलते मालदीव में आयोजित होने वाले 2023 इंडियन ओसियन आइलैंड गेम्स की मेजबानी सौंपी गई हैै।
हिंद महासागर द्वीप खेल 2023 का मेजबान कौन सा देश है ? - मेडागास्कर
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 1977 में इन खेलों की शुरुआत की थी।
श्रीलंका, कोमोरोस, मॉरीशस, सेशेल्स, मैयट, मेडागास्कर व मालदीव इनमें हिस्सा लेते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (International Hockey Federation-FIH) ने वर्ष 2023 FIH पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी लगातार दूसरी बार ओडिशा को सौंपी है।

हैदराबाद के इंजीनियर रविकांत अवा ने वर्ड क्विजिंग चैंपियनशिप 2020 जीती है।

बैलन डिओर अवॉर्ड
साप्ताहिक पत्रिका फ्रांस फुटबॉल ने कोरोना के कारण अपना वार्षिक बैलन डिओर अवॉर्ड रद्द कर दिया।
अवार्ड के स्थान पर इस वर्ष सर्वकालिक महान एकादश चुनी गई।
इस टीम में क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोन मेसी, पेले, डिएगो माराडोना जैसे महान खिलाड़ियों को जगह दी गई।

कई विश्व खिताब दे चुके फ्लाइड मेवेदर पूर्व हैवीवेट चैंपियन व्लादिमीर क्लिटश्चेको और लैला अली को अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी हॉल आफ फेम एंड म्यूजियम में चुना गया है।

सैयद मुश्ताक अली विदेशी धरती पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने 1936 में ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ 112 रनों की पारी खेली थी। उनके नाम पर बीसीसीआई ने 2008-09 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत की।

ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने दोहा को 2030 एशियन गेम्स की मेजबानी दी है जबकि 2034 में यह गेम्स रियाद (सऊदी अरब) में होंगे।
2030 एशियन गेम्स का आयोजन कहां पर किया जाएगा ? - दोहा (कतर)

17 दिसंबर को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मुहम्मद आमिर ने 28 वर्ष की आयु में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

केंद्र सरकार ने योग को प्रतिस्पर्धी खेल की मान्यता दी है।

बेस्ट फीफा फुटबॉल अवार्ड्स 2020
17 दिसंबर, 2020 को फीफा के मुख्यालय ज्यूरिख में ‘बेस्ट फीफा फुटबॉल अवार्ड्स 2020’ की वर्चुअल माध्यम में घोषणा की गई।
बेयर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर, रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने बेस्ट फीफा मेन्स प्लेयर 2020 का खिताब जीता है।
लुसी ब्रॉन्ज ने बेस्ट विमेंस प्लेयर का पुरस्कार जीता, और इसके साथ ही ब्रॉन्ज यह पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला इंग्लिश खिलाड़ी बन गईं।

विभिन्न श्रेणियों में विजेता:-
पुरुष खिलाड़ी: रॉबर्ट लेवांडोव्स्की (पोलैंड / बेयर्न म्यूनिख)
महिला खिलाड़ी: लूसी ब्रॉन्ज(इंग्लैंड / लियोन)
पुरुष कोच: जुर्गन क्लॉप (लिवरपूल)
महिला कोच: सरीना वेगमैन (नीदरलैंड)
पुरुष गोलकीपर: मैनुअल नेउर (जर्मनी / बेयर्न म्यूनिख)
महिला गोलकीपर: सारा बौहाद्दी (फ्रांस / लियोन)
फीफा पुस्कस पुरस्कार: सोन हेंग-मिन (टोटेनहम बनाम बर्नले)
फीफा फेयर प्ले अवार्ड: मटिया एग्नेस (इटली)

कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) ने मॉरीशस की बैडमिंटन खिलाड़ी केट जेसिका फू कुने पर डोपिंग नियमों उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर दो साल का प्रतिबंधित लगा दिया है।

जर्मनी में आयोजित कोलोन विश्वकप में मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीता है। सतीश कुमार ने (91 किग्रा) वर्ग में रजत पदक जीता।

कोलोन बॉक्सिंग विश्व कप 2020
भारतीय मुक्केबाजों ने जर्मनी के कोलोन में आयोजित कोलोन बॉक्सिंग विश्व कप 2020 में तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित कुल 9 पदक जीते हैं। समग्र पदक सूची में भारत 2 वें स्थान पर रहा, और जर्मनी कुल 16 पदक के साथ शीर्ष स्थान पर रहा। कोलोन बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2020 की मेजबानी यूरोपीय बॉक्सिंग कंफेडरेशन (EUBC) ने की थी।

बोरूसिया डॉर्टमंड के योसोफा मोकोको (16 वर्षीय) जर्मन फुटबॉल लीग बुंदेसलिगा में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने है।
वे 22 नवंबर को बुंदेसलिगा में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।

बीसीसीआई ने 2022 सत्र से आईपीएल में 10 टीम को शामिल करने की मंजूरी दी है। 2022 के सत्र में लगभग 94 मैच आयोजित किए जाएंगे।
गौरतलब है कि 2011 के सत्र में 10 टीमों ने भाग लिया था जबकि 2012 व 2013 के सत्र में 9-9 टीमों ने भाग लिया था।

भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड डे-नाइट टेस्ट मैच में अब तक का अपना न्यूनतम स्कोर 36 रन बनाया है।
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पास है। 1955 में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 26 रन बनाए थे।

केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने 8 खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्रों का उद्घाटन किया है। 
ये केंद्र नगालैंड, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा और तेलंगाना में है।

फॉर्मूला वन दिग्गज लुईस हैमिल्टन को बीबीसी का साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।

फीफा ने कोरोनवायरस के कारण 2021 में पुरुषों के U-20 और U-17 विश्व कप टूर्नामेंट को रद्द कर दिया है।

सुयश मेहता अमेरिका में नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन के पहले भारतीय मूल के रैफरी बने है।

चेतन शर्मा बीसीसीआई की राष्ट्रीय चयन समिति के प्रमुख बने है।
प्रश्न.भारतीय क्रिकेट की राष्ट्रीय चयन समिति के प्रमुख कौन बने है ? - चेतन शर्मा।
5 सदस्यीय चयन समिति में चेतन शर्मा के अलावा अन्य 4 सदस्य सुनील जोशी, देवाशीष मोहंती, हरविंदर सिंह और एबे कुरुविला है।
• चेतन शर्मा भारत की ओर से वनडे में पहली हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज है।

खेल मंत्रालय ने हरियाणा में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में 4 देशज खेलों को शामिल करने की मंजूरी दी है।
1. गटका  2. कलारीपयटू 3. मल्लखंब  4. थांग-ता

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद वसीम को राष्ट्रीय चयन समिति चेयरमैन नियुक्त किया गया। 

आईसीसी ने 27 दिसंबर को इस दशक (2011-20) कि सभी प्रारूपों में पुरुष और महिला टीमों की घोषणा की।
• महिला वनडे और टी-20 टीम की कप्तान मेग लेनिंग को बनाया गया।
• पुरुष वनडे और टी-20 टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया गया।
• पुरुष टेस्ट टीम का कप्तान विराट कोहली को बनाया गया।

आईसीसी दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
28 दिसंबर 2020 को आईसीसी ने विभिन्न श्रेणियों मे दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की घोषणा कर दी है।
दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर :- 
विराट कोहली
भारतीय कप्तान विराट कोहली को सर गारफील्ड सोबर्स मेल क्रिकेटर ऑफ द डेकेड (2011-2020) अवॉर्ड से नवाजा गया है।

 अवॉर्ड
 खिलाड़ी
 देश
 दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर
 विराट कोहली
भारत
 दशक का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी
 स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया
 दशक का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी
 विराट कोहली
भारत
 दशक का सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी
 राशिद खान
अफगानिस्तान
 दशक का स्प्रिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड
 एम एस धोनी
भारत
 दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी
 एलिस पेरी
ऑस्ट्रेलिया
 दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे खिलाड़ी
 एलिस पेरी
ऑस्ट्रेलिया
 दशक की सर्वश्रेष्ठ टी-20 महिला खिलाड़ी
 एलिस पेरी
ऑस्ट्रेलिया

भारतीय पहलवान, अंशु मलिक सर्बिया के बेलग्रेड में व्यक्तिगत कुश्ती विश्व कप में पोडियम स्थान प्राप्त करने वाली देश की पहली पहलवान बन गई हैं। उन्होंने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने रूसी शटलर निकिता खाकीमोव पर 5 साल का प्रतिबंध लगाया है।

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दुबई ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स में दशक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी चुना गया है।

दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर है ? - विराट कोहली

भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम कहा बनेगा ? - राउरकेला (ओडिशा)

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments