आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

साइंस एंड टेक्नोलॉजी मई 2021

       Science and technology


साइंस एंड टेक्नोलॉजी मई 2021

Science and technology May 2021

हाल ही में किस देश द्वारा निर्मित स्पूतनिक-वी वैक्सीन की पहली खेप खेप भारत में पहुंची है ? - रूस

हाल ही में किस देश ने जानवरों के लिए कोविड-19 टीकों के पहले बैच का उत्पादन किया ? - रूस
इस वैक्सीन का नाम कार्निवैक-कोव है।

तरल ऑक्सीजन (Liquid Oxygen)
केंद्र ने राज्यों को आदेश दिया है कि निजी संयंत्रों के साथ मौजूदा स्टॉक सहित सभी तरल ऑक्सीजन को सरकार को उपलब्ध कराया जाए और इसका उपयोग केवल चिकित्सा उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
तरल ऑक्सीजन आणविक ऑक्सीजन (molecular oxygen) का तरल रूप है। एयरोस्पेस, पनडुब्बी और गैस उद्योगों में तरल ऑक्सीजन को संक्षिप्त रूप से LOx, LOX या Lox के रूप में जाना जाता है।
तरल ऑक्सीजन का रंग हल्का नीला होता है, इसे एक घोड़े की नाल के आकार के शक्तिशाली चुंबक के ध्रुवों के बीच लटकाया जा सकता है।
अपनी क्रायोजेनिक (निम्न ताप आवश्यकता) प्रकृति के कारण, तरल ऑक्सीजन के स्पर्श में आने वाले पदार्थ बेहद नाजुक / भंगुर हो जाते हैं। तरल ऑक्सीजन एक बहुत शक्तिशाली ऑक्सीकरण एजेंट भी होती है; अर्थात तरल ऑक्सीजन में कार्बनिक पदार्थ तेजी से जलते है।
वाणिज्यिक रूप से, तरल ऑक्सीजन को एक औद्योगिक गैस के रूप में वर्गीकृत किया जाता है और व्यापक रूप से औद्योगिक और चिकित्सा प्रयोजनों के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

हाल ही में किस देश ने इबोला वायरस के 12वें प्रकोप के अंत की घोषणा की है ? - कांगो

भारत को अंतरराष्ट्रीय गठबंधन गावी से कोरोना वैक्सीन की 25 करोड डोज मिलेंगी।
• 2020 में गरीब और मध्यम आय वाले देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सींस एंड इम्यूनाइजेशन (गावी) का गठन किया गया।

हाल ही तेलंगाना सरकार ने ग्लाइफोसेट पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, यह क्या है ? - खरपतवार नाशक

2-डीजी
भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने एक नई कोरोनारोधी दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) को इमरजेंसी यूज प्रोटोकॉल के तहत मंजूरी दी है।
• इसे डीआरडीओ ने विकसित किया है।
• यह देश की पहली दवा है जिसे परीक्षण के तौर पर नहीं, बल्कि पूर्ण इस्तेमाल की अनुमति मिली है।
• यह कोरोना की पहली दवा है, जो पूरी तरह देश में विकसित की गई है।

11 मई 1998 को आयोजित पोखरण परमाणु परीक्षण शक्ति की वर्षगांठ को याद करने के लिए हर साल 11 मई को पूरे भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।

SpaceX पहला वाणिज्यिक चंद्र पेलोड "DOGE-1 मिशन टू मून" लॉन्च करेगा।

इसरो ने प्राण, वायु और स्वस्थ नामक अलग-अलग प्रकार के तीन वेंटिलेटर बनाएं है।

म्यूकारमाइकोसिस (काली फफूंदी/ब्लैक फंगस) रोग:-
• स्टेरॉइड, एंटीबायोटिक दवाओं के कारण व अधिक समय तक आईसीयू व एचडीयू में रहने के कारण कोरोना संक्रमितों की आंखों में म्यूकारमाइकोसिस रोग हो रहा है।
• इस रोग के कारण आंखों का आकार बड़ा हो रहा है अथवा आंखों का हिलना डुलना बंद हो रहा है।
• ब्लैक फंगस पोस्ट कोविड (कोरोना संक्रमण के बाद) दुष्प्रभाव छोड़ता है।
शुरुआती लक्षण:- आंखों में लाली आना, पलकों में सूजन, आंखों में तेज जलन व दर्द, आंखों में पानी।
द्वितीयक लक्षण:- आंखों का घूमना कम होना, दिखने में धुंधलापन, चीजें दो-दो दिखाई देना, आंखों का बाहर निकलना।
तृतीयक लक्षण:- लगातार अनदेखी पर आंखों की रोशनी चली जाना।
सावधानी:- मधुमेह रोगी ज्यादा सावधान रहें और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उपाय करें।

चीन ने 15 मई 2021 को मंगल (लाल) ग्रह पर अपना पहला मार्स रोवर 'झू रोंग' उतारने की उपलब्धि हासिल की। चीन मंगल ग्रह पर रोवर उतारने वाला अमेरिका के बाद दूसरा देश बना है।

ईरान ने अपना सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर "सीमुर्ग़" बनाया है।

ईथीरियम क्या है ? - क्रिप्टो करेंसी
कोवैक्सीन का निर्माण किस कंपनी ने किया है ? - भारत बायोटेक
Mice rain क्या है ? - चूहों की आबादी में तेजी से वृद्धि

21 मई को भारतीय नौसेना के पहले विध्वंसक पोत आईएनएस राजपूत को 41 साल की सेवा के बाद नौसेना की सेवा से हटाया गया। काशिन श्रेणी के पोत का निर्माण यूएसएसआर ने किया था और इसे 4 मई, 1980 को नौसेना में शामिल किया गया था।
प्रमुख मिशन:-
अमन: भारतीय शांतिरक्षक बलों की सहायता के लिए श्रीलंका में चलाया गया
ऑपरेशन कैक्टस: मालदीव में बंधकों की समस्या के समाधान के लिए चलाया गया
ऑपरेशन पवन: श्रीलंका के तट पर पैट्रोलिंग ड्यूटी

इजरायल की आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी संघर्ष में दोनों पक्षों द्वारा हवाई हमले और रॉकेट हमले किए गए हैं। 11 मई, 2021 को गाजा पट्टी से दागे जाने वाले रॉकेटों को ‘इजरायल की आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली’ द्वारा बीच में ही रोक दिया गया।
आयरन डोम क्या है? - यह एक कम दूरी की, जमीन से हवा में मार करने वाली, वायु रक्षा प्रणाली है, जो एक रडार और तामिर इंटरसेप्टर मिसाइल शामिल से लैस है।
यह प्रणाली इजरायल पर हमला करने वाली मिसाइलों या रॉकेटों को ट्रैक और बेअसर कर देती है।
आयरन डोम रक्षा प्रणाली 2011 में तैनात की गई।
कार्य प्रणाली: आयरन डोम में तीन मुख्य प्रणालियाँ होती है। इसमें, आने वाले किसी भी खतरे की सूचना देने और उसका ट्रैक करने के लिए एक ‘रडार’; एक युद्ध प्रबंधन और हथियार नियंत्रण प्रणाली (battle management and weapon control system- BMC); तथा एक ‘मिसाइल फायरिंग यूनिट’ लगी होती है।
• आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली, दिन-रात और सभी मौसम में कार्य करने में सक्षम है।

वायरल नर्वस नेक्रोसिस
चेन्नई स्थित केन्द्रीय खारा जलजीव पालन संस्थान ने कई मछली प्रजातियों को प्रभावित करने वाले वायरल नर्वस नेक्रोसिस (VNN) के लिए एक स्वदेशी टीका विकसित किया है।
• यह भारत में जलजीव पालन के लिए जारी किया जाने वाला पहला टीका है, जो मछली स्फुटनशाला (fish hatcheries) में VNN को रोकेगा।

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने इंटरनेट एक्सप्लोरर (IE) ब्राउज़र को 15 जून 2022 से बंद करने का फैसला किया है।

चीन ने 19 मई, 2021 को सभी-मौसम और चौबीसों घंटे गतिशील महासागर पर्यावरण निगरानी प्रणाली तैयार करने के अपने प्रयास के तहत एक नए महासागर निगरानी उपग्रह 'हैयांग-2 डी' को कक्षा में सफलतापूर्वक भेजा, जो समुद्री आपदाओं पर प्रारंभिक चेतावनी प्रदान करेगा।

भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने एक Covid-19 एंटीबॉडी डिटेक्शन किट DIPCOVAN विकसित की है।

चीन के 'हाइब्रिड चावल के जनक' युआन लॉन्गपिंग का निधन हो गया।

चांद पर पानी की खोज के लिए नासा 2023 में अपना पहला मोबाइल रोबोट VIPER भेजेगा।

कोविसेल्फ
19 मई, 2021 को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोविड-19 के लिए देश के पहले घरेलू, स्व-परीक्षण (Self-testing) किट ‘कोविसेल्फ’ को अपनी मंजूरी दे दी है।

हाल ही केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और WHO कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ हर्षवर्धन ने वर्चुअल मोड में 74वीं विश्व स्वास्थ्य सभा की अध्यक्षता की है।

पृथ्वी प्रणाली वेधशाला विकसित करने के लिए नासा ने इसरो से साझेदारी की है।

IIT रोपड़ और ऑस्ट्रेलिया के मोनाश विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने बिना किसी की जानकारी के वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में भाग लेने वाले धोखेबाजों की पहचान करने के लिए 'फेकबस्टर (FakeBuster)' नाम का एक डिटेक्टर विकसित किया है।

भारत संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों के लिए मोबाइल टेक प्लेटफॉर्म 'UNITE AWARE’ लॉन्च करेगा।

ब्लैक फंगस एक अधिसूचित रोग
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 20 मई, 2021 को राज्यों व केंद्र-शासित प्रदेशों को म्यूकोरमायकोसिस (Mucormycosis) या ब्लैक फंगस को अधिसूचित रोग (notifiable disease) घोषित करने के लिए कहा है।
• महामारी रोग अधिनियम 1897 के तहत अधिसूचित रोग (notifiable disease) घोषित किये जाने के बाद सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य सुविधाओं, मेडिकल कॉलेज को इसकी स्क्रीनिंग, निदान व प्रबंधन के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
• अधिसूचित रोग: एक अधिसूचित रोग कोई भी ऐसा रोग है, जिसे कानूनी तौर सरकारी अधिकारियों को सूचित करने की आवश्यकता होती है।
• स्वास्थ्य राज्य का विषय है, केवल राज्य सरकारों को अधिसूचित रोग घोषित करने का अधिकार है। हालांकि, केंद्र सरकार अधिसूचित रोगों की एक सूची रखती है।
• ब्लैक फंगस: ब्लैक फंगस एक दुर्लभ लेकिन गंभीर फंगल संक्रमण है, जो कुछ राज्यों में कोविड -19 रोगियों में अपेक्षाकृत बार-बार पाया जा रहा है।
यह म्यूकोरमायसेट (mucormycete) नामक एक प्रकार के फंगस/फफूंद के कारण होता है, जो पर्यावरण में प्रचुर मात्रा में होता है।
यह आमतौर पर साइनस, मस्तिष्क और फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन कई मामलों में यह शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकता है जैसे कि जठरांत्र संबंधी मार्ग (gastrointestinal tract), त्वचा आदि।

किस देश ने कोरोना की सिंगल डोज वैक्सीन स्पूतनिक लाइट बनाने में कामयाबी हासिल की है ? - रुस

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments