आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

साइंस एंड टेक्नोलॉजी फरवरी 2021

    Science and technology


साइंस एंड टेक्नोलॉजी फरवरी 2021

Science and technology February 2021

भारत में बनने वाली तीसरी कोरोना वैक्सीन है ? - कोवोवैक्स
सीरम इंस्टीट्यूट और नोवावैक्स ने भारत की तीसरी कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स के लिए करार किया है।

स्टारडस्ट 1.0 क्या है ?
यह दुनिया का पहला जैव ईंधन संचालित कमर्शियल बूस्टर रॉकेट है, जिसे अमेरिका की स्टार्टअप कंपनी ब्लूशिब्लूशिफ्ट एयरोस्पेस ने विकसित किया है।

इसरो का पहला मानवरहित अंतरिक्ष मिशन
मिशन गगनयान के एक हिस्से के रूप में इसरो का पहला मानवरहित अंतरिक्ष मिशन दिसंबर 2021 में लांच किया जाएगा। पहले यह मिशन दिसंबर 2020 में लांच किया जाना था लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था।
इसके बाद 2022 में मानव मिशन लॉन्च किया जाएगा।

कोविड-19 वैक्सीन 'बीबीवी154'
हाल ही विशेषज्ञ निकाय ने भारत बायोटेक के प्रस्तावित नाक के द्वारा दी जाने वाली एकल-खुराक कोविड-19 वैक्सीन 'बीबीवी154' के नैदानिक परीक्षण के लिए प्रोटोकॉल को संशोधित करने के लिए कहा है।

कर्नाटक के हुबली में इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने ‘माया’ नामक रोबोट बनाया है, जिसे बैंकों में कई क्षेत्रीय भाषाओं में बात करने के लिए प्रोग्राम किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया की अलॉड़ा एरोनॉटिक्स ने दुनिया की पहली फ्लाइंग रेसिंग कार एयरस्पीडर MK-3 पेश की है।

बर्ड फ्लू
बर्ड फ्लू (Bird flu) या एवियन इन्फ्लूएंजा एक वायरल संक्रमण है, जो ज्यादातर पक्षियों में पाया जाता है, लेकिन इसके मनुष्यों और अन्य जानवरों को प्रभावित करने की क्षमता है।
H5N1वायरस का सबसे आम प्रकार है, जो पक्षियों में गंभीर श्वसन रोग का कारण बनता है; H7, H8 जैसे कई अन्य प्रकार भी संक्रमण का कारण बनते हैं।
इस वायरस की सूचना सबसे पहले 1996 में चीन में मिली थी। भारत में पहली बार 2006 में महाराष्ट्र के नंदुरबार में वायरस की उपस्थिति दर्ज की गई थी, जिसके कारण बड़े पैमाने पर मुर्गियों की मौत हो गई थी।
‘H5N1 वायरस’ संक्रमित पक्षी से मनुष्यों को संक्रमित कर सकता है। मनुष्यों में H5N1 संक्रमण का पहला मामला 1997 में हांगकांग में सामने आया था, जब एक पोल्ट्री फार्म कर्मी इससे संक्रमित हो गया था।

सिग्नल ऐप
'सिग्नल' (Signal) एक एन्क्रिप्टेड ऐप है, जो इंटरनेट के माध्यम से संदेश भेजने और कॉल करने की सुविधा प्रदान करता है। सिग्नल की विशेषता निजता पर ध्यान केंद्रित करना है।
• सिग्नल ओपन सोर्स है, जिसका अर्थ है कि इसकी निजता और सुरक्षा नियमित रूप से स्वतंत्र विशेषज्ञों द्वारा जाँच की जाती है।
सिग्नल मैसेजिंग सेवा अमेरिकी क्रिप्टोग्राफर मोक्सी मार्लिंस्पाइक द्वारा बनाई गई है।

हाल ही संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अंतरिक्ष यान 'होप' ने मंगल ग्रह के आसपास की कक्षा में प्रवेश कर लिया है। UAE संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ, यूरोप और भारत के बाद अंतरिक्ष यान को मंगल की कक्षा में लॉन्च करने वाला पांचवा देश बन गया है।
प्रश्न.अपने अंतरिक्ष यान को मंगल की कक्षा में लॉन्च करने वाला पहला अरब देश बना है ? - संयुक्त अरब अमीरात

पाकिस्तान सेना ने 11 फरवरी 2021 को कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल 'बाबर’ का सफल परीक्षण किया।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पहली बार निजी क्षेत्र द्वारा विकसित उपग्रहों के परीक्षण के लिए अपना यूआर राव सैटेलाइट सेंटर खोला है।

भारत के घरेलू ऐप MapMyIndia ने गूगल मैप्स का एक विकल्प बनाने के लिए ISRO के साथ साझेदारी की है।

भारत में बना माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘कू’ तेजी से लोकपिय्र हो रहा है। मार्च 2020 में लॉन्च किए गए इस ऐप को भारत के एमबीए स्नातक अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिदावतका ने डेवलप किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी को 118 हाईटेक अर्जुन एमके-1ए टैंक सेना को सौंपे। डीआरडीओ द्वारा निर्मित स्वदेशी अर्जुन टैंक को हंटर किलर टैंक भी कहा जाता है।
अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक परियोजना की शुरुआत 1972 में DRDO ने लड़ाकू वाहन अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (CVRDE) के साथ प्रमुख प्रयोगशाला के रूप में की थी।
एमके-1ए कैसे अलग है? एमके-1ए (MK-1A) संस्करण में पहले संस्करण की तुलना में 14 प्रमुख अपग्रेड हैं। इसमें डिजाइन के अनुसार मिसाइल फायरिंग क्षमता भी है, लेकिन इस सुविधा को बाद में जोड़ा जाएगा क्योंकि क्षमता का अंतिम परीक्षण अभी जारी है।
एमके-1ए संस्करण के साथ सबसे बड़ी उपलब्धि 54.3% स्वदेशी सामग्री है, जो पहले के मॉडल में 41% थी।

15 फरवरी को भारतीय नौसेना को स्कॉर्पीन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी आईएनएस करंज मिल गई है।
इससे पहले भारतीय नौसेना को आईएनएस खंडेरी और आईएनएस कलवरी मिल चुकी है।
नौसेना की परियोजना-75 के तहत स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों का निर्माण किया जा रहा है।
स्कॉर्पीन श्रेणी की चौथी पनडुब्बी आईएनएस वेला का 6 मई 2019 को जबकि पांचवी पनडुब्बी आईएनएस वजीर का जलावतरण 12 नवंबर 2020 को हुआ था। दोनों का समुद्री ट्रायल चल रहा है।
• स्कॉर्पीन श्रेणी की छठी पनडुब्बी का निर्माण अभी अंतिम चरण में है।

नेटवायर
नेटवायर पहली बार 2012 में सामने आया था, जो एक प्रसिद्ध सक्रिय मैलवेयर (malware) में से एक है।
यह एक रिमोट एक्सेस ट्रोजन-आरएटी (Remote Access Trojan- RAT) है, जो एक हमलावर को संक्रमित कम्प्यूटर प्रणाली (infected system) का नियंत्रण देता है।
ऐसे मैलवेयर की-बोर्ड को नियंत्रण में ले सकते हैं और इसके जरिए हैकर्स पासवर्ड से जुड़ी जानकारी चुरा सकते हैं।

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने व्हाट्सएप की तर्ज पर 'संदेस' (Sandes) नामक इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

आइआइटी मद्रास-इनक्यूबेटेड स्टार्ट-अप पाई बीम इलेक्ट्रिक ने हाल ही में एक सतत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाइक लॉन्च की है, जिसका नाम PiMo है।

19 फरवरी को राजस्थान के पोखरण में एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर से स्वदेशी विकसित तीसरी पीढ़ी की एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम 'हेलिना' और 'ध्रुवास्त्र' का सफल परीक्षण किया गया। इन दोनों मिसाइलों को क्रमशः सेना और वायुसेना में शामिल किया जाएगा।
इन दोनों मिसाइलों को डीआरडीओ ने विकसित किया है।

पृथ्वी से 292.5 मिलियन मील की यात्रा के बाद हाल ही नासा का Perseverance रोवर सुरक्षित रूप से मंगल ग्रह पर उतरा है।

'कार्बन वॉच' ऐप
व्यक्तिगत कार्बन पदचिह्न (Carbon Footprint) का आकलन करने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च करने वाला चंडीगढ़ भारत का पहला राज्य/ केंद्र-शासित प्रदेश बन गया है। इस ऐप का नाम 'कार्बन वॉच' है।

देवस्‍थल टेलीस्‍कोप
22 फरवरी, 2021 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार देवस्थल में स्थापित विश्व स्तरीय 3.6 मीटर ऑप्टिकल टेलीस्कोप (दूरबीन) ने वैश्विक महत्व हासिल कर लिया है।
यह एशिया की सबसे बड़ी पूर्ण रूप से संचालन योग्य ऑप्टिकल दूरबीन है।

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होगी ?
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग 2021 से बढ़ाकर अब 2022 कर दी गई है।  चंद्रयान-3 में अपने पूर्ववर्ती यानों की तरह ऑर्बिटर नहीं होगा। यह चंद्रयान-2 के ही ऑर्बिटर का उपयोग करेगा।

VL-SRSAM
हाल ही डीआरडीओ ने VL-SRSAM मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। स्वदेशी तकनीक से निर्मित एवं डिजाइन वर्टिकल लांच शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल नौसेना के लिए विकसित की गई है।

बर्ड फ्लू के पहले मानवीय संक्रमण का मामला आया है ? - रूस

बांग्लादेश किटोप्रोफेन दवा पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बना है। पशुओं के इलाज में इस दवा को दर्द निवारक के तौर पर काम में लिया जाता है। यह दवा गिद्धों के लिए जानलेवा है, जो मवेशियों का मांस खाते हैं।
इस दवा की वजह से गिद्ध प्रजाति विलुप्त हो रही है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments