आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

साइंस एंड टेक्नोलॉजी अप्रैल 2021

      Science and technology


साइंस एंड टेक्नोलॉजी अप्रैल 2021

Science and technology April 2021

मिशन शक्ति मिसाइल
यह डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई एक एंटी सैटलाइट मिसाइल है। इसकी मदद से अंतरिक्ष में स्थित मानव निर्मित सैटेलाइट को मार गिराया जा सकता है। भारत ने हाल ही में इसका सफल परीक्षण किया और इस तरह की तकनीक रखने वाले 4 देशों में से एक बन गया।

रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र 
यह बांग्लादेश में पद्मा नदी के किनारे विकसित किया जा रहा पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। इसमें भारत की ओर से ट्रांसमिशन लाइनों को विकसित किया जाएगा।
इस परमाणु ऊर्जा संयंत्र में दो इकाइयां शामिल होंगी, जिनसे 1.2 गीगावाट बिजली का उत्पादन होगा।

DRDO ने लाइट वेट बुलेट प्रूफ जैकेट विकसित की है।

रूस ने जानवरों के लिए दुनिया की पहली कोविड वैक्सीन Carnivac-Cov बनाई है।

कोविड महामारी के कारण मातृ मृत्यु दर में वृद्धि
अप्रैल 2021 में 'द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ जर्नल’ में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कोविड-19 महामारी से निपटने में स्वास्थ्य प्रणाली की विफलता के कारण मातृ मृत्यु दर और गर्भपात (maternal deaths and stillbirths) के मामलों में वृद्धि हुई है।
• गर्भपात के मामलों में 28% की वृद्धि हुई और गर्भावस्था या प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु दर का जोखिम लगभग एक-तिहाई बढ़ गया है। मातृ अवसाद (maternal depression) में भी वृद्धि हुई।

रोबो प्लांट
सिंगापुर के वैज्ञानिकों ने इस तकनीक को विकसित किया है। इस तकनीक में पौधों में एक इलेक्ट्रोड लगाया जाएगा, जिससे मोबाइल ऐप के जरिए फसल की स्थिति और उनमें लगने वाले रोगों की समय से पहले जानकारी दी जा सकेगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक’ ने दुनिया का पहला माइक्रोसेन्सर आधारित विस्फोटक ट्रेस डिटेक्टर (ETD) लॉन्च किया है, जिसे “नैनोस्नीफर” नाम दिया गया है।

अंतरिक्ष में कृषि की संभावना
मार्च 2021 में नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) और हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में बैक्टीरिया की नई प्रजातियों खोजी हैं, जो अंतरिक्ष यात्रियों और चंद्रमा या मंगल ग्रह के लिए अंतरिक्ष पर्यटकों की दीर्घकालिक खाद्य जरूरतों को पूरा करने के लिए अंतरिक्ष कृषि में मदद कर सकती है।
• शोधकर्ताओं ने ISS पर विभिन्न स्थानों से मेथिलोबैक्टीरिया (Methylobacteriaceae) परिवार से संबंधित जीवाणु (बैक्टीरिया) के 4 अलग-अलग उपभेदों (स्ट्रेन) की खोज की है।
इनमें से 1 स्ट्रेन की पहचान मिथाइलोरुब्रम रोडेशियानम के रूप में की गई, अन्य 3 को पहले कभी देखा नहीं गया था,जो एक नई प्रजाति है।
नई बैक्टीरिया प्रजाति मिथाइलोबैक्टीरियम अजमाली की मदद से पौधों को उगाना संभव हो सकता है। प्रजाति का नाम प्रख्यात जैव विविधता वैज्ञानिक डॉ. सैयद अजमल खान के नाम पर रखा गया है।
पृथ्वी पर अपने आप बढ़ने वाले पौधों को अंतरिक्ष में बढ़ने के लिए आवश्यक पोषक तत्व हेतु बैक्टीरिया की अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होती है।
इन नए बैक्टीरिया में उपस्थित जीन पृथ्वी और अंतरिक्ष में पौधों की वृद्धि के लिए आवश्यक तीन पोषक तत्व नाइट्रोजन निर्धारण, फॉस्फेट को घुलने, और पोटेशियम को अवशोषित करते हैं।

जेनोबोट्स
अमेरिका के टफ्ट्स और वरमोंट विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मेंढ़कों की स्टेम कोशिकाओं से रोबोट विकसित किए हैं। इन रोबोट को जेनोबोट्स (Xenobots) नाम दिया गया है।
• ये रोबोट क्षति के बाद स्वयं को ठीक करने में सक्षम हैं, मेमोरी रिकॉर्ड कर सकते हैं और समूहों में एक साथ काम कर सकते हैं।
• ये सजीव रोबोट अपने परिवेश के बारे में जानकारी दे सकते हैं और अपनी सतह पर उपस्थित सूक्ष्म बाल बराबर कणों 'सिलिया' (cilia) का उपयोग करके चल सकते हैं।

वुल्फ-रेएट क्या है ?
भारतीय खगोलविदों ने हाल ही में सबसे गर्म तारों में से एक वुल्फ-रेएट तारों की खोज की है। यह सूर्य से हजार गुना ज्यादा प्रकाशमान होते हैं। इनका तापमान सूर्य की तुलना में 40 गुना तक ज्यादा हो सकता है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के रोबोट हेलीकॉप्टर ने मंगल ग्रह पर पहली उड़ान भरकर इतिहास रचा है।
धरती से परे किसी दूसरी ग्रह पर इस तरह की यह पहली उड़ान है। यह इंजीनिटी हेलीकॉप्टर 10 फीट की ऊंचाई तक उड़ा।
• इस मिशन में भारतवंशी इंजीनियर बॉब बलराम की अहम भूमिका रही।

20 अप्रैल, 2021 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मंगल यान परसीवरेंस ने मंगल ग्रह के वायुमंडल में विद्यमान कार्बन डाइऑक्साइड से ऑक्सीजन बनाने में कामयाबी हासिल की है।
• ऑक्सीजन गैस बनाने का कार्य रोवर यान में 'मॉक्सी' (Moxie - the Mars Oxygen In-Situ Resource Utilization Experiment) नाम की एक छोटी सी इकाई में किया गया।

डीप सबमर्जेंस राहत पोत
भारतीय नौसेना ने इंडोनेशियाई पनडुब्बी ‘केआरआई नांग्गला 402’ की खोज और बचाव प्रयासों की सहायता के लिए 22 अप्रैल, 2021 को अपना ‘डीप सबमर्जेंस राहत पोत’ (Deep Submergence Rescue Vessel- DSRV) भेजा।
• भारतीय नौसेना की DSRV प्रणाली अपने अत्याधुनिक साइड स्कैन सोनार और दूरस्थ संचालित वाहन का उपयोग करते हुए 1000 मीटर गहराई तक पनडुब्बी का पता लगा सकती है।

चीन ने अपने पहले मंगल ग्रह रोवर का नाम प्राचीन अग्नि देवता के नाम पर "Zhurong" रखा है।

गोवा में हल्के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस से पांचवी पीढ़ी की हवा से हवा में मार करने वाली पाईथन-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है।

चीन ने रोबोट प्रोटोटाइप 'NEO-01’ क्लियर स्पेस डेब्रिस लॉन्च किया है।
• यह अंतरिक्ष यान द्वारा पीछे छोड़े गए मलबे को पकड़ने के लिए एक बड़े जाल का उपयोग करेगा और फिर अपने विद्युत प्रणोदन प्रणाली का उपयोग करके उसे जला देगा।

निर्मला सीतारमण ने आईआईटी मद्रास में भारत के पहले 3D प्रिंटेड घर का उद्घाटन किया है।

लूना 25 क्या है ?
रूस ने चंद्रमा के ध्रुवों पर पानी खोजने के लिए 45 साल बाद पांच चंद्र मिशन की घोषणा की है। यह मिशन 2023-24 में लॉन्च किया जाएगा।

ध्रुव MK-III
भारतीय नौसेना को भारत में निर्मित ध्रुव MK-III हेलीकॉप्टर्स की पहली इकाई सौंपी गई है। ये एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर्स मल्टीरोल और मल्टी मिशन इनेबल्ड है।
• इनका उपयोग कॉम्बैट के साथ ही तटीय निगरानी के लिए भी किया जाएगा।

19 अप्रैल को विश्व लीवर दिवस मनाया जाता है।
लीवर क्यों महत्वपूर्ण है ?
• संक्रमण और बीमारी से लड़ता है।
• ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।
• शरीर से टॉक्सिक सब्सटांस को निकालता है।
• कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है।
• रक्त का थक्का जमने में मदद करता है।
• शरीर के कई आवश्यक प्रोटीन बनाता है।
• पाचन में पित्त और एड्स को राहत देता है।
• कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के निर्माण के लिए जिम्मेदार है।
• अल्कोहल सहित चिकित्सा और दवाओं को तोड़ता है।
• शरीर में इंसुलिन और अन्य हार्मोन को तोड़ता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments