आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

अंतर्राष्ट्रीय संबंध मार्च 2021

     International relation 2021


अंतर्राष्ट्रीय संबंध मार्च 2021

International relation march 2021

घाना दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा बनाई गई एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 600,000 खुराक की डिलीवरी के साथ संयुक्त राष्ट्र समर्थित COVAX पहल के माध्यम से अधिग्रहित टीके प्राप्त किए हैं।

3 से 21 मार्च तक फारस की खाड़ी (यूएई) में बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास डेजर्ट फ्लैग-6 का आयोजन किया जा रहा है।
इस युद्धाभ्यास में भारत, अमेरिका, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, बहरीन सऊदी अरब और यूएई की वायु सेना भाग ले रही है।
• भारत ने हाल ही 20 से 25 फरवरी के बीच अबूधाबी में हुई दो नौसेना प्रदर्शनियों में हिस्सा लेने के लिए आईएनएस प्रलय को भेजा था।
• हाल ही भारतीय वायु सेना द्वारा जोधपुर में फ्रांस के साथ डेजर्ट नाइट 2021 युद्धाभ्यास किया गया।
• श्रीलंका के साथ 3 से 5 मार्च के बीच होने वाले संयुक्त युद्धाभ्यास में भारत के लड़ाकू विमान सूर्यकिरण, सारंग और तेजस भाग ले रहे हैं।

अब्राहम समझौते के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने इजराइल में अपना पहला राजदूत दूत मोहम्मद अल खाजा  को नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि 2020 में यूएई अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तैयार किए गए अब ग्राम समझौते के तहत इजराइल के साथ राजनयिक संबंध शुरू करने वाला तीसरा अरब देश बना था। 
यूएई के बाद बहरीन, मोरक्को और सूडान भी अब्राहम समझौते में शामिल हो गए।
यूएई से पहले 1979 में मिस्र और 1994 में जॉर्डन ने इजरायल के साथ राजनयिक संबंध शुरू किए थे।

भारत ने फिलीपींस के साथ “रक्षा सामग्री और उपकरणों की खरीद” के लिए “क्रियान्वयन व्यवस्था (implementing arrangement)” नामक एक  समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।  इसके तहत फिलीपींस भारत से ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल ख़रीदेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन  के साथ वर्चुअल इंडिया-स्वीडन शिखर सम्मेलन 2021 में भाग लिया।

मैत्री सेतु
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मार्च को भारत और बांग्लादेश के बीच फेनी नदी पर बने मैत्री सेतु के साथ त्रिपुरा में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
• 1.9 किलोमीटर लंबा मैत्री सेतु पुल भारत में सबरूम को बांग्लादेश के रामगढ़ से जोड़ता है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और परस्पर संपर्क बढ़ेगा।
• मैत्री सेतु के माध्यम से बांग्लादेश के चट्टोग्राम बंदरगाह तक पहुंचने के लिए त्रिपुरा, पूर्वोत्तर का प्रवेश द्वार बन गया है।
• फेनी नदी त्रिपुरा और बांग्लादेश में सीमा के बीच बहती है। यह कुल 1147 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है जिसमें से 535 वर्ग किलोमीटर भारत में और शेष बांग्लादेश में है।
फेनी नदी के जल बंटवारे को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद चल रहा है।

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास 'डस्टलिक -2' शुरु हुआ है। यह उत्तराखंड के रानीखेत में शुरू हुआ है।
इस सैन्य अभ्यास का पहला संस्करण 2019 में ताशकंद में आयोजित किया गया था।

क्वॉड का पहला वर्चुअल शिखर सम्मेलन
12 मार्च 2021 को क्वॉड का पहला वर्चुअल शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।
2022 के अंत तक क्वॉड देश (भारत ऑस्ट्रेलियाा अमेरिका, जापान) एशियाई देशों को कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज देंगे।

चीन की नई पंचवर्षीय योजना
चीन ने औपचारिक रूप से 11 मार्च, 2021 को 2021-2025 के लिए अपनी 14वीं पंचवर्षीय योजना को मंजूरी दे दी है। नेशनल पीपल्स कांग्रेस द्वारा मसौदा रूपरेखा पारित कर दिया गया है।
• ब्रह्मपुत्र या यारलुंग सांगपो के निचली क्षेत्र में तिब्बत में पहले जल-विद्युत बांध का निर्माण किया जाएगा। यह खंड भारत में प्रवेश करने से ठीक पहले तिब्बत में नदी के एक हिस्से को संदर्भित करता है।
ब्रह्मपुत्र को चीन में यारलुंग सांगपो, अरुणाचल प्रदेश में सियांग और असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नाम से जाना जाता है।
असम से यह बांग्लादेश में प्रवेश करती है।
अतः इस नदी पर चीन द्वारा बांध का निर्माण करने से भारत और बांग्लादेश में बाढ़ या पानी की किल्लत की समस्या पैदा की जा सकती है।

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आइएनएस तलवार ने बहरीन में फारस की खाड़ी में बहरीन की नौसेना के साथ युद्धाभ्यास किया है।

इटली ने भारत के साथ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के संशोधित फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

मिशन सागर- IV के भाग के रूप में, भारतीय नौसैनिक जहाज जलाश्व (Jalashwa), पोर्ट अंजुआन, कोमोरोस में 1,000 मीट्रिक टन चावल पहुंचाने के लिए पहुंचा।

पब्बी- एंटी टेरर- 2021
भारत, पाकिस्तान, चीन और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के अन्य सदस्य देश इस वर्ष संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभ्यास 'पब्बी- एंटी टेरर- 2021' में हिस्सा लेंगे।
• एससीओ एक आर्थिक और सुरक्षा ब्लॉक है, जिसमें भारत और पाकिस्तान को 2017 में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। इसके संस्थापक सदस्यों में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल थे।
SCO के गठन की घोषणा 15 जून, 2001 को की गई थी। शंघाई सहयोग संगठन चार्टर को जून 2002 में सेंट पीटर्सबर्ग शंघाई सहयोग संगठन के प्रमुखों की बैठक के दौरान हस्ताक्षरित किया गया था, और 19 सितंबर, 2003 को लागू किया गया था।

अमेरिका - भारत आंतरिक सुरक्षा संवाद
22 मार्च, 2021 को जो बाइडेन प्रशासन ने 'अमेरिका - भारत आंतरिक सुरक्षा संवाद' (US-India Homeland Security Dialogue) को फिर से शुरू करने की घोषणा की है, जो ट्रम्प प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया था।
• यह संवाद सबसे पहले मई 2011 में ओबामा प्रशासन द्वारा शुरू किया गया था। दूसरा भारत-अमेरिका आंतरिक सुरक्षा संवाद 2013 में वाशिंगटन डीसी में हुआ था।

बांग्लादेश ने 26 मार्च को अपनी स्वतंत्रता और राष्ट्रीय दिवस के 50 वर्ष का जश्न मनाया, जो राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के जन्म शताब्दी के भव्य उत्सव के साथ मनाया जाता है। 26 मार्च 1971 को बांग्लादेश को शेख मुजीबुर्रहमान द्वारा एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में घोषित किया गया था।
इस अवसर पर दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने वर्चुअली कई परियोजनाओं का संयुक्त रुप से उद्घाटन किया। इनमें भारत-बांग्लादेश सीमा पर तीन नई सीमाई हाट और ढाका व न्यू जलपाईगुड़ी के बीच नई यात्री ट्रेन मिताली एक्सप्रेस शामिल है।
मिताली एक्सप्रेस दोनों देशों के बीच मैत्री एक्सप्रेस और बंधन एक्सप्रेस के बाद तीसरी यात्री ट्रेन है।
भारत-बांग्लादेश
• भारत-बांग्लादेश के बीच वहां के 2 सबसे बड़े बंदरगाहों मंगला और चट्टोग्राम के आधुनिकीकरण व विस्तार की योजना पर बात हो रही है। इसमें जापान भी भारत के साथ शामिल है।
• भारत बांग्लादेश की कुल खपत की लगभग 20% बिजली देता है। भारत ने बांग्लादेश में एलएनजी टर्मिनल लगाने का प्रस्ताव रखा है। टर्मिनल के बाद भारत-बांग्लादेश को एक संयुक्त गैस पाइपलाइन नेटवर्क से जोड़ा जा सकता है, इससे पूर्वोत्तर राज्यों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित होगी। 
• पेट्रो उत्पादों की आपूर्ति के लिए भारत सिलीगुड़ी से पार्वतीपुर (बांग्लादेश) के बीच 130 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछा रहा है, जिससे डीजल की आपूर्ति की जा रही है।
भारत के लिए बांग्लादेश का महत्व
पूर्वोत्तर राज्यों को चीन की नजर से बचाने के लिए बांग्लादेश से कनेक्टिविटी जरूरी है।
बांग्लादेश की बढ़ती अर्थव्यवस्था को भारत के साथ जोड़ने से दोनों देशों का बड़ा फायदा होगा।
हिंद प्रशांत क्षेत्र के बढ़ते महत्व के मद्देनजर भी बांग्लादेश की बड़ी भूमिका है।

28 मार्च से पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र में भारत और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच दो दिवसीय 'पैसेक्स' नामक नौसैनिक युद्धाभ्यास शुरू हुआ है।

भारत और अमेरिका ने संयुक्त सैन्य अभ्यास का 11 वां संस्करण वज्र प्रहार हिमाचल प्रदेश के बकलोह में आयोजित किया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments