आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

अंतर्राष्ट्रीय संबंध फरवरी 2021

    International relation 2021



अंतर्राष्ट्रीय संबंध फरवरी 2021

International relation february 2021

म्यांमार में तख्तापलट 
1 फरवरी को म्यांमार में तख्तापलट हो गया। सेना ने देश की सर्वोच्च नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट सहित  कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत मेंं ले लिया है।
• सेना ने 1 वर्ष के आपातकाल की घोषणा करते हुए सत्ता पर कब्जा करने की घोषणा की है।
• देश के पहले उपराष्ट्रपति म्यिंट स्वे को कार्यकारी राष्ट्रपति बनाया गया है।
• म्यांमार की सेना को तातमाडव के नाम से भी जाना जाता है।
• आंग सान सू की, की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) ने नवंबर 2020 में हुए आम चुनावों में 80% से ज्यादा सीटें जीती थी।
• म्यांमार की राजधानी - नेपीता

लोअर अरुण हाइड्रो परियोजना
नेपाल की लोअर अरुण हाइड्रो परियोजना (679 मेगावाट) के निर्माण का काम नेपाल सरकार द्वारा भारत के सतलुज जल विद्युत निगम को दिया गया है।

अमेरिका द्वारा फिलिस्तीनियों के साथ संबंध बहाली की घोषणा
• 26 जनवरी 2021 को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन द्वारा फिलिस्तीनियों के साथ संबंधों को बहाल करने तथा फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए फिर से सहायता प्रदान करने घोषणा की गई।
• अमेरिका का यह कदम, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन द्वारा फिलिस्तीनियों से संबंध-विच्छेद किए जाने के विपरीत है, तथा दशकों पुराने संघर्ष को समाप्त करने के लिए इजरायल और फिलिस्तीनियों के मध्य सहमति प्राप्त ‘दो-राष्ट्र’ समाधान के लिए इसके नए सहयोग का एक प्रमुख तत्व है।
• पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा जनवरी 2020 में पश्चिम एशिया शांति योजना का उदघाटन किया गया था। इसके तहत, इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच ‘दो-राष्ट्र’ समाधान पर अवरुद्ध वार्ता को फिर से शुरू करने की योजना बनाई गई थी।
‘पश्चिम एशिया शांति योजना’ में इजरायल के लिए ‘अविभाजित राजधानी’ के रूप में ‘येरुशलम’ सौंपे जाने तथा कड़ी शर्तों के आधार पर फिलिस्तीन को भविष्य में राष्ट्र का दर्जा देने की बात कही गई है। साथ ही पश्चिम तट की बस्तियों पर इजराइल की सम्प्रभुता देने का प्रस्ताव भी था।

युद्ध अभ्यास 20
8 फरवरी, 2021 को भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास 'युद्ध अभ्यास 20' (Yudh Abhyas 20) राजस्थान में बीकानेर जिले के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ।
• यह वार्षिक द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास का 16वां संस्करण है। यह अभ्यास 21 फरवरी तक जारी रहेगा।
• इसमें अमेरिका के स्ट्राइकर टैंक और भारत के सारथी टैंक भाग ले रहे हैं।

 9 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने वर्चुअल शिखर बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों के बीच लालांधर बांध (शहतूत बांध) बनाने का समझौता हुआ।
यह बांध समूचे काबुल शहर में पेयजल की समस्या को समाप्त करेगा।
• भारत - अफगानिस्तान मैत्री बांध या सलमा बांध, जिसका उद्घाटन जून 2016 में किया गया था, के बाद यह भारत द्वारा अफगानिस्तान में बनाया जा रहा दूसरा बड़ा बांध है।
अफगानिस्तान के साथ विकास से जुड़े सहयोग के एक हिस्से के तौर पर, भारत ने अफगानिस्तान के सभी 34 प्रांतों को कवर करते हुए 400 से अधिक परियोजनाओं को पूरा किया है।

भारत-चीन विवाद पर समझौता
11 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में बताया कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन और भारत के बीच सेना की वापसी का समझौता हो गया है।
चीन के पीछे हटने के तीन प्रमुख कारण:-
• पहला - केंद्र ने सेना को फ्री हैंड दिया। इसलिए सेना फॉरवर्ड स्टैंड लेकर वार्ता में शामिल हुई और काउंटर मूव बनाया।
• दूसरा - चीन को लग रहा था कि भारतीय जवान सर्दी नहीं झेल पाएंगे लेकिन सरकार ने सेना के लिए 22 हजार करोड़ की इमरजेंसी फंडिंग कर दी।
• तीसरा - भारत द्वारा चीनी ऐप बैन और चीनी ठेके रद्द करने जैसे कदम उठाए गए।
समझौते के मुख्य बिंदु:-
• फिंगर 3 से फिंगर 8 के बीच दोनों सेनाएं गस्त नहीं करेंगी।
• चीनी सैनिक फिंगर 8 के पीछे की पोस्ट पर जाएंगे।
• भारतीय सैनिक फिंगर 3 की धन सिंह थापा पोस्ट पर लौटेंगे।

अमेरिका और रूस ने न्यू स्टार्ट संधि को फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया है।
न्यू स्ट्रेटेजिक आर्म्स रिडक्शन संधि (New Strategic Arms Reduction Treaty), संयुक्त राज्य अमेरिका और रूसी संघ के बीच एक परमाणु हथियार कमी संधि है। 
• इस संधि पर औपचारिक रूप से 8 अप्रैल 2010 को हस्ताक्षर किए गए थे और अनुसमर्थन के बाद, 5 फरवरी 2011 को लागू किया गया था।न्यू स्टार्ट संधि 5 फरवरी 2021 को समाप्त हो गई थी।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीनेट ने महाभियोग के आरोपों से बरी कर दिया है।
100 सदस्यीय सीनेट में महाभियोग प्रस्ताव आवश्यक दो-तिहाई मत प्राप्त नहीं कर सका। (पक्ष में 57 वोट, विपक्ष में 43 वोट पड़े)

हाल ही ईरान और रूस द्वारा आयोजित "ईरान-रूस समुद्री सुरक्षा बेल्ट 2021" नौसेना अभ्यास में भारत और चीन ने भी भाग लिया।

भारत और मॉरीशस के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग और साझेदारी समझौता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 17 फरवरी 2021 को ‘भारत और मॉरीशस के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग और साझेदारी समझौते (सीईसीपीए) को मंजूरी प्रदान की।
• भारत-मॉरीशस सीईसीपीए, पहला व्यापार समझौता है, जो अफ्रीका के किसी देश के साथ किया जा रहा है।
• भारत ने 2016 में मॉरीशस को 353 मिलियन डॉलर का 'विशेष आर्थिक पैकेज' दिया था। सुप्रीम कोर्ट की नयी इमारत परियोजना इस पैकेज के तहत लागू होने वाली पांच परियोजनाओं में से एक है और इसका उद्घाटन जुलाई 2020 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

भारतीय नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना ने 18 फरवरी 2021 को अरब सागर में पैसेज एक्सरसाइज (PASSEX) का संचालन किया।

भारत-मालदीव
इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए भारत और मालदीव ने 5 सौदों पर हस्ताक्षर किए हैं।
भारत ने मालदीव में खेल के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 4 करोड़ डॉलर की क्रेडिट लाइन की पेशकश की है।
भारत ने मालदीव के साथ 5 करोड़ डॉलर का समुद्री सुरक्षा समझौता किया है।
भारत ने मालदीव के सिफावारू बंदरगाह के विकास और उसकी देखभाल के लिए भी समझौता किया है।
 
भारत और इथियोपिया ने वीजा सुविधा और चमड़ा प्रौद्योगिकी से संबंधित दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन की अध्यक्षता में संयुक्त राज्य अमेरिका ने आधिकारिक रूप से पेरिस समझौते में वापसी की है।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific) में त्रिपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए 24 फरवरी, 2021 भारत, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ अधिकारियों बीच एक त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। इस त्रिपक्षीय वार्ता का उद्देश्य तीन देशों के द्विपक्षीय संबंधो मजबूत बनाना और एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित, समृद्ध और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र बनाने के लिए उनकी संबंधित शक्ति को समन्वित करना है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments