आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

जनरल नॉलेज मार्च 2021। चर्चित महिलाएं 2021। चर्चित पुस्तकें 2021

    General knowledge 2021


जनरल नॉलेज मार्च 2021

General knowledge 2021

ओटावा संधि 
1 मार्च 1999 को मानव संहारक बारूदी सुरंगों के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संधि को लागू किया गया।
संधि पर हस्ताक्षर कनाडा के ओटावा शहर में किए गए इसलिए इसे ओटावा संधि भी कहते हैं।

1 मार्च 1896 को हेनरी बेकुरल ने रेडियोधर्मिता की खोज की। 

कौनसा देश दुनिया के पहले कृत्रिम ऊर्जा द्वीप का निर्माण कर रहा है ? - डेनमार्क

देशद्रोह का कानून
आईपीसी की धारा 124 ए 1870 में बना कानून।
कोई भी कार्यवाही या प्रयास जिससे सरकार के प्रति वैमनस्य बढ़े अथवा अवमानना हो वह देशद्रोह की श्रेणी आता है।
• सुप्रीम कोर्ट ने 3 मार्च को अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि सरकार की राय से अलग विचार रखने को देशद्रोह नहीं कहा जा सकता।

पगड़ी संभाल आंदोलन
किसानों के चल रहे विरोध प्रदर्शन के हिस्से के रूप में, संयुक्त किसान मोर्चा ने 23 फरवरी को 'पगड़ी संभाल दिवस' के रूप में मनाया, जिसमें दुनिया भर में समर्थकों से हरे पगड़ी और दुपट्टा पहनने और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करने के लिए कहा गया।
• पगड़ी संभाल जट्टा एक सफल कृषि आंदोलन था, जिसने 1907 में ब्रिटिश सरकार को कृषि से संबंधित तीन कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर किया।
भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह इस आंदोलन के नेतृत्वकर्ता थे।
1907 के कृषि संबंधी तीन कानून थे- पंजाब भूमि अलगाव अधिनियम 1900, पंजाब भूमि उपनिवेश अधिनियम 1906 और दोआब बारी अधिनियम।
इन अधिनियमों के कारण किसान भूमि के मालिक न रहकर भूमि के ठेकेदार/अनुबंधक बन जाते और यदि किसान अनुमति लिये बिना अपने खेत में एक पौधा भी छू लेता तो ब्रिटिश सरकार उस किसान को आवंटित भूमि वापस ले सकती थी।

गांधी इरविन समझौता
5 मार्च 1931 को महात्मा गांधी और तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन के बीच राजनीतिक समझौते के तहत सविनय अवज्ञा आंदोलन समाप्त कर दिया गया।
ब्रिटिश सरकार ने गांधीजी की शर्ते इसलिए मान ली ताकि कांग्रेस लंदन में होने वाले गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा ले।

षड्यंत्र पर कानून
भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 120ए आपराधिक षड्यंत्र को परिभाषित करती है; धारा 120बी इसके लिए सजा निर्धारित करती है।
आपराधिक षड्यंत्र के लिए दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच एक 'समझौता' इसे दंडनीय अपराध बनाता है। षड्यंत्र के आरोप को स्थापित करने के लिए केवल एक समझौता आवश्यक और पर्याप्त है, भले ही वास्तविक अपराध क्यों न किया गया हो। आपराधिक षड्यंत्र अपने आप में एक ठोस अपराध है।
• धारा 120बी के अनुसार यदि कोई ऐसा अपराध किया गया है, जो मृत्यु या आजीवन कारावास से दंडनीय है या 2 वर्ष से अधिक अवधि के कारावास से दंडनीय हैं उस स्थिति में आपराधिक षड्यंत्र के लिए दंड वही होगा, जो उस अपराध के लिए दंड की व्यवस्था है। यदि आपराधिक षड्यंत्र 2 वर्ष से कम अवधि के कारावास के अपराध से संबंधित है, ऐसी परिस्थिति में षड्यंत्र के लिए दंड 6 माह की अवधि के कारावास या जुर्माना या दोनों हो सकता है।
• आईपीसी पहली बार लागू होने के लगभग चार दशक बाद 1913 में इसके वर्तमान स्वरूप में इस कानून को जोड़ा गया।

तेलंगाना के हैदराबाद के गचिबोव्ली पुलिस स्टेशन पर पुलिस ने भारत का पहला 'ट्रांसजेंडर कम्युनिटी डेस्क'  लॉन्च किया है।
2014 में, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर समुदाय को पुरुष और महिला के साथ तीसरे लिंग के रूप में मान्यता दी थी।

उत्तराखंड के रानीखेत में देश का पहला जंगल हीलिंग सेंटर यानी वन उपचार केंद्र बना है।

दिल्ली में दुनिया का पहला वर्चुअल स्कूल खोला जाएगा।

यूआर राव को सेटेलाइट मैन ऑफ इंडिया कहा जाता है।

दांडी यात्रा
12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से नमक सत्याग्रह नाम से चर्चित दांडी यात्रा की शुरुआत की।
• भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च को अहमदाबाद में दांडी मार्च की 91 वीं वर्षगांठ को हरी झंडी दिखाई है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बीमा अधिनियम में संशोधन के लिए अपनी मंजूरी दी है। इस क्षेत्र में  प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की सीमा 49% से बढ़ाकर 74% की गई है।

16 मार्च 1846 को ईस्ट इंडिया कंपनी और महाराजा गुलाब सिंह के बीच अमृतसर संधि हुई। इसके अंतर्गत जम्मू के डोगरा राजा गुलाब सिंह ने कश्मीर घाटी को अंग्रेज सरकार से 75 लाख रुपए में खरीद लिया था। यह जम्मू कश्मीर में डोगरा वंश की शुरुआत थी।

आरक्षण की सीमा 50%
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने 50% से अधिक आरक्षण पर राज्यों से उनका पक्ष मांगा है।
• आरक्षण मामले में इंदिरा साहनी जजमेंट यानी मंडल जजमेंट को दोबारा देखने की जरूरत है या नहीं सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की बेंच ने इस पर 15 मार्च से सुनवाई शुरू की है।
• मंडल जजमेंट में संवैधानिक बेंच ने आरक्षण की अधिकतम सीमा 50% तय की थी।

एमटीपी संशोधन बिल 2020 को मंजूरी
राज्यसभा ने 16 मार्च को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी जमेंडमेंट बिल 2020 को मंजूरी दी। लोकसभा पहले ही इसे पास कर चुकी है।
इस विधेयक के तहत गर्भपात की अधिकतम मंजूर समय सीमा मौजूदा 20 हफ्ते से बढ़ाकर 24 हफ्ते की गई है।

अल साल्वाडोर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मलेरिया मुक्त प्रमाणित होने वाला मध्य अमेरिका का पहला देश बना है।

अमेरिका भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बना है। भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता है।

बिहार कैबिनेट ने इथेनॉल उत्पादन संवर्धन नीति 2021 को मंजूरी दी है। बिहार इथेनॉल प्रमोशन नीति बनाने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है।

क्रांतिकारी सूर्यसेन
प्रसिद्ध क्रांतिकारी सूर्यसेन का जन्म 22 मार्च को चटगांव में हुआ। विद्यार्थी जीवन में क्रांतिकारी संस्था अनुशीलन समिति के सदस्य बने। 1918 में युवाओं को संगठित करने के लिए युगांतर पार्टी बनाई।
सूर्यसेन मास्टर दा के नाम से प्रसिद्ध थे।

लोकसभा में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गई है इसकी मदद से पारदर्शी आवंटन को सुनिश्चित किया जाएगा। भारत का खनन क्षेत्र जीडीपी में 1.75% योगदान देता है।
इस विधेयक के बाद यह बढ़कर 2.5% हो जाएगा।

आंध्र प्रदेश की राज्य सरकार जानवरों के लिए "भारत का पहला सरकार द्वारा संचालित एम्बुलेंस नेटवर्क" स्थापित करेगी।

जम्मू-कश्मीर का बडगाम जिला देश का पहला टीबी मुक्त जिला बना है।

स्वेज नहर
यह मिस्त्र में स्थित है। स्वेज नहर भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है। यह विश्व का सबसे बड़ा व्यापार मार्ग है। इसमें 12% वैश्विक व्यापार होता है।
23 मार्च को इसमें जापान का एवर गिवेन नामक मालवाहक जहाज फंस गया। इस कारण व्यापार में हर घंटे 29 अरब रुपए का नुकसान हुआ।

बिहार में देश की पहली नेचर सफारी का लोकार्पण किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक 2021
24 मार्च, 2021 को संसद द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक 2021 पारित कर दिया गया।
• विधेयक के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सरकार का तात्पर्य ‘उपराज्यपाल’ होगा।
दैनिक प्रशासन से संबंधित मामलों के संदर्भ में विधान सभा अथवा इसकी किसी समिति को नियम बनाने अथवा प्रशासनिक निर्णयों के संबंध में पूछताछ करने हेतु प्रतिबंधित किया गया है।
इसके तहत, मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए किसी निर्णय को लागू करने से पहले ‘उपराज्यपाल’ को अनिवार्य रूप से ‘अपनी राय प्रदान करने के लिए’ अवसर देना सुनिश्चित किया गया है।
सरकार द्वारा या किसी भी मंत्री द्वारा लिए गए निर्णयों के आधार पर सरकार द्वारा किसी कार्यकारी कार्यवाही करने से पहले ‘उपराज्यपाल’ की अनुमति लेनी आवश्यक होगी।
• सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: वर्ष 2018 में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के अनुसार पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि के अलावा अन्य मुद्दों पर उपराज्यपाल की सहमति आवश्यक नहीं है। निर्णय लेने का वास्तविक अधिकार निर्वाचित सरकार को है।
हालांकि, मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए निर्णयों के बारे में उपराज्यपाल को सूचित करना आवश्यक होगा। उपराज्यपाल, मंत्रिपरिषद की ‘सहायता और सलाह’ के लिए बाध्य है।
• वर्ष 1991 में संविधान (69वां संशोधन) अधिनियम, 1991 के द्वारा संविधान में अनुच्छेद 239AA और 239BB को जोड़ा गया था, इसके तहत एक विधान सभा सहित केंद्र-शासित प्रदेश दिल्ली का गठन किया गया था।


चर्चित महिलाएं 2021


भारतीय मूल की नौरीन हसन  को  न्यूयॉर्क स्थित फेडरल रिजर्व बैंक  की पहली उपाध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना लगातार दसवीं बार लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 प्लस का स्कोर बनाने वाली पहली क्रिकेटर (महिला व पुरुष) बनी है।

हाल ही विश्व की नंबर एक पहलवान कौन बनी है ? - विनेश फोगाट

अल-मंगौश लीबिया की पहली महिला विदेश मंत्री बनेगी।

भारतीय फेंसर भवानी देवी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली देश की पहली फेंसर (तलवारबाज) बनी है।

सामिया सुलुहू हसन तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं है।

अमेरिका की कैथरीन नेस्बिट पुरुष फीफा वर्ल्ड कप के क्वालीफाइंग मैचों में ऑन फील्ड रेफरी की भूमिका निभाने वाली पहली महिला बनी है।


चर्चित पुस्तकें 2021


अनिंद्या दत्ता ने भारतीय टेनिस का इतिहास, एडवांटेज इंडिया: द स्टोरी ऑफ इंडियन टेनिस नामक एक नई पुस्तक लिखी है।

"द फ्रंटियर गांधी: माई लाइफ एंड स्ट्रगल" किसकी आत्मकथा है ? -खान अब्दुल गफ्फार खान 
इन्हें "फ्रंटियर गांधी" के नाम से भी जाना जाता है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने डॉन अंडर द डोम नामक ई-बुक का विमोचन किया है।

समीर सोनी ने चिंता और आत्म-चर्चा पर पुस्तक "माय एक्सपेरिमेंट्स विद साइलेंस" लिखी है।

ए गांधीयन अफेयर: इंडियाज क्यूरियस पोर्ट्रेयल ऑफ लव इन सिनेमा के लेखक कौन है ? - संजय सूरी

जीत थाइल (Jeet Thayil) ने "नेम्स ऑफ द वूमेन" नामक एक पुस्तक लिखी है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments