आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

जनरल नॉलेज जनवरी 2021। चर्चित महिलाएं 2021। चर्चित पुस्तकें 2021

  General knowledge 2021


जनरल नॉलेज जनवरी 2021

General knowledge 2021

कलकत्ता का नाम कोलकाता किया गया
1 जनवरी 2001 को कलकत्ता का नाम बदलकर कोलकाता कर दिया गया। इसे जॉॉय ऑफ एवं सिटी के नाम से भी जाना जाता है। 1772 में अंग्रेजों ने इसे भारत की राजधानी बनाया था। 1911 में दिल्ली को देश की राजधानी बनाया गया।

1 जनवरी 1995 को विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया था। इसका मुख्यालय जिनेवा में है। 
वर्तमान में 164 देश इसके सदस्य हैं।

भारतीय सेना ने सियाचिन में ऑपरेशन मेघदूत कब लॉन्च किया था ? - 13 अप्रैल 1984 
डीआरडीओ की स्थापना 1958 में हुई थी।

कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश का 67.3 लाख हेक्टेयर रकबा ऊसर क्षेत्र है।
वर्ष 2030 तक देश में ऊसर भूमि क्षेत्र 1.55 करोड़ हेक्टेयर हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 13.7 लाख हेक्टेयर ऊसर भूमि है।

होप आइलैंड
बंगाल की खाड़ी में टैडपोल के आकार में 8.04 वर्ग किमी में है। यह 200 वर्षों में कोरिंगा नदी की रेत से बना है।
 यह द्वीप आंध्रप्रदेश में है। यह द्वीप प्राकृतिक ब्रेक वाटर का काम करता है और बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवातों से काकीनाडा शहर को बचाता है।

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में गुजरात का पहला स्कीन (त्वचा) बैंक बनेगा।

ब्रेल लिपि का आविष्कार लुई ब्रेल ने 1824 में किया था।
4 जनवरी को विश्व स्तर पर विश्व ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मेरठ में देश की पहली ब्लास्टलैस ट्रैक बनाने की फैक्ट्री खुली है।

लार्ड कर्जन
6 जनवरी 1899 को लार्ड कर्जन देश के वायसराय बने। शिक्षा, पुलिस और कृषि सुधारों के लिए आयोगों का गठन किया, लेकिन 1905 में बंगाल विभाजन के निर्णय का जबरदस्त विरोध हुआ और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

बर्ड फ्लू की जांच के लिए देश की एकमात्र लैब भोपाल में है।

भारत इस समय दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है।

एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है ? - चिल्का झील (ओडिशा)

प्रश्न.स्मॉल फाइनेंस बैंक के संचालन के लिए आरबीआई से लाइसेंस प्राप्त करने वाला भारत का पहला अर्बन-कोऑपरेटिव बैंक बना है ? - शिवालिक मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक

कैलाश सत्यार्थी
जन्म - 11 जनवरी 1954 (मध्यप्रदेश में)
1980 में बचपन बचाओ आंदोलन की स्थापना की।
2014 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।

2018 में बाजरा को राष्ट्रीय अनाज घोषित किया गया।

सूर्य सेन
12 जनवरी 1934 को महान क्रांतिकारी सूर्यसेन को विद्रोह के आरोप में चटगांव में फांसी दी गई।
उन्होंने 18 अप्रैल 1930 को ब्रिटिश शासन के विरुद्ध क्रांति का बिगुल फूंका था। उनकी योजना शस्त्रागार लूटने, कलकत्ता से संपर्क काटने और जेल में बंद क्रांतिकारियों को मुक्त कराने की थी।
• इन्हें मास्टर दा कहा जाता था।

स्वामी विवेकानंद
12 जनवरी 1863 को स्वामी विवेकानंद का जन्म कलकत्ता में हुआ। वास्तविक नाम नरेंद्र नाथ दत्त था।
• 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया और देश की मजबूत छवि पेश की।
• स्वामी विवेकानंद नव्य वेदांत विचारक थे, जिन्होंने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में वेदांत दर्शन को पहुंचाया।
• 1897 में रामकृष्ण मिशन की नींव रखी। 4 जुलाई 1902 को शरीर त्याग दिया।
• प्रतिवर्ष उनके जन्मदिन (12 जनवरी) को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

मकर सक्रांति
वैदिक मान्यताओं में मकर सक्रांति का दिन बेहद शुभ माना गया है। इसे लेकर धार्मिक परंपराएं और विज्ञान दोनों एकमत हैं।
खगोल विज्ञान के अनुसार उत्तरी व दक्षिणी छोर के अंतिम बिंदु (कर्क और मकर रेखा) तक सूर्य की रोशनी एकदम सीधी पड़ती है।
धरती के उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा से सूर्य जब दक्षिण की ओर बढ़ता है तो दक्षिणायन और जब मकर रेखा से उत्तर की ओर बढ़ता है तो उत्तरायण का जाता है।
इन दोनों अवस्था में 6 महीने का अंतराल होता है।
• मकर संक्रांति के अवसर पर सूर्य उत्तर की ओर बढ़ता है, जिससे ठंड कम होने लगती है और दिन बड़े होते हैं।
• सूर्य के उत्तरायण होने का अर्थ है सूर्य द्वारा मकर रेखा को संक्रांत करना और धनु से मकर पर पहुंचना।

भोगली बिहू किस राज्य का प्रमुख त्योहार है ? - असम

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में भारत के पहले 'फायर पार्क' का उद्घाटन किया है।

सी विजिल-21 क्या है ?
12 और 13 जनवरी को भारतीय नौसेना द्वारा दो दिवसीय सी विजिल-21 नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया गया।
इस रक्षा अभ्यास में देश का 7,516 किलोमीटर का तटीय क्षेत्र और विशेष आर्थिक क्षेत्र शामिल रहा।
सी विजिल अभ्यास का पहला संस्करण जनवरी 2019 में हुआ था।
नोट:- यह द्विवार्षिक अभ्यास है।

हाल ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सेना के तीनों अंगों का संयुक्त जल-थल-नभ युद्धाभ्यास AMPHEX- 21 का आयोजन किया गया है।

14 जनवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देश की पहली एयर टैक्सी सेवा को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हिसार के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 15 जनवरी 2021 को भारत की पहली 'ड्राइवरलेस मेट्रो कार' का उद्घाटन किया।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने 18 जनवरी को अपना 16वां स्थापना दिवस मनाया।  राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) 19 जनवरी 2006 को अस्तित्व में आया था।

20 जनवरी 1957 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश के प्रथम परमाणु भट्टी (न्यूक्लियर रिएक्टर) अप्सरा का बॉम्बे में उद्घाटन किया है।

केरल में भारत का पहला श्रम आंदोलन संग्रहालय खोला जाएगा।

20 जनवरी को केंद्रीय कैबिनेट ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चेनाब नदी पर रातले हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए 5281.94 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश का पहला ऑनलाइन युवा रेडियो स्टेशन ''रेडियो हिल्स-यंगिस्तान का दिल'' लॉन्च किया है।

गुजरात के अहमदाबाद में भारत का सबसे बड़ा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनेगा।

पोलैंड का सुलोस्जोव गांव दुनिया का सबसे लंबा गांव बन गया है।
बांग्लादेश का बनियाचोंग गांव दुनिया का सबसे बड़ा गांव है।

25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश देश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। यह देश का 18 वां राज्य बना था।

प्राचीनतम गुहा चित्रकारी की खोज
जनवरी 2021 में पुरातत्वविदों ने दुनिया की सबसे पुरानी ज्ञात गुहा चित्रकारी (Oldest Cave Painting) का पता लगाया है।
पुरातत्वविदों ने एक जंगली सूअर की आदमकद तस्वीर की खोज की है, जिसे कम से कम 45,500 साल पहले इंडोनेशिया में चित्रित किया गया था।
इस चित्रकारी को इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर खोजा गया है, जिसमें सुलावेसी द्वीप की एक स्थानिक जंगली सूअर की प्रजाति को दर्शाया गया है।
मध्य इंडोनेशियाई द्वीप सुलावेसी, जो 174,000 वर्ग किमी. से अधिक के क्षेत्र में फैला है, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्थित है।

रिसा क्या है ?
त्रिपुरा सरकार अब त्रिपुरा के प्रमुख वस्त्र रिसा (Risa) को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए तैयार है।
हाथ से बने वस्त्र रिसा को त्रिपुरा के देसी आदिवासी समुदायों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।
• रिसा एक पारंपरिक त्रिपुरी महिला पोशाक के तीन भागों में से एक है, अन्य दो रिनई (Rignai) और रिकुटु (Rikutu) हैं।
रिनई का उपयोग मुख्य रूप से शरीर के निचले हिस्से को कवर करने के लिए किया जाता है और इसका शाब्दिक अर्थ है 'पहनने के लिए'।
रिकुटु शरीर के ऊपरी आधे हिस्से को कवर करता है, इसे चारों ओर लपेटा जाता है। हालाँकि, यह भारतीय साड़ी के 'चुनरी' या 'पल्लू' की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है।

26 जनवरी 1965 को हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया। देश में हिंदी को सरकारी कामकाज की भाषा का दर्जा दिया गया है। ध्यान रहे भारतीय संविधान ने किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं दिया है

देहरादून देश का 100% साक्षरता वाला पहला जिला बना है।

उत्तर प्रदेश 2 एक्सप्रेसवे पर हवाई पट्टी वाला देश का पहला राज्य बना है।

जनहित याचिका क्या है ?
जनहित याचिका भारतीय कानून में सार्वजनिक हित की रक्षा के लिए मुकदमे का प्रावधान है। अन्य सामान्य अदालती याचिकाओं से अलग इसमें यह आवश्यक नहीं कि पीड़ित पक्ष स्वयं अदालत में जाए। यह किसी भी नागरिक, संस्था या स्वयं अदालत की ओर से पीड़ितों के पक्ष में दायर की जा सकती है।

23 जनवरी, 2021 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती 'पराक्रम दिवस' के अवसर पर गुजरात के हरिपुरा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
• हरिपुरा, गुजरात के सूरत जिले में कडोद शहर के पास स्थित एक गांव है।
• 1938 के ऐतिहासिक हरिपुरा अधिवेशन में ही नेताजी बोस ने कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद संभाला था।
• 23 जनवरी, 2009 को हरिपुरा से ‘ई-ग्राम विश्वग्राम परियोजना’ की शुरुआत की गई थी। इस पहल ने गुजरात के आईटी बुनियादी ढांचे में क्रांति ला दी।

केरल के कोझिकोड में भारत का पहला 'जेंडर पार्क' विकसित किया गया है।


चर्चित महिलाएं 2021

प्रश्न.सेल की पहली महिला प्रमुख कौन बनी है ? - सोमा मंडल

राष्ट्रीय महिला आयोग को 2020 में 23,722 शिकायतें मिली है। इनमें से एक चौथाई शिकायतें घरेलू हिंसा से जुड़ी हैं।

नैंसी पेलोसी एक बार फिर से अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (प्रतिनिधि सभा) की स्पीकर चुनी गई है।
वे चौथी बार सभा की स्पीकर चुनी गई है।
वे प्रतिनिधि सभा की स्पीकर बनने वाली पहली महिला भी है।

हाल ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी और प्रख्यात शिक्षाविद चित्रा घोष का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

भारतवंशी सबरीना सिंह को अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति के लिए व्हाइट हाउस में डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी के तौर पर नामित किया गया है।

अमेरिकी के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल की अमेरिकी सुमोना गुहा को दक्षिण एशिया का वरिष्ठ निदेशक नामित किया है।

भारत की पहली महिला मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थी ? - वीएस रमादेवी

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कश्मीरी मूल की समीरा फाजली को राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के उपनिदेशक पद के लिए नामित किया है।

किरण मजूमदार शॉ यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल USIBC की उपाध्यक्ष चुनी गई है। 

24 जनवरी को बालिका दिवस के अवसर पर सृष्टि गोस्वामी 1 दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनी।

न्यायमूर्ति गीता मित्तल को ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट काउंसिल (बीसीसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत वायु सेना की झांकी का हिस्सा बनी, वहीं फ्लाइट लेफ्टिनेंट स्वाति राठौड़ (नागौर, राजस्थान) ने राजपथ के ऊपर फ्लाईपास्ट में mi-17 v5 हेलीकॉप्टर उड़ाया।
गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार वायुसेना की महिला पायलट शामिल हुई।

काजा कलास एस्टोनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी है।


चर्चित पुस्तकें 2021

मैं मसीहा नहीं हूं किसकी पुस्तक है ? - सोनू सूद

इटली के लेखक अल्फ्रेडो कोवेल्ली ने बच्चों और युवाओं के लिए अपनी नई पुस्तक 'Vahana Masterclass' लॉन्च की है।

'द प्रेसीडेंशियल इयर्स 2012-2017' किसकी आत्मकथा है ? - पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की

हाल ही वरिष्ठ क्रिकेट लेखक आर. कौशिक द्वारा लिखी गई 'इंडियाज 71-इयर टेस्ट: द जर्नी टू ट्रायम्फ इन ऑस्ट्रेलिया' नामक एक पुस्तक का विमोचन किया गया है। यह भारत के पिछले 12 टूर की कहानी बयान करती है।

आरबीआई के महाप्रबंधक आर गिरिधरन ने '''Right Under our Nose'' नामक उपन्यास लिखा है।

15 फरवरी 2021 को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी अपनी किताब "द पॉपुलेशन मिथ: इस्लाम, फैमिली प्लानिंग एंड पॉलिटिक्स इन इंडिया" का विमोचन करेंगे।

मणिपुर की राज्यपाल डॉ. नजमा हेपतुल्ला ने वर्चुली लेफ्टिनेंट जनरल कोनसम हिमालय सिंह द्वारा लिखित Making of a General-A Himalayan Echo पुस्तक का विमोचन किया है।

प्रारंभ: स्टार्टअप इंडिया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 जनवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘प्रारंभ: स्टार्टअप इंडिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ को संबोधित किया।
• इस दौरान प्रधानमंत्री ने 1000 करोड़ रुपये के ‘स्टार्टअप इंडिया सीड फंड’ की घोषणा की।
• उन्होंने ‘इवोल्यूशन ऑफ स्टार्टअप इंडिया’ शीर्षक से एक पुस्तिका का भी विमोचन किया, जिसमें स्टार्टअप क्षेत्र में भारत की 5 साल के सफर के अनुभवों को दर्ज किया गया है।

प्रसिद्द इतिहासकार रामचंद्र गुहा की नई पुस्तक 'द कॉमनवेल्थ ऑफ क्रिकेट' इसी महीने में वर्चुअली लॉन्च की जाएगी।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने  ‘मनोहर पार्रिकर-ऑफ द रिकॉर्ड’ पुस्तक का विमोचन किया है।
इस पुस्तक को वरिष्ठ पत्रकार वामन सुभा प्रभु ने लिखा है।

श्री नारायण गुरु
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने 22 जनवरी, 2021 को प्रो. जी. के. शशिधरन द्वारा श्री नारायण गुरु की कविताओं के अंग्रेजी अनुवाद ‘नॉट मेनी, बट वन’ (दो संस्करण) की हुई पुस्तक का वर्चुअल माध्यम में विमोचन किया।
• श्री नारायण गुरु (1854 - 1928) केरल के एक दार्शनिक, आध्यात्मिक नेता और समाज सुधारक थे।
वे मंदिर प्रवेश आंदोलन में सबसे अग्रणी थे और अछूतों के सामाजिक भेदभाव के खिलाफ थे। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments