आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

जनरल नॉलेज दिसंबर 2020। चर्चित महिलाएं 2020। चर्चित पुस्तकें 2020

 General knowledge 2020


जनरल नॉलेज दिसंबर 2020

General knowledge 2020.

जनरल नॉलेज दिसंबर 2020

भारत में बहादुरी का सर्वोच्च पुरस्कार कौन सा है ? - परमवीर चक्र
प्राथमिकता के क्रम से परमवीर चक्र, महावीर और वीर चक्र युद्ध काल में बहादुरी के प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले शौर्य सम्मान है।
इनकी स्थापना 1950 में हुई थी।
वहीं शांति काल में बहादुरी के लिए दिए जाने वाले पदक प्राथमिकता के क्रम से अशोक चक्र, कीर्ति और शौर्य चक्र हैं।

राजेंद्र प्रसाद
3 दिसंबर 1884 को पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्म बिहार में हुआ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तीन बार अध्यक्ष रहे। 1946 में हुए चुनाव के बाद केंद्र की सरकार में खाद्य एवं कृषि मंत्री बने। भारतीय संविधान को तैयार करने के लिए गठित संविधान सभा के अध्यक्ष रहे। आजाद भारत के पहले राष्ट्रपति बने। 1962 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

ब्रिटेन दवा कंपनी फाइजर-बायोएनटेक के कोविड-19 टीके को मंजूरी देने वाला पहला देश बना है।

कैंब्रिज डिक्शनरी ने क्वारंटाइन को वर्ड ऑफ ईयर 2020 घोषित किया है।

सिंगापुर लैब में तैयार मीट को बाजार में बेचने की इजाजत देने वाला पहला देश बना है।

4 दिसंबर 1829 को राजा राममोहन राय के प्रयासों से ब्रिटिश सरकार ने सती प्रथा पर रोक लगाई।

कर्नाटक का पहला 11.5 मेगावाट का पावर प्लांट कहां स्थापित किया जाएगा ? - बिदादी (बेंगलुरू)

नेगेटिव यील्ड बॉण्ड
'नेगेटिव यील्ड बॉण्ड' एक ऐसे ऋण साधन हैं, जो निवेशक को बॉण्ड की खरीद मूल्य से कम परिपक्वता राशि का भुगतान करने की पेशकश करते हैं।
ये आम तौर पर केंद्रीय बैंकों या सरकारों द्वारा जारी किए जाते हैं, और निवेशक अपने पैसे को उधारकर्ता के पास रखने के लिए उधारकर्ता को ब्याज देते हैं।
'नेगेटिव यील्ड बॉण्ड’ तनाव और अनिश्चितता के समय निवेश को आकर्षित करते हैं क्योंकि निवेशक अपनी पूंजी को महत्वपूर्ण क्षरण से बचाने का प्रयास करते हैं।

क्रांतिकारी यतींद्रनाथ
यतींद्रनाथ मुखर्जी का जन्म 7 दिसंबर 1879 को बंगाल में हुआ था। अपनी बहादुरी से एक बाघ को मार देने के कारण उन्हें बाघा यतींद्र के नाम से भी जाना जाता था।
वह क्रांतिकारियों के प्रमुख संगठन युगांतर पार्टी के मुख्य नेता थे। अंग्रेजों की बंग भंग योजना का जमकर विरोध किया। आंदोलन को धार देने के लिए अपने चार साथियों के साथ मिलकर 26 अगस्त, 1915 को कोलकाता रोड एंड कंपनी के बंदूक बिक्री केंद्र से पिस्तौलें लूट लीं।
9 सितंबर, 1915 को अंग्रेजों के साथ हुई मुठभेड़ में वह बुरी तरह घायल हो गए और 10 सितंबर को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 86 सेंटीमीटर बढ़ कर 8848.86 मीटर हो गई है।
8 दिसंबर, 2020 को नेपाल और चीन के विदेश मंत्रियों द्वारा संयुक्त रूप से माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को समुद्र तल से 8,848.86 मीटर प्रमाणित किया गया, जोकि 1954 में मापी गई ऊंचाई की तुलना में 86 सेमी. अधिक है।
• माउंट एवरेस्ट नेपाल और चीन की सीमा पर अवस्थित है। माउंट एवरेस्ट को नेपाल में ‘सागरमाथा’ और चीन में ‘माउंट कोमोलंगमा’ (Qomolangma) के नाम से भी जाना जाता है।

संविधान सभा की प्रथम बैठक कब आयोजित की गई ? - 9 दिसंबर 1946

पश्चिम बंगाल परिवहन निगम देश का पहला टायर पार्क बनाएगा।

यूनेस्को द्वारा मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक किले शहरों ग्वालियर और ओरछा को अपने विश्व धरोहर शहर कार्यक्रम के अंतर्गत यूनेस्को विश्व विरासत शहरों की सूची में शामिल किया गया है। इन शहरों को अर्बन लैंडस्केप सिटी प्रोग्राम के तहत शामिल किया गया है। अब भारत में यूनेस्को विश्व विरासत शहरों की कुल संख्या बढ़कर 40 हो गई है।
• ग्वालियर की स्थापना 9वीं शताब्दी में हुई थी और इस पर गुर्जर प्रतिहार राजवंश, तोमर, बघेल कछवाहो और सिंधिया का शासन रहा। यह बलुआ पत्थर के पठार पर स्थित है।
• ओरछा का अर्थ - 'छिपे हुए महल'।
यह 16वीं शताब्दी में बुंदेला साम्राज्य की राजधानी थी।

भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली बदलने की घोषणा
12 दिसंबर 1911 में ब्रिटेन के किंग जॉर्ज पंचम ने दिल्ली दरबार में भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित करने की घोषणा की। अगस्त 1911 में लार्ड होर्डिंग ने लंदन भेजे एक खत में दिल्ली को राजधानी बनाने की बात कही थी।

अरुणाचल प्रदेश कीवी के लिए जैविक प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला पहला राज्य बना है। 

कृषि मंत्रालय द्वारा लक्षद्वीप को भारत का पहला 100% जैविक केंद्र शासित प्रदेश घोषित गया किया है। इस केंद्र शासित प्रदेश में सभी कृषि कार्य बिना सिंथेटिक उर्वरकों और कीटनाशकों के इस्तेमाल की जाती है।

14 दिसंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंबिकापुर शहर में गोबर से बने उत्पादों की बिक्री के लिए छत्तीसगढ़ के पहले गोधन एंपोरियम का उद्घाटन किया है।

ओला तमिलनाडु में दुनिया का सबसे बड़ा स्कूटर कारखाना स्थापित करेगा।

विज्ञापन के लिए ईआरपी सॉफ्टवेयर लॉन्च करने वाला हरियाणा पहला राज्य बना है। इसके तहत अब हरियाणा में सरकारी विज्ञापन और उनके भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के कच्छ में दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी पार्क का शिलान्यास किया। इसकी क्षमता 30000 मेगावाट है, जो सौर पैनल विंडमिल से बनेगी।

नोएडा में भारत का सबसे बड़ा डॉग पार्क बनाया जा रहा है।

17 दिसंबर 1931 को पीसी महालनोबिस ने कलकत्ता में भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना की।

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) क्या है ?
एमएसपी सरकार की तरफ से किसानों की कुछ फसलों के मूल्य की गारंटी होती है।
राशन तंत्र के तहत जरूरतमंद और गरीब लोगों को अनाज मुहैया कराने के लिए सरकार एमएसपी पर किसानों से उनकी फसल खरीदती है।
• बाजार में फसल का मूल्य भले कितना ही कम क्यों ना हो सरकार उसे निर्धारित एमएसपी पर ही खरीदती है।
जैसे - किसी फसल के लिए सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी ₹2000 प्रति क्विंटल है तो सरकार उस फसल को ₹2000 प्रति क्विंटल में खरीदती है, चाहे बाजार में उसकी कीमत ₹2000 प्रति क्विंटल से कम हो।
• एमएसपी से किसानों को अपनी फसल की एक तय कीमत के बारे में पता चल जाता है, कि उसकी फसल के दाम कितने चल रहे हैं।
हालांकि मंडी में उसी फसल के दाम ऊपर या नीचे हो सकते हैं।
• यह किसान की इच्छा पर निर्भर है कि वह फसल को सरकार को एमएसपी पर बेचे या फिर व्यापारी को आपसी सहमति से तय कीमत पर बेचे।
• फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) तय करता है।
सीएसीपी के सुझाव के आधार पर सरकार एमएसपी की घोषणा करती है।
एमएसपी की गणना हर साल मौसम की फसल आने से पहले तय की जाती है।
• वर्तमान में 23 फसलों के लिए सरकार एमएसपी तय करती है। 7 अनाज की, 5 दलहन की, 7 तिलहन और 4 व्यवसायिक फसलों को शामिल है।
• छोटे किसान अपनी फसल को सरकार की ओर से तय किए गए एमएसपी पर नहीं बेच पाते हैं। बिचौलिए, किसान से फसल खरीदकर एमएसपी का फायदा उठाते हैं।
• अभी भी कई फसलें एमएसपी के दायरे से बाहर हैं।
नोट:- हाल ही केरल सरकार ने सब्जियों के लिए आधार मूल्य तय किया है। केरल ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है।

पुरुस किसकी सहायक नदी है ? - अमेजन

देश के पहले केबल स्टे ब्रिज (अंजी ब्रिज) का निर्माण जम्मू कश्मीर में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के तहत किया जा रहा है।

गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 दिसंबर, 2020 को नई दिल्ली में गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब का दौरा किया और गुरु तेग बहादुर को उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब नई दिल्ली में संसद भवन के पास एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा है।
रकाब गंज साहिब ठीक उसी स्थान पर स्थित है, जहां गुरु तेग बहादुर के बिना सिर वाले शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था। यह भाई लखी शाह बंजारा का घर था।
गुरुद्वारे के वर्तमान भवन का निर्माण 1783 में शाह आलम द्वितीय के शासनकाल के दौरान ‘सरदार बघेल सिंह’ द्वारा किया गया था।

खुदीराम बोस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 19 दिसंबर, 2020 को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में बंगाली क्रांतिकारी खुदीराम बोस के पैतृक गांव का दौरा किया।
बोस का जन्म 1889 में मिदनापुर जिले के एक छोटे से गाँव में हुआ था। स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे युवा नेताओं में से एक, बोस को बंगाल में अपनी निडरता की भावना के लिए जाना जाता है।
1905 में, बंगाल विभाजन के समय, उन्होंने सक्रिय रूप से अंग्रेजों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। 15 वर्ष की आयु में, बोस 20वीं शताब्दी की आरंभिक संस्था 'अनुशीलन समिति' में शामिल हो गए, जिसने बंगाल में क्रांतिकारी गतिविधियों को बढ़ावा दिया।
उन्हें मुजफ्फरपुर के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट डगलस किंग्सफोर्ड की हत्या के प्रयास के लिए 18 साल की कम उम्र में मौत की सजा दी गई थी।

चिल्लाई-कला क्या है ?
कश्मीर घाटी में सर्दियों को उत्सव के तौर पर मनाने की परंपरा को चिल्लाई कला कहा जाता है।
 21 दिसंबर से इस उत्सव की शुरुआत हो गई है। यह 40 दिन तक मनाया जाएगा। इसके बाद के अगले 20 दिन को चिल्लाई खुर्द और उसके बाद के 10 दिनों को चिल्लाई बच्चा के नाम से जाना जाता है।

2018 में प्रधानमंत्री ने अंडमान और निकोबार में 3 द्वीपों का नाम बदला। जिसमें ‘रॉस द्वीप’ का नाम बदलकर ‘नेताजी सुभास चंद्र बोस द्वीप’, ‘नील द्वीप’ का नाम बदलकर ‘शहीद द्वीप’ और हैवलॉक द्वीप का नाम बदलकर ‘स्वराज द्वीप’ रखा गया।

दुनिया के सबसे बड़े रेडियो टेलीस्कोप का निर्माण किया गया है ? - चीन
किसी फास्ट या Five hundred meter Aperture Spherical Telescope (FAST) नाम दिया गया है।

भारत के पहले आईसीएस अधिकारी कौन थे ? - सत्येंद्र नाथ टैगोर
सत्येंद्र नाथ टैगोर की नियुक्ति गुजरात के अहमदाबाद में हुई थी।
गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर अपने भाई के पास अक्सर जाते थे। और वहीं दो लोकप्रिय बांग्ला कविताएं 'बंदी ओ अमार' और 'निरोब रजनी देखो' की रचना की।
अपनी प्रसिद्ध रचना क्षुदित पाषाण का एक हिस्सा भी अहमदाबाद में ही लिखा था।

मदन मोहन मालवीय
25 दिसंबर 1861 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में स्वतंत्रता सेनानी, वकील और समाज सुधारक मदन मोहन मालवीय का जन्म हुआ था। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की।
हिंदू महासभा के संस्थापक भी रहे।
सत्यमेव जयते को लोकप्रिय बनाया जो बाद में राष्ट्रीय आदर्श वाक्य बना। 1918 के कांग्रेस अधिवेशन में इसका प्रयोग हुआ।
12 नवंबर 1946 को बनारस में निधन हो गया।
• मदन मोहन मालवीय ने लखनऊ समझौते 1916 का विरोध किया था।
• मदन मोहन मालवीय को महामना कहा जाता था।

देश की सबसे बड़ी बिजली व्यापार और नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी मणिकरण पावर लिमिटेड गुजरात में भारत की पहली लिथियम रिफाइनरी स्थापित करेगी।

कौन थे दारा शिकोह
दारा शिकोह का जन्म 1615 ई. में शाहजहां की पत्नी मुमताज महल के गर्भ से हुआ था। दारा सूफियों की कादिरी परंपरा से बहुत प्रभावित थे। 
कादिरी सिलसिले के प्रसिद्ध संत मुल्ला शाह उसके
आध्यात्मिक गुरु थे। यह शाहजहां के ज्येष्ठ पुत्र तथा औरगजेब के बडे भाई थे।
दारा को 1633 में युवराज घोषित किया गया था, मगर शाहजहां के बीमार पड़ने पर औरंगजेब ने दारा को काफिर (धर्मद्रोही) घोषित किया। अंत में 1659 में दिल्ली में औरंगजेब ने दारा की हत्या करवा दी।
दारा को हुमायूं का मकबरा (दिल्ली) में दफनाया गया।

रॉस द्वीप पर तिरंगा
30 दिसंबर 1943 को पहली बार नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर के रॉस द्वीप (अब सुभाष चंद्र बोस द्वीप) पर यूनाइटेड फ्री इंडिया के प्रधानमंत्री के रूप में तिरंगा फहराया था। द्वितीय विश्व युद्ध में जापानी सेना ने अंडमान निकोबार द्वीप पर कब्जे के बाद इसे आजाद हिंद फौज को सौंप दिया था।

कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार गाया गया राष्ट्रगान
27 दिसंबर 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार देश के राष्ट्रगान जन-गण-मन को गाया गया। इसे रविंद्र नाथ टैगोर ने बांग्ला में लिखा था। संविधान सभा ने इसके हिंदी संस्करण को राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी 1950 को अंगीकार किया।

सिंधु घाटी के बर्तनों में गाय तथा भैंस के मांस के अवशेष
दिसंबर 2020 में एक नए अध्ययन में, वर्तमान में हरियाणा और उत्तर प्रदेश में स्थित, सिंधु घाटी सभ्यता के सात स्थलों पर लगभग 4,600 साल पुराने चीनी मिट्टी के बर्तन में गाय और भैंस के मांस सहित अन्य पशु उत्पादों की मौजूदगी पाई गई है।
सिंधु घाटी स्थलों पर पाई गयी पालतू पशुओं की हड्डियों में से लगभग 50-60% हड्डियां गाय/ भैंसों की है।
गाय/ भैंसों की हड्डियों का बड़े अनुपात में पाया जाना सिंधु सभ्यता के दौरान खाद्य पदार्थो में, गोमांस को वरीयता दिए जाने, भेड़ तथा बकरी के मांस को पूरक आहार के रूप में शामिल किए जाने का संकेत करता है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना
28 दिसंबर 1885 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना रिटायर्ड ब्रिटिश अधिकारी एलन ऑक्टेवियन ह्यूम ने की। पहली मीटिंग बॉम्बे में हुई। स्थापना के समय 72 लोग मौजूद थे। व्योमेश चंद्र बनर्जी पहले अध्यक्ष बने। इसके लिए लॉर्ड डफरिन से अनुमति ली गई थी।

27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्‍ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन पर चालक रहित ट्रेन यानि ड्राइवर के बिना चलने वाली देश की पहली मेट्रो रेल का उद्घाटन किया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने 29 दिसंबर को आईआईटी हैदराबाद में भारत के ऑटोनोमस नेविगेशन सिस्टम (स्थलीय और हवाई) के लिए भारत के पहले टेस्टेड "तिहान-आईआईटी हैदराबाद" की नींव रखी।

सोवियत संघ की स्थापना
30 दिसंबर 1922 को आधिकारिक रूप से सुमित संगठित हुआ रूसी क्रांति के बाद वाला दिन में लेनिन के नेतृत्व में बोल्शेविक पार्टी (कम्यूनिस्ट) ने सत्ता संभाली। इसमें 15 गणतांत्रिक देश शामिल थे। 1991 में कम्युनिस्ट सरकार के पतन के बाद सोवियत संघ का विघटन हुआ।


चर्चित महिलाएं दिसंबर 2020


बाला देवी यूरोप में शीर्ष स्तर की पेशेवर लीग में गोल करने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बनी है।

ब्रिटेन की 90 वर्षीय दादी अम्मा मार्गेट कीनन फाइजर की वैक्सीन लगवाने वाली दुनिया की पहली शख्स बनी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ और एचसीएल एंटरप्राइज की सीईओ रोशनी नडार मल्होत्रा दुनिया की सर्वाधिक 100 शक्तिशाली महिलाओं की फोर्ब्स की सूची में शामिल की गई है।
इस सूची में लगातार दसवें साल जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल शीर्ष स्थान पर है।

अमेरिका में न्यूयॉर्क की नर्स सेंड्रा लिंडसे को कोरोना का पहला टीका लगाया गया। यह टीका फाइजर-बायोएनटेक का है।

मध्य प्रदेश में अब बेटियों के पांव धोकर और उन्हें तिलक लगाने के बाद ही सरकारी कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
• वैदिक काल में महिलाओं को काफी महत्व दिया जाता था कोई भी धार्मिक कार्य नारी की उपस्थिति के बगैर शुरू नहीं होता था। ऋग्वेद में लगभग 414 ऋषियों के नाम मिलते हैं इनमें से 30 नाम महिला ऋषियों के है।
• उसके बावजूद देश में आज भी कई जगहों पर बेटियों को बोझ ही समझा जाता है, जिसके कारण समाज में विषम लिंगानुपात की स्थिति देखने को मिलती है।

भारतवंशी वैज्ञानिक गीतांजलि राव (15) को टाइम मैगजीन ने पहले किड ऑफ द ईयर के खिताब के लिए चुना है।

चर्चित पुस्तकें दिसंबर 2020


उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर लिखी गई “40 Years with Abdul Kalam- Untold Stories” नामक किताब का विमोचन किया है। इस पुस्तक का लेखन डॉ. ए.शिवथानु पिल्लई ने किया है। 

"Dharma: Decoding the Epics for A Meaningful Life" नामक पुस्तक के लेखक कौन है ? - अमीष त्रिपाठी 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 13 दिसंबर को संसद हमले की 19 वीं वर्षगांठ पर ‘The Shaurya Unbound’ (अंग्रेजी संस्करण) और 'समुंदर सामवे बून्द में' (हिंदी संस्करण) पुस्तक का विमोचन किया। 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने माधव भंडारी द्वारा लिखित पुस्तक 'अयोध्या' का विमोचन किया है। 

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मिजोरम के उपराज्यपाल पी. एस. श्रीधरन पिल्लई द्वारा लिखित ‘Oh Mizoram’ बुक का विमोचन किया।

‘Covid-19: सभ्यता का संकट और समाधन’ पुस्तक के लेखक कौन है ? - कैलाश सत्यार्थी

केंद्रीय आयुष और रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने 26 दिसंबर, 2020 को डॉ. रूपा चारी लिखित द्वारा एक कोंकणी पुस्तक “Sutranivednachi sutra- ek anbav" का विमोचन किया। 

दिवंगत जस्टिस राजिंदर सच्चर के परिवार ने उनके द्वारा लिखित पुस्तक "In Pursuit Of Justice: An Autobiography" का विमोचन किया है।

द प्रेसिडेंशियल ईयर्स किसका संस्मरण है ? - पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

रूडयार्ड किपलिंग
इनका जन्म 30 दिसंबर 1865 में बॉम्बे में हुआ।
1907 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार पाने वाले अंग्रेजी साहित्य के पहले साहित्यकार बने।
प्रसिद्ध पुस्तक - जंगल बुक (1894 में लिखी)

देश की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो चलाई गई ? - दिल्ली
भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम कहा बनेगा ? - राउरकेला (ओडिशा)
देश की पहली लिथियम रिफाइनरी कहां स्थापित होगी ? - गुजरात
निमोनिया की पहली स्वदेशी वैक्सीन है ? - न्यूमोसिल
देश की सबसे युवा महापौर है ? - आर्या राजेंद्रन
दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर है ? - विराट कोहली

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments