आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

जनरल नॉलेज अप्रैल 2021। चर्चित महिलाएं 2021। चर्चित पुस्तकें 2021

     General knowledge 2021


जनरल नॉलेज अप्रैल 2021

General knowledge 2021

राजस्थान राज्य में कोटा - चित्तौड़गढ़ रेलवे खंड (श्रीनगर - जलिंद्री) के CCRS निरीक्षण और कमीशनिंग के बाद, भारतीय रेलवे का पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र देश का पहला पूरी तरह से विद्युतीकृत रेलवे क्षेत्र बन गया है।

डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितंबर 1925 को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में देश का सबसे बड़ा हीरा भंडार मिला है। यहां की जमीन में 3.42 करोड़ कैरेट के हीरे दबे होने का अनुमान है।

जयपुर में देश के पहले इको-फ्रेंडली फार्म हाउस का निर्माण किया गया है।

UPI पर बिलियन ट्रैन्सैक्शन पार करने वाली पहली कंपनी फ़ोनपे बनी है।

अनुच्छेद 244 (ए)
अनुच्छेद 244 (ए) असम के भीतर कुछ आदिवासी क्षेत्रों में एक 'स्वायत्त राज्य' के निर्माण की अनुमति देता है। 1969 में इसे तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा संविधान में शामिल किया गया था, इसमें एक विधानमंडल और एक मंत्रिपरिषद का भी प्रावधान है।
• संविधान की छठी अनुसूची अर्थात अनुच्छेद 244 (2) और 275 (1) में एक विशेष प्रावधान है, जो स्वायत्त परिषदों के माध्यम से पूर्वोत्तर के कुछ आदिवासी क्षेत्रों में अधिक से अधिक राजनीतिक स्वायत्तता और विकेन्द्रीकृत शासन की अनुमति देता है।
• अनुच्छेद 244 (ए) आदिवासी क्षेत्रों में अधिक स्वायत्त शक्तियां प्रदान करता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है कानून और व्यवस्था पर नियंत्रण, जबकि छठी अनुसूची के तहत स्वायत्त परिषद में, उनके पास कानून और व्यवस्था का अधिकार क्षेत्र नहीं है।

मतदान एजेंट
चुनाव आयोग के नए नियमों के अनुसार, एक राजनीतिक दल अब किसी व्यक्ति को विधान सभा क्षेत्र के अंदर किसी भी मतदान केंद्र (बूथ) पर मतदान एजेंट (polling agent) नामित कर सकता है, जो उस क्षेत्र का मतदाता हो।
इससे पहले, मतदान एजेंट को बूथ या आस-पास के बूथ का मतदाता होना अनिवार्य था।
• एक व्यक्ति को एक राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के रूप में मतदान एजेंट नियुक्त किया जाता है क्योंकि चुनाव के दिन उम्मीदवार के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर उपस्थित होना संभव नहीं होता है। इसलिए, चुनाव आयोग एक उम्मीदवार को मतदान एजेंट नियुक्त करने की अनुमति देता है, जो मतदान प्रक्रिया पर नजर रखता है।

सारला दास 
सारला दास को ओडिया साहित्य का आदिकवि माना जाता है। हाल ही में उनकी 600वीं जयंती मनाई गई।
उन्होंने ओड़िया भाषा में तीन ग्रंथ महाभारत, विलांका रामायण और चंडी पुराण का लेखन किया।

भारतीय रेल ने 5 अप्रैल, 2021 को प्रतिष्ठित चिनाब पुल का मेहराब बंदी (Arch closure) काम पूरा कर लिया है।
• यह चिनाब पुल दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है और यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना (यूएसबीआरएल) का हिस्सा है।
यह पुल 1315 मीटर लंबा है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है, जो नदी के तल के स्तर से 359 मीटर ऊपर है। यह पेरिस (फ्रांस) के प्रतिष्ठित एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है।

SBI MF 5 लाख करोड़ रुपये के AAUM को पार करने वाली भारत की पहली म्यूचुअल फंड कंपनी बनी है।

सिंगापुर सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता ‘RCEP’ लागू करने वाला पहला देश बना है। 
• RCEP - Regional Comprehensive Economic Partnership.

मूकनायक नामक साप्ताहिक पत्र किसके द्वारा निकाला गया ? - डॉक्टर भीमराव अंबेडकर

ट्यूलिप फेस्टिवल
कश्मीर घाटी में, श्रीनगर में 3 से 7 अप्रैल 2021 तक पांच दिवसीय ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन किया गया।
• श्रीनगर में विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे जबरवान पहाड़ियों की तलहटी में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है।
• नीदरलैंड्स (हॉलैंड) ट्यूलिप का सबसे बड़ा उत्पादक है।

• क्यूबा उत्तरी कैरिबियन में स्थित है, जहां कैरेबियन सागर, मैक्सिको की खाड़ी और अटलांटिक महासागर मिलते हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा पहली ऐसी पार्टी बन गई है, जिसने चुनावी बांड के माध्यम से चंदा देने वालों के नामों की घोषणा की है।

दोखमे नशीन
यह पारसी समुदाय की 3000 साल पुरानी परंपरा है, जिसके तहत शव को गिद्धों के लिए टावर ऑफ साइलेंस पर खुले में छोड़ दिया जाता है।


चर्चित महिलाएं 2021


ज्योतिबा फुले ने 1873 को दलितों और निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए सत्यशोधक समाज की स्थापना की।

महाराष्ट्र के सतारा की प्रियंका मोहिते माउंट अन्नपूर्णा को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी है।

भारतवंशी वनिता गुप्ता अमेरिका की एसोसिएट अटार्नी जनरल बनी है।

रेखा मेनन को नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) की पहली महिला चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

कृति करंत 'वाइल्ड इनोवेटर अवार्ड' 2021 पाने वाली पहली भारतीय और एशियाई महिला बनी है।

सीमा सड़क संगठन (BRO) की पहली महिला कमांडिंग अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है ? - वैशाली हिवासे


चर्चित पुस्तकें 2021


उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने डॉ. शैलेंद्र जोशी की पुस्तक 'सुपारीपालन' का विमोचन किया है।

'मनोहर पर्रिकर: ब्रिलिएंट माइंड, सिंपल लाइफ’ पुस्तक के लेखक कौन है ? - नितिन गोखले

9 अप्रैल को पीएम मोदी ने डॉ. हरेकृष्णा महताब की 'ओडिशा इतिहस’ के हिंदी संस्करण का विमोचन किया।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की 'एग्जाम वारियर्स’ नामक पुस्तक का नवीनतम संस्करण लॉन्च किया गया है।

आई मस्ट टेल : द इमोशनल लाइफ ऑफ एन एक्टर किसकी ऑटोबायोग्राफी है ? - कबीर बेदी

पीएम मोदी ने बाबासाहेब अंबेडकर से संबंधित 4 पुस्तकों का विमोचन किया है - 
डॉ. अम्बेडकर जीवन दर्शन,
डॉ. अम्बेडकर व्यक्ति दर्शन,
डॉ. अम्बेडकर राष्ट्र दर्शन, और
डॉ. अम्बेडकर आयाम दर्शन

'बिलीव- व्हाट लाइफ एंड क्रिकेट टॉट मी (Believe - What Life and Cricket Taught Me)' किसकी आत्मकथा है ? - सुरेश रैना
• यह पुस्तक रैना और खेल लेखक भरत सुंदरसन द्वारा सह-लेखित है।

"द क्रिसमस पिग" किसका नया उपन्यास है ? - जेके राउलिंग

जलवायु कार्यकर्ता आकाश रानीसन ने एक नई ई-बुक "क्लाइमेट चेंज एक्सप्लेनड- फॉर वन एंड ऑल" लांच की है।

"द लिविंग माउंटेन"  किसकी नई पुस्तक है ? - अमिताव घोष

अमेरिकी लेखक झुम्पा लाहिड़ी ने “Whereabouts” नामक अपना नया उपन्यास लॉन्च किया है। यह पुस्तक उनके इतालवी उपन्यास ‘Ias Dove Mi Trovo’ का अंग्रेजी अनुवाद है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments