आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित सूचकांक। मार्च 2021। रिपोर्ट एवं सूची

     चर्चित सूचकांक 2021


चर्चित सूचकांक मार्च 2021

Famous index march 2021

वर्ल्ड बैंक की महिला, कारोबार और कानून 2021 रिपोर्ट
190 देशों की सूची में दुनिया में केवल 10 देश है, जो महिलाओं को पूर्ण समान अधिकार और पूर्ण कानूनी सुरक्षा देते हैं। जबकि भारत समेत 180 देश ऐसे हैं, जो महिलाओं को समान अधिकार दे पाने में सक्षम नहीं है।
• भारत इस सूची में 123वें स्थान पर है।
• शीर्ष देश - बेल्जियम, फ्रांस, डेनमार्क

कोविड प्रदर्शन सूचकांक
28 जनवरी, 2021 को सिडनी स्थित ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक ‘लोवी इंस्टीट्यूट’ द्वारा कोविड-19 रिस्पांस से संबंधित ‘कोविड प्रदर्शन सूचकांक’ जारी किया गया।
• छ: मानकों पर महामारी के प्रबंधन में देशों के प्रदर्शन की तुलना की गई।
• न्यूजीलैंड ने दुनिया भर के किसी भी अन्य देश की तुलना में महामारी को अधिक प्रभावी ढंग से संभाला है। सूचकांक में न्यूजीलैंड के बाद वियतनाम, ताइवान, थाईलैंड और साइप्रस का स्थान है।
• 98 देशों के बीच सूचकांक में भारत 86वें स्थान पर है। 
भारत अन्य देशों पाकिस्तान, केन्या, नेपाल, नाइजीरिया, इथियोपिया, घाना और इजरायल से नीचे रहा।
• श्रीलंका दक्षिण एशिया में सबसे ऊपर 10वें स्थान पर रहा, जबकि मालदीव 25वें, पाकिस्तान 69वें, नेपाल 70वें और बांग्लादेश 84वें स्थान पर रहा।।
• अमेरिका को 94वें स्थान के साथ पांचवें सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले देश के रूप में स्थान दिया गया है। इस सूची में सबसे नीचे ब्राजील को रखा गया है।
• चीन की परीक्षण दरें सार्वजनिक रूप से उपलब्ध न होने के कारण उसे अध्ययन में शामिल नहीं किया गया।

बेंगलुरू, आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा जारी सरकार के ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 में शीर्ष शहर रहा है।
इस इंडेक्स में 111 शहरों को शामिल किया गया।

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग का 11वां संस्करण 4 मार्च 2021 को जारी किया गया। इसमें दुनिया भर के शीर्ष 1,000 विश्वविद्यालयों को रैंक किया गया है।
मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (MIT), संयुक्त राज्य अमेरिका ने लगातार नौवें वर्ष शीर्ष स्थान हासिल किया है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे सर्वश्रेष्ठ संस्थान को 172वीं   रैंक मिली। शीर्ष 100 में भारत का कोई भी संस्थान शामिल नहीं है।

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने नगरपालिका प्रदर्शन सूचकांक (Municipal Performance Index-MPI) 2020 किया।
• मिलियन-प्लस जनसंख्या श्रेणी में इंदौर शीर्ष पर रहा।
• मिलियन से कम श्रेणी में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद शीर्ष पर रहा।
• इस सूचकांक में 111 नगरपालिकाओं के क्षेत्रीय प्रदर्शन की जांच की गई।

संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट यूएन फूड वेस्ट ऑफ 2021 के अनुसार दुनिया भर में 2019 में अनुमानतः 93 करोड़ 10 लाख टन खाना बर्बाद हो गया जो कुल उपलब्ध खाने का 17% है। सर्वाधिक 61% खाना घरों में बर्बाद होता है।

एक अमेरिकी रूढ़िवादी थिंक-टैंक, Heritage Foundation ने हाल ही में "आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक 2021" लॉन्च किया है।
• 184 देशों की सूची में भारत की अर्थव्यवस्था को 121 वां स्थान दिया गया।
• सिंगापुर ने लगातार दूसरे वर्ष  रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

हाल ही स्विट्जरलैंड की 'आइक्यू एयर' संस्था द्वारा जारी वर्ल्ड एयर क्वालिटी इंडेक्स 2020 रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में 22 शहर भारत के है।
 गाजियाबाद दुनिया का दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित शहर है।
• नई दिल्ली को दुनिया के सबसे प्रदूषित राजधानी शहर के रूप में चुना गया है।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (Stockholm International Peace Research Institute-Sipri) द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2011-15 और 2016-20 के बीच भारत के हथियारों के आयात में 33% की कमी आई है।

पानी की कमी पर यूनिसेफ रिपोर्ट
यूनीसेफ द्वारा 18 मार्च, 2021 को जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में 450 मिलियन से अधिक या पांच बच्चों में से एक, पानी की अत्यंत कमी वाले क्षेत्रों में निवास करते हैं।
• पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका में ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों का अनुपात सबसे अधिक था। आधे से अधिक बच्चों (58%) को हर दिन पर्याप्त पानी तक पहुँच में कठिनाई होती है।

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021
हाल ही में जारी यूएन वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021 में 149 देशों में से भारत को 139 वें स्थान पर रखा गया है। 2019 में, भारत 140 वें स्थान पर था।
• वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021 में लगातार चौथे वर्ष फिनलैंड शीर्ष स्थान पर रहा है। 

भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना
रक्षा वेबसाइट 'मिलिट्री डायरेक्ट' द्वारा 21 मार्च, 2021 को जारी एक अध्ययन के अनुसार, चीन के पास दुनिया की सबसे मजबूत सैन्य शक्ति है, जबकि भारत चौथे स्थान पर है।

हाल ही में जारी की गई अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक के नवीनतम वार्षिक संस्करण में भारत 53 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में 40 वें स्थान पर रहा है।

हाल ही ग्लोबल होम प्राइस इंडेक्स में भारत को कौनसा स्थान मिला है ? - 56वां

विश्व बैंक द्वारा "वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट 2021: डेटा फॉर बेटर लाइव्स जारी की गई है।

वैश्विक पवन ऊर्जा परिषद (Global Wind Energy Council) द्वारा जारी 'ग्लोबल विंड रिपोर्ट 2021' के अनुसार, COVID-19 महामारी के बावजूद, वैश्विक पवन उद्योग के लिए वर्ष 2020 इतिहास का सबसे अच्छा वर्ष था, क्योंकि इस क्षेत्र ने 2020 में नई क्षमता के 93GW को स्थापित किया है।
93GW साल दर साल 53% वृद्धि को दर्शाता है।
यह 25 मार्च 2021 को GWEC द्वारा जारी 16वीं वार्षिक फ्लैगशिप रिपोर्ट है।
• वर्तमान में दुनिया भर में 743GW पवन ऊर्जा क्षमता स्थापित की गई है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments