आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित सूचकांक। फरवरी 2021। रिपोर्ट एवं सूची

    चर्चित सूचकांक 2021


चर्चित सूचकांक फरवरी 2021

Famous index february 2021

ग्लोबल क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स 2021
हाल ही यह सूचकांक जारी किया गया। इसमें ऐसे देशों की रैंकिंग जारी की गई है, जो 2019 में जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे।
इस सूची में भारत सातवें स्थान पर है।
मोजांबिक पहले, जिंबाब्वे दूसरे और बहामास तीसरे स्थान पर है।

लोकतंत्र सूचकांक 2020
'लोकतंत्र सूचकांक 2020' की वैश्विक रैंकिंग में 167 देशों में से भारत दो स्थान फिसलकर 53वें स्थान पर आ गया है।
• सूचकांक में नॉर्वे शीर्ष पर है
• भारत का स्कोर - 6.61 (0-10 के पैमाने पर)
भारत को 'त्रुटिपूर्ण लोकतंत्र' के रूप में वर्गीकृत किया गया है। 
यह सूचकांक इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा जारी किया गया है।

इन्नोवेशन इंडेक्स 2021
ब्लूमर्ग द्वारा जारी नवाचार सूचकांक 2021 में भारत को 50 वां स्थान मिला है।
यह सूचकांक 60 देशों के लिए जारी किया गया है।
• पहला स्थान - दक्षिण कोरिया

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार भारत 2030 तक यूरोपीय संघ को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता बन जाएगा।

लोकपाल योजनाओं की वार्षिक रिपोर्ट 2019-20
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 8 फरवरी, 2021 को वर्ष 2019-20 के लिए लोकपाल योजनाओं की वार्षिक रिपोर्ट जारी की।
शिकायतों की प्राप्ति में लगभग 65% की वृद्धि हुई थी, जिनमें से लगभग 92% का निस्तारण किया जा चुका है।
RBI के तीन लोकपाल हैं- बैंकिंग लोकपाल, गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (यानी NBFC) लोकपाल और डिजिटल लेनदेन संबंधित लोकपाल। एक आम आदमी अपनी शिकायतों के लिए इन लोकपालों से संपर्क कर सकता है।
• फरवरी 2021 के मौद्रिक नीति वक्तव्य में तीन लोकपाल योजनाओं को विलय कर एक एकल योजना में एकीकृत किए जाने की घोषणा की गई है, जिसे जून 2021 से शुरू किया जाएगा।

2020 में चीन भारत का शीर्ष व्यापार भागीदार देश बना है।
दोनों देशों के बीच व्यापार 2020 में 77.7 बिलियन डॉलर था।

भारत में बुजुर्गों से दुर्व्यवहार
हाल में जारी ‘लॉन्गिट्यूडिनल एजिंग स्टडी ऑफ इंडिया’ (Longitudinal Ageing Study in India- LASI) के अनुसार, भारत के कम से कम 5% बुजुर्गों (60 वर्ष और उससे अधिक आयु के) ने 2020 में अपने साथ दुर्व्यवहार होने का अनुभव किया है।
• भारत के बिहार राज्य में बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार होने के सर्वाधिक मामले (11.7%) पाए गए।
• लगभग 23.7% बुजुर्गों ने शारीरिक दुर्व्यवहार का अनुभव किया, शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार का अनुभव करने वाले सर्वाधिक बुजुर्ग सबसे अधिक अरुणाचल प्रदेश (45%) और उत्तर प्रदेश (43%) से थे।

SAVE WATER

चर्चित सूचकांक फरवरी 2021। चर्चित सूचकांक। प्रमुख सूचकांक। Famous index 2021. Index 2021.

Post a Comment

0 Comments