आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित सूचकांक। अप्रैल 2021। रिपोर्ट एवं सूची

      चर्चित सूचकांक 2021


चर्चित सूचकांक अप्रैल 2021

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा जारी ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2021 में 156 देशों में से भारत 140वें स्थान पर रहा। 2020 में भारत 112 वें स्थान पर था।
• शीर्ष देश - आइसलैंड
• सबसे नीचे - अफगानिस्तान

फोर्ब्स द्वारा जारी 2021 की सूची के अनुसार मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है।

वैश्विक विश्वविद्यालयों की अकादमिक रैंकिंग 2020 (ARWU) शंघाई रैंकिंग कंसल्टेंसी द्वारा जारी की गई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc बैंगलोर) ने भारत में सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षा संस्थानों में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
• भारतीय संस्थान शीर्ष 100 की सूची में भी नहीं हैं, सबसे अच्छा उच्च शिक्षा संस्थान, (IISc बैंगलोर) 501-600 की श्रेणी में है।

द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) ने फेसबुक के साथ समावेशी इंटरनेट सूचकांक (Inclusive Internet Index) 2021 जारी किया है। 
भारत को 49 वें स्थान पर रखा गया है।
शीर्ष स्थान - स्वीडन

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत को 84वीं रैंक मिली है।
• सूचकांक उन देशों के आधार पर रैंक करता है कि उनका पासपोर्ट कितना मजबूत है।
• रैंक 1: जापान
• रैंक 110: अफ़ग़ानिस्तान (सबसे नीचे)

फेसबुक समावेशी इंटरनेट सूचकांक 2021 में किस देश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है ? - स्वीडन
भारत को 120 देशों में 49वां स्थान मिला है।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2021 में 180 देशों में भारत को 142वां स्थान मिला है। भारत 2020 में भी 142 वें स्थान पर था।
• रैंक 1: नॉर्वे 

भारत को एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स 2021 में 115 देशों में 87वां स्थान मिला है। यह रिपोर्ट विश्व आर्थिक मंच द्वारा प्रकाशित की गई है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments