आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित नियुक्तियां मार्च 2021

     Famous appointment 2021


चर्चित नियुक्तियां मार्च 2021

हाल ही फरवरी 2021 में भारतीय मूल की 34 वर्षीय आकांक्षा अरोड़ा ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए अपनी उम्मीदवारी घोषित की।

वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह ने पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला है।

हाल ही जयदीप भटनागर ने प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाला है।

रवि कपूर को संसद टीवी का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

भारतीय मूल के अमेरिकी माजू वर्गीज को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का उप सहायक नियुक्त किया गया है।

लिगिया नोरोन्हा
लिगिया नोरोन्हा एक भारतीय अर्थशास्त्री है, जी ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने अपने न्यूयॉर्क स्थित कार्यालय में सहायक महासचिव और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया है।

कुलदीप सिंह ने CRPF महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला है।

फरवरी 2021 में श्रम मुद्दों की विशेषज्ञ भारतीय-अमेरिकी प्रोणिता गुप्ता को घरेलू नीति परिषद में श्रम एवं कामगारों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का विशेष सहायक नामित किया गया है।

इमामी लिमिटेड ने फरवरी 2021 में बोरोप्लस साबुन के लिए बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।

मनप्रीत वोहरा को ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

तरुण बजाज को राजस्व सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वर्तमान राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए।

भारतीय मूल की नौरीन हसन  को  न्यूयॉर्क स्थित फेडरल रिजर्व बैंक  की पहली उपाध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

नाबार्ड के अध्यक्ष, जी आर चिंताला ने APRACA (एशिया पैसिफिक रूरल एंड एग्रीकल्चर क्रेडिट एसोसिएशन) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

पौड़ी गढ़वाल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद तीरथ सिंह रावत  उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री बने है। गौरतलब है कि 9 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) गिरीश चंद्र मुर्मू को वर्ष 2021 के लिए संयुक्त राष्ट्र के बाह्य लेखा परीक्षकों की समिति के अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है।

केंद्र सरकार ने डॉ. जी पी सामंत को दो साल के कार्यकाल के लिए भारत का नया मुख्य सांख्यिकीविद् (Chief Statistician of India) नियुक्त किया है। वह भारत के चौथा सीएसआई है। 

विश्व बैंक के अर्थशास्त्री दीपक मिश्रा को इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस (ICRIER) का अगला निदेशक और मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, एम. ए. गणपति राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेशक बने है।

डॉ. अजय माथुर ने 15 मार्च, 2021 को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है।

दुनियाभर में ट्यूबरक्लोसिस की रोकथाम के लिए काम करने वाली संस्था स्टॉप टीबी पार्टनरशिप ने भारत के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को अपना चेयरमैन नियुक्त किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में प्रधान सलाहकार पी.के. सिन्हा ने व्यक्तिगत कारणों से 16 मार्च, 2021 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

सामिया सुलुहू हसन तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं है।

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुट्टे  ने 2021 के संसदीय चुनावों में लगातार चौथे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में संसदीय चुनाव जीता है।

छोटे व्यवसायों के लिए ऋण देने वाली कंपनी नियोग्रोथ ने क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर विवेक मूर्ति अमेरिकी सर्जन जनरल बने है।

सरकार ने प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजयराघवन का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है।

सौरभ गर्ग को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है।

आतिश चंद्र को भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।

कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति ससौ नगेसो ने एक बार फिर से चुनाव जीता है।

सेल की चेयरपर्सन सोमा मोंडल SCOPE की नई अध्यक्ष बनी है।
(Standing Conference of Public Enterprises-SCOPE)

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments