आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित नियुक्तियां जनवरी 2021

   Famous appointment 2021


चर्चित नियुक्तियां जनवरी 2021

Famous Appointment January 2021

सेना में पहली बार मानवाधिकार विभाग का गठन
मेजर जनरल गौतम चौहान ने भारतीय सेना के विशेष मानवाधिकार प्रकोष्ठ के अतिरिक्त महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है।
यह पहली बार है जब मेजर जनरल रैंक के अधिकारी को मानव अधिकार प्रकोष्ठ की कमान सौंपी गई है।

सुनीत शर्मा को रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन और सीईओ नियुक्त किया गया हैं। उन्होंने वीके यादव का स्थान लिया है।

केंद्र सरकार ने इसरो के अध्यक्ष के सिवान का कार्यकाल एक साल बढ़ाने की मंजूरी दी है। कार्यकाल बढ़ाए जाने के बाद सिवान अब 14 जनवरी, 2022 तक इसरो के अध्यक्ष और सचिव के रूप में पद पर बने रहेंगे।

सोमा मंडल ने 1 जनवरी, 2021 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के नए अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। 
प्रश्न.सेल की पहली महिला प्रमुख कौन बनी है ? - सोमा मंडल

उमेश सिन्हा को भारतीय निर्वाचन आयोग में उप चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। 

नैंसी पेलोसी एक बार फिर से अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (प्रतिनिधि सभा) की स्पीकर चुनी गई है।
वे चौथी बार सभा की स्पीकर चुनी गई है।
वे प्रतिनिधि सभा की स्पीकर बनने वाली पहली महिला भी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतवंशी विजय शंकर को डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया कोर्ट ऑफ अपील्स का एसोसिएट जज नामित किया है।

जस्टिस पंकज मिथल को 4 जनवरी, 2021 को केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और  लद्दाख के कॉमन हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

हाल ही संजय कपूर को अखिल भारतीय शतरंज संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है।

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने दो साल के लिए आशीष पेठे को अध्यक्ष और सईंम मेहरा को उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है।

5 जनवरी को पूर्व क्रिकेटर और बंगाल के खेल मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

भारतवंशी नीरज अंतानी अमेरिका के ओहियो के पहले भारतीय-अमेरिकी सीनेटर बने है।

लेफ्टिनेंट जनरल शांतनु दयाल को नया डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (DCOAS) चुना गया है।

गूगल क्लाउड ने करण बाजवा को एशिया प्रशांत के लिए अपना नया प्रमुख बनाने की घोषणा की है। वर्तमान में, बाजवा भारत में गूगल क्लाउड का नेतृत्व कर रहे है। 

अरुप कुमार गोस्वामी आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) बने है।

भारतीय मूल के डॉ. राज अय्यर को अमेरिका की सेना में मुख्य सूचना अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद पर नियुक्त होने वाले वह पहले भारतीय है। वे मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मेरिक गारलैंड को नया अटार्नी जनरल बनाने के लिए चयनित किया है।

हेमा कोहली तेलंगाना उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनी है।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने विनियमित संस्थाओं पर पर्यवेक्षण को और मजबूत करने के लिए "पर्यवेक्षकों का एक कॉलेज (College of Supervisors)" नामक एक शैक्षणिक सलाहकार परिषद का गठन किया है। इस कॉलेज की अध्यक्षता RBI के पूर्व डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन करेंगे और इसमें पांच अन्य सदस्य शामिल होंगे।

केंद्र सरकार ने लद्दाख की विषम भौगोलिक परिस्थिति तथा सामरिक महत्‍ता को देखते हुए लद्दाख की भाषा, लद्दाख की संस्‍कृति एवं लद्दाख की भूमि के संरक्षण के लिए एक समिति बनाने का फैसला किया है। समिति का नेतृत्व गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी करेंगे।

जस्टिस जितेंद्र कुमार माहेश्वरी सिक्किम उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश बने है।

जस्टिस सुधांशु धूलिया को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

भारत के पूर्व स्ट्राइकर अभिषेक यादव को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) को पहला उप महासचिव नियुक्त किया गया है। 

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने भारतीय मूल की अमेरिकी महिला वनिता गुप्ता को एसोसिएट अटॉर्नी जनरल नामित किया है।

जॉयश्री दास वर्मा को इजराइल ने पूर्वोत्तर भारत में अपना मानद वाणिज्य दूत नियुक्त किया है।

भारतवंशी सबरीना सिंह को अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति के लिए व्हाइट हाउस में डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी के तौर पर नामित किया गया है।

फॉस्टिन-आर्कचेंज तौडेरा दोबारा मध्य अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति चुने गए है।

अमेरिकी के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल की अमेरिकी सुमोना गुहा को दक्षिण एशिया का वरिष्ठ निदेशक और तरुण छाबड़ा को प्रौद्योगिकी और राष्ट्रीय सुरक्षा का वरिष्ठ निदेशक नामित किया है।

सदर जापारोव मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान के नए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए है।

केंद्र सरकार ने पूर्व ट्राई प्रमुख आरएस शर्मा को कोविड -19 वैक्सीन के प्रशासन के लिए गठित अधिकार प्राप्त दस सदस्यीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

मनीष चौहान को पुर्तगाल में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कश्मीरी मूल की समीरा फाजली को राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के उपनिदेशक पद के लिए नामित किया है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने भारतीय मूल की गरिमा वर्मा को अपने कार्यालय में डिजिटल निदेशक नामित किया है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतवंशी विदुर शर्मा को कोविड-19 रिस्पांस टीम में परीक्षण सलाहकार के तौर पर नामित किया है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की टीम में 20 भारतवंशियों को नामित किया गया है। इनमें 13 महिलाएं है।

20 जनवरी को अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश सोनिया सोटोमायोर, जो कि पहली लैटिन अमेरिकी न्यायाधीश है, शपथ दिलवाएंगी।

किरण मजूमदार शॉ यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल USIBC की उपाध्यक्ष चुनी गई है। 
मिलिंद पंत और एडवर्ड नाइट भी उपाध्यक्ष चुने गए है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है।गौरतलब है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशुभाई पटेल के निधन के बाद अध्यक्ष का पद खाली हुआ था।

हाल ही अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल की अमेरिकी राजनयिक उजरा जेया को विदेश मंत्रालय में वरिष्ठ सचिव नामित किया है।

युगांडा के वर्तमान राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने छठी बार राष्ट्रपति चुनाव जीता है। 
76 वर्षीय मुसेवेनी 1986 से युगांडा गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में सेवारत हैं।

RBL बैंक के निदेशक मंडल ने विश्ववीर आहूजा को तीन साल के लिए बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में पुन: नियुक्ति की मंजूरी दी है।

खेल और युवा मामलों के मंत्री किरण रिजीजू को आयुष मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह तब तक पद संभालेंगे जब तक कि श्रीपद येसो नाइक स्वस्थ नहीं हो जाते है।

20 जनवरी को जो बाइडन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है। 78 वर्षीय जो बाइडन अमेरिका के सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति बने हैं।
• भारतीय मूल की कमला हैरिस पहली महिला उपराष्ट्रपति बनी है।

हाल ही मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संजीव कुमार को दूरसंचार कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (TCIL) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1 फरवरी से सिद्धार्थ मोहंती को भारत की सबसे बड़े बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

24 जनवरी को बालिका दिवस के अवसर पर सृष्टि गोस्वामी 1 दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनी।

न्यायमूर्ति गीता मित्तल को ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट काउंसिल (बीसीसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हाल ही मंगोलिया के प्रधान मंत्री खुरलसुख उखना ने COVID-19 महामारी से निपटने के लिए सरकार के प्रबंधन पर विरोध प्रदर्शनों के बाद अपनी पूरी सरकार के साथ इस्तीफा दे दिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतवंशी विनय रेड्डी को अपनी स्पीचराइटर टीम का निदेशक बनाया है।

भारत की अर्थशास्त्री जयति घोष को संयुक्त राष्ट्र के 20 सदस्यीय उच्च स्तरीय परामर्श मंडल (एडवाइजरी बोर्ड) में शामिल किया गया है। यह बोर्ड कोरोना के बाद दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए सिफारिशें देगा।

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जेनेट येलेन अमेरिका की पहली महिला वित्त मंत्री बनी है।

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसदों प्रमिला जयपाल और राजा कृष्णमूर्ति को हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने बजट और कोरोना महामारी पर अमेरिकी संसद की प्रमुख समितियों में शामिल किया है।

कोरोना रोकने में नाकाम इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतवंशी तारक शाह को अपना चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है।
शाह इस पद पर पहुंचने वाले भारतीय मूल के पहले अमेरिकी हैं।
काजा कलास एस्टोनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी है।

केरल स्थित धनलक्ष्मी बैंक के निदेशक मंडल ने जे के शिवन को बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

डॉ आनंदेश्वर भारतीय हैंडबॉल संघ के कार्यकारी निदेशक बने है।

जस्टिस पीवी संजय कुमार को मणिपुर हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन के लिए भारतीय मूल की दो अमेरिकी महिलाओं सोहिनी चटर्जी और अदिति गोरुर को नीति सलाहकार नियुक्त किया गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments