आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित नियुक्तियां फरवरी 2021

    Famous appointment 2021


चर्चित नियुक्तियां फरवरी 2021

आरएस शर्मा को देश की प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
• इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहा जाता है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद के नए अध्यक्ष बने है।

SBI कार्ड्स और पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड (SBI कार्ड) ने रामा मोहन राव अमारा को दो साल की अवधि के लिए अपना प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।

फेसबुकइंक ने हेनरी मोनिज़ को अपना पहला मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त किया है।

जारा मोहम्मद मुस्लिम काउंसिल ऑफ ब्रिटेन की पहली महिला महासचिव चुनी गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल के डॉक्टर राज पंजाबी को अपनी मलेरिया संबंधी पहल का वैश्विक समन्वयक बनाया है।

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस इस वर्ष के आखिरी महीनों में अमेजन के सीईओ का पद छोड़ देंगे।
उन्होंने 1995 में अमेजन की स्थापना की थी।
•  एंडी जेसी अमेजन के नए सीईओ बनेंगे।

अजय सिंह भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष चुने गए है।

प्रवीन सिन्हा को सीबीआई का कार्यवाहक निदेशक बनाया गया है। 

एस.एन. सुब्रह्मण्यन को 3 साल के लिए भारत के राष्ट्रीय संरक्षा परिषद (NSC) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

Google क्लाउड ने अपने इंडिया बिजनेस के लिए बिक्रम सिंह बेदी को नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

नाइजीरियाई अर्थशास्त्री नगोज़ी ओकोंजो-इविला को विश्व व्यापार संगठन (WTO) के अगले महानिदेशक के रूप में चुना गया है। वह संगठन का नेतृत्व करने वाली पहली महिला और साथ ही पहली अफ्रीकी होंगी।

माइकल ब्लूमबर्ग फिर से संयुक्त राष्ट्र जलवायु राजदूत बने है।

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया है।

भारत की पहली डिजिटल-एकमात्र जीवन बीमा कंपनी Aegon Life Insurance, ने सतीश्वर बालाकृष्णन को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।

ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र संघ की भारतीय मूल की पहली अध्यक्ष रश्मि सामंत बनी है।

धीरज मल्होत्रा को बीसीसीआई का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।

ब्रिटेन के प्रसिद्ध वकील करीम खान को अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय का वकील चुना गया है।

पूर्व यूरोपीय सेंट्रल बैंक के प्रमुख मारियो द्रगही ने 12 फरवरी 2021 को इटली के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

टाटा मोटर्स लिमिटेड ने मार्क लिस्टोसेला को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 1 जुलाई 2021 से प्रभावी होगी।

पुलगोरू वेंकट संजय कुमार मणिपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने है।

विश्व व्यापार संगठन- डब्ल्यूटीओ ने 15 फरवरी, 2021 को आयोजित महासभा की विशेष बैठक में नाइजीरियाई अर्थशास्त्री नगोजी ओकोंजो -इवेला को विश्व व्यापार संगठन की पहली महिला महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

भारतीय मूल के रोहित चोपड़ा को अमेरिकी सरकार ने ब्यूरो ऑफ कंजूमर फाइनेंसियल प्रोटेक्शन (सीएफपीबी) का निदेशक नियुक्त किया है। 

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) ने डॉ. अजय माथुर को नया महानिदेशक घोषित किया है।

संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष ने भारतीय मूल की प्रीति सिन्हा को अपनी कार्यकारी सचिव (अध्यक्ष) के रूप में नियुक्त किया है।

भारत की उषा राव मोनारी को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की अवर महासचिव व एसोसिएट प्रशासक नियुक्त किया गया है।

अजय मल्होत्रा संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद की सलाहकार समिति के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने वाले पहले भारतीय बने है।

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने 22 फरवरी, 2021 को अपना और अपने मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र उपराज्यपाल टी सुंदरराजन को सौंप दिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है। 

जॉर्जिया की संसद ने कैबिनेट में विश्वास मत साबित करने के बाद इराकली गरिबश्विली को देश का नया प्रधानमंत्री चुना है। 
फुलर्टन इंडिया क्रेडिट कंपनी ने शांतनु मित्रा को अपना नया सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

गौतम ठाकर को OLX Autos का नया ग्लोबल CEO नियुक्त किया गया है। 

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने शरद गोकलानी को अपना नया अध्यक्ष और  CTO नामित किया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments