आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी। मई 2021

      Environment and Ecology


पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी मई 2021

Environment and Ecology.

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी ग्लोबल फॉरेस्ट गोल्स रिपोर्ट 2021 के अनुसार भारत में प्रति वर्ष कितने हेक्टेयर वृक्ष और वनावरण को जोड़ा जाएगा ? - 2 लाख हेक्टेयर
• इस रिपोर्ट में राष्ट्रीय वन योजना के 26 लक्ष्यों में से 6 ग्लोबल फॉरेस्ट गोल्स का अवलोकन किया गया है -
1. वनावरण के नुकसान की भरपाई।
2. वन लाभ और आजीविका में सुधार।
3. वनों की रक्षा करना और वन उत्पादों का सतत उपयोग।
4. संसाधनों को जुटाना।
5. समावेशी वन प्रशासन को बढ़ावा देना।
6. सभी क्षेत्रों में सहयोग।

डूम्स-डे ग्लेशियर
अंटार्कटिका में स्थित, इस ग्लेशियर को ‘थ्वायटेस’ (Thwaites) ग्लेशियर भी कहा जाता है।
इस ग्लेशियर का पिघलना काफी लंबे समय से चिंता का कारण बना हुआ है, क्योंकि इसके द्वारा जलवायु परिवर्तन के कारण वैश्विक रूप से समुद्र स्तर में होने वाली वृद्धि और तेज हो सकती है।
थ्वायटेस ग्लेशियर की अधिकतम चौड़ाई 120 किमी. है। अपने 1.9 लाख वर्ग किमी के विशाल क्षेत्रफल के कारण, इस ग्लेशियर के पिघलने से वैश्विक जल स्तर में आधा मीटर से अधिक की वृद्धि हो सकती है।

भारतीय सेना ने हाल ही में सिक्किम में पहला ग्रीन सोलर एनर्जी प्लांट लॉन्च किया है।

किस राज्य के खासी हिल्स जिले के पास एक इलाके से लगभग 10 करोड़ साल पहले के सॉरोपॉड डायनासोर की हड्डियों के जीवाश्म मिले हैं ? - मेघालय
• मेघालय ऐसा 5वां राज्य बना है। मेघालय से पहले गुजरात मध्य प्रदेश महाराष्ट्र और तमिलनाडु में सॉरोपॉड के साक्ष्य मिल चुके हैं।

डिजिटल बाढ़ रिपोर्टिंग प्रणाली का उपयोग करने वाला पहला राज्य बना है ? - असम।
असम में ब्रह्मपुत्र की वजह से हर साल भयंकर बाढ़ आती है।

तौकते (ताऊ-ते) उष्ण चक्रवात
अरब सागर से चले उष्ण चक्रवात 'तौकते' (ताऊ-ते) का नाम म्यांमार ने दिया है।  इसका अर्थ होता है ‘छिपकली’ यह नाम बर्मा क्षेत्र में पायी जाने वाली गेको छिपकली के नाम पर आधारित है।
इसके कारण केरल, तमिलनाडु में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

बैरेन द्वीप भारत ही नहीं बल्कि दक्षिण एशिया का एक मात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। बैरेन द्वीप 3 किलोमीटर क्षेत्र में फैला एक छोटा निर्जन द्वीप है।
यह द्वीप, अंडमान और निकोबार शृंखला का एक हिस्सा है, जो केंद्र-शासित प्रदेश की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से लगभग 135 किलोमीटर उत्तर पूर्व में अंडमान सागर में स्थित है।

IIT रोपड़ ने पोर्टेबल इको-फ्रेंडली मोबाइल श्मशान प्रणाली विकसित की है।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार 2009-10 और 2020-21 के बीच पूरे भारत में ट्रेनों की चपेट में आने से कुल कितने हाथियों की मौत हो गई ? -186

धुआंरहित शवदाह प्रणाली
मई 2021 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रोपड़ ने एकगतिशील विद्युत शवदाह प्रणाली का एक मॉडल विकसित किया है, जिसमें लकड़ी का इस्तेमाल करने के बावजूद धुआंरहित शवदाह (smokeless cremation) होता है।
• यह शवदाह के लिए जरूरी लकड़ी की आधी मात्रा का ही इस्तेमाल करता है और दहन वायु प्रणाली के उपयोग के चलते यह पर्यावरण अनुकूल भी है।
यह बत्ती-स्टोव प्रौद्योगिकी (wick-stove technology) पर आधारित है, जिसमें जब बत्ती जलती है तो पीली चमकती है। इसे बत्तियों के ऊपर स्थापित दहन वायु प्रणाली की मदद से धुआंरहित नीली लौ में परिवर्तित किया जाता है।
शवदाह प्रणाली या भट्टी 1044 डिग्री सेल्सियस तक गर्म होता है, जो पूर्ण रोगाणुनाश सुनिश्चित करता है।

हर साल 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।
• वर्ष 2021 की थीम "हम समाधान का हिस्सा हैं।"

हाल ही पर्यावरणविद् पद्मश्री सुंदरलाल बहुगुणा का निधन हो गया। 1974 मेंं उन्होंने चिपको आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हरे पेड़ों को कटने से बचाया।

अंटार्कटिका से दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड A-76 टूटा है।

शाजी एन.एम. जिसे प्यार से केरल का 'ट्यूबर मैन' कहा जाता है, को 'पालतू प्रजातियों के संरक्षण' की व्यक्तिगत श्रेणी में भारत जैव विविधता पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में माउंट नीरागोंगा नामक ज्वालामुखी फट गया।
माउंट नीरागोंगा विरुंगा नेशनल पार्क के अंदर स्थित है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments