आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित दिवस मई 2021

     चर्चित दिवस 2021


चर्चित दिवस मई 2021

charchit-divas-may-2021

प्रतिवर्ष 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है।

2 मई को अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day) हर साल मई के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस वर्ष 2 मई को विश्व हास्य दिवस मनाया गया है।

3 मई को विश्व टूना दिवस मनाया जाता है। टूना एक मछली होती है।

हर साल 4 मई को अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस (International Firefighters’ Day) मनाया जाता है।

4 मई को कोयला खनिक दिवस (Coal Miners’ Day) मनाया जाता है।

हर साल मई के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष, विश्व अस्थमा दिवस 4 मई 2021 को मनाया गया है।

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस हर साल 5 मई को मनाया जाता है।

7 मई 2021 को सीमा सड़क संगठन (BRO) ने अपना 61 वां स्थापना दिवस मनाया है।
• बीआरओ का गठन 7 मई 1960 को किया गया था।

हर साल विश्व स्तर पर 8 मई को वर्ल्ड रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट डे मनाया जाता है। 
2021 की थीम - Unstoppable.

हर साल 8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है। 

11 मई 1998 को आयोजित पोखरण परमाणु परीक्षण शक्ति की वर्षगांठ को याद करने के लिए हर साल 11 मई को पूरे भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।

12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगेल की याद में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है।
थीम - नेतृत्व के लिए एक आवाज: भविष्य स्वास्थ्य के लिए दृष्टि।

हर साल 15 मई को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है।

16 मई को विश्व प्रकाश दिवस मनाया जाता है क्योंकि 1960 में इसी दिन थियोडोर मेमन ने पहली बार ऑप्टिकल लेजर का सफल परीक्षण किया था।

भारत में हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है।

2018 से हर साल 16 मई को शांति से एक साथ रहने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Living Together in Peace) मनाया जाता है।

हर साल 17 मई को विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस मनाया जाता है।
1969 में पहला विश्व दूरसंचार दिवस मनाया गया था।
2005 में संयुक्त राष्ट्र ने इसे विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (World Hypertension Day-WHD) मनाया जाता है।

18 मई को विश्व एड्स वैक्सीन दिवस (एचआईवी वैक्सीन जागरूकता दिवस) मनाया जाता है।

18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है।

छठा संयुक्त राष्ट्र वैश्विक यातायात सुरक्षा सप्ताह कब से कब तक मनाया जा रहा है ? - 17 से 23 मई के बीच।
यह एक द्विवार्षिक वैश्विक सड़क सुरक्षा अभियान है।
थीम - #Love30 टैगलाइन के तहत स्ट्रीट्स फॉर लाइफ

प्रतिवर्ष 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया जाता है।
दुनिया के खाद्य उत्पादन का लगभग 33% मधुमक्खियों पर निर्भर करता है।

हर साल 20 मई को विश्व मेट्रोलॉजी दिवस (World Metrology Day) मनाया जाता है।

21 मई को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है‌।

भारत के पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है।

हर साल 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।
• वर्ष 2021 की थीम "हम समाधान का हिस्सा हैं।"

विश्व माप-विज्ञान दिवस - 20 मई
2021 का विषय/अभियान: 'स्वास्थ्य के लिए मापन'

हर साल 23 मई को विश्व कछुआ दिवस मनाया गया।

23 मई को विश्व कुश्ती दिवस मनाया जाता है।

हर साल 25 मई को विश्व थायराइड दिवस मनाया जाता है।

हर साल 25 मई को अंतरराष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस मनाया जाता है।

भारतीय राष्ट्रमंडल दिवस
राष्ट्रमंडल दिवस (Commonwealth Day) हर साल मार्च महीने के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है। परंतु, भारत में एक अन्य राष्ट्रमंडल दिवस 24 मई को भी मनाया जाता है। इसे एम्पायर डे के रूप में भी जाना जाता है, राष्ट्रमंडल दिवस भारत और ब्रिटेन के अन्य उपनिवेशों में ब्रिटिश साम्राज्य के गठन की याद दिलाता है।

28 मई को वर्ल्ड हंगर डे मनाया जाता है।

28 मई को अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस मनाया जाता है।

प्रतिवर्ष 29 मई को संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

29 मई को अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस मनाया जाता है। ​नेपाली तेनजिंग नोर्गे और न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी ने इस दिन 1953 में सबसे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।

29 मई को विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

हर साल 28 मई को एमनेस्टी इंटरनेशनल डे मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1961 में लंदन में इस गैर-सरकारी संगठन की स्थापना की गई थी।

31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है।
2021 का विषय -  "छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध (Commit to quit)"

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments