आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित दिवस मार्च 2021

   चर्चित दिवस 2021


चर्चित दिवस मार्च 2021

शून्य भेदभाव दिवस
संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा हर साल 1 मार्च को विश्व स्तर पर शून्य भेदभाव दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) ने 1 मार्च 2021 को अपना 9वां स्थापना दिवस मनाया। यह एक वैधानिक निकाय है, जो गृह मंत्रालय अधीन काम करता है।

भारतीय सिविल लेखा सेवा (ICAS) की स्थापना 1976 में की गई। 1 मार्च 2021 को 45वां सिविल लेखा दिवस मनाया गया है।

विश्व श्रवण दिवस (World Hearing Day) 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा हर साल 3 मार्च को दुनिया भर में विश्व सुनवाई दिवस अथवा विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है।
वर्ल्ड हियरिंग डे 2021 का विषय:- Hearing care for ALL!: Screen, Rehabilitate,Communicate.

3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है।
2021 का विषय:- वन और आजीविका: सतत लोग और ग्रह।

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) द्वारा हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत की पहल पर 2023 को ‘मोटे अनाज का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष’ घोषित करने का प्रस्ताव स्वीकार किया है।

भारत में 4 मार्च को 'चाबहार दिवस' मनाया गया।
यह ईरान के चाबहार में एक बंदरगाह है, जो ओमान की खाड़ी में दक्षिण-पूर्वी ईरान में स्थित है।

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की थीम:- "Women in leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world" 

तीसरा जन औषधि दिवस -7 मार्च
2021 का विषय/अभियान: 'सेवा भी - रोजगार भी'।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने 10 मार्च को 52 वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना - 1969

हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व किडनी दिवस 11 मार्च 2021 को मनाया गया है।
2021 विश्व किडनी दिवस का विषय:- "लिविंग वेल विद किडनी डिजीज"

भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश भर में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जाएगा।
इसकी राष्ट्रव्यापी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से की।

अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस 14 मार्च
2021 का विषय/अभियान:- 'एक बेहतर दुनिया के लिए गणित'
• 26 नवंबर, 2019 को यूनेस्को के 40वें सम्मेलन में 14 मार्च को इस दिवस को मनाने की उद्घोषणा को मंजूरी दी गई।

विश्‍व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस 15 मार्च
2021 का विषय/अभियान: 'प्लास्टिक प्रदूषण से निपटना'
• विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी से प्रेरित था, जिन्होंने 15 मार्च 1962 को औपचारिक रूप से उपभोक्ता अधिकारों के मुद्दे को संबोधित किया था।

भारत में हर साल 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। इसे राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस-National Immunization Day भी कहा जाता है।
• यह दिवस पहली बार वर्ष 1995 में मनाया गया था। 1995 में भारत ने पल्स पोलियो कार्यक्रम शुरू किया था।

ग्लोबल रीसाइकलिंग डे
हर साल 18 मार्च को प्राकृतिक संसाधनों के प्रति आम लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए वैश्विक पुनरावर्तन दिवस (Global Recycling Day)    मनाया जाता है।
2021 का विषय:- Recycling Heroes.

भारत में हर साल आयुध निर्माण दिवस 18 मार्च को मनाया जाता है।

हर साल 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है।
2021 का विषय:- ‘आई लव स्पैरो’
20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस मनाया जाता है।
विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र फ्रेंच भाषा दिवस प्रतिवर्ष 20 मार्च को मनाया जाता है।

काला नमक चावल महोत्सव
उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘झाँसी में स्ट्रॉबेरी महोत्सव’ और ‘लखनऊ में गुड़ महोत्सव’ की शानदार सफलता के बाद 13 से 15 मार्च, 2021 तक सिद्धार्थ नगर जिले में तीन दिवसीय ‘काला नमक चावल महोत्सव’ का आयोजन किया।

विश्व जल दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है।

हर साल 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (जिसे विश्व वानिकी दिवस के रूप में भी जाना जाता है) मनाया जाता है। 2021 का विषय:- 'फॉरेस्ट रेस्टोरेशन: ए पाथ टू रिकवरी एंड वेल-बीइंग'

प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को विश्व कविता दिवस मनाया जाता है।

विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस 21 मार्च
2021 का विषय:-  ‘कनेक्ट’
यह दिवस डाउन सिंड्रोम विकार से संबंधित जागरूकता के लिए मनाया जाता है। डाउन सिंड्रोम एक आनुवंशिक विकार है, जिसका कारण गुणसूत्र संख्या 21 की एक अतिरिक्त प्रति की उपस्थिति है।

नस्लीय भेदभाव के नकारात्मक परिणामों के बारे में लोगों को याद दिलाने के लिए 21 मार्च को प्रतिवर्ष नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

हर साल 23 मार्च को देश भर में भारत की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहीद दिवस (सर्वोदय दिवस) के रूप में मनाया जाता है। 

23 मार्च 1950 को विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना के उपलक्ष्य में हर साल 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
2021 का विषय/ अभियान: 'महासागर, हमारी जलवायु और मौसम'

हर साल 24 मार्च को विश्व तपेदिक दिवस अथवा विश्व क्षय रोग दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
• 24 मार्च, 1882 को जर्मनी के रॉबर्ट कॉच ने टीबी के जीवाणु माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस  की खोज की थी।

प्रतिवर्ष 25 मार्च को गुलामी और ट्रान्साटलांटिक दास व्यापार के पीड़ितों की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

हर साल 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है।

हर साल मार्च महीने के आखिरी शनिवार को दुनिया भर में अर्थ-ऑवर (Earth hour) मनाया जाता है। इस वर्ष अर्थ-ऑवर27 मार्च, 2021 को मनाया जा रहा है। 
2021 का विषय:-  "पृथ्वी को बचाने के लिए जलवायु परिवर्तन"

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए 'ट्राइबल टीबी इनिशिएटिव' की शुरुआत की है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments