आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित दिवस जनवरी 2021

 चर्चित दिवस 2021


चर्चित दिवस जनवरी 2021

charchit-divas-january-2021

1 जनवरी को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का 63वां स्थापना मनाया गया है। डीआरडीओ की स्थापना 1958 में हुई थी।

लुई ब्रेल
4 जनवरी 1809 को नेत्रहीनों के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार करने वाले लुई ब्रेल का जन्म फ्रांस में हुआ।
4 जनवरी को विश्व स्तर पर विश्व ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
ब्रेल लिपि का आविष्कार लुई ब्रेल ने 1824 में किया था।

5 जनवरी को राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया जाता है।

महाराष्ट्र का पत्रकार दिवस
महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 6 जनवरी को दिवंगत पत्रकार बालशास्त्री जम्भेकर की स्मृति में पत्रकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। मराठी भाषा का पहला समाचार पत्र 'दर्पण' 6 जनवरी, 1832 को प्रकाशित किया गया था, जो बालशास्त्री जम्भेकर का जन्मदिवस भी है।

भारतीय मानक ब्यूरो का 74वां स्थापना दिवस
केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 6 जनवरी, 2021 को भारतीय मानक ब्यूरो के 74वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया।
• 1986 के संसद के एक अधिनियम के माध्यम से 1 अप्रैल, 1987 को अस्तित्व में आए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की शुरुआत ‘भारतीय मानक संस्थान’ के नाम से 6 जनवरी, 1947 को हुई थी।

प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी
9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से 21 साल बाद भारत लौटे थे। इस याद में हर 2 साल में 9 जनवरी को एक बार प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है।
2015 में इस दिन को द्विवार्षिक घोषित किया गया था।
पहली बार यह 2003 में मनाया गया था।
16वें प्रवासी दिवस 2021 का विषय:- आत्मनिर्भर भारत में योगदान’
• 16वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर “Modi India Calling – 2021” नामक एक कॉफी टेबल बुक जारी की गई है।
• यह पुस्तक भाजपा नेता विजय जॉली का विचार है।

विश्व हिंदी दिवस 
10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।
10 जनवरी 1975 को पहला विश्व हिंदी सम्मेलन नागपुर में आयोजित हुआ। 2006 में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा हुई।
भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है।

 स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन (12 जनवरी) को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

वर्ष 2017 से प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को पूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) मनाया जाता है।

प्रतिवर्ष 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 73वां भारतीय सेना दिवस है।
• वर्ष 1949 में इसी दिन जनरल के.एम. करियप्पा (बाद में फील्ड मार्शल) ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल सर फ्रांसिस रॉबर्ट रॉय बुचर से सेना की कमान संभाली थी। वे स्वतंत्रता के बाद भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने थे।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महीना 
18 जनवरी, 2021 से 17 फरवरी, 2021 के दौरान राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महीना मनाया जाएगा।
• सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय हर साल जनवरी के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाता है, लेकिन वर्ष, 2021 में सरकार ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की जगह राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाने का निर्णय लिया है।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2021
इसका आयोजन हर वर्ष 12 से 16 जनवरी को किया जाता है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती है, जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
• महोत्सव का विषय:- युवा - उत्साह नये भारत का।

मणिपुर त्रिपुरा और मेघालय का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है ?- 21 जनवरी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती 23 जनवरी 2021 को पहले पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
• जबकि पश्चिम बंगाल में इसे देशनायक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
• नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक (ओडिशा) में हुआ था।
• गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को 'देशनायक' संबोधित किया था।

24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत 2008 में की गई।
2021 का अभियान/विषय:- ‘देश की बेटी’

11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। गौरतलब है कि 25 जनवरी 1950 को भारतीय निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था।
हमारी निर्वाचन प्रक्रिया दिन-प्रतिदिन सुगम, सुलभ, मजबूत, पारदर्शी और सर्वसमावेशी हुई है।
मतदाता दिवस 2021 की थीम:- मतदाताओं को सशक्त सचेत सुरक्षित और जागरूक बनाना।
• पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2011 में मनाया गया।

24 जनवरी अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।
24 जनवरी 2019 को पहला अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया।
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरणीय कार्यक्रम ने ओजोन बचाने में युवाओं की भूमिका बताने के लिए रीसेट अर्थ नामक गेम लांच किया।

25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
26 जनवरी को आस्ट्रेलिया दिवस मनाया जाता है।

हर साल 26 जनवरी को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस (International Customs Day) मनाया जाता है। 

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुए प्रलय की त्रासदी की वर्षगांठ के लिए 2006 से प्रतिवर्ष 27 जनवरी को होलोकॉस्ट के पीड़ितों की याद में अंतर्राष्ट्रीय दिवस (अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस) मनाया जाता है।
• द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 1941 और 1945 के बीच यूरोप की यहूदी आबादी के दो तिहाई के आसपास, लगभग छह मिलियन यूरोपीय यहूदियों की व्यवस्थित हत्या कर दी थी।

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का 51 वां संस्करण 16 जनवरी से 24 जनवरी 2021 तक गोवा में आयोजित किया गया।

73वां शहीद दिवस
30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की दिल्ली के बिड़ला भवन में गोली मारकर हत्या कर दी। देशभर में यह दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments