आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित दिवस फरवरी 2021

  चर्चित दिवस 2021


चर्चित दिवस फरवरी 2021

31 जनवरी को पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के रूप में मनाया गया। इसे पोलियो रविवार के नाम से भी जाना जाता है।

World leprosy day
हर साल जनवरी के अंतिम रविवार को विश्व कुष्ठ रोग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व कुष्ठ रोग दिवस 31 जनवरी को आयोजित किया गया।

विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2 फरवरी
नदी और तालाब आदि की खराब स्थिति के चलते 2 फरवरी 1971 को ईरान के रामसर में आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए गए। 
• प्रतिवर्ष 2 फरवरी को आर्द्रभूमि के प्रति जागरूकता के लिए विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है।
विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2021 की थीम:- ‘Wetlands and Water’
विश्व वेटलैंड्स दिवस कब मनाया जाता है ? - 2 फरवरी
• भारत में लगभग 4.6% भूमि आर्द्रभूमि है, जिनका क्षेत्रफल 1.526 करोड़ हेक्टेयर है और 42 आर्द्रभूमि अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों (रामसर स्थल) के रूप में नामित हैं, जिनका क्षेत्रफल 10.8 लाख हेक्टेयर है।

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard-ICG) ने 1 फरवरी 2021 को अपना 45 वां स्थापना दिवस मनाया। 
ICG को औपचारिक रूप से 1 फरवरी 1977 को भारतीय संसद के तटरक्षक अधिनियम - 1978 द्वारा स्थापित किया गया था। यह रक्षा मंत्रालय के तहत काम करता है।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने  राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव "आदि महोत्सव" का उद्घाटन किया। आदि महोत्सव 2021 का आयोजन 1 से 15 फरवरी 2021 तक किया जा रहा है। 

विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी
4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।
विश्व स्वास्थ संगठन के अनुसार दुनिया भर में हर छह में से एक व्यक्ति की मौत कैंसर के कारण होती है।
विश्व कैंसर दिवस 2019-21 का विषय:- ‘I Am And I Will’.

• 4 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस मनाया जाता है।

6 फरवरी को महिला जननांग विकृति, पूर्ण असहिष्णुता उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 10 फरवरी को विश्व स्तर पर विश्व दलहन दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

11 फरवरी को विश्व यूनानी दिवस मनाया जाता है।
पहला यूनानी दिवस 2017 में मनाया गया।

11 फरवरी को महिलाओं और लड़कियों की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा करने के लिए विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
2021 का विषय/अभियान: ‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे महिला वैज्ञानिक’ 

अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस दुनिया भर में हर साल फरवरी के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है। 2021 में अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस 8 फरवरी को मनाया गया है।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने वित्तीय शिक्षा का प्रसार करने के लिए 8 से 12 फरवरी, 2021 तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया है।

13 फरवरी को शिक्षा के प्रसार और बोलने की आजादी के लिए विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है।

भारत में सरोजिनी नायडू की जयंती मनाने के लिए प्रतिवर्ष 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
• उपनाम:- 'नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ या 'भारत कोकिला’।
• वे संयुक्त प्रांत, वर्तमान उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल थी।

भारत में हर साल 12 फरवरी को राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस मनाया जाता है।

13 से 15 फरवरी 2021 तक मध्यप्रदेश के धार जिले के ऐतिहासिक शहर मांडू में "मांडू महोत्सव" का आयोजन किया गया।

विश्व में प्रतिवर्ष 20 फरवरी को सामाजिक न्याय का विश्व दिवस मनाया जाता है।

विश्व पैंगोलिन दिवस
हर साल "फरवरी के तीसरे शनिवार" को विश्व पैंगोलिन दिवस मनाया जाता है। 2021 में 20 फरवरी को विश्व पैंगोलिन दिवस मनाया गया है।
पैंगोलिन एक चींटीखोर स्तनपायी है, जिसकी पीठ पर शल्क बने होते हैं।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस
हर साल मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस 19 फरवरी को मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) योजना की शुरुआत करने और योजना के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी 2015 को राजस्थान के सूरतगढ़ में मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) योजना शुरू की।
• इस योजना का उद्देश्य हर दो साल में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करना है, ताकि मृदा में पोषण संबंधी कमियों को दूर किया जा सके।

22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस  
प्रतिवर्ष 21 फरवरी को भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और बहुभाषावाद को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। 
इस वर्ष का विषय:- "शिक्षा और समाज में समावेश के लिए बहुभाषावाद को बढ़ावा देना"

पूरे भारत में हर साल 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है। 24 फरवरी 1944 को केंद्रीय उत्पाद शुल्क व नमक कानून लागू हुआ था।

हर साल 27 फरवरी को विश्व NGO दिवस मनाया जाता है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पूरे भारत में 28 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन, सर सीवी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की घोषणा की थी, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

दुर्लभ रोग दिवस 
हर साल फरवरी के अंतिम दिन मनाया जाता है। इस वर्ष 2021 में यह 28 फरवरी 2021 को मनाया गया‌।

27 फरवरी को राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस के रूप में मनाया जाता है। विषय:- पॉवरिंग विद प्लांट प्रोटीन।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments