आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित दिवस दिसंबर 2020

  चर्चित दिवस 2020


चर्चित दिवस दिसंबर 2020

सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस
1 दिसंबर 1965 को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का गठन हुआ था। यह विश्व का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है।
इस वर्ष बीएसएफ का 56 वां स्थापना दिवस है।

विश्व एड्स दिवस 1 दिसंबर
एचआईवी संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इसके आयोजन की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़े गेम्स डब्ल्यू बुन और थॉमस नेटर ने 1987 में की थी।
2020 की थीम:- “Global solidarity, shared responsibility”.

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1986 से दुनिया भर में दास प्रथा को ख़त्म करने के लिए हर साल 2 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया मनाया जाता है।

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2 दिसंबर
भारत में हर साल 2 दिसंबर को वर्ष 1984 में 2 से 3 दिसंबर की रात को हुई भोपाल गैस त्रासदी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जीवन गंवाने वाले लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2020 में भोपाल गैस त्रासदी की 36 वीं वर्षगांठ है।

हर साल 2 दिसंबर दुनिया भर में डिजिटल साक्षरता से अलग-थलग पड़े समुदायों में जागरूकता पैदा करने और डिजिटल साक्षरता को बढ़ाया देने के लिए विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने आदि महोत्सव-मध्य प्रदेश के पहले वर्चुली संस्करण का शुभारम्भ किया।

3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जाता है।
वर्ष 2020 की थीम:- हर दिव्यांगता दिखती नहीं है।
1992 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की सिफारिश पर विश्व दिव्यांग दिवस को मनाने की शुरुआत हुई।

नौसेना दिवस 4 दिसंबर
4 दिसंबर 1971 को भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट लॉन्च किया और कराची बंदरगाह पर हमला किया। इससे पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। भारतीय नौसेना के पराक्रम का यह दिन हर साल नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
2020 की थीम :- Indian Navy combat ready credible and cohesive.

प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय बैंक दिवस मनाया जाता है।

प्रतिवर्ष 5 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाया जाता है।

विश्व मृदा दिवस 5 दिसंबर
प्रतिवर्ष पांच दिसंबर को विश्वभर में मिट्टी के नुकसान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है। 
दिसंबर 2013 में अपने 68वें सत्र में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पांच दिसंबर को विश्व मृदा दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। 
पहला विश्व मृदा दिवस पांच दिसंबर, 2014 को मनाया गया था। 

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस 7 दिसंबर
2020 का विषय:- वैश्विक विमानन विकास के लिए नवाचार को आगे बढ़ाना।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर
प्रत्येक भारत में वर्ष 1949 से प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को देश को सुरक्षित रखने के लिए सीमा पर लड़ने वाले देश के सैनिकों, नाविकों और वायु सैनिकों के सम्मान में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है।
इसे भारतीय झंडा दिवस भी कहते हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिसंबर महीने को गौरव माह के रूप में मनाने की घोषणा की है।

अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस - 9 दिसंबर
संयुक्त राष्ट्र ने 31 अक्टूबर 2003 को भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया था।

पनडुब्बी दिवस - 8 दिसंबर
भारतीय नौसेना द्वारा 8 दिसंबर को पनडुब्बी दिवस मनाया गया। 8 दिसंबर, 1967 को लातविया के रीगा में भारतीय नौसेना का ध्वज आईएनएस कलवरी पर फहराया गया था, जो भारतीय नौसेना में शामिल होने वाली पहली पनडुब्बी थी।
हिंद महासागर में पायी जाने वाली टाइगर शार्क का मलयालम में नाम 'कलवरी' है। इस पहली पनडुब्बी को 1996 में सेवा मुक्त (decommissioned) किया गया था।

नरसंहार के शिकार और इसके पीड़ितों की गरिमा और इस अपराध की रोकथाम का अंतर्रष्ट्रीय दिवस - 9 दिसंबर
वर्ष 1948 में 'नरसंहार के अपराध की रोकथाम और सजा पर अभिसमय' (नरसंहार अभिसमय) संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाई गई पहली मानवाधिकार संधि है।

विश्व मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर
मानव अधिकारों को सुरक्षित रखने, प्रचार-प्रसार करने और आम जीवन को सरल तथा सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य हर साल 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है।
इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1948 में की थी।
इस साल के मानवाधिकार दिवस की थीम: Recover Better - Stand Up for Human Rights है।
सितंबर 1993 को भारत में मानवाधिकार कानून अमल में लाया गया।
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 12 अक्टूबर, 1993 में अपनी स्थापना के बाद 6 दिसंबर, 2020 तक मानवाधिकार उल्लंघन के 19 लाख 50 हजार मामले दर्ज किए हैं और 19 लाख 32 हजार मामले निपटाए हैं।

हर साल 11 दिसंबर को दुनिया भर में यूनिसेफ दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 दिसंबर, 1946 को यूनिसेफ का गठन दूसरे विश्व युद्ध के कारण हताहत हुए बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सामान्य कल्याण में सुधार के लिए संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष के रूप में किया गया था।

हर साल 11 दिसंबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाता है। 
इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस का विषय:- Mountain biodiversity.

अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस - 12 दिसंबर
अंतर्रष्ट्रीय संबंधों में तटस्थता के महत्व के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने और निवारक कूटनीति के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। इसकी आधिकारिक घोषणा फरवरी 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव द्वारा की गई थी।

हर साल 12 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस मनाया जाता है।

ऊर्जा मंत्रालय के अधीन ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) द्वारा प्रतिवर्ष 14 दिसंबर को देश भर में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

विजय दिवस 16 दिसंबर
1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए 16 दिसंबर को हर साल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश के अलग राष्ट्र के रूप में नींव पड़ी थी।
इस वर्ष 2020 में 49वां विजय दिवस मनाया गया।

प्रतिवर्ष 18 दिसंबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2000 में, दुनिया भर में बढ़ती प्रवासियों की संख्या को देखते हुए 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में घोषित किया था।
अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस 2020 का विषय:-  ‘Reimagining Human Mobility’.

हर साल 18 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र अरबी भाषा दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा 2010 में अपनी छह आधिकारिक भाषाओं के समान उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए की थी। 
18 दिसंबर को 1973 को महासभा ने संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में अरबी भाषा को मंजूरी दी थी।

विश्व अल्पसंख्यक दिवस कब मनाया जाता है ? - 18 दिसंबर।
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस दिवस की शुरुआत 1992 से की गई थी।

हर साल 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। 19 दिसंबर 1961 को भारतीय सशस्त्र बलों ने गोवा को पुर्तगालियों से मुक्त कराया था।

मानव एकता दिवस 20 दिसंबर
संयुक्त राष्ट्र ने 2005 में 20 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनानेनाने की शुरुआत की। इसका मुख्य लक्ष्य संबंधित देशों की गरीबी कम करना और गरीबों के सार्वभौमिक मूल्यों को पहचानना।

राष्ट्रीय गणित दिवस 22 दिसंबर
प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस पर 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है।
2012 में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाने की घोषणा की गई।

किसान दिवस 23 दिसंबर
प्रतिवर्ष 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर किसान दिवस मनाया जाता है। 2001 से किसान दिवस 23 दिसंबर को मनाया जा रहा है।
चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित नूरपुर गांव में हुआ था।

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर
प्रतिवर्ष 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देता है।
• उपभोक्ता:- ऐसा व्यक्ति जो विभिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं का या तो उपभोग करता है अथवा उनको उपयोग में लाता है।
• हाल ही जुलाई 2020 में केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए उपभोक्ता संरक्षण कानून 1986 को सुधार कर इसकी जगह उपभोक्ता संरक्षण कानून 2019 को लागू किया।
इसमें केंद्रीय नियामक का गठन, भ्रामक विज्ञापनों पर भारी जुर्माना और ई-कॉमर्स फर्मों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बेचने वाली कंपनियों के लिए सख्त दिशानिर्देश शामिल है।
अब कहीं से भी उपभोक्ता शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
साथ ही उपभोक्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी सुनवाई में शिरकत करने की इजाजत है।
मैन्युफैक्चरिंग में खामी या खराब सेवाओं से अगर किसी उपभोक्ता को नुकसान होता है, तो उसे बनाने वाली कंपनी को हर्जाना भी देना होगा।
नोट:- 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को गुड गवर्नेंस डे (सुशासन दिवस) मनाया जाता है।

बॉक्सिंग डे:- दुनिया के कई देशों में क्रिसमस के अगले दिन यानी 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे कहा जाता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments