आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित दिवस अप्रैल 2021

    चर्चित दिवस 2021

चर्चित दिवस अप्रैल 2021

charchit-divas-april-2021

1 अप्रैल को उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस मनाया जाता है।

2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

2 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस मनाया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 5 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस (International Day of Conscience) के रूप में घोषित किया गया है।
पहला अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस 2020 में मनाया गया।

4 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता और खदान कार्य सहायता दिवस मनाया जाता है।

• 6 अप्रैल को विश्व टेबल टेनिस दिवस मनाया गया।

भारत में हर साल 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 58 वां वर्ष राष्ट्रीय समुद्री दिवस का मनाया गया। 

संयुक्त राष्ट्र हर साल 6 अप्रैल को विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाता है।

प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाया जाता है।

प्रतिवर्ष 9 अप्रैल को सीआरपीएफ शौर्य दिवस मनाया जाता है।
इस वर्ष 56वां सीआरपीएफ शौर्य दिवस मनाया जा रहा है।

हर साल 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन की जयंती के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है।

12 अप्रैल को मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
12 अप्रैल 1961 को, पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान सोवियत नागरिक, यूरी गगारिन द्वारा की गई थी।

हर साल 11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है।

हर साल 11 अप्रैल को पार्किंसंस रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व पार्किंसंस दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो एक प्रगतिशील तंत्रिका तंत्र विकार है।

विश्व चगास रोग दिवस 14 अप्रैल को मनाया जाता है।
चगास रोग या 'अमेरिकी ट्रिपैनोसोमियासिस' को 'साइलेंट डिजीज' भी कहा जाता है।

14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती (भीम जयंती) मनाई जाती है।
• 14 अप्रैल 1891 को भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ था। 2015 से भीम जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया।

हर साल 13 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय पगड़ी दिवस मनाया जाता है।

बंगाली समुदाय द्वारा 15 अप्रैल को पोइला बोइशाख यानि बंगाली नव वर्ष मनाया गया। यह हर साल 14 अप्रैल या 15 अप्रैल के आसपास पड़ता है।

हर साल 16 अप्रैल को विश्व आवाज दिवस मनाया जाता है।

15 अप्रैल को हिमाचल दिवस मनाया जाता है।

हाथियों को बचाने के लिए हर साल 16 अप्रैल को हाथी दिवस मनाया जाता है।

हर साल 17 अप्रैल को विश्व हिमोफीलिया दिवस मनाया जाता है।
• हीमोफीलिया रोग में चोट लगने पर रक्त का थक्का नहीं जमता है।

प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस अथवा विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है।
• इस वर्ष का विषय:- कॉम्प्लेक्स पास्ट्स: डाइवर्स फ्यूचर्स (Complex Pasts: Diverse Futures)

19 अप्रैल को विश्व लीवर दिवस मनाया जाता है।

हर साल 20 अप्रैल को यूएन चीनी भाषा दिवस मनाया जाता है।

हर साल 21 अप्रैल को विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस (World Creativity and Innovation Day) मनाया जाता है।

हर साल 21 अप्रैल को भारत में, 'लोक सेवा दिवस (Civil Services Day)' मनाया जाता है।
• इस दिन देश के पहले गृह मंत्री, सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1947 में नव नियुक्त प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को संबोधित किया था।
• उन्होंने लोक सेवकों को 'स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया (Steel Frame of India)' कहा था।

हर साल अप्रैल में चौथे गुरुवार को इंटरनेशनल गर्ल्स इन आईसीटी डे (International Girls in ICT Day) मनाया जाता है। इस वर्ष 22 अप्रैल 2021 को मनाया जा रहा है।
• उद्देश्य:- प्रौद्योगिकी में लड़कियों और महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देना।

प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
2021 की थीम:- रिस्टोर अवर अर्थ (Restore Our Earth)

23 अप्रैल को विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस मनाया जाता है।

23 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र अंग्रेजी भाषा दिवस और संयुक्त राष्ट्र स्पेनिश भाषा दिवस मनाया जाता है।

विश्व पशु चिकित्सा दिवस हर साल अप्रैल के चौथे शनिवार को मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस 24 अप्रैल को मनाया जा रहा है।
• विषय:- 'COVID-19 संकट पर पशुचिकित्सा प्रतिक्रिया'

24 अप्रैल को शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय बहुपक्षवाद और कूटनीति का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

हर साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। इसे राष्ट्रीय स्थानीय स्वशासन दिवस भी कहा जाता है।

हर साल 24 अप्रैल को विश्व प्रयोगशाला पशु दिवस मनाया जाता है।
जबकि प्रयोगशाला पशु सप्ताह  20 से 26 अप्रैल तक मनाया जाता है।

हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। 
• 2021 का विषय:- ‘Reaching the zero malaria target’

हर साल 25 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस मनाया जाता है।

हर साल 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है। 

हर साल 26 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 1986 के चेरनोबिल (यूक्रेन) आपदा के परिणामों और परमाणु ऊर्जा के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय चेरनोबिल आपदा स्मृति दिवस मनाया जाता है।

प्रत्येक वर्ष 28 अप्रैल को दुनिया भर में World Day for Safety and Health at Work यानि कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं स्वस्थ्य रहने का विश्व दिवस मनाया जाता है। 

हर साल 28 अप्रैल को श्रमिक स्मृति दिवस (मृतक और घायल श्रमिकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्मारक दिवस) मनाया जाता है।

29 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस (International Dance Day) मनाया जाता है।

विश्व टीकाकरण सप्ताह 24 से 30 अप्रैल
2021 का विषय:- 'वैक्सीन ब्रिंग अस क्लोजर'

हर साल 30 अप्रैल को भारत में आयुष्मान भारत दिवस मनाया जाता है।

हर साल 30 अप्रैल को इंटरनेशनल जैज डे (International Jazz Day) मनाया जाता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments