आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित निधन जनवरी 2021

   प्रसिद्ध हस्तियों का निधन


चर्चित निधन जनवरी 2021


1984 में ऑपरेशन मेघदूत में अहम भूमिका निभाने वाले रिटायर्ड कर्नल नरेंद्र कुमार का 31 दिसंबर को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
वह नंदा देवी पर चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय थे।
उन्हें साहसिक कार्यों के लिए बुल भी कहा जाता था।

हाल ही वयोवृद्ध ब्रॉडकास्टर इंदिरा जोसेफ वेनियूर का निधन हो गया। वह त्रावणकोर रेडियो की पहली अंग्रेजी समाचार उद्घोषक थी।

हाल ही प्रसिद्ध ओडिया संगीतकार, शांतनु महापात्रा का निधन हो गया।

2 जनवरी को कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री बूटा सिंह का निधन हो गया। 1973 में कांग्रेस के लिए हाथ का पंजा चुनाव चिन्ह चुनने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हाल ही महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री विलास पाटिल अंदलकर का निधन हो गया। उन्हें 'काका' नाम से भी जाना जाता था।

साधु कोठारी कौन थे ?
साधु कोठारी एक यक्षगान कलाकार थे, जिनका हाल में यक्षगान मंचन के दौरान मंच पर ही निधन हो गया। कर्नाटक के प्रसिद्ध लोकनृत्य यक्षगान में यक्ष के  गीतों को इस नृत्य शैली में गाया जाता है। 
इन गीतों की विषयवस्तु रामायण और महाभारत की कथाएं होती हैं। ये गीत कन्नड़ भाषा में होते हैं लेकिन इन्हें मलयालम व तुलू में भी गाया जाता है।

6 जनवरी को भारतीय साड़ी को आधुनिकता में ढालने वाले प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

हाल ही प्रथम श्रेणी के दुनिया के सबसे पुराने जीवित क्रिकेटर एलन बर्गेस का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

हाल ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी और प्रख्यात शिक्षाविद चित्रा घोष का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माधव सिंह सोलंकी का 9 जनवरी को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

प्रसिद्ध भारतवंशी लेखक व उपन्यासकार वेद मेहता का 9 जनवरी, 2021 को न्यूयॉर्क में निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे।
• उन्होंने 24 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया। इनमें भारत पर रिपोर्ताज भी शामिल है, जिनमें ‘वाकिंग द इंडियन स्ट्रीट्स’ (1960), ‘पोर्टेट ऑफ इंडिया’ (1970) और ‘महात्मा गांधी एंड हिज अपासल’ (1977) शामिल है। इसके अलावा उन्होंने दर्शन, धर्मशास्त्र और भाषा विज्ञान पर कई रचनाएं लिखीं।
• उनके प्रारंभिक संघर्ष पर आधारित 12 अंकों वाला उनका संस्मरण ‘कॉन्टीनेंट्स ऑफ एक्जाइल’ (Continents of Exile) बहुत प्रसिद्ध हुआ था। 

हाल ही पद्मश्री से सम्मानित तेलुगु पत्रकार तुरलापति कुटुम्बा राव राव का 11 जनवरी 2021 को निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे।

हाल ही पुलित्जर पुरस्कार विजेता लेखक और पत्रकार नील शीहान का निधन हो गया। उन्होंने  1989 में "ए ब्राइट शाइनिंग लाई: जॉन पॉल वान और अमेरिका इन वियतनाम" के लिए पुलित्जर पुरस्कार और राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार जीता था।

प्रसिद्ध खगोल वैज्ञानिक प्रोफेसर शशिकुमार मधुसूदन चित्रे का 11 जनवरी 2021 को निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे।

हाल ही प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म श्री से सम्मानित डी प्रकाश राव का निधन हो गया। 
उन्होंने 2000 में शुरू किए अपने स्कूल ‘Asha O Ashwasana’ कार्यक्रम के माध्यम से अपनी पूरी कमाई झुग्गी-गरीब तबके के बच्चों को शिक्षित करने के लिए खर्च कर की दी थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कमल मोरारका का 15 जनवरी को 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे मूल रूप से राजस्थान के नवलगढ़ के थे। वे 1990-91 के बीच चंद्रशेखर सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री थे।

महान भारतीय शास्त्रीय संगीतकार और पद्म पुरस्कारों से सम्मानित उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का 17 जनवरी 2021 को मुंबई में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे।
उनका जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं में 3 मार्च 1931 को हुआ।

19 जनवरी को पद्म पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. वी शांता का निधन हो गया।

19 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का निधन हो गया।

हाल ही अनुभवी मलयालम अभिनेता उन्नीकृष्णन नमबोथिरी का COVID-19 के कारण निधन हो गया।

22 जनवरी को मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

हाल ही मशहूर अमेरिकी टॉक शो होस्ट लैरी किंग का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

हाल ही आयरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉय टोरेंस का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

हाल ही प्रसिद्ध इतिहासकार, लेखक, कवि और सेवानिवृत्त नौकरशाह नरेंद्र लूथर का निधन हो गया।

हाल ही भारत और मोहन बागान के पूर्व गोलकीपर प्रशांत डोरा का निधन हो गया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments