आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

पुरस्कार और सम्मान मार्च 2021

                      Awards and honours


पुरस्कार और सम्मान मार्च 2021

 1 से 5 मार्च, 2021 तक वर्चुअली CERAWeek सम्मेलन -2021 आयोजित किया जा रहा है।
• इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार दिया जाएगा।

गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2021 (78वां संस्करण)
बेस्ट फिल्म – ड्रामा: नोमैडलैंड 
बेस्ट फिल्म – म्यूजिकल / कॉमेडी: बोरट सब्सीक्वन्ट मूवी फिल्म 
बेस्ट डायरेक्टर: नोमैडलैंड के लिए च्लोए झाओ (Chloe Zhao)
बेस्ट एक्ट्रेस – ड्रामा: द यूनाइटेड स्टेट्स वर्सस बिली हॉलिडे के लिए एंड्रा डे 
बेस्ट एक्टर – ड्रामा: मा रेनीस ब्लैक बॉटम के लिए चाडविक बोसमैन 

इस वर्ष का भारत भारती सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सूर्यबाला को दिया जाएगा। भारत भारती उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का सबसे बड़ा साहित्यिक पुरस्कार है।

वर्ष 2020 का 30 वां बिहारी पुरस्कार मोहनकृष्ण बोहरा को उनकी आलोचना की हिंदी पुस्तक, तस्लीमा: संघर्ष और साहित्य को दिया जाएगा।

4 मार्च, 2021 को थाईलैंड में भारत की राजदूत सुचित्रा दुरई ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की तरफ से खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) का प्रतिष्ठित 'किंग भूमिबोल विश्व मृदा दिवस- 2020 पुरस्कार' ग्रहण किया।

विश्व रैपिड चेस चैंपियन कोनेरू हम्पी ने बीबीसी इंडियन स्पोर्टसवीमेन-ऑफ-द-ईयर पुरस्कार जीता है।

नाइजर के राष्ट्रपति महामदौ इस्सौफू ने दुनिया के सबसे बड़े लीडरशिप प्राइज़, "इब्राहिम प्राइज़ फॉर अचीवमेंट इन अफ्रीकन लीडरशिप-2020", जीता है।

अमिताभ बच्चन को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स (FIAF) द्वारा एक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वीरप्पा मोइली को 2020 के साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है।

अंजलि भारद्वाज को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी चैंपियंस पुरस्कार
आरटीआई (सूचना का अधिकार) एक्टिविस्ट अंजलि भारद्वाज उन 12 साहसी लोगों में शामिल हैं, जिन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार ने एक नए 'अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी चैंपियंस पुरस्कार' से सम्मानित किया है।

हिंदी की कवयित्री अनामिका को उनके कविता संग्रह 'टोकरी में दिगंत' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
अंग्रेजी लेखिका अरुंधति सुब्रमण्यम को भी साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है।
उर्दू में हुसैन उल हक को उपन्यास 'अमावस में ख्वाब' के लिए यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
• उद्या उपन्यास के लिए मराठी लेखिका नंदा खरे को साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया है।
यह उपन्यास पूंजीवादी और मशीन चालित मानव जीवन के दुष्परिणामों की ओर इशारा करता है।

ग्रैमी अवार्ड
वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह का 63वां संस्करण 14 मार्च 2021 को लॉस एंजिल्स में आयोजित किया गया।
बियोंस सर्वाधिक ग्रैमी अवार्ड (28) जीतने वाली महिला कलाकार बनी है।
गायिका टेलर स्विफ्ट के फोल्कलोर ने सर्वश्रेष्ठ एल्बम का ग्रैमी अवार्ड जीता है।
'आई कांट ब्रीथ' ने सांग ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता है।

कौसल्या शंकर को इंटरनेशनल वूमन ऑफ करेज 2021 से सम्मानित किया गया है।

प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2021
16 मार्च, 2021 को ऐनी लैकेटॉन और जीन-फिलिप वासल को प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2021 का विजेता घोषित किया गया।
• इसे वास्तुकला में दुनिया के प्रमुख पुरस्कारों में से एक माना जाता है, और अक्सर इसे ‘वास्तुकला का नोबेल पुरस्कार’ कहा जाता है।

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा नई दिल्ली में की गई। यह पुरस्कार वर्ष 2019 की फिल्मों के लिए हैं।
कंगना रनौत को पंगा और मणिकर्णिका फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।
वह पहली अभिनेत्री है, जिन्हें दो फिल्मों के लिए एक साथ राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।
• अभिनेता मनोज बाजपेयी और धनुष को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है।
• सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म छिछोरे को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड दिया गया है।

वर्ष 2019 और 2020 के लिए गांधी शांति पुरस्कार की घोषणा
22 मार्च, 2021 को वर्ष 2019 और वर्ष 2020 के लिए गांधी शांति पुरस्कारों की घोषणा की गई।
• वर्ष 2019 का गांधी शांति पुरस्कार ओमान के (दिवंगत) महामहिम सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद को प्रदान किया जाएगा, जबकि वर्ष 2020 के लिए गांधी शांति पुरस्कार बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को प्रदान किया जाएगा।
गांधी शांति पुरस्कार भारत सरकार द्वारा स्थापित एक वार्षिक पुरस्कार है, जिसे 1995 से प्रदान किया जा रहा है। इस पुरस्कार की स्थापना महात्मा गांधी की 125वीं जयंती पर की गई।
यह पुरस्कार राष्ट्रीयता, नस्ल, भाषा, जाति, पंथ से परे सभी व्यक्तियों के लिए है।
गांधी शांति पुरस्कार से संबंधित जूरी की अध्यक्षता प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है और भारत के मुख्य न्यायाधीश एवं लोक सभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता इसके दो पदेन सदस्य होते हैं। दो अन्य प्रतिष्ठित सदस्य लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं सुलभ इंटरनेशनल सामाजिक सेवा संगठन के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक भी इस जूरी का हिस्सा हैं।
पुरस्कार के तहत 1 करोड़ रुपए की राशि, एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और एक अति सुंदर पारंपरिक हस्तकला/हथकरघा से बनी वस्तु प्रदान की जाती है।

जाने-माने हिंदी लेखक, प्रो. शरद पगारे को प्रतिष्ठित व्यास सम्मान - 2020 से सम्मानित किया जाएगा। ​उन्हें उनके उपन्यास "पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी" के लिए 31 वें व्यास सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 
• 1991 में शुरू किया गया व्यास सम्मान, केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा पिछले 10 वर्षों के दौरान प्रकाशित किसी भारतीय नागरिक द्वारा लिखित हिंदी में उत्कृष्ट साहित्यिक कार्य के लिए दिया जाता है। इसमें एक प्रशस्ति पत्र और पट्टिका के साथ चार लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक ने  'ग्रेट प्लेस टू वर्क’ अवार्ड जीता है।

कारमेन मारिया मचाडो की 'इन द ड्रीम हाउस: ए मेमॉयर' ने द रथबोंस फोलियो प्राइज 2021 जीता है।

66वें फिल्मफेयर अवार्ड समारोह में अभिनेता इरफान खान को फिल्म अंग्रेजी मीडियम के लिए मरणोपरांत बेस्ट एक्टर मेल और तापसी पन्नू को फिल्म थप्पड़ के लिए बेस्ट एक्टर फीमेल का अवार्ड दिया गया है।

राजाजी टाइगर रिजर्व के रेंज अधिकारी, महेन्द्र गिरी, अंतर्राष्ट्रीय रेंजर अवार्ड जीतने वाले एशिया से एकमात्र रेंजर बन गए हैं।

HDFC बैंक को एशियामनी बेस्ट बैंक अवार्ड्स 2021 में 'इंडियाज़ बेस्ट बैंक फॉर एसएमई' चुना गया है।

प्रसिद्ध मराठी लेखक डॉ. शरणकुमार लिंबाल को उनकी पुस्तक सनातन (Sanatan) के लिए सरस्वती सम्मान 2020 मिला है। यह पुरस्कार के के बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है।

साहित्‍य अकादमी पुरस्कार 2020
12 मार्च, 2021 को साहित्य अकादमी ने 20 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 की घोषणा की।
• भारत की राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था साहित्य अकादमी की स्थापना 1954 में की गई थी। हर साल अकादमी द्वारा मान्यता प्राप्त 24 भारतीय भाषाओं में प्रकाशित सबसे उत्कृष्ट पुस्तकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
कविता संग्रहों के लिए पुरस्कृत कवि: अरुंधति सुब्रमण्यम (अंग्रेजी), हरीश मीनाक्षी (गुजराती), अनामिका (हिंदी), आर.एस. भास्कर (कोंकणी), ईरूंगबम देवेन (मणिपुरी), रूपचंद हांसदा (संताली) और निखिलेश्वर (तेलुगु)।

उपन्यास: नंदा खरे (मराठी), डॉ. महेशचंद्र शर्मा गौतम (संस्कृत), इमाइयम (तमिल) और हुसैन-उल-हक (उर्दू)।

कहानी संग्रह: अपूर्व कुमार सैकिया (असमिया), धरणीधर औवारी (बोडो), हृदय कौल भारती (कश्मीरी), कमलकांत झा (मैथिली) और गुरुदेव सिंह रूपाणा (पंजाबी)।

नाटक: ज्ञान सिंह (डोगरी) एवं जेठो लालवानी (सिंधी)।
संस्मरण: एम. वीरप्पा मोइली (कन्नड़)।
महाकाव्य: मणिशंकर मुखोपाध्याय (बांग्ला)।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments