पुरस्कार और सम्मान जनवरी 2021
Awards and honors January 2021.
देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न की स्थापना
2 जनवरी 1954 को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न की राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा घोषणा की गई।
यह सम्मान कला, साहित्य और विज्ञान के क्षेत्र में असाधारण सेवाओं के लिए दिया जाता है।
1954 में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सी वी रमन को इस सम्मान से नवाजा गया।
• भारत रत्न 26 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।
• 1 वर्ष में अधिकतम 3 व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।
• भारत रत्न से सम्मानित पहली भारतीय महिला इंदिरा गांधी थी।
• राजीव गांधी को सबसे कम उम्र (47 वर्ष) में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। जबकि डी के कर्वे सबसे बुजुर्ग भारत रत्न विजेता है, उन्हें 100 वर्ष की उम्र में भारत रत्न दिया गया।
बिहार सरकार ने लॉकडाउन के दौरान काम के लिए 30 दिसंबर, 2020 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से 'डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2020' प्राप्त किया।
सिरसा (हरियाणा) के डॉ रामजीलाल जयमल के जीवन पर आधारित शार्ट फिल्म बिफोर आई डाई ने उर्वटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवार्ड जीता है।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 16 जनवरी को 51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह की शुरुआत की।
उन्होंने हर साल भारतीय सिनेमा जगत की एक प्रमुख हस्ती को पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड देने की घोषणा की।
• दिग्गज अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी को पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड (वर्ष के भारतीय व्यक्तित्व पुुरस्कार) देने की घोषणा की गई।
युवा भारतीय गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव को 2021 के माइकल एंड शीला हेल्ड पुरस्कार का संयुक्त विजेता घोषित किया गया है।
हाल ही श्याम श्रीनिवासन को 2019-20 के लिए बिज़नेस स्टैंडर्ड बैंकर ऑफ द इयर चुना गया है।
केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने 21 जनवरी, 2021 को नई दिल्ली में कोल इंडिया लिमिटेड की तीन कंपनियों - नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल), सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) और वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) को ‘कोयला मंत्री पुरस्कार 2020’ प्रदान किए।
वर्ष 2021 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) को 21 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के 32 जिलों के 32 बच्चों को प्रदान किया गया है।
• यह अवार्ड भारत सरकार द्वारा नवोन्मेष, विद्वानों, खेल, कला और संस्कृति, सामाजिक सेवा और बहादुरी के क्षेत्र में असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले बच्चों को दिया जाता है।
पद्म पुरस्कार 2021
गृह मंत्रालय ने 25 जनवरी को 119 हस्तियों की एक सूची का ऐलान किया है, जिन्हें इस साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और नागरिक सेवा सहित विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किए जाएंगे।
• विजेताओं को जहां किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म श्री' से सम्मानित किया जाता है।
वहीं उच्च पद पर दी विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया जाता है।
• वहीँ दूसरी ओर, 'पद्म विभूषण' असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
• इस वर्ष 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
• वर्ष 2021 में पुरस्कार पाने वाले विजेताओं में 29 महिलाएं, एक ट्रांसजेंडर और 10 विदेशी/NRI/OCI हैं और 16 का निधन हो चुका है।
• साल 2021 में किसी को भी भारत रत्न के लिए नहीं चुना गया है।
• इन सभी विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।
पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता:-
शिंजो आबे, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री
एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), तमिलनाडु
बेले मोनप्पा हेगड़े, कर्नाटक
नरिंदर सिंह कपनी (मरणोपरांत), यूएसए
मौलाना वहीदुद्दीन खान, दिल्ली
बी. बी. लाल, दिल्ली
सुदर्शन साहू, ओडिशा
पद्म भूषण पुरस्कार सूची:-
कृष्णन नायर शांतकुमारी चित्र, केरल
तरुण गोगोई (मरणोपरांत), असम
चंद्रशेखर कंबरा, कर्नाटक
सुमित्रा महाजन, मध्य प्रदेश
नृपेन्द्र मिश्रा, उत्तर प्रदेश
रामविलास पासवान (मरणोपरांत), बिहार
केशुभाई पटेल (मरणोपरांत), गुजरात
कल्बे सादिक (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश
रजनीकांत देवीदास श्रॉफ, महाराष्ट्र
तरलोचन सिंह, हरियाणा
मेघालय ने राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ चुनावी आचरण पुरस्कार -2020 जीता है।
हाल ही बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस 2020 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार किसने जीता है ? - मेघालय
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 21 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स को उनके 'अनुकरणीय प्रदर्शन और कर्तव्य परायणता' के लिए रक्षा मंत्री पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
• इस पदक को पहली बार 1989 में दिया गया था। तब से हर वर्ष कैडेट्स को उनकी उच्च स्तरीय बहादुरी और असाधारण सेवाओं के लिए ये पदक दिया जाता है।
केंद्र सरकार ने गलवन घाटी में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र प्रदान करने की घोषणा की है। महावीर चक्र युद्ध काल में दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है।
पुलवामा में हुए हमले से पहले आतंकियों की विस्फोटकों से भरी कार का पीछा करके उन्हें रोकने की कोशिश में अपनी जान न्योछावर करने वाले सीआरपीएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मोहनलाल को वीरता के लिए सर्वोच्च पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 32 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया।
इनमें तमिलनाडु की 7 वर्षीय प्रसिद्धि सिंह और कर्नाटक के 10 वर्षीय वीर कश्यप भी शामिल है।
डॉ. राजेंद्र कुमार भंडारी को व्यक्तिगत श्रेणी में और सतत पर्यावरण और पारिस्थितिक विकास सोसाइटी (SEEDS) को संस्थागत श्रेणी में सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।
गणतंत्र दिवस परेड 2021 में उत्तर प्रदेश की राम मंदिर की झांकी ने पहला पुरस्कार जीता।
• उत्तर प्रदेश की झांकी का विषय 'अयोध्या: उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत' था।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को शिक्षा में योगदान के लिए आदित्य बिडला समूह द्वारा महात्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
SAVE WATER
0 Comments