आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

पुरस्कार और सम्मान फरवरी 2021

                     Awards and honours


पुरस्कार और सम्मान फरवरी 2021

नोबेल शांति पुरस्कार 2021
नॉर्वे के सांसदों की समिति ने रूस के विपक्षी नेता अलेक्सी नवेलनी, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और गरीब देशों में कोरोनावायरस से बचाव का टीका उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम कोवैक्स को इस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग के 29वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान की महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इशरत बानो को 'महिला कोविड योद्धा' सम्मान से सम्मानित किया गया।

महिलाओं द्वारा संचालित किए जाने वाले एकमात्र समाचार पत्र खबर लहरिया पर बनाए गए वृत्तचित्र राइटिंग विद फायर ने सनडांस फिल्म फेस्टिवल अवार्ड जीता है।

ए. आर. रहमान को 'अलर्ट बीइंग आइकन अवार्ड' मिला है।

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आईसीसी ने महीने का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर पुरस्कार (Player of the month) दिया है।
हाल ही हर महीने के लिए शुरू किए गए इस पुरस्कार को जीतने वाले ऋषभ पंत पहले खिलाड़ी बने हैं।

ऑस्ट्रेलियन वाइल्डलाइफ़ फ़ोटोग्राफ़र रॉबर्ट इरविन ने वाइल्डलाइफ़ फ़ोटोग्राफ़र ऑफ़ द ईयर पीपुल्स च्वाइस अवार्ड 2021 जीता है।

तेलंगाना की मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 का खिताब जीता है।

बेंगलुरु एयरपोर्ट ने ACI वर्ल्डस 'वॉयस ऑफ द कस्टमर’ अवार्ड जीता है।

तमिल फिल्म “Koozhangal” ने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम 2021 के 50 वें संस्करण में "टाइगर" पुरस्कार जीता है।

एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2021
विज्ञान और अभियांत्रिकी अनुसंधान बोर्ड-एसईआरबी (SERB) ने 11 फरवरी, 2021 को महिलाओं और बालिकाओं के अंतरराष्ट्रीय दिवस-2021 के अवसर पर विज्ञान में ‘एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2021’ की घोषणा की।
• चार युवा महिलाओं को ‘विज्ञान और अभियांत्रिकी’ के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया - 1.आईआईटी बॉम्बे की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शोभना कपूर 2.मुंबई की डॉ. अंतरा बैनर्जी 3.हैदराबाद की डॉ. सोनू गांधी 4. आईआईटी जोधपुर, राजस्थान की डॉ. रितु गुप्ता।
• विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के एक सांविधिक निकाय, विज्ञान और अभियांत्रिकी बोर्ड (एसईआरबी) द्वारा विज्ञान और अभियांत्रिकी के प्रमुख क्षेत्रों में बुनियादी अनुसंधान का समर्थन करने वाला यह पुरस्कारवर्ष 2013 में शुरू किया गया था। यह पुरस्कार 40 वर्ष से कम आयु की महिला वैज्ञानिकों को दिया जाता है।

भारतवंशी लेखिका झुंपा लाहिड़ी ने डोमिनिको स्टारनोन के 2016 के उपन्यास ट्रिक का अंग्रेजी अनुवाद कर जॉन फ्लोरियो पुरस्कार जीता है।

चार महिला वैज्ञानिकों ने SERB महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2021 जीता है।
1. डॉ शोभना कपूर 2. डॉ. अंतरा बनर्जी
3. डॉ. सोनू गांधी 4. डॉ. रितु गुप्ता

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 15 फरवरी 2021 को दिल्ली पुलिस को गणतंत्र दिवस परेड 2021 के लिए सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी ट्रॉफी - 2021 प्रदान की।

थिओडोर भास्करन ने अभयारण्य लाइफटाइम सर्विस अवार्ड 2020 जीता है।

प्राणी मित्र पुरस्कार 2021
भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) ने 16 फरवरी 2021 को जीव-जन्तु कल्याण और सुरक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों, संगठनों और कॉरपोरेट्स को वर्ष 2021 के लिए 14 प्राणी मित्र और जीवदया पुरस्कार 2021 प्रदान किए।
• भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशु पालन एवं डेयरी विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने एक समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए।
प्राणी मित्र पुरस्कार (व्यक्तिगत):- योगेंद्र कुमार, मनीष सक्सेना और श्यामलाल चौबीसा।
प्राणी मित्र पुरस्कार (शौर्य):- अनिल गणदास और स्वर्गीय कल्पना वासुदेवन।
प्राणी मित्र पुरस्कार (ताउम्र पशु सेवा):- मेजर जनरल(सेवानिवृत्त) डॉ. आर. एम. खरब, डॉ. एस. चिन्नी कृष्णा और डॉ. एस.आर. सुंदरम।
प्राणी मित्र पुरस्कार (पशु कल्याण संगठन):- वर्ल्ड संकीर्तन टूर ट्रस्ट, होडल (हरियाणा), श्री करुणा फाउंडेशन ट्रस्ट, राजकोट (गुजरात) और पीपल फॉर ऐनिमल्स अहमदाबाद (गुजरात)।
प्राणी मित्र पुरस्कार (कॉरपोरेट):- टाटा ट्रस्ट फाउडेशन, मुंबई (महाराष्ट्र)।
जीव दया पुरस्कार (पशु कल्याण संगठन):- ध्यान फाउंडेशन, नई दिल्ली और एनिमल एड चेरीटेबल ट्रस्ट, उदयपुर (राजस्थान)।
• ‘भारतीय पशु कल्याण बोर्ड’ को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 4 के अनुसार 1962 में स्थापित किया गया था। बोर्ड हर साल बसंत पंचमी के दिन को ‘जीव-जन्तु कल्याण दिवस’ के रूप में मनाता है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, वाई एस जगन मोहन रेड्डी को स्कोच चीफ़ मिनिस्टर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार 2020
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा 17 फरवरी 2021 को ‘नवाचार’ श्रेणी में ‘एशिया पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार 2020’ से सम्मानित किया गया है।

रूबीना दिलाइक बिग बॉस सीजन 14 की विनर बनी है।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी पुरस्कार 2020
अभिनव स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के सफल व्यावसायीकरण के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी पुरस्कार 2020 के लिए कुल 12 कंपनियों का चयन किया गया है। उनका चयन तीन श्रेणियों- स्वदेशी प्रौद्योगिकी, एमएसएमई और स्टार्टअप्स के तहत किया गया है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने विश्व HRD कांग्रेस पुरस्कार जीता है।

फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार 2021 का ऐलान किया गया है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को मरणोपरांत 'क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बेस्ट एक्टर (Female):- दीपिका पादुकोण, छपाक
बेस्ट एक्टर (Male):- अक्षय कुमार, लक्ष्मी
क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस:- किआरा आडवाणी, Guilty
क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर:- स्व. सुशांत सिंह राजपूत, दिल बेचारा
बेस्ट फिल्म:- Tanhaji: The Unsung Warrior
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म:- Parasite .

भारतीय समाज सेवी अंजलि भारद्वाज को बिडेन प्रशासन द्वारा नए शुरू किए गए अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार-रोधी चैंपियंस पुरस्कार के लिए चुने गए 12 “courageous” व्यक्तियों में शामिल किया गया है।

कंबोडिया में भारतीय नागरिक कौशिक बरुआ को शाही पुरस्कार दिया गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments