आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 8 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 7 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

 January 2021 current affairs



7 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

'द प्रेसीडेंशियल इयर्स 2012-2017' किसकी आत्मकथा है ? - पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की

6 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में भारत और जापान सरकार के बीच हुए सहभागिता से जुड़े समझौते को मंजूरी दी गई है। इस मंजूरी के बाद दोनों देश आपस में कुशल कामगारों को अपने-अपने देशों में मौका देने के लिए मूलभूत ढांचा तैयार करेंगे।
अब भारत के कुशल कामगार जापान जाकर अपना हुनर दिखा सकते हैं लेकिन इसके लिए जापानी भाषा का ज्ञान भी जरूरी 
होगा।
समझौते के तहत जापान में 14 विशेष क्षेत्रों में कुशल भारतीयों को काम करने का अवसर मिलेगा।
गौरतलब है कि लगभग 10 साल पहले भारत और जापान के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी (सीपा) समझौता हुआ था जिसके तहत भारतीय कामगारों को जापान के सेवा क्षेत्र में मौका देने की बात की गई।

भारतीय मानक ब्यूरो का 74वां स्थापना दिवस
केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 6 जनवरी, 2021 को भारतीय मानक ब्यूरो के 74वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया।
• 1986 के संसद के एक अधिनियम के माध्यम से 1 अप्रैल, 1987 को अस्तित्व में आए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की शुरुआत ‘भारतीय मानक संस्थान’ के नाम से 6 जनवरी, 1947 को हुई थी।

भारत-जर्मनी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जनवरी को जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वार्ता की और उन्हें भारत में कोरोना की वैक्सीन से संबंधित गतिविधियों से अवगत कराया।
• दोनों नेताओं ने कोरोना महामारी से निपटने, द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों तथा विशेष रूप से भारत-यूरोपीय संघ संबंधों पर चर्चा की।
• भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ और सामरिक भागीदारी की 20वीं वर्षगांठ के महत्व को रेखांकित करते हुए दोनों नेताओं ने इसी वर्ष छठा अंतर-सरकारी परामर्श आयोजित करने पर सहमति जताई।

भारत इस समय दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है।

एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है ? - चिल्का झील (ओडिशा)

न्यूजीलैंड टीम पहली बार टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 टीम बनी है।

ट्राइफूड पार्क क्या है ?
ट्राइबल कॉर्पोरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया और अखिल भारतीय वनवासी कल्याण केन्द्र ने
मध्यप्रदेश में जनजाति कल्याण के लिए 5 ट्राइफूड पार्क स्थापित करने का समझौता किया है। इन ट्राइफूड पार्क्स की मदद से आदिवासियों को आजीविका देने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। 
इसकी मदद से दिवासी कलाओं को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

मलाला युसुफजई छात्रवृत्ति शुरू करने वाला देश है?
अमेरिका ने मलाला युसुफजई के नाम  पर एक छात्रवृत्ति की शुरुआत की है। इसमें पाकिस्तान में चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत पाकिस्तानी महिलाओं
को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मलाला युसुफजई को पकिस्तान में बच्चों और महिलाओं में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के
लिए 2014 में नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

साधु कोठारी कौन थे ?
साधु कोठारी एक यक्षगान कलाकार थे, जिनका हाल में यक्षगान मंचन के दौरान मंच पर ही निधन हो गया। कर्नाटक के प्रसिद्ध लोकनृत्य यक्षगान में यक्ष के  गीतों को इस नृत्य शैली में गाया जाता है। 
इन गीतों की विषयवस्तु रामायण और महाभारत की कथाएं होती हैं। ये गीत कन्नड़ भाषा में होते हैं लेकिन इन्हें मलयालम व तुलू में भी गाया जाता है।

लेफ्टिनेंट जनरल शांतनु दयाल को नया डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (DCOAS) चुना गया है।

जापान ने अंतरिक्ष में कचरे की समस्या से निपटने के लिए 2023 तक दुनिया का पहला लकड़ी से बना अंतरिक्ष उपग्रह लॉन्च करने की घोषणा की है। 

MRSAM मिसाइल
हाल ही भारत और इज़राइल ने मध्यम दूरी की सतह से हवा में हमला करने वाली मिसाइल (Medium-Range Surface-to-Air Missile) रक्षा प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। MRSAM मिसाइल डिफेंस सिस्टम को DRDO और इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) द्वारा संयुक्त रूप से दुश्मन देशों द्वारा हवाई हमले से निपटने के लिए विकसित किया गया है।

उत्तर प्रदेश स्थित शिवालिक मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक (SMCB) भारत का पहला ऐसा शहरी सहकारी बैंक (UCB) बन गया है, जिसने RBI से स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) का संचालन करने का लाइसेंस प्राप्त किया है।
प्रश्न.स्मॉल फाइनेंस बैंक के संचालन के लिए आरबीआई से लाइसेंस प्राप्त करने वाला भारत का पहला अर्बन-कोऑपरेटिव बैंक बना है ? - शिवालिक मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) के जरिए संस्थाओं (गैर-व्यक्तियों) द्वारा किए जाने वाले 50 करोड़ रुपये अथवा उससे अधिक मूल्य के सभी भुगतान लेनदेन के लिए लीगल एंटिटी आइडेंटिफ़ायर (LEI) की शुरुआत की है।
• यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2021 से शुरू होगी।

गूगल क्लाउड ने करण बाजवा को एशिया प्रशांत के लिए अपना नया प्रमुख बनाने की घोषणा की है। वर्तमान में, बाजवा भारत में गूगल क्लाउड का नेतृत्व कर रहे है। 

अरुप कुमार गोस्वामी आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) बने है।
• आंध्र प्रदेश के राज्यपाल:- बिस्वा भूषण हरिचंदन द्वारा


8 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

सीईपीआई केंद्रीकृत नेटवर्क प्रयोगशाला
विज्ञान और प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 5 जनवरी, 2021 को ‘सीईपीआई केंद्रीकृत नेटवर्क प्रयोगशाला’ (Centralized Network Lab of CEPI) का उद्घाटन किया।
• इस प्रयोगशाला को फरीदाबाद के ‘ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट’ (Translational Health Science & Technology Institute- THSTI) के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) में स्थापित किया गया है।
• यह भारत में अपनी तरह की ‘पहली’ और दुनिया की ‘सातवीं’ प्रयोगशाला है।

6 जनवरी को भारतीय साड़ी को आधुनिकता में ढालने वाले प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

मध्य प्रदेश के धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वीकृति दे दी है।
प्रावधान:-
महिला, नाबालिग, अनुसूचित जाति, जनजाति के व्यक्ति का मतांतरण करवाने पर कम से कम 2 तथा अधिकतम 10 साल के कारावास तथा कम से कम 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा।
• सामूहिक मतांतरण, दो या दो से अधिक व्यक्तियों का एक ही समय मतांतरण अध्यादेश के प्रावधानों के विरुद्ध होगा। उल्लंघन पर कम से कम पांच और
अधिकतम 10 साल का कारावास तथा कम से कम एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा।
• मतांतरण के मामले में शिकायत माता, पिता, भाई-बहन को पुलिस थाने में करनी होगी। अभिभावक भी प्रकरण दर्ज करा सकेंगे।
• इसके तहत दर्ज अपराध संज्ञेय और गैर-जमानती होगा। इसकी सुनवाई सत्र न्यायालय में होगी।
• मूल मत में वापसी को मतांतरण नहीं माना जाएगा। मूल मत (धर्म) वह माना जाएगा, जो जन्म के समय पिता का मत होगा।
• पीड़ित महिला एवं उससे जन्मे बच्चों को भरण पोषण प्राप्त करने का अधिकार होगा । बच्चे को पिता की संपत्ति में उत्तराधिकारी भी माना जाएगा।

भारतीय मूल के डॉ. राज अय्यर को अमेरिका की सेना में मुख्य सूचना अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद पर नियुक्त होने वाले वह पहले भारतीय है। वे मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मेरिक गारलैंड को नया अटार्नी जनरल बनाने के लिए चयनित किया है।

भारत की सातवीं व्यापार नीति समीक्षा (टीपीआर)
जिनेवा स्थित विश्व व्यापार संगठन अनुसार भारत द्वारा 2015 से 2020 के बीच व्यापार को आसान बनाने के लिए कई उपायों को लागू किया है। जैसे- भारतीय सीमा शुल्क इलेक्ट्रॉनिक्स गेटवे (आइसगेट), व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एकल खिड़की इंटरफ़ेस (स्विफ्ट), बंदरगाह पर सीधे डिलीवरी और सीधे एंट्री की सुविधाएं और जोखिम प्रबंधन प्रणाली (RMS) शामिल है।
• टीपीआर के तहत सदस्य देश की राष्ट्रीय व्यापार नीतियों की व्यापक समीक्षा की जाती है। भारत की आखिरी टीपीआर 2015 में हुई थी।

हाल ही प्रथम श्रेणी के दुनिया के सबसे पुराने जीवित क्रिकेटर एलन बर्गेस का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

हाल ही वरिष्ठ क्रिकेट लेखक आर. कौशिक द्वारा लिखी गई 'इंडियाज 71-इयर टेस्ट: द जर्नी टू ट्रायम्फ इन ऑस्ट्रेलिया' नामक एक पुस्तक का विमोचन किया गया है। यह भारत के पिछले 12 टूर की कहानी बयान करती है।

ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोस्क भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में चौथे अंपायर भूमिका निभाकर पुरुषों के टेस्ट मैच में अंपायर बनने पहली महिला अधिकारी बन गई है।
प्रश्न.हाल ही पुरुषों के टेस्ट मैच में मैच अधिकारी बनने वाली पहली महिला अंपायर कौन बनी है ? - क्लेयर पोलोस्क

हेमा कोहली तेलंगाना उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनी है।

IDFC म्यूचुअल फंड्स ने देश भर में अपने नए निवेशक जागरूकता अभियान #PaisonKoRokoMat की शुरूआत की है।

सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MOSPI) के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने 7 जनवरी, 2021 को चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की GDP में -7.7% रहने का अनुमान जताया है।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने विनियमित संस्थाओं पर पर्यवेक्षण को और मजबूत करने के लिए "पर्यवेक्षकों का एक कॉलेज (College of Supervisors)" नामक एक शैक्षणिक सलाहकार परिषद का गठन किया है। इस कॉलेज की अध्यक्षता RBI के पूर्व डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन करेंगे और इसमें पांच अन्य सदस्य शामिल होंगे।

केंद्र सरकार ने लद्दाख की विषम भौगोलिक परिस्थिति तथा सामरिक महत्‍ता को देखते हुए लद्दाख की भाषा, लद्दाख की संस्‍कृति एवं लद्दाख की भूमि के संरक्षण के लिए एक समिति बनाने का फैसला किया है। समिति का नेतृत्व गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी करेंगे।

जस्टिस जितेंद्र कुमार माहेश्वरी सिक्किम उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश बने है।


9 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

दानदाताओं की सूची में शीर्ष पर हैं ?
द क्रॉनिकल ऑफ फिलैन्थ्रॉफी द्वारा जारी सूची में दान देने के मामले में अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस शीर्ष पर हैं। जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए उन्होंने 10 अरब डॉलर दान में दिए हैं। 

स्वस्थ वायु क्या है ?
स्वस्थ वायु वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद व राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशाला द्वारा तैयार किया गया
स्वदेशी वेंटिलेटर है। इसमें HEPA फिल्टर का प्रयोग किया गया है।

दिल्ली सरकार ने 8 जनवरी को कोंकणी अकादमी की स्थापना को मंजूरी दी है।

आरबीआई के महाप्रबंधक आर गिरिधरन ने '''Right Under our Nose'' नामक उपन्यास लिखा है।

जस्टिस सुधांशु धूलिया को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

हाल ही भारत 2 साल के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ का अस्थायी सदस्य बना है। अपने कार्यकाल के दौरान भारत संयुक्त राष्ट्र संघ की 3 समितियों की अध्यक्षता करेगा -
1. तालिबान प्रतिबंध समिति
2. आतंकवाद-रोधी समिति
3. लीबिया प्रतिबंध समिति

पाकिस्तानी सेना ने स्वदेशी रूप से विकसित गाइडेड मल्टी लॉन्च रॉकेट सिस्टम, फतह -1 का सफल उड़ान परीक्षण पूरा किया है। 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 'सतर्क नागरिक' मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, Tesla के सीईओ एलन मस्क अमेजन के जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। 

भारत के पूर्व स्ट्राइकर अभिषेक यादव को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) को पहला उप महासचिव नियुक्त किया गया है। 

हाल ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी और प्रख्यात शिक्षाविद चित्रा घोष का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 8 जनवरी, 2021 को भारत सरकार के डिजिटल कैलेंडर और डायरी को लॉन्च किया।
• यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है और 15 जनवरी, 2021 से 11 भाषाओं में उपलब्ध होगा। ऐप हर साल एक नए कैलेंडर की आवश्यकता को खत्म कर देगा।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने भारतीय मूल की अमेरिकी महिला वनिता गुप्ता को एसोसिएट अटॉर्नी जनरल नामित किया है।

बर्ड फ्लू के चलते नेपाल ने भारत से आने वाले पोल्ट्री उत्पादों पर रोक लगा दी है।

जॉयश्री दास वर्मा को इजराइल ने पूर्वोत्तर भारत में अपना मानद वाणिज्य दूत नियुक्त किया है।

प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी
9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से 21 साल बाद भारत लौटे थे। इस याद में हर 2 साल में 9 जनवरी को एक बार प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है।
2015 में इस दिन को द्विवार्षिक घोषित किया गया था।
पहली बार यह 2003 में मनाया गया था।
16वें प्रवासी दिवस 2021 का विषय:- आत्मनिर्भर भारत में योगदान’
• 16वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर “Modi India Calling – 2021” नामक एक कॉफी टेबल बुक जारी की गई है।
• यह पुस्तक भाजपा नेता विजय जॉली का विचार है।

8 जनवरी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डिजिटल माध्यम से 26वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ किया।

8 जनवरी 2021 को भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 100 छक्के लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments