आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 5 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 4 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

 January 2021 current affairs




4 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

3 जनवरी को दवा नियामक ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक कि कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दी है।
नोट:- भारत बायोटेक कि कोवैक्सीन पूरी तरह स्वदेशी है। (मेड इन इंडिया)
हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के साथ मिलकर इस टीके को विकसित किया है।
इसे टीका बनाने की पुरानी तकनीक पर तैयार किया गया है। इसमें लाइव वायरस को निष्क्रिय कर टीका विकसित किया जाता है। जिससे स्ट्रेन बदलने के बाद भी यह वायरस के खिलाफ कारगर है।

कोविशील्ड
कोवैक्सीन
ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को भारत से पहले ब्रिटेन, अर्जेंटीना व अल सल्वाडोर में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है।
भारत में वैक्सीन का निर्माण पुणे स्थित सीरम इस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने किया है।
कैसे बनी:- इस वैक्सीन का विकास कॉमन कोल्ड एडेनेवायरस से किया गया है। चिंपांजी को संक्रमित करने बाले इस वायरस में बदलाव किए गए हैं, ताकि
मनुष्यों को संक्रमित न कर सके।
परीक्षण :- वैक्सीन का 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 23,745 लोगों पर परीक्षण किया गया। परीक्षण के दूसरे चरण गें एक हजार लोगों को शामिल किया
गया था, जिसके आंकड़े दूसरे देशों में हुए परीक्षण के आंकडों से मेल खाते हैं।
प्रभाव :- कोविशील्ड कुल मिलाकर 70.42% प्रभावी पाई गई है। यह मॉडर्ना और फाइजर से कम प्रभावी आंकी गईं है, लेकिन कई नियामक किसी वैक्सीन
के लिए सिर्फ 50% प्रभावी होना अनिवार्य मानते हैं। 
कब तक करेगी काम :- चार से छह सप्ताह के अंतराल में कोविशील्ड की दो खुराक दी जाएगी। इम्यून एक साल तक काम करेगी। इसे 2-8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा जा सकता है।
कीमत :- सीरम इंस्टीट्यूट सरकार को 400 रुपये में वैक्सीन उपलब्ध कराएगी, जबकि बाजार में 700-800 रुपये में मिलेगी।

इसका विकास भारतीय चिकित्सा परिषद (आइसीएमआर) और हैदराबाद स्थित
भारत बायोटेक ने संयुक्त रूप से किया है।
कैसे बनी :- इसके निर्माण में मृत कोरोना वायरस का इस्तेमाल किया गयाहै, ताकि वह लोगों को नुकसान न पहुंचाए।
यह वैक्सीन शरीर में प्रवेश करने के बाद कोरोना संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी पैदा करती है।
प्रभाव :- कोवैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है।
हालांकि, इसके तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है और इसी वजह से प्रभाव संबंधी कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।
इसके पहले और दूसरे चरण के परीक्षण में 800 लोग शामिल रहे, जिन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। तीसरे चरण के परीक्षण में देशभर में 22.5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हैं।
खुराक व प्रभाव :- दो हफ्ते के अंतराल में कोवैक्सीन की दो खुराक दी जाएगी।
इसे 2-8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा जा सकता है।
कीमत :- हालांकि, वैक्सीन की आधिकारिक कीमत अभी नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत 350 रुपये हो सकती है।


भारत कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन को आइसोलेट करने वाला पहला देश बना है।
हाल ही ब्रिटेन में 2 हफ्ते पहले कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन सामने आया था।

प्रश्न.एक साथ दो टीकों को मंजूरी देने वाला पहला देश बना है ? - भारत

लुई ब्रेल
4 जनवरी 1809 को नेत्रहीनों के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार करने वाले लुई ब्रेल का जन्म फ्रांस में हुआ।
4 जनवरी को विश्व स्तर पर विश्व ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व ब्रेल दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 2018 में की गई थी।
ब्रेल लिपि का आविष्कार लुई ब्रेल ने 1824 में किया था।

राष्ट्रीय महिला आयोग को 2020 में 23,722 शिकायतें मिली है। इनमें से एक चौथाई शिकायतें घरेलू हिंसा से जुड़ी हैं।

आरबीआई ने डिजिटल भुगतान सूचकांक (Digital Payments Index) लॉन्च किया है। 

भारत को नवंबर 2023 तक तीन वर्षों की अवधि के लिए IUCN समर्थित एशिया संरक्षित क्षेत्रीय भागीदारी (Asia Protected Areas Partnership) का संयुक्त-अध्यक्ष चुना गया है। 
भारत दक्षिण कोरिया का स्थान लेगा।

हाल ही गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय पुलिस K-9 पत्रिका’ का उद्घाटन किया है।

दिल्ली सरकार ने दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए तमिल अकादमी की स्थापना की है। 

ब्रिटेन ने मासिक धर्म उत्पादों पर लगने वाला टैम्पोन टैक्स जनवरी 2021 से समाप्त कर दिया है।

51वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 16 जनवरी से आरंभ होगा, जिसमें थॉमस विन्टरबर्ग की फिल्म 'अदर राउंड' का भारतीय प्रीमियर होगा।
अर्जेंटीना के फिल्म निर्माता पाब्लो सेसर 51वें IFFI की इंटरनेशनल जूरी के चेयरमैन होंगे।


5 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जनवरी, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
इस दौरान नरेंद्र मोदी ने 4 जनवरी को नेशनल एटॉमिक टाइमस्केल और भारतीय निर्देशक द्रव्य प्रणाली देश को समर्पित की।
इनके जरिए सेकंड के अरबवें हिस्से को मापने से लेकर अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता वाली सामग्री के उत्पादन में मदद मिलेगी।
नेशनल एटॉमिक टाइमस्केल:- इस प्रणाली के जरिए भारतीय मानक समय का निर्धारण 2.8 नैनो सेकंड की सटीकता के साथ किया जा सकेगा।
भारतीय निर्देशक द्रव्य:- इस प्रणाली के जरिए धातु, कीटनाशक, दवा व कपड़ा उद्योग को गुणवत्ता युक्त उत्पाद बनाने में मदद मिलेगी।

हाल ही कौनसा देश सेकंड के अरबवें हिस्से को मापने में सक्षम हुआ है ? - भारत

भारत ने 4 जनवरी को अपना 40वां अंटार्कटिका अभियान शुरू किया है।

मेरठ में देश की पहली ब्लास्टलैस ट्रैक बनाने की फैक्ट्री खुली है।

नैंसी पेलोसी एक बार फिर से अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (प्रतिनिधि सभा) की स्पीकर चुनी गई है।
वे चौथी बार सभा की स्पीकर चुनी गई है।
वे प्रतिनिधि सभा की स्पीकर बनने वाली पहली महिला भी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतवंशी विजय शंकर को डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया कोर्ट ऑफ अपील्स का एसोसिएट जज नामित किया है।

मृत्युदंड पर प्रतिबंध लगाया है ?
कजाकिस्तान ने कानूनी प्रक्रिया से दिए जाने वाले मृत्युदंड पर प्रतिबंध लगा दिया है। 2003 से ही कजाकिस्तान में किसी व्यक्ति को मृत्युदंड नहीं दिया गया है।
उज्बेकिस्तान भी मृत्युदंड पर प्रतिबंध लगा चुका है।

न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने साल 2021 का पहला शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।
उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाया।

भारतीय बहुराष्ट्रीय दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी, बजाज ऑटो 1 जनवरी, 2021 को बाजार पूंजीकरण 1 लाख करोड़ रु क्रॉस करने के बाद दुनिया की मोस्ट वैल्युएबल ट्व-व्हीलर कंपनी बनी है।

जस्टिस पंकज मिथल को 4 जनवरी, 2021 को केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और  लद्दाख के कॉमन हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

आईडीबीआई बैंक ने बचत बैंक खातों के लिए वीडियो KYC खाता खोलने की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। 
हाल ही संजय कपूर को अखिल भारतीय शतरंज संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है।

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने दो साल के लिए आशीष पेठे को अध्यक्ष और सईंम मेहरा को उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है।

हाल ही महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री विलास पाटिल अंदलकर का निधन हो गया। उन्हें 'काका' नाम से भी जाना जाता था।


6 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

5 जनवरी को पूर्व क्रिकेटर और बंगाल के खेल मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

कोरोना से बिगड़े हालात की वजह से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं आएंगे। उन्हें राजकीय मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया गया था।

सेंट्रल विस्टा परियोजना
केंद्र सरकार की सेंट्रल विस्टा परियोजना को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिल गई है। इसी के साथ नए संसद भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 5 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में 2-1 के बहुमत से फैसला सुनाया।
• इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देशहित में होने पर किसी सीमा तक न्यायिक सक्रियता की अनुमति दी जा सकती है।
• सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बने नए संसद परिसर में केंद्र सरकार के सभी 51 मंत्रालय एक साथ बैठेंगे।
इससे सालाना 1,000 करोड रुपए बचेंगे।
• गौरतलब है कि मौजूदा संसद भवन का निर्माण 1927 में हुआ था। 1956 में 2 मंजिल और बनाई गई।
• 1971 की जनगणना में भारतीय जनसंख्या के हिसाब से लोकसभा की 545 सीटें तय की गई थी लेकिन अब जनसंख्या बढ़कर 130 करोड़ से अधिक हो गई है और 2026 में फिर से परिसीमन की प्रक्रिया होगी जिससे दोनों सदनों की सीटें काफी बढ़ जाएंगी। अतः नए संसद भवन की जरूरत है। (संसद के मौजूदा सेंट्रल हॉल में 440 लोगों के बैठने की व्यवस्था है)

ब्रिटेन ने एलेक्स एलिस को भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है।

फ्रेट बिज़नेस डेवलपमेंट पोर्टल
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 5 जनवरी को रेलवे के माल ढुलाई कारोबार को बढ़ाने के लक्ष्य के साथ फ्रेट बिज़नेस डेवलपमेंट पोर्टल लांच किया। यह पोर्टल ग्राहकों के लिए वन स्टॉप सिंगल विंडो की तरह काम करेगा।

लार्ड कर्जन
6 जनवरी 1899 को लार्ड कर्जन देश के वायसराय बने। शिक्षा, पुलिस और कृषि सुधारों के लिए आयोगों का गठन किया, लेकिन 1905 में बंगाल विभाजन के निर्णय का जबरदस्त विरोध हुआ और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 450 किलोमीटर लंबी कोच्चि-मंगलुरू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन राष्ट्र को समर्पित की। 3 हजार करोड़ कि इस परियोजना का निर्माण वन नेशन वन गैस ग्रिड के तहत हुआ है।
इसकी मदद से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की आपूर्ति की जाएगी।
देश की कुल ऊर्जा जरूरत में हिस्सेदारी:-
कोयला 58%, पेट्रोलियम व अन्य तरल ईंधन 26%, प्राकृतिक गैस 6%, अक्षय ऊर्जा 2%

हाल ही देश के 4 राज्यों राजस्थान, केरल, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं।
बर्ड फ्लू की जांच के लिए देश की एकमात्र लैब भोपाल में है
केरल में बर्ड फ्लू को राजकीय आपदा घोषित किया गया है।
5 जनवरी को राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया जाता है।

भारतवंशी नीरज अंतानी अमेरिका के ओहियो के पहले भारतीय-अमेरिकी सीनेटर बने है।

भारत का सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र कहां बना है ? - लेह (समुद्र तल से ऊंचाई 3500 मीटर)

पहला पॉलीनेटर पार्क
नैनीताल में देश का पहला पॉलीनेटर पार्क बनाया गया है।
यहां तितली, मधुमक्खी समेत पॉलीनेटर की 50 से अधिक प्रजातियां हैं।

5 जनवरी को गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल का 41वां सम्मेलन सऊदी अरब में शुरू हुआ है। के सम्मेलन मराया कंसर्ट हॉल बिल्डिंग में हो रहा है। यह दुनिया की सबसे बड़ी मिरर बिल्डिंग है और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है। इसकी बाहरी दीवारों पर मिरर (कांच लगे है)

गावी
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को टीका और प्रतिरक्षा के लिए गठित वैश्विक गठबंधन ‘गावी’ (Gavi, the Vaccine Alliance) बोर्ड में बतौर सदस्य नामित किया गया है।
डॉ. हर्षवर्धन इस बोर्ड में दक्षिण-पूर्व क्षेत्र क्षेत्रीय कार्यालय / पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रीय कार्यालय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका कार्यकाल 1 जनवरी, 2021 से 31 दिसंबर, 2023 तक रहेगा। अभी तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व म्यांमार के मिंत ह्टवे कर रहे थे।
गरीब देशों में टीकाकरण की पहुंच बढ़ाने के लक्ष्य के साथ गावी, एक ‘सार्वजनिक-निजी वैश्विक स्वास्थ्य साझेदारी’ है। इसे वर्ष 2000 में लॉन्च किया गया था।

बिहार सरकार ने लॉकडाउन के दौरान काम के लिए 30 दिसंबर, 2020 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से 'डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2020' प्राप्त किया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास एवं कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने संयुक्त रूप से खिलौनों के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए टॉयकाथॉन-2021 लॉन्च किया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने बाल देखभाल संस्थानों से बाहर निकलने वाले और 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लड़के और लड़कियों के लिए 'लॉन्च पैड योजना' की शुरूआत की है। इस योजना को राज्य के महिला और बाल विकास विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा।

महाराष्ट्र का पत्रकार दिवस
महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 6 जनवरी को दिवंगत पत्रकार बालशास्त्री जम्भेकर की स्मृति में पत्रकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। मराठी भाषा का पहला समाचार पत्र 'दर्पण' 6 जनवरी, 1832 को प्रकाशित किया गया था, जो बालशास्त्री जम्भेकर का जन्मदिवस भी है।

लांच पैड योजना
4 जनवरी‚ 2021 को महिला एवं बाल विकास विभाग‚ मध्य प्रदेश द्वारा समेकित बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत नवाचार के रूप में ‘लांच पैड योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
उद्देश्य:- प्रदेश के बाल देखरेख संस्थाओं (child care institutions) के संस्थागत देखरेख से बाहर आने वाले 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बालक/बालिकाओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना‚ जिसके माध्यम से वे संस्थागत जीवन से बाहर आने के बाद अपने शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्य को जारी रखते हुए आत्मनिर्भर हो सकें।
• योजना के अंतर्गत प्रदेश के 52 जिलों को 5 क्लस्टर में बांटा गया है। पांच संभागीय मुख्यालय इंदौर‚ सागर‚ ग्वालियर‚ जबलपुर तथा भोपाल में शुरू किए जा रहे हैं।
इसका क्रियान्वयन चालू वित्तीय वर्ष में किया जाएगा।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments