आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 30 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

 January 2021 current affairs



30 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

दूसरी इंडिया जस्टिस रिपोर्ट
वर्ष 2020 में लोगों को न्याय प्रदान करने के मामले में महाराष्ट्र राज्य शीर्ष पर रहा है।
• छोटे राज्यों (आबादी एक करोड़ से कम) में त्रिपुरा शीर्ष पर है।
• भारत में 29% महिला न्यायाधीश है।
• अधीनस्थ अदालतों में तेलंगाना में महिला न्यायाधीशों की 
हिस्सेदारी सबसे अधिक है। (46.2%)
सबसे कम महिला जज झारखंड में है।
• देश में बिहार एकमात्र राज्य है, जहां पुलिस में 25% से ज्यादा महिलाएं है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन के लिए भारतीय मूल की दो अमेरिकी महिलाओं सोहिनी चटर्जी और अदिति गोरुर को नीति सलाहकार नियुक्त किया गया है।

73वां शहीद दिवस
30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की दिल्ली के बिड़ला भवन में गोली मारकर हत्या कर दी। देशभर में यह दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

भारत का नया आर्कटिक नीति मसौदा
भारत ने जनवरी 2021 में एक नई 'आर्कटिक’ नीति मसौदे का अनावरण किया है।
मुख्य उद्देश्य:- आर्कटिक क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान, सतत पर्यटन तथा खनिज तेल और गैस की खोज को बढ़ावा देना।
• गोवा स्थित राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र (National Centre for Polar and Ocean Research-NCPOR) वैज्ञानिक अनुसंधान का नेतृत्व करेगा।
• भारत ने 2007 में आर्कटिक में अपना पहला वैज्ञानिक अभियान शुरू किया था।
'हिमाद्री' भारत का पहला स्थायी आर्कटिक अनुसंधान स्टेशन है, जो स्पिट्सबर्गेन, स्वालबार्ड, नॉर्वे में स्थित है। इसे 2008 में भारत के दूसरे आर्कटिक अभियान के दौरान स्थापित किया गया था।
आर्कटिक पृथ्वी के सबसे उत्तरी भाग में स्थित एक ध्रुवीय क्षेत्र है। आर्कटिक के अंतर्गत आर्कटिक महासागर, निकटवर्ती समुद्र और अलास्का (संयुक्त राज्य अमेरिका), कनाडा, फिनलैंड, ग्रीनलैंड (डेनमार्क), आइसलैंड, नॉर्वे, रूस और स्वीडन को शामिल किया जाता है।

'आयुष्मान सीएपीएफ' योजना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 23 जनवरी, 2021 को देश के सभी सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों को केंद्रीय स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम का लाभ प्रदान करने के लिए 'आयुष्मान सीएपीएफ' योजना ('Ayushman CAPF’ scheme) का शुभारंभ किया।
• इस योजना के तहत, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, असम राइफल्स और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के लगभग 28 लाख कर्मियों और उनके परिवारों को आयुष्मान भारत: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ’(AB PM-JAY) द्वारा कवर किया जाएगा।
आयुष्मान भारत: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना:- सितंबर, 2018 में शुरु यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है।


31 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और फ्रांस की इकोलॉजिकल ट्रांजिशन मंत्री बारबरा पोम्पिली ने वर्ष 2021 को भारत-फ्रांस पर्यावरण वर्ष के रूप में लांच किया है।

हाल ही में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) ने नई दिल्ली में नेशनल मरीन टर्टल एक्शन प्लान जारी किया है।

केरल के कोझिकोड में भारत का पहला 'जेंडर पार्क' विकसित किया गया है।

20 जनवरी को भारत द्वारा पड़ोसी देशों को COVID-19 टीके प्रदान करने के लिए वैक्सीन मैत्री पहल शुरू की गई।

भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने किसानों के लिए 'कृषि सखा' ऐप लॉन्च की है।

'एशिया-प्रशांत व्यक्तिगत स्वास्थ्य सूचकांक' में 11 देशों में भारत 10वें स्थान पर रहा है।
सिंगापुर प्रथम स्थान पर है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को शिक्षा में योगदान के लिए आदित्य बिडला समूह द्वारा महात्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने 27 जनवरी, 2021 को रितेश तिवारी को कार्यकारी निदेशक (वित्त) और मुख्य वित्तीय अधिकारी और बोर्ड के एक सदस्य के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने 19 जनवरी, 2021 को बागवानी विकास मिशन 'मुख्यमंत्री बागायत विकास मिशन' की घोषणा की।
उद्देश्य: औषधीय और बागवानी खेती में शामिल किसानों की आय को दोगुना करना।
• इस मिशन के तहत सरकार की बंजर भूमि को बागवानी और औषधीय फसलों की खेती के लिए 30 साल के पट्टे (Lease) पर दिया जाएगा।

जेरेंगा पोथार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जनवरी, 2021 को असम के शिवसागर जिले में ऐतिहासिक जेरेंगा पोथार के स्वदेशी समुदायों को एक लाख से अधिक भूमि पट्टों (दस्तावेजों) का वितरण किया।
शिवसागर को पूर्व में रंगपुर के रूप में जाना जाता था, इसका संबंध शक्तिशाली अहोम वंश से है, जिसने छ: शताब्दियों (1228-1826) तक असम पर शासन किया था।
शिवसागर शहर में जेरेंगा पोथार एक खुला मैदान है, जो 17वीं शताब्दी की अहोम राजकुमारी जॉयमती की वीरता के कारण लोकप्रिय है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments