आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

29 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 28 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

 January 2021 current affairs



28 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए इस वर्ष डेढ़ लाख डॉलर (एक करोड़ रुपए से अधिक) देने की घोषणा की है।

कोलकाता में हुगली नदी में 'लाइब्रेरी ऑन बोट' पहल का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत बीच नदी में पुस्तक पढ़ने का आनंद लिया जा सकेगा।

नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि (New START)
(New Strategic Arms Reduction Treaty)
हाल ही जनवरी 2021 में अमेरिका और रूस न्यू स्टार्ट संधि को आगे बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। 
‘नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि’ (START) 5 फरवरी, 2011 को अस्तित्व में आई थी, जो कि 5 फरवरी 2021 को खत्म हो रही है।
• न्यू स्टार्ट संधि अमेरिका और रूस के बीच वर्तमान में कायम एकमात्र समझौता है। यह समझौता रूस के परमाणु बलों पर लगाम लगाने वाला और दोनों देशों के बीच रणनीतिक स्थिरता के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण रहा है।
• इस संधि के तहत 1550 परमाणु हथियार मास्को और वाशिंगटन की ओर से तैनात किए जा सकते है।
• न्यू स्टार्ट संधि शीत युद्ध के अंत में वर्ष 1991 में हुई ‘स्टार्ट संधि’ की जगह आई थी।
‘न्यू स्टार्ट संधि’ फरवरी 2021 में व्यपगत हो जाएगी।

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसदों प्रमिला जयपाल और राजा कृष्णमूर्ति को हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने बजट और कोरोना महामारी पर अमेरिकी संसद की प्रमुख समितियों में शामिल किया है।

जनहित याचिका क्या है ?
जनहित याचिका भारतीय कानून में सार्वजनिक हित की रक्षा के लिए मुकदमे का प्रावधान है। अन्य सामान्य अदालती याचिकाओं से अलग इसमें यह आवश्यक नहीं कि पीड़ित पक्ष स्वयं अदालत में जाए। यह किसी भी नागरिक, संस्था या स्वयं अदालत की ओर से पीड़ितों के पक्ष में दायर की जा सकती है।

कोरोना रोकने में नाकाम इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतवंशी तारक शाह को अपना चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है।
शाह इस पद पर पहुंचने वाले भारतीय मूल के पहले अमेरिकी हैं।
काजा कलास एस्टोनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी है।

27 जनवरी, 2021 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड्स' (ICC Player of the Month award) की शुरुआत की घोषणा की।
• इस पुरस्कार के जरिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला क्रिकेटरों को सम्मानित किया जाएगा।

TCS विश्व का तीसरा मोस्ट वैल्यूएबल आईटी सर्विस ब्रांड बना है।

केरल स्थित धनलक्ष्मी बैंक के निदेशक मंडल ने जे के शिवन को बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

हाल ही केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री निर्मला सीतारमण ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) की चेन्नई पीठ का वर्चुअली उद्घाटन किया है।

हाल ही भारत और मोहन बागान के पूर्व गोलकीपर प्रशांत डोरा का निधन हो गया।

ई-ईपीआईसी
भारतीय निर्वाचन आयोग ने 25 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र का इलेक्ट्रॉनिक संस्करण 'ई-ईपीआईसी' e-EPIC (Elector Photo Identity Cards) लॉन्च किया है, जिसे मोबाइल फोन और व्यक्तिगत कंप्यूटर पर संग्रहीत और डाउनलोड किया जा सकता है।
• ई-वोटर कार्ड पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें परिवर्तन (edit) नहीं किया जा सकता है।
• पारंपरिक 'मतदाता कार्ड’ का उपयोग जारी रहेगा।
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त:- सुनील अरोड़ा

मेघालय ने राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ चुनावी आचरण पुरस्कार -2020 जीता है।
हाल ही बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस 2020 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार किसने जीता है ? - मेघालय


29 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

सुंदरबन बायोस्फीयर रिजर्व के पक्षी
जनवरी 2021 में भारतीय प्राणी-विज्ञान सर्वेक्षण (ZSI) के अनुसार दुनिया के सबसे बड़े मैन्ग्रोव वन का हिस्सा ‘भारतीय सुंदरबन’ पक्षियों की 428 प्रजातियों का पर्यावास स्थल है।

‘एक पौधा सुपोषित बेटी के नाम’ योजना
बेटियों के जन्म को एक उत्सव के रूप में मनाने तथा गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को पोषण के बारे में जागरूक करने के लिए राजस्थान के सिरोही जिले में 'एक पौधा सुपोषित बेटी के नाम योजना' शुरू की गयी है।

भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2020
28 जनवरी को ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2020 जारी किया गया।
इस सूचकांक में भारत 180 देशों की सूची में 6 स्थान फिसलकर 86वें नंबर पर आ गया है।
• भारत का स्कोर 40 है।
• शीर्ष रैंकिंग:- न्यूजीलैंड, डेनमार्क
• अंतिम स्थान:- सोमालिया

ऑस्ट्रेलिया स्थित लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी किए गए नए कोरोनावायरस प्रदर्शन सूचकांक में 98 देशों में से भारत को 86 वें स्थान पर रखा गया है।

प्रश्न.कोविड-19 रिस्पांस इंडेक्स में भारत को कौनसा स्थान मिला है ? - 86

डॉ आनंदेश्वर भारतीय हैंडबॉल संघ के कार्यकारी निदेशक बने है।

जस्टिस पीवी संजय कुमार को मणिपुर हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।

फ्रांस ने सौर ऊर्जा संयंत्र बनाने के लिए स्पेन के साथ समझौता किया है। यह यूरोप का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र होगा।

23 जनवरी, 2021 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती 'पराक्रम दिवस' के अवसर पर गुजरात के हरिपुरा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
• हरिपुरा, गुजरात के सूरत जिले में कडोद शहर के पास स्थित एक गांव है।
• 1938 के ऐतिहासिक हरिपुरा अधिवेशन में ही नेताजी बोस ने कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद संभाला था।
• 23 जनवरी, 2009 को हरिपुरा से ‘ई-ग्राम विश्वग्राम परियोजना’ की शुरुआत की गई थी। इस पहल ने गुजरात के आईटी बुनियादी ढांचे में क्रांति ला दी।

केरल और तमिलनाडु में दुर्लभ चींटी वंश ‘उकेरिया’ (Ooceraea) की दो नई प्रजातियों की खोज की गई है।
• इनमें से एक केरल के ‘पेरियार बाघ अभयारण्य’ में पाई गई है, जिसका नाम ‘उकेरिया जोशी’ रखा गया है।
अन्य चींटी का नाम 'उकेरिया डेकामरा' (Ooceraea decamera) (डेकामरा दस खंडों वाली एंटेना को संदर्भित करता है) है, जिसे मदुरै के अलगार्कोइल (Alagarkoil) से खोजा गया है।

महाराष्ट्र ने पुणे की यरवदा जेल से 'जेल पर्यटन' पहल शुरू की है।

गणतंत्र दिवस परेड 2021 में उत्तर प्रदेश की राम मंदिर की झांकी ने पहला पुरस्कार जीता।
• उत्तर प्रदेश की झांकी का विषय 'अयोध्या: उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत' था।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments