आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 26 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 25 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

 January 2021 current affairs



25 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

ओडिशा की नवदीप कौर ने मिसेज इंडिया प्रतियोगिता जीती है।

11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। गौरतलब है कि 25 जनवरी 1950 को भारतीय निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था।
हमारी निर्वाचन प्रक्रिया दिन-प्रतिदिन सुगम, सुलभ, मजबूत, पारदर्शी और सर्वसमावेशी हुई है।
मतदाता दिवस 2021 की थीम:- मतदाताओं को सशक्त सचेत सुरक्षित और जागरूक बनाना।
• पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2011 में मनाया गया।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 जनवरी, 2021 को 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन आयोग के वेब रेडियो: 'हैलो वोटर्स' का शुभारंभ किया।
• यह ऑनलाइन डिजिटल रेडियो सेवा है, जो मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को प्रसारित करेगी। 

24 जनवरी, 2021 को उत्तर प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले महीने से एक नि:शुल्क कोचिंग सुविधा 'अभ्युदय' (ABHYUDAYA) शुरू करने की घोषणा की।

हाल ही आयरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉय टोरेंस का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश देश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। यह देश का 18 वां राज्य बना था।

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 19 जनवरी, 2021 को ‘लॉजिस्टिक क्षेत्र के लिए राज्यों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन’आयोजित किया गया।
• सम्मलेन का उद्देश्य:- लॉजिस्टिक क्षेत्र में समन्वित तरीके से काम करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के लिए एक सलाहकार और सहयोगी ढांचा शुरू करना।

माई पैड माई राइट प्रोजेक्ट
'सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया' और NABFOUNDATION ने जनवरी 2021 में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है।
इसके तहत बैंक द्वारा उन सभी स्वयं सहायता समूहों (SHG) को कार्यशील पूंजी प्रदान की जाएगी, जिनके पास बैंक का खाता है और नाबार्ड द्वारा 'माई पैड माई राइट' प्रोजेक्ट संचालित कर रहे हैं।
प्रोजेक्ट के तहत, प्रत्येक जिले में प्रायोजित एक पैड बनाने की मशीन के लिए देश भर में अच्छी तरह से काम कर रहे एसएचजी को अपेक्षित क्षमता निर्माण सहायता के साथ, लगभग 5 लाख रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से अनुदान समर्थन प्रदान किया जाएगा।

भारतीय ग्रैंड मास्टर कृष्णन शशिकिरण ने शतरंज का रिल्टन विनर्स कप 2020-21 खिताब जीत लिया।
• यह इस दशक और वर्ष 2021 का किसी भी भारतीय शतरंज खिलाड़ी का पहला अंतर्राष्ट्रीय खिताब है।

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने 21 जनवरी, 2021 को नई दिल्ली में कोल इंडिया लिमिटेड की तीन कंपनियों - नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल), सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) और वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) को ‘कोयला मंत्री पुरस्कार 2020’ प्रदान किए।

24 जनवरी अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।
24 जनवरी 2019 को पहला अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया।
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरणीय कार्यक्रम ने ओजोन बचाने में युवाओं की भूमिका बताने के लिए रीसेट अर्थ नामक गेम लांच किया।

हाल ही प्रसिद्ध इतिहासकार, लेखक, कवि और सेवानिवृत्त नौकरशाह नरेंद्र लूथर का निधन हो गया।

हाल ही मंगोलिया के प्रधान मंत्री खुरलसुख उखना ने COVID-19 महामारी से निपटने के लिए सरकार के प्रबंधन पर विरोध प्रदर्शनों के बाद अपनी पूरी सरकार के साथ इस्तीफा दे दिया।

25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

चीन वर्ष 2020 में जर्मनी को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे बड़े कर्रेंट अकाउंट सरप्लस यानि चालू खातों में सबसे अधिक बचत वाला देश बन गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ ने 24 जनवरी 2021 को राज्य के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर 'उद्यम सारथी ऐप’ की शुरुआत की।

वर्ष 2021 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) को 21 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के 32 जिलों के 32 बच्चों को प्रदान किया गया है।
• यह अवार्ड भारत सरकार द्वारा नवोन्मेष, विद्वानों, खेल, कला और संस्कृति, सामाजिक सेवा और बहादुरी के क्षेत्र में असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले बच्चों को दिया जाता है।

पद्म पुरस्कार 2021
गृह मंत्रालय ने 25 जनवरी को 119 हस्तियों की एक सूची का ऐलान किया है, जिन्हें इस साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और नागरिक सेवा सहित विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किए जाएंगे।
• विजेताओं को जहां किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म श्री' से सम्मानित किया जाता है।
 वहीं उच्च पद पर दी विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया जाता है।
• वहीँ दूसरी ओर, 'पद्म विभूषण' असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।  
• इस वर्ष 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
• वर्ष 2021 में पुरस्कार पाने वाले विजेताओं में 29 महिलाएं, एक ट्रांसजेंडर और 10 विदेशी/NRI/OCI हैं और 16 का निधन हो चुका है। 
• साल 2021 में किसी को भी भारत रत्न के लिए नहीं चुना गया है।
• इन सभी विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता:-
शिंजो आबे, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री
एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), तमिलनाडु
बेले मोनप्पा हेगड़े, कर्नाटक
नरिंदर सिंह कपनी (मरणोपरांत), यूएसए
मौलाना वहीदुद्दीन खान, दिल्ली
बी. बी. लाल, दिल्ली
सुदर्शन साहू, ओडिशा

पद्म भूषण पुरस्कार सूची:-
कृष्णन नायर शांतकुमारी चित्र, केरल
तरुण गोगोई (मरणोपरांत), असम
चंद्रशेखर कंबरा, कर्नाटक
सुमित्रा महाजन, मध्य प्रदेश
नृपेन्द्र मिश्रा, उत्तर प्रदेश
रामविलास पासवान (मरणोपरांत), बिहार
केशुभाई पटेल (मरणोपरांत), गुजरात
कल्बे सादिक (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश
रजनीकांत देवीदास श्रॉफ, महाराष्ट्र
तरलोचन सिंह, हरियाणा


26 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

26 जनवरी को भारत ने हर्षौल्लास के साथ अपना 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया है।

प्राचीनतम गुहा चित्रकारी की खोज
जनवरी 2021 में पुरातत्वविदों ने दुनिया की सबसे पुरानी ज्ञात गुहा चित्रकारी (Oldest Cave Painting) का पता लगाया है।
पुरातत्वविदों ने एक जंगली सूअर की आदमकद तस्वीर की खोज की है, जिसे कम से कम 45,500 साल पहले इंडोनेशिया में चित्रित किया गया था।
इस चित्रकारी को इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर खोजा गया है, जिसमें सुलावेसी द्वीप की एक स्थानिक जंगली सूअर की प्रजाति को दर्शाया गया है।
मध्य इंडोनेशियाई द्वीप सुलावेसी, जो 174,000 वर्ग किमी. से अधिक के क्षेत्र में फैला है, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्थित है।

रिसा क्या है ?
त्रिपुरा सरकार अब त्रिपुरा के प्रमुख वस्त्र रिसा (Risa) को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए तैयार है।
हाथ से बने वस्त्र रिसा को त्रिपुरा के देसी आदिवासी समुदायों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।
• रिसा एक पारंपरिक त्रिपुरी महिला पोशाक के तीन भागों में से एक है, अन्य दो रिनई (Rignai) और रिकुटु (Rikutu) हैं।
रिनई का उपयोग मुख्य रूप से शरीर के निचले हिस्से को कवर करने के लिए किया जाता है और इसका शाब्दिक अर्थ है 'पहनने के लिए'।
रिकुटु शरीर के ऊपरी आधे हिस्से को कवर करता है, इसे चारों ओर लपेटा जाता है। हालाँकि, यह भारतीय साड़ी के 'चुनरी' या 'पल्लू' की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 21 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स को उनके 'अनुकरणीय प्रदर्शन और कर्तव्य परायणता' के लिए रक्षा मंत्री पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
• इस पदक को पहली बार 1989 में दिया गया था। तब से हर वर्ष कैडेट्स को उनकी उच्च स्तरीय बहादुरी और असाधारण सेवाओं के लिए ये पदक दिया जाता है।

केंद्र सरकार ने गलवन घाटी में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र प्रदान करने की घोषणा की है। महावीर चक्र युद्ध काल में दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है।

पुलवामा में हुए हमले से पहले आतंकियों की विस्फोटकों से भरी कार का पीछा करके उन्हें रोकने की कोशिश में अपनी जान न्योछावर करने वाले सीआरपीएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मोहनलाल को वीरता के लिए सर्वोच्च पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।


25 जनवरी को डीआरडीओ ने स्वदेश में निर्मित मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली आकाश-एनजी (न्यू जेनरेशन) मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
विशेषताएं:- यह सतह से हवा में 70 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है।
• सबसोनिक और सुपरसोनिक लक्ष्यों को भेदने में सक्षम।
• वजन 270 किलोग्राम, लंबाई 19 फीट, रफ्तार 4321 किलोमीटर प्रति घंटा।

26 जनवरी 1965 को हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया। देश में हिंदी को सरकारी कामकाज की भाषा का दर्जा दिया गया है। ध्यान रहे भारतीय संविधान ने किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं दिया है

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतवंशी विनय रेड्डी को अपनी स्पीचराइटर टीम का निदेशक बनाया है।

भारत की अर्थशास्त्री जयति घोष को संयुक्त राष्ट्र के 20 सदस्यीय उच्च स्तरीय परामर्श मंडल (एडवाइजरी बोर्ड) में शामिल किया गया है। यह बोर्ड कोरोना के बाद दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए सिफारिशें देगा।

पर्यावरण थिंक टैंक जर्मनवॉच ने क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स 2021 की सूची में भारत को सातवें स्थान पर रखा है। मोजांबिक पहले स्थान पर है।
प्रश्न.जलवायु परिवर्तन से प्रभावित दुनिया के शीर्ष 10 देशों में भारत को कौनसा स्थान मिला है ? - 7 वां

हाल ही हावड़ा-कालका मेल का नाम बदलकर क्या किया गया है ? - नेताजी एक्सप्रेस

रूस के शतरंज खिलाड़ी आंद्रेय ऐसिपेंको वर्ल्ड चैंपियन नार्वे के मैग्नस कार्लसन को हराने वाले पहले टीनएजर बने है।


27 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) ने 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था 11.5% रहने का अनुमान जताया है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2021 में भारत की आर्थिक वृद्धि 7.3% रहने का अनुमान लगाया है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत वायु सेना की झांकी का हिस्सा बनी, वहीं फ्लाइट लेफ्टिनेंट स्वाति राठौड़ (नागौर, राजस्थान) ने राजपथ के ऊपर फ्लाईपास्ट में mi-17 v5 हेलीकॉप्टर उड़ाया।
गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार वायुसेना की महिला पायलट शामिल हुई।

26 जनवरी को इजरायल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम और इजरायल के राष्ट्रपिता व पहले प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन के घर के बीच संयुक्त वर्चुअल टूर का उद्घाटन किया।
उद्देश्य:- दोनों देशों के राष्ट्रपिता की जिंदगियों के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डालना।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 32 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया।
इनमें तमिलनाडु की 7 वर्षीय प्रसिद्धि सिंह और कर्नाटक के 10 वर्षीय वीर कश्यप भी शामिल है।

देहरादून देश का 100% साक्षरता वाला पहला जिला बना है।

26 जनवरी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में वर्चुअल भारत पर्व-2021 का उद्घाटन किया।

महासभा के 75वें सत्र में सुरक्षा परिषद में सुधार पर बनी अंतर सरकारी वार्ता (आइजीएन) की पहली बैठक 25 जनवरी को हुई।
गौरतलब है कि जी-4 समूह के देश भारत, ब्राजील, जापान और जर्मनी लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की मांग कर रहे हैं।

26 जनवरी को आस्ट्रेलिया दिवस मनाया जाता है।

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जेनेट येलेन अमेरिका की पहली महिला वित्त मंत्री बनी है।

हर साल 26 जनवरी को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस (International Customs Day) मनाया जाता है। 

पुर्तगाल के वर्तमान राष्ट्रपति, मार्सेलो रेबेलो डी सोसा ने साल 2021 के पुर्तगाली राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करके पांच साल का दूसरा कार्यकाल जीता है।

हाल ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सेना के तीनों अंगों का संयुक्त जल-थल-नभ युद्धाभ्यास AMPHEX- 21 का आयोजन किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में अमेरिका को पछाड़ कर चीन सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त करने वाला देश बना है।

हाल ही SpaceX ने 143 छोटे उपग्रहों की ढुलाई वाले ट्रांसपोर्टर -1 नामक अपने राइडशेयर मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया और एक ही रॉकेट से कई उपग्रहों को लॉन्च करने का नया रिकॉर्ड बनाया है।
• SpaceX ने फरवरी 2017 में ISRO द्वारा 104 उपग्रहों को एक ही मिशन में लॉन्च करने का रिकॉर्ड तोड़ा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को एक नई योजना  'PANKH अभियान’ शुरू की।
• इस योजना को 'बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ योजना के तहत शुरू किया गया है।

उत्तर प्रदेश 2 एक्सप्रेसवे पर हवाई पट्टी वाला देश का पहला राज्य बना है।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुए प्रलय की त्रासदी की वर्षगांठ के लिए 2006 से प्रतिवर्ष 27 जनवरी को होलोकॉस्ट के पीड़ितों की याद में अंतर्राष्ट्रीय दिवस (अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस) मनाया जाता है।
• द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 1941 और 1945 के बीच यूरोप की यहूदी आबादी के दो तिहाई के आसपास, लगभग छह मिलियन यूरोपीय यहूदियों की व्यवस्थित हत्या कर दी थी।

डॉ. राजेंद्र कुमार भंडारी को व्यक्तिगत श्रेणी में और सतत पर्यावरण और पारिस्थितिक विकास सोसाइटी (SEEDS) को संस्थागत श्रेणी में सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का 51 वां संस्करण 16 जनवरी से 24 जनवरी 2021 तक गोवा में आयोजित किया गया।

श्री नारायण गुरु
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने 22 जनवरी, 2021 को प्रो. जी. के. शशिधरन द्वारा श्री नारायण गुरु की कविताओं के अंग्रेजी अनुवाद ‘नॉट मेनी, बट वन’ (दो संस्करण) की हुई पुस्तक का वर्चुअल माध्यम में विमोचन किया।
• श्री नारायण गुरु (1854 - 1928) केरल के एक दार्शनिक, आध्यात्मिक नेता और समाज सुधारक थे।
वे मंदिर प्रवेश आंदोलन में सबसे अग्रणी थे और अछूतों के सामाजिक भेदभाव के खिलाफ थे। 

आरबीआई द्वारा डिजिटल उधार पर कार्यदल का गठन
भारतीय रिजर्व बैंक ने 13 जनवरी, 2021 को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप के माध्यम से ऋण देने सहित डिजिटल उधार पर एक कार्य दल का गठन किया है। कार्य दल को तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
• समिति के सदस्यों में RBI के चार अधिकारी और दो बाहरी विशेषज्ञ शामिल हैं। इसका नेतृत्व आरबीआई के कार्यकारी निदेशक जयंत कुमार दास करेंगे।

स्‍मार्ट एंटी एयरफील्‍ड वेपन (SAAW)
डीआरडीओ ने 21 जनवरी, 2021 को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited- HAL) के हॉक-I विमान के जरिए स्वदेश में निर्मित ‘स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन’ (Smart Anti-Airfield Weapon- SAAW) का ओडिशा तट से कुछ दूर सफल ‘कैप्टिव एंड रिलीज’ उड़ान परीक्षण किया।
• इस स्मार्ट वेपन का HAL में निर्मित ‘भारतीय हॉक-एमके132 विमान’ (Indian Hawk-Mk132) से सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण किया गया।
डीआरडीओ द्वारा SAAW का यह नौवां सफल परीक्षण था।
• यह 125 किलोग्राम वजन श्रेणी का स्मार्ट वेपन है, जो कि स्थल पर शत्रु की एयरफील्ड सम्पत्तियों जैसे- रडार, बंकर, टैक्सी ट्रैक और रनवे को 100 किलोमीटर की दूरी से निशाना बना सकता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments